Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का चन्दन का त्रिपुंड भांग ड्रायफ्रूट रजत आभूषण से राजा स्वरूप शृंगार

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का चन्दन का त्रिपुंड भांग ड्रायफ्रूट रजत आभूषण से राजा स्वरूप शृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह करीब चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। सबसे पहले हरिओम जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से विधिवत पूजन संपन्न हुआ। पूजन के बाद भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके पश्चात झांझ, मंजीरे और डमरू की ध्वनि के बीच भव्य भस्म आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती के दौरान महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, जो इस आरती की सबसे विशेष आध्यात्मिक महत्ता मानी जाती है।

ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान का यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने को लेकर गंभीर है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान मौजूदा संकट से बाहर निकलना चाहता है। हालांकि रूबियो ने यह भी कहा कि कोई भी डील ऐसी नहीं होगी, जिससे ईरान परमाणु हथियार बना सके। उन्होंने कहा कि ईरान की आर्थिक हालत लगातार खराब हुई है। महंगाई, कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत और प्रतिबंध अब भी जारी हैं। संघर्ष शुरू होने से पहले ईरान जिन समस्याओं से जूझ रहा था, वे अब भी मौजूद हैं और ज्यादातर पहले से ज्यादा खराब हो चुकी हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को ईरान का बंधक बनने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। अगर जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी पड़े, पैसा देना पड़े या धमकी झेलनी पड़े, तो इसे खुला रास्ता नहीं माना जा सकता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

1 घंटे पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया मंच पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश सैल- सबसे बड़ा सवाल था कि मैं अलग कैसे दिखूं, लेकिन मैंने सीखा कि खुद के प्रति सच्चा रहना और कंसिस्टेंट रहना ज्यादा जरूरी है। राजनंदिनी पवार- मैं इसे चुनौती नहीं बल्कि सीख कहूंगी, क्योंकि इस सफर ने मुझे हर तरह से ग्रो किया है मेंटली, फिजिकली और इमोशनली भी। राजनंदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। आगे के आपके प्लान क्या हैं, क्या आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखना चाहेंगी और किन एक्टर्स या डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? राजनंदिनी पवार- मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं और उसी दिशा में आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना चाहती हूं, क्योंकि कैमरे के सामने परफॉर्म करना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है और यही मेरा पैशन है। अगर मौका मिले तो मैं रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगी। वहीं डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली, इम्तियाज़ अली और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। जहां तक फिल्मों की बात है, अभी तक ‘धुरंधर’ देखने का समय नहीं मिल पाया क्योंकि उस दौरान हमारी प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं भले ही कुछ स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं, फिर भी थिएटर में बैठकर इसे देखना एक अलग अनुभव होगा। डॉक्टर श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनर-अप रहीं हैं। एमबीबीएस बैकग्राउंड से आने वाली अद्वैता ने इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। आपने अलग-अलग क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, मॉडलिंग और अन्य एक्टिविटीज को कैसे बैलेंस किया और आपका टाइम मैनेजमेंट कैसे काम करता है? श्री अद्वैता- मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहती। मैंने एमबीबीएस पूरा किया और साथ में अपने बाकी पैशन्स को भी जारी रखा। मैं प्रेशर में बेहतर काम करती हूं और खुद को लगातार चैलेंज करती रहती हूं। पेजेंट से जुड़े कौन से मिथक टूटे और आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए आपकी क्या सलाह है? साध्वी सतीश सैल- यहां कोई तय ‘परफेक्ट इमेज’ नहीं होती, बल्कि आपकी इंडिविजुअलिटी और कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

4 मिनट पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया मंच पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश सैल- सबसे बड़ा सवाल था कि मैं अलग कैसे दिखूं, लेकिन मैंने सीखा कि खुद के प्रति सच्चा रहना और कंसिस्टेंट रहना ज्यादा जरूरी है। राजनंदिनी पवार- मैं इसे चुनौती नहीं बल्कि सीख कहूंगी, क्योंकि इस सफर ने मुझे हर तरह से ग्रो किया है मेंटली, फिजिकली और इमोशनली भी। राजनंदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। आगे के आपके प्लान क्या हैं, क्या आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखना चाहेंगी और किन एक्टर्स या डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? राजनंदिनी पवार- मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं और उसी दिशा में आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना चाहती हूं, क्योंकि कैमरे के सामने परफॉर्म करना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है और यही मेरा पैशन है। अगर मौका मिले तो मैं रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगी। वहीं डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली, इम्तियाज़ अली और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। जहां तक फिल्मों की बात है, अभी तक ‘धुरंधर’ देखने का समय नहीं मिल पाया क्योंकि उस दौरान हमारी प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं भले ही कुछ स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं, फिर भी थिएटर में बैठकर इसे देखना एक अलग अनुभव होगा। डॉक्टर श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनर-अप रहीं हैं। एमबीबीएस बैकग्राउंड से आने वाली अद्वैता ने इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। आपने अलग-अलग क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, मॉडलिंग और अन्य एक्टिविटीज को कैसे बैलेंस किया और आपका टाइम मैनेजमेंट कैसे काम करता है? श्री अद्वैता- मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहती। मैंने एमबीबीएस पूरा किया और साथ में अपने बाकी पैशन्स को भी जारी रखा। मैं प्रेशर में बेहतर काम करती हूं और खुद को लगातार चैलेंज करती रहती हूं। पेजेंट से जुड़े कौन से मिथक टूटे और आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए आपकी क्या सलाह है? साध्वी सतीश सैल- यहां कोई तय ‘परफेक्ट इमेज’ नहीं होती, बल्कि आपकी इंडिविजुअलिटी और कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

वर्ल्ड अपडेट्स:टीवी होस्ट ने ट्रम्प की पत्नी से विधवा होने वाला मजाक किया, मेलानिया ने एक्शन की मांग की

वर्ल्ड अपडेट्स:टीवी होस्ट ने ट्रम्प की पत्नी से विधवा होने वाला मजाक किया, मेलानिया ने एक्शन की मांग की

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने टीवी होस्ट जिमी किमेल पर परिवार को लेकर विवादित मजाक करने का आरोप लगाते हुए ABC नेटवर्क से कार्रवाई की मांग की है। मेलानिया ने कहा कि किमेल का बयान नफरत फैलाने वाला और हिंसक सोच को बढ़ावा देने वाला है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से पहले अपने शो में जिमी किमेल ने मेलानिया ट्रम्प पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “expectant widow” (होने वाली विधवा) कहा। इस बयान के बाद ट्रम्प समर्थकों ने नाराजगी जताई। मेलानिया ट्रम्प ने X पर पोस्ट कर कहा कि यह कॉमेडी नहीं, बल्कि जहरीली राजनीति है। उन्होंने सवाल उठाया कि ABC प्रबंधन कब तक ऐसे व्यवहार को सहन करेगा। उन्होंने नेटवर्क से सख्त कदम उठाने की मांग की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी जिमी किमेल की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी हिंसा को बढ़ावा देने जैसी है। उन्होंने ABC और डिज्नी से किमेल को तुरंत हटाने की मांग की। शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना के बाद यह विवाद और बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रम्प और मेलानिया को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सोशल मीडिया पर किमेल की पुरानी क्लिप वायरल हुई। पुलिस ने 31 वर्षीय संदिग्ध कोल टोमस एलन को गिरफ्तार किया है। उस पर राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास और हथियार रखने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। जिमी किमेल पहले भी राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे हैं। पिछले साल भी उनके बयान पर विरोध हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, 14 की मौत 80 से अधिक घायल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास बेकासी रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात दो ट्रेनों की भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 84 लोग घायल हुए हैं। कई यात्री ट्रेन के डिब्बों में फंसे रहे, जिन्हें निकालने के लिए मंगलवार सुबह तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा। राज्य संचालित रेलवे कंपनी KAI ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:45 बजे तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआती रिपोर्ट में 5 मौतें बताई गई थीं, लेकिन बाद में संख्या बढ़ गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरी ट्रेन में सवार सभी 240 यात्री सुरक्षित हैं। हादसा बेकासी स्टेशन पर कम्यूटर लाइन ट्रेन और लंबी दूरी की अर्गो ब्रोमो अंगग्रेक ट्रेन के बीच हुआ। यह ट्रेन जकार्ता और सुरबाया के बीच चलने वाली प्रमुख रेल सेवा मानी जाती है। राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक कई यात्री क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे थे। सीमित जगह और डिब्बों के बुरी तरह टूट जाने से राहत कार्य में परेशानी आई। बचाव दल मेटल काटने वाली मशीनों से डिब्बे खोलकर लोगों को बाहर निकाल रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक टैक्सी ने लेवल क्रॉसिंग पर कम्यूटर ट्रेन को छू लिया था। इसके बाद ट्रेन ट्रैक पर रुक गई और पीछे से आ रही लंबी दूरी की ट्रेन उससे टकरा गई। इंडोनेशिया में रेल हादसे पहले भी हो चुके हैं। 2010 में सेंट्रल जावा में दो ट्रेनों की टक्कर में 36 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2015 में वेस्ट जावा में ट्रेन और मिनीबस की भिड़ंत में 18 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का नाइजीरिया के गांव पर हमला, 29 लोगों की मौत इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकियों ने रविवार रात पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला किया, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर के अनुसार, यह हमला रविवार देर रात नाइजीरिया के अदामावा राज्य के गोम्बी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में स्थित गुयाकू गांव में हुआ। इस्लामिक स्टेट ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। अदामावा राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फितिरी ने सोमवार को गांव का दौरा करते हुए इस हमले की निंदा की। AI फ्रॉड से बचने टेलर स्विफ्ट ने आवाज और तस्वीर को ट्रेडमार्क कराने का आवेदन किया पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट ने AI के जरिए हो रही फर्जी नकल से बचने के लिए अपनी आवाज और तस्वीर को ट्रेडमार्क कराने का आवेदन किया है। उन्होंने अमेरिका में तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क फाइल किए हैं, जिनमें एक स्टेज फोटो और दो ऑडियो क्लिप शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आवेदन उनकी स्टेज परफॉर्मेंस वाली तस्वीर के लिए है, जिसमें वह गुलाबी गिटार पकड़े नजर आती हैं। उन्होंने बहुरंगी चमकदार बॉडीसूट और सिल्वर बूट्स पहन रखे हैं। यह फोटो पहले Disney+ पर आई Eras Tour फिल्म के प्रमोशन में भी इस्तेमाल की जा चुकी है। इसके अलावा दो आवेदन उनकी आवाज के लिए हैं, जिनमें वह “हे, इट्स टेलर” और “हे, इट्स टेलर स्विफ्ट” कहती सुनाई देती हैं। ये क्लिप्स स्पॉटिफाइ और अमेजन मुयूजिक पर उनके एल्बम ‘द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल’ के प्रमोशन में इस्तेमाल किए गए थे। हाल के वर्षों में AI से टेलर स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरें और नकली ऑडियो सामने आ चुके हैं। एक फर्जी चुनावी विज्ञापन में उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में वोट मांगते दिखाया गया था, जबकि उनकी आपत्तिजनक नकली तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन से केवल असली कंटेंट ही नहीं, बल्कि उससे मिलती-जुलती नकली AI सामग्री के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई आसान हो सकती है। इस साल अभिनेता मैथ्यू मैककोनहे भी अपनी आवाज और छवि की सुरक्षा के लिए इसी तरह ट्रेडमार्क नियमों का सहारा ले चुके हैं। AI के दौर में अब सेलिब्रिटीज अपनी पहचान बचाने के लिए नए कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, 5 की मौत 79 घायल; 4 अब भी फंसे

वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, 5 की मौत 79 घायल; 4 अब भी फंसे

इंडोनेशिया की राजधानी के बाहर सोमवार को एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एक डिब्बे में फंस गए। 79 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरी ट्रेन में सवार सभी 240 यात्री सुरक्षित हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी बाकी खबरें… इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का नाइजीरिया के गांव पर हमला, 29 लोगों की मौत इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकियों ने रविवार रात पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला किया, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर के अनुसार, यह हमला रविवार देर रात नाइजीरिया के अदामावा राज्य के गोम्बी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में स्थित गुयाकू गांव में हुआ। इस्लामिक स्टेट ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। अदामावा राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फितिरी ने सोमवार को गांव का दौरा करते हुए इस हमले की निंदा की।

गर्मी में चेहरा हो रहा है काला और बेजान, तो यहां जानिए दादी-नानी के आयुर्वेदिक नुस्खे जो धूप से बचाएंगे स्किन

authorimg

Last Updated:April 28, 2026, 06:08 IST गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है, जिससे चेहरा रूखा, काला और बेजान हो सकता है. ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी बेहद कारगर साबित होते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, बेसन-दही फेस पैक, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक उपाय त्वचा को ठंडक देने के साथ टैनिंग और सनबर्न से बचाते हैं. सही खानपान और हाइड्रेशन भी ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद जरूरी है. जौनपुर: गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. त्वचा रूखी, काली और बेजान होने लगती है. ऐसे में चेहरे की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय ने बताया अगर समय रहते त्वचा का ख्याल रखा जाए, तो धूप के नुकसान से बचा जा सकता है. हमारे दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही प्रभावी हैं. धूप में निकलने से पहले क्या करें डॉ कुसुम. पांडेय ने बताया कि धूप में निकलने से पहले चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाना चाहिए. यह त्वचा को सूखने से बचाता है और एक प्राकृतिक परत बनाता है. इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े या दुपट्टे से ढकना भी जरूरी है. गर्मियों में दादी-नानी का नुस्खा घरेलू उपायों की बात करें, तो दादी-नानी बेसन और दही का फेस पैक लगाती थीं. यह त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है. एक चम्मच बेसन में दही और थोड़ा सा हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. खीरा और गुलाब जल भी गर्मी में बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरे का रस चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. वहीं गुलाब जल त्वचा को तरोताजा रखता है. दादी-नानी अक्सर दिन में दो से तीन बार चेहरे पर गुलाब जल लगाती थीं. एलोवेरा (घृतकुमारी) का उपयोग भी आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न और दाग-धब्बे कम होते हैं. यह त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और नमी बनाए रखता है. सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि खानपान भी बहुत जरूरी डॉ. पांडेय ने कहा कि सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि खानपान भी बहुत जरूरी है. गर्मी में अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है. पुराने समय में दादी-नानी धूप से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचती थीं और सिर पर गीला कपड़ा रखती थीं. यही कारण था कि उनकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार रहती थी. अगर आप भी इन आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाते हैं, तो तेज धूप में भी अपने चेहरे को सुरक्षित और सुंदर बनाए रख सकते हैं. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jaunpur,Jaunpur,Uttar Pradesh First Published : April 28, 2026, 06:08 IST

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 Second Phase Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee कोलकाता19 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’ कोलकाता: रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने स्कूटर की सवारी भी की। बंगाल चुनाव के अपडेट्स… उम्मीदवार के घर के बाहर गोलीबारी: उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया। मामले में एक पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। उधर, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ के परिसर से आठ क्रूड बम बरामद किए गए। तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार: दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है। 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती: बंगाल में 510 करोड़ रु. से अधिक की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। 2021 के चुनाव में 339 करोड़ की जब्ती हुई थी। इस बार 30 करोड़ रु. नकद, 126.85 करोड़ की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ के ड्रग्स और 58.28 करोड़ का सोना-चांदी शामिल है। तृणमूल सांसद पर हमला, कांच से घायल: हुगली के गोघाट में तृणमूल सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ। इसमें कांच लगने से वह घायल हो गईं। मिताली बाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया ‘नाटक’ करार दिया है। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 32 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल जीतने के लिए भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना है, जहां मतुआ और शरणार्थी वोट निर्णायक हैं। सीएए का मुद्दा यहां लोगों के अस्तित्व का सवाल और भाजपा का ट्रम्प कार्ड है। इसे और पुख्ता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मतुआ के गढ़ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और एसआईआर से डरे लोगों को नागरिकता का भरोसा दिया। वहीं, तृणमूल इसी ‘डर’ को भुनाकर मतुआ व अल्पसंख्यक वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी है। एसआईआर ने समीकरण उलझा दिया है। बनगांव दक्षिण में जहां जीत का अंतर 2,000 था, वहां 7,000 नाम कटे हैं। कल्याणी में 2,000 के मार्जिन पर 9,000 नाम हट गए। तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि यहां हिंदुओं-मतुआ के नाम ज्यादा कटे हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वहीं, पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में आए भाजपा नेता कहते हैं- मतुआ समुदाय भाजपा का था और भाजपा के साथ है। 33 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण का किला… यहीं से जाता है पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता दक्षिण बंगाल, हावड़ा, कोलकाता और 24 परगना के उन इलाकों को कवर करता है, जो टीएमसी का मजबूत किला माने जाते हैं। भाजपा के लिए यहां सेंध लगाए बिना सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, तृणमूल के लिए यह गढ़ बचाना चौथी बार सरकार बनाने के लिए बहुत जरूरी है। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इन 142 सीटों में से 123 जीती थी, जबकि भाजपा 18 पर सिमट गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इन सीटों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रही, जबकि तृणमूल 90 में आगे थी। बंगाल की कुर्सी का सफर उत्तर बंगाल या जंगलमहल से नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानों से तय होता है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा, ये 4 जिले मिलकर 91 सीटों का ऐसा ब्लॉक बनाते हैं, जो विधानसभा की एक-तिहाई ताकत रखते हैं। तभी इसे ‘सत्ता का प्रवेश द्वार’ कहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bhopal Police Court Info Hidden

Bhopal Police Court Info Hidden

भोपाल17 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस को चेतावनी देते प्रियंक कानूनगो। राजधानी के चर्चित मछली परिवार केस में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एंट्री हो गई है। इससे मामला और गरमा गया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सख्त टिप्पणी की है। कानूनगो ने स्पष्ट कहा कि यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और उसके परिवार से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई उन्हें संतोषजनक नहीं लगती। उन्होंने भोपाल पुलिस को संदेश देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण से जुड़ी जो जानकारी पुलिस के पास है और जो अदालत में पेश की गई है, उससे वे पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब वे इस मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू करवाएंगे, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो एक मिसाल बनेगी। अब NHRC की सख्ती के बाद यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस जांच और कार्रवाई दोनों पर आयोग की नजर और कड़ी हो सकती है। दरअसल, जुलाई 2025 में भोपाल पुलिस ने लिंक रोड नंबर-2 से यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर मछली को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एमडी ड्रग्स, पिस्टल और मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए थे। जांच के दौरान ड्रग तस्करी, यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और सरकारी जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर परिवार के सदस्यों पर 13 एफआईआर दर्ज की थीं, जबकि प्रशासन ने करीब 100 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन भी मुक्त कराई थी। वहीं, हाल ही में शारिक मछली समेत अन्य परिजनों से क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल मामलों में पूछताछ भी की है। ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ से जागरूकता की कोशिश इसके अलावा लव जिहाद को लेकर प्रियंक कानूनगो ने कहा कि भोपाल में बढ़ते सांप्रदायिक और लैंगिक अपराधों को देखते हुए एक विशेष पहल के रूप में ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट सामाजिक संगठनों के सहयोग से पिछले आठ महीनों से संचालित हो रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कानूनगो के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 7000 कॉलेज जाने वाली छात्राओं और 1000 फैकल्टी मेंबर्स को कम्युनल जेंडर क्राइम, ग्रूमिंग और रैगिंग के जरिए होने वाले यौन अपराधों के तौर-तरीकों के बारे में जागरूक किया गया है। जुलाई 2025 में भोपाल पुलिस ने लिंक रोड नंबर-2 से यासीन मछली को जब पुलिस ने पकड़ा था। पीड़िता ने दर्ज कराई FIR, आरोपी का किया सार्वजनिक विरोध उन्होंने एक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि प्रोजेक्ट से जुड़ी एक छात्रा के साथ जब इस तरह की घटना हुई, तो उसने न केवल थाने में एफआईआर दर्ज कराई बल्कि आरोपी का सार्वजनिक रूप से विरोध भी किया। कानूनगो ने कहा कि ऐसी हिम्मत समाज में बदलाव का संकेत है। 3-4 साल में दिखेगा बड़ा बदलाव उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के सुधारात्मक कदमों का असर आने वाले 3 से 4 वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कानूनगो ने कहा कि एक पूरी पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है और लगातार प्रयासों से इस तरह के अपराधों में कमी लाई जा सकती है। इकबाल मैदान के नाम पर सख्त आपत्ति प्रियंक कानूनगो ने एक बार भोपाल के इकबाल मैदान के नाम को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने देश के विभाजन की सोच को बढ़ावा दिया, उसके नाम पर भोपाल में किसी मैदान का होना गलत है। कानूनगो ने कहा कि ऐसे नामों की यहां कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इसे बदलना जरूरी है। इकबाल सम्मान’ पर भी उठाए सवाल उन्होंने ‘इकबाल सम्मान’ जैसे पुरस्कारों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नाम पर सम्मान देना उचित नहीं है। कानूनगो के मुताबिक, जिस व्यक्ति की विचारधारा देश के विभाजन से जुड़ी रही हो, उसके नाम पर किसी को सम्मानित करना असल में अपमान के समान है। उन्होंने संकेत दिए कि आगे कदम उठाए जाएंगे। चार बार भोपाल आए थे इकबाल इतिहास की रिपोर्ट के अनुसार शायर अल्लामा इकबाल चार बार भोपाल आए थे और यहां लगभग छह महीने बिताए थे, इस दौरान उन्होंने अपनी प्रसिद्ध शायरी की रचना की थी। उनकी याद में भोपाल में इकबाल मैदान है, जहां की दीवारों पर उनकी शायरी अंकित है। यह मैदान नवाबों के दौर की याद दिलाता है और एक समय यह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था। ये खबर भी पढ़ें… NHRC मेंबर के घर पहुंचा ‘मछली’ का गुर्गा हिन्दू युवतियों के धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपी शारिक मछली ने अपने खिलाफ चल रही को जांच रोकने के राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो को साधने की कोशिश की है। इसके लिए शारिक ने अपने साथ काम करने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी का इस्तेमाल किया जिसके द्वारा कानूनगो से मुलाकात कर शारिक को माफ करने की गुजारिश की गई। इस पर प्रियंक कानूनगो ने उसे घर से भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

