Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस मलयालम के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। यह शिकायत उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि की है।

लाखों रुपए लेकर वादे से मुकरे एक्टर महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शियास ने उसे एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का लालच दिया था। इसके लिए महिला ने लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पैसे लेने के बाद शियास अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो बिजनेस शुरू किया और न ही महिला को पार्टनरशिप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पहले विदेश में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए शियास के संपर्क में आई थी।

पैसे मांगने पर दी धमकी शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो शियास ने उसे डराया और धमकाया। पुलिस ने शियास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी), धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल है।

शियास करीम बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शियास करीम को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शियास ने किसी और के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या इस मामले में कोई और भी शामिल है। फिलहाल एक्टर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिग बॉस से मिली थी पहचान शियास करीम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन से मिली थी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई थी। शो के बाद वे कई टीवी प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग में एक्टिव रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल की प्राइम लोकेशन पर हाउसिंग बोर्ड बेचेगा संपत्ति:दो दिन तक मेला लगाकर देंगे जानकारी; विजिट और बुकिंग भी कर सकेंगे

March 20, 2026/
7:59 am

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को...

ट्रम्प के पास जंग खत्म करने का कोई प्लान नहीं:ईरान की ताकत का गलत अंदाजा लगाया, तेल सप्लाई ठप होगी सोचा नहीं था

March 12, 2026/
4:22 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 18 फरवरी को जब यह तय कर रहे थे कि ईरान पर हमला किया जाए या...

Rwanda vs Nigeria Live Score: Nigeria Invitational Women's T20I Tournament 2026 (Credit: X/cricket_nigeria)

March 27, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:03 IST एडप्पादी के पलानीस्वामी की एआईएडीएमके ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 127 उम्मीदवारों की दूसरी...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 2 Live (AFP)

May 9, 2026/
1:54 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 13:55 IST ट्वीट के समय ने राजनीतिक हलकों में अटकलें शुरू कर दी हैं, कई लोगों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

Bigg Boss Fame Shiyas Kareem Accused of Cheating Millions; Threatens Partner

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस मलयालम के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। यह शिकायत उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि की है।

लाखों रुपए लेकर वादे से मुकरे एक्टर महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शियास ने उसे एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का लालच दिया था। इसके लिए महिला ने लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पैसे लेने के बाद शियास अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो बिजनेस शुरू किया और न ही महिला को पार्टनरशिप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पहले विदेश में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए शियास के संपर्क में आई थी।

पैसे मांगने पर दी धमकी शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो शियास ने उसे डराया और धमकाया। पुलिस ने शियास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी), धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल है।

शियास करीम बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

शियास करीम बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शियास करीम को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शियास ने किसी और के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या इस मामले में कोई और भी शामिल है। फिलहाल एक्टर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिग बॉस से मिली थी पहचान शियास करीम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन से मिली थी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई थी। शो के बाद वे कई टीवी प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग में एक्टिव रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket