Monday, 27 Apr 2026 | 07:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

अभिनेता सुनील शेट्टी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एसएसपी श्वेता चौबे की निगरानी और बेहतर यातायात प्रबंधन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। मुनिकीरेती क्षेत्र से गुजरते हुए सुनील शेट्टी ने पुलिस की सक्रियता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और यात्रियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये की तारीफ की। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यात्रियों को लगातार मार्गदर्शन देना, इन सभी प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। इससे पहले सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन में आयोजित इस आरती के दौरान आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ
अभिनेता सुनील शेट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी में ऋषिकेश में हूं। चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। हम हमेशा सुनते आ रहे हैं कि ट्रैफिक बहुत होता है और भीड़-भाड़ बहुत होता है, वैसा कुछ नहीं है। थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने बहुत ही अच्छा बंदोबस्त किया है। एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी शामिल है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे सुनील शेट्टी
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उत्तराखंड पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। सुनील शेट्टी ने इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि वह अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे। भारतीय संस्कृति पर दिया संदेश
दौरे के पहले दिन सुनील शेट्टी परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना, 300 से ज्यादा कंपनियों ने पेश किए इनोवेशंस

February 16, 2026/
4:00 am

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’...

वर्ल्ड अपडेट्स:भारतीय छात्र ने AI से बनाई नकली मॉडल, 'ट्रम्प समर्थकों' को फंसाकर कमाए हजारों डॉलर

April 22, 2026/
10:56 am

भारत के एक मेडिकल छात्र ने दावा किया है कि उसने एआई की मदद से नकली मॉडल बनाकर हजारों डॉलर...

विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'

April 6, 2026/
4:30 am

सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा...

Several people are feared to have been injured after an incoming Air Canada Express CRJ-900 flight and a fire engine collided on runway 4 of the airport.

March 23, 2026/
6:11 pm

आखरी अपडेट:मार्च 23, 2026, 18:11 IST अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर एक वीडियो में भुल्लर द्वारा उत्पीड़न...

ईरान बोला- होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, सीजफायर उल्लंघन मंजूर नहीं:गलती की तो जवाब देंगे, सेना तैयार, अमेरिका को भरोसा जीतना होगा

April 19, 2026/
6:40 am

ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा कंट्रोल है। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

अभिनेता सुनील शेट्टी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एसएसपी श्वेता चौबे की निगरानी और बेहतर यातायात प्रबंधन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। मुनिकीरेती क्षेत्र से गुजरते हुए सुनील शेट्टी ने पुलिस की सक्रियता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और यात्रियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये की तारीफ की। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यात्रियों को लगातार मार्गदर्शन देना, इन सभी प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। इससे पहले सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन में आयोजित इस आरती के दौरान आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ
अभिनेता सुनील शेट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी में ऋषिकेश में हूं। चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। हम हमेशा सुनते आ रहे हैं कि ट्रैफिक बहुत होता है और भीड़-भाड़ बहुत होता है, वैसा कुछ नहीं है। थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने बहुत ही अच्छा बंदोबस्त किया है। एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी शामिल है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे सुनील शेट्टी
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उत्तराखंड पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। सुनील शेट्टी ने इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि वह अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे। भारतीय संस्कृति पर दिया संदेश
दौरे के पहले दिन सुनील शेट्टी परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket