Saturday, 13 Jun 2026 | 04:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है, ऐसे में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर और भोपाल छात्रों के लिए नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रही हैं। सेज ग्रुप के उत्कृष्ट 25 वर्षो के ऐकडेमिक एक्सीलेंस के साथ ये दोनों यूनिवर्सिटीज अब आधुनिक और भविष्य के अनुरूप शिक्षा दे रही हैं। NAAC A+ मान्यता और Times Global Ranking में स्थान प्राप्त कर चुकी यह यूनिवर्सिटी देश की तेजी से उभरती प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में शामिल है। सेज यूनिवर्सिटी में AI इनेबल्ड और AI आधारित करिकुलम के जरिए छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। प्रोजेक्ट और रिसर्च आधारित पढ़ाई पर जोर साथ ही प्रोजेक्ट और रिसर्च आधारित पढ़ाई पर जोर दिया जाता है, ताकि छात्र असली दुनिया की समस्याओं को समझ सकें और उनका समाधान निकाल सकें। आज सेज में 35 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं और 60 हजार से ज्यादा एलुमनाई आज Google, Walmart, Deloitte, Microsoft, Salesforce जैसी ग्लोबल कंपनियों में कार्यरत हैं। सेज में अब तक 45 हजार से ज्यादा प्लेसमेंट हो चुके हैं, जिनमें कुछ छात्रों को 30 लाख रुपए तक का पैकेज मिला है। अब तक 45 हजार से ज्यादा प्लेसमेंट यह साफ दिखाता है कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ करियर पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के लिए 150 से ज्यादा राष्ट्रीय और विदेशी संस्थानों के साथ साझेदारी की गई है। साथ ही 1700 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन्स और 250 से ज्यादा पेटेंट्स यूनिवर्सिटी की मजबूत रिसर्च संस्कृति को दर्शाते हैं। चांसलर इंजी संजीव अग्रवाल ने बताया की सेज यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन में बेहतरीन काम कर रही है। यहां छात्रों को नए आइडिया पर काम करने और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने के अवसर मिलते हैं। इसी वजह से यूनिवर्सिटी को कई बार अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मान भी मिल चुका है। खेलों में भी सेज यूनिवर्सिटी पीछे नहीं है। यहां वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स सुविधाएं हैं और छात्रों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास को दिखाता है। यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स को बेहतरीन कैंपस लाइफ के साथ साथ स्वर्णिम , यूफोरिया, हैकथॉन, स्टार्टअप एक्सपो जैसे विभिन्न इवेंट्स के माध्यम से अपना टैलेंट दिखाने का मौका भी मिलता है। देशभर में 50 से ज्यादा इन्फॉर्मेशन सेंटर्स सुविधाओं की बात करें तो स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक लैब्स और बेहतरीन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर छात्रों को बेहतर माहौल देते हैं, जिससे वे आसानी से सीख सकें। छात्रों की सुविधा के लिए देशभर में 50 से ज्यादा इन्फॉर्मेशन सेंटर्स भी खोले गए हैं, जहां उन्हें अपने ही शहर में करियर से जुड़ी सही जानकारी और मार्गदर्शन मिल जाता है। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर-भोपाल, एसआईआरटी कॉलेज भोपाल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं, एडमिशन के लिए सेज एंट्रेंस एग्जाम पास करना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स को विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी,कॉलेज वेबसाइट पर मिल सकती है। ————————-

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

4 मिनट पहले कॉपी लिंक बिग बॉस मलयालम के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। यह शिकायत उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि की है। लाखों रुपए लेकर वादे से मुकरे एक्टर महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शियास ने उसे एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का लालच दिया था। इसके लिए महिला ने लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पैसे लेने के बाद शियास अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो बिजनेस शुरू किया और न ही महिला को पार्टनरशिप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पहले विदेश में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए शियास के संपर्क में आई थी। पैसे मांगने पर दी धमकी शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो शियास ने उसे डराया और धमकाया। पुलिस ने शियास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी), धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल है। शियास करीम बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शियास करीम को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शियास ने किसी और के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या इस मामले में कोई और भी शामिल है। फिलहाल एक्टर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बिग बॉस से मिली थी पहचान शियास करीम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन से मिली थी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई थी। शो के बाद वे कई टीवी प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग में एक्टिव रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

सागर के मोतीनगर में लकड़ी के टाल में आग:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, धुआं उठते देख हड़कंप मचा

सागर के मोतीनगर में लकड़ी के टाल में आग:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, धुआं उठते देख हड़कंप मचा

सागर के मोतीनगर इलाके में थाने के पास बने लकड़ी के टाल में सोमवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर निगम की फायर फाइटर गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में टाल में रखी लकड़ी जली है। गनीमत रही थी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि टाल के आसपास रहवासी इलाका लगा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मुकुल पुरोहित ने बताया कि हमारे किराएदार सतनाम सिंह के टाल में आग लगी थी। सूचना पर तत्काल पुलिस को जानकारी दी। आग बुझा ली गई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

55 मिनट पहले कॉपी लिंक बिग बॉस मलयालम के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। यह शिकायत उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि की है। लाखों रुपए लेकर वादे से मुकरे एक्टर महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शियास ने उसे एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का लालच दिया था। इसके लिए महिला ने लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पैसे लेने के बाद शियास अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो बिजनेस शुरू किया और न ही महिला को पार्टनरशिप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पहले विदेश में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए शियास के संपर्क में आई थी। पैसे मांगने पर दी धमकी शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो शियास ने उसे डराया और धमकाया। पुलिस ने शियास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी), धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल है। शियास करीम बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शियास करीम को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शियास ने किसी और के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या इस मामले में कोई और भी शामिल है। फिलहाल एक्टर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बिग बॉस से मिली थी पहचान शियास करीम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन से मिली थी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई थी। शो के बाद वे कई टीवी प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग में एक्टिव रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

मिशन चौक ओवरब्रिज पर चलती एक्टिवा में लगी आग, VIDEO:कटनी में राइडर ने कूदकर बचाई जान

मिशन चौक ओवरब्रिज पर चलती एक्टिवा में लगी आग, VIDEO:कटनी में राइडर ने कूदकर बचाई जान

कटनी में मिशन चौक ओवरब्रिज पर आज दोपहर एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई। इस घटना से पुल पर यातायात बाधित हो गया। एक्टिवा चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार युवक चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था। दोपहर में जब वह मिशन चौक ओवरब्रिज पर आजाद चौक के पास पहुंचा, तो गाड़ी के निचले हिस्से से चिंगारियां निकलने लगीं। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही धुएं के साथ आग की लपटें तेज हो गईं। खतरा भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और उससे दूर हट गया। देखते ही देखते एक्टिवा पूरी तरह आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती एक्टिवा को देखकर ओवरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में भय व्याप्त हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी उसे बुझाने के लिए पास नहीं जा सका। इस घटना के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भीषण गर्मी और इंजन में हुई स्पार्किंग के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस एक्टिवा के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

कच्चे केले के छिलके की चटनी: लू और गरम से बचे कच्चे कच्चे केले की ये चटपटी चटनी, नोट कर लें सबसे आसान रेसिपी

कच्चे केले के छिलके की चटनी

28 अप्रैल 2026 को 14:06 IST पर अद्यतन किया गया कच्चे केले के छिलके की चटनी: गर्मी के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और लू शरीर को बेहाल कर देती है, तब खान-पान में सिर्फ बदलाव से हमें बड़ी राहत मिल सकती है। अक्सर हम कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते बनाकर उनके अनोखे स्वाद देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये केले न केवल नाममात्र के हैं, बल्कि गर्मी से राहत में भी मददगार हैं? अनुसरण करना : कच्चे केले में भारी मात्रा में होता है जो कब्ज दूर करता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखने और पोषण में मदद करता है। विटामिन बी6, बी12 और पोटेशियम का खजाना माना जाता है। छवि: इंस्टाग्राम कच्चे केले की चटनी बनाने के लिए लहसुन, हरी मिर्च, कच्ची हल्दी का तेल, नींबू का रस, नमक डालें। छवि: इंस्टाग्राम सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब उदाहरण के छोटे-मोटे नमूने में एक बर्तन में पूरे से नमक वाले पानी के साथ रखा गया। छवि: इंस्टाग्राम 5-7 मिनट तक स्क्रून को उनके छिछोरेपन से दूर रखा जाता है और वे चित्रित किए जाते हैं। छवि: इंस्टाग्राम ऑलबेज़ हुए चिप्स को ठंडा होने दें। इसके बाद मिक्सी जार में मिट्टी, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक का छोटा टुकड़ा और नमक के मसाले पेस्ट बना लें। छवि: इंस्टाग्राम पिसी हुई दुकान को एक बाउल में रखा गया। अब 1 में कच्चे कच्चे सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाप। छवि: इंस्टाग्राम यह चटपटी चटनी दाल-चावल, गरमा-गरम परांठे या नाश्ते के साथ लाजवाब लगती है। इसे आप 2 दिन तक फ़र्ज़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं। छवि: इंस्टाग्राम द्वारा प्रकाशित : आर्या पांडे प्रकाशित 28 अप्रैल 2026 14:06 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)केले के छिलके की चटनी रेसिपी(टी)केले के छिलके की चटनी(टी)कच्चे केले के छिलके(टी)भारतीय चटनी रेसिपी(टी)स्वस्थ चटनी(टी)खाना पकाने में शून्य बर्बादी(टी)केले के छिलके के फायदे(टी)विटामिन बी से भरपूर चटनी(टी)कच्चे केले के छिलके की चटनी

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

लखनऊ की हार पर ऋषभ पंत के बयान से विवाद:शॉन पोलाक बोले- कप्तान मैनेजमेंट पर दोष मढ़ रहे हैं; 'टू मेनी माइंड्स' पर बहस

KKR के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद LSG कप्तान ऋषभ पंत के बयान से चर्चा शुरू हुई। पंत ने कहा था कि मैदान पर ज्यादा राय मिलने से फैसले लेना मुश्किल होता है। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर शॉन पोलक ने कहा कि कप्तान ऐसा कहकर परोक्ष रूप से मैनेजमेंट पर उंगली उठा रहे हैं। मैनेजमेंट को दोषी दे रहे हैं शॉन पोलक ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा कि कप्तान का ऐसा बयान सही संकेत नहीं है। पोलक के मुताबिक, ‘पंत मूल रूप से यह कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग उन्हें जानकारी दे रहे हैं और वे एक तरह से अपने मैनेजमेंट ग्रुप को दोषी ठहरा रहे हैं।’ उन्होंने जोड़ा कि बाहर से समझना मुश्किल है कि ड्रेसिंग रूम में आखिरी फैसला किसका होता है या कौन पंत के साथ रणनीति तय करता है। दो फैसलों पर उठे सवाल, जिनसे मैच हाथ से निकला मैच में पंत के दो फैसलों की आलोचना हो रही है। आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया, लेकिन उससे पहले दिग्विजय राठी को ओवर देना भारी पड़ा, जहां रिंकू सिंह ने चार छक्के जड़े थे। दूसरा सवाल सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर उठा। KKR के सुनील नरेन ने गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इन्हीं के बीच पंत ने कहा था कि ज्यादा दिमाग होने से मैदान पर चीजें आसान नहीं रहतीं।’ पंत बोले- हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, बाहर जवाब ढूंढना बंद करें हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पंत ने टीम को एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा,’हमें एक छोटे ब्रेक और रिफ्रेश होने की जरूरत है। दबाव हमेशा रहेगा, लेकिन हमें जवाब बाहर के बजाय अपने अंदर ढूंढने होंगे। चीजों को सरल रखना जरूरी है। हार के लिए किसी एक या दो खिलाड़ी को नहीं, बल्कि पूरी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी।’ उन्होंने माना कि टीम को दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा। ब्रेक के बाद वापसी की उम्मीद, टीम को रीसेट करने की जरूरत लखनऊ टीम अब छोटे ब्रेक पर जा रही है। पोलक के अनुसार, इस दौरान टीम को तय करना होगा कि मैदान पर कप्तान की भूमिका और मैनेजमेंट का हस्तक्षेप कितना होगा। फिलहाल अंक तालिका में स्थिति चुनौतीपूर्ण है और अगले मैचों के लिए निर्णय प्रक्रिया सुधारनी होगी। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इस खबर से इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इस खबर से इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। इस खबर के बाद मंगलवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में इटरनल (जोमैटो) और स्विगी के शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है। अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। बाजार में इटरनल और स्विगी के शेयर टूटे अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। NSE पर इटरनल के शेयर 3.47% गिरकर 246.63 रुपए के इंट्राडे लो पर आ गए। वहीं स्विगी के शेयरों में भी 2.78% की गिरावट है और यह 278.25 रुपए पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। 16 हजार किसानों को मिलेगा फायदा अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। इन शहरों में शुरू होगी अमेजन की सर्विस अमेजन नाउ जल्द ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलौर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है। क्या होता है क्विक कॉमर्स? 10 से 30 मिनट के भीतर किराने और जरूरी सामान की डिलीवरी करने वाले मॉडल को क्विक कॉमर्स कहते हैं। भारत में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट इसके बड़े खिलाड़ी हैं। अमेजन ने इसकी शुरुआत प्राइम नाउ के रूप में की थी, जिसे बाद में रीब्रांड किया गया। अब यह किराना और डेली यूज के सामान पर फोकस कर रहा है। इटरनल का मुनाफा ₹191 करोड़ रहने का अनुमान इटरनल आज अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। CNBC-TV18 के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा 191 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है, जो पिछली तिमाही (Q3FY26) में 102 करोड़ रुपए था। वहीं रेवेन्यू 16,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,155 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। कंपनी के फूड डिलीवरी नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में 16-18% और ब्लिंकिट के NOV में 95-100% की बढ़त आ सकती है। ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹1629 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया: ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हो चुका; चांदी में आज ₹5,381 की गिरावट सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,629 रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले गुरुवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,381 रुपए घटकर 2.38 लाख रुपए रह गई। चांदी की कीमत कल यानी 27 अप्रैल को 2.49 लाख रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें…

अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। इस खबर के बाद मंगलवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में इटरनल (जोमैटो) और स्विगी के शेयरों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है। अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। बाजार में इटरनल और स्विगी के शेयर टूटे अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। NSE पर इटरनल के शेयर 3.47% गिरकर 246.63 रुपए के इंट्राडे लो पर आ गए। वहीं स्विगी के शेयरों में भी 2.78% की गिरावट है और यह 278.25 रुपए पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। 16 हजार किसानों को मिलेगा फायदा अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। इन शहरों में शुरू होगी अमेजन की सर्विस अमेजन नाउ जल्द ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूर, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलौर और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में अपनी सर्विस शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है। क्या होता है क्विक कॉमर्स? 10 से 30 मिनट के भीतर किराने और जरूरी सामान की डिलीवरी करने वाले मॉडल को क्विक कॉमर्स कहते हैं। भारत में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट इसके बड़े खिलाड़ी हैं। अमेजन ने इसकी शुरुआत प्राइम नाउ के रूप में की थी, जिसे बाद में रीब्रांड किया गया। अब यह किराना और डेली यूज के सामान पर फोकस कर रहा है। इटरनल का मुनाफा ₹191 करोड़ रहने का अनुमान इटरनल आज अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। CNBC-TV18 के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा 191 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है, जो पिछली तिमाही (Q3FY26) में 102 करोड़ रुपए था। वहीं रेवेन्यू 16,315 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,155 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। कंपनी के फूड डिलीवरी नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में 16-18% और ब्लिंकिट के NOV में 95-100% की बढ़त आ सकती है।