प्याज दिखाकर बोले सिंधिया- मैं जवान, मेरी आत्मा बूढ़ी:भाजपा विधायक ने फिर दिखाया 'ढाई सौ किलो का मुक्का'; भाजपा के बैनर से 'नारी-शक्ति' आउट

प्याज दिखाकर बोले सिंधिया- मैं जवान, मेरी आत्मा बूढ़ी:भाजपा विधायक ने फिर दिखाया 'ढाई सौ किलो का मुक्का'; भाजपा के बैनर से 'नारी-शक्ति' आउट

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सिंधिया ने जेब से निकाला ‘जादुई प्याज’ शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचने का देशी नुस्खा बताया। मंच से बोलते-बोलते उन्होंने अपनी जेब से प्याज निकाला और सभी को दिखाते हुए कहा- कितनी भी गर्मी हो, जेब में प्याज रखो और निकल जाओ, कुछ नहीं होगा। सिंधिया ने कहा- मेरा जितना पसीना टपकता है, उतना ही ज्यादा मजा आता है। न मेरी गाड़ी में एसी चलता है और न ही मैं एसी में बैठता हूं। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून में 51 डिग्री की गर्मी में कैसे रहते हो तो मैं कहता हूं- ये चंबल की चमड़ी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा काफी बूढ़ी है। इसके बाद जेब से प्याज निकालते हुए बोले- पॉकेट में प्याज रखो, तुम्हें कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा- आधुनिक युग में सभी डिब्बे (मोबाइल) लेकर घूम रहे हैं, लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। सिंधिया ने पारंपरिक उपायों की वकालत करते हुए कहा- जैसे आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है, वैसे ही हमें पुरानी चीजों को नहीं भूलना चाहिए। जून में तापमान 51 डिग्री तक पहुंच जाए, तब भी सिर पर गमछा बांधो और जेब में प्याज रखो। उनकी बातें सुनकर मंच के नीचे मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जेब में रखा प्याज दिखाया। इस पर सिंधिया ने हंसते हुए कहा- देखो, दादा की जेब में भी प्याज रखा है। उन्होंने आगे कहा- सिंधिया परिवार हमेशा जनता और जमीन से जुड़ा रहा है। यही हमारा रिश्ता है। आपका प्यार और आशीर्वाद बना रहे। आपकी सेवा के लिए यह योद्धा आखिरी सांस तक तत्पर रहेगा। अब लोग कह रहे हैं कि सिंधिया ने एक तीर से दो निशाने साध दिए। गर्मी से बचने का देशी उपाय भी बता दिया और खुद को जनता व जमीन से जुड़ा नेता भी साबित कर दिया। भाजपा विधायक ने फिर दिखाया ‘मुक्का’ भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने चर्चित ‘मुक्के’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा परिसर में अपना मुक्का दिखाया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों ने उनका हाथ मजबूत किया है, इसलिए यह हाथ महिला सशक्तीकरण के साथ है और मोहन सरकार के समर्थन में भी खड़ा है। विधायक ने पहले अपना हाथ दिखाते हुए कहा- ये पंजा है। फिर मुट्ठी बांधते हुए बोले- अब ये मुक्का हो गया है। मीडिया ने जब उनके मुक्के का वजन पूछा तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया- ढाई सौ किलो का। और जब पूछा गया कि यह किस पर पड़ेगा तो उन्होंने कहा- कांग्रेस पर। दरअसल, हाल ही में प्रीतम लोधी के बेटे ने अपनी थार कार से कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो विधायक ने एक आईपीएस अधिकारी को खुली धमकी दी थी। उस दौरान एक वीडियो में उन्होंने अपना मुक्का दिखाते हुए कहा था- ये पहले ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का हो गया है। लगातार बयानबाजी के बाद भाजपा संगठन ने विधायक को तलब किया था और उन्हें शब्दों की मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद लोधी ने अपने बयान पर खेद जताया और भविष्य में संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की बात कही थी। अब लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि भाजपा ने कुछ समय के लिए विधायक के ‘मुक्के’ का वजन हलका जरूर कर दिया था, लेकिन लगता है कि वह फिर से तेजी से ढाई सौ किलो का हो गया है। भाजपा के बैनर में ‘नारी शक्ति’ ही आउट भाजपा इन दिनों जोर-शोर से ‘नारी शक्ति वंदन’ की बात कर रही है। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के गिरने पर वह कांग्रेस को घेर रही है। इसी बीच एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब भाजपा के मंच पर ही ‘नारी शक्ति’ आउट ऑफ फ्रेम हो गईं। मामला शिवपुरी का है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा बैनर लगाया गया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री-विधायकों के फोटो तो लगाए गए, लेकिन शिवपुरी की नगर पालिका अध्यक्ष और शहर की प्रथम नागरिक गायत्री शर्मा की तस्वीर ही गायब थी। जब आयोजकों का ध्यान इस ओर गया तो आनन-फानन में बैनर की खाली जगह पर गायत्री शर्मा का फोटो चिपका दिया गया। आयोजकों ने यह भूल केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही सुधार ली। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और भाजपा पर तंज कस रहे हैं। ‘नारी शक्ति वंदन’ के बीच ‘नारी शक्ति’ को ही बैनर से बाहर रखना चर्चा का विषय बन गया है। जब भाजपा विधायक की जुबान फिसल गई विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक प्रियंका मीणा की जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने में गलती कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘नरेंद्र सिंह मोदी’ कह दिया। हालांकि, विधायक ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली और फिर ‘नरेंद्र मोदी’ कहा। विधायक महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो निर्णय लिया है, वह बेहद अद्भुत है। यह फैसला महिलाओं को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझ नहीं आता कि विपक्ष इस मुद्दे पर अड़ंगा क्यों लगा रहा है। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें – कलेक्टर की ‘सिंधिया भक्ति’, मंच से कहा- ‘महाराज साहब’: गांव के आंगन में कलेक्टर की सुकून भरी नींद शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज साहब’ कहकर संबोधित किया। ये बात सिंधिया के किसी समर्थक या कार्यकर्ता ने कही होती, तो इतनी चर्चा नहीं होती। लेकिन जिले के प्रशासनिक मुखिया ने मंच से ऐसा कहा, तो लोगों का