Saturday, 13 Jun 2026 | 04:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सागर में ऑटो से बछड़ा उठा ले गए बदमाश, VIDEO:गोपालगंज थाना प्रभारी बोले- फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी

सागर में ऑटो से बछड़ा उठा ले गए बदमाश, VIDEO:गोपालगंज थाना प्रभारी बोले- फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में स्थित एकता कॉलोनी से गाय का बछड़ा चोरी हो गया। बदमाश सवारी ऑटो लेकर आए और जबरदस्ती बछड़े को पकड़ा और ऑटो में बैठाकर भाग गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही गौरक्षकों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी आशीष दुबे निवासी गायत्री नगर ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें सवारी ऑटो का चालक अपने एक साथी के साथ गाय को बछड़ा चोरी कर ले जाते हुए दिख रहा है। फुटेज की हकीकत जानने की कोशिश की। पता लगने पर एकता कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 3.30 से 4 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ऑटो रिक्शा लेकर आए थे। वे बछड़ा ऑटो में उठाकर ले गए है। वारदात की पुष्टि होने के बाद थाने में शिकायत की। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर में ऑटो से गाय चोरी करने के मामले सामने आ चुके हैं। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि सवारी ऑटो से गाय का बछड़ा चोरी करने की शिकायत मिली है। अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई है। फुटेज के आधार पर और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पचोर के पास सड़क हादसा, दो महिला की मौत:पिकअप-ट्रक भिड़ंत में 20 घायल, 6 इंदौर रेफर; अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

पचोर के पास सड़क हादसा, दो महिला की मौत:पिकअप-ट्रक भिड़ंत में 20 घायल, 6 इंदौर रेफर; अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

राजगढ़ जिले के पचोर के पास सड़क हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर अवस्था में शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक महिला-पुरुष घायल हैं। इनमें से 6 लोगों से अधिक घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। बांकि घायलों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के कचनारिया के पास सोमवार रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार करीब 20 महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवती बाई पति चंद्र सिंह निवासी मवासा और अवंती बाई पति गोपाल निवासी मवासा,जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है,जिनका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही शाजापुर जिला अस्पताल में आपात स्थिति बना दी गई। सिविल सर्जन,सहित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखकर घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को इंदौर रेफर किया गया है। सभी शादी समारोह में ममेरा लेकर जा रहे थे रेफर किए गए मरीजों में हुकम सिंह,रामलखन,राधाबाई, कोमलबाई,कलाबाई,गीताबाई,कलाबाई सहित अन्य शामिल हैं। वहीं पिकअप वाहन के चालक देव सिंह को भी गंभीर हालत में पचोर से भोपाल रेफर किया गया है। घायल धीरप सिंह यादव ने बताया कि सभी लोग मवासा गांव से ब्यावर के पास बरखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में “ममेरा” लेकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई और सभी घायल हो गए। घायलों में कांताप्रसाद,लक्ष्मी नारायण ,महेश, गीताबाई प्रेम सिंह, होकम सिंह,संजू बाई, मंजू बाई, भगवती,पवन ,धीरप,कलाबाई, इन सभी घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस चौकी शाजापुर जिला अस्पताल के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टर अरुण पाटीदार के अनुसार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

Hindi News Sports India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next 17 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला। दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया। लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया। सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया। महिला टीम को चीन ने हराया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी। डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

Hindi News Sports India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next 35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला। दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया। लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया। सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया। महिला टीम को चीन ने हराया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी। डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगी, 3दिन में 3वारदात:ऊपर असली नोट, नीचे कागज की कतरन; विश्वास में लेकर उतरवाए जेवर; CCTV में आरोपी कैद

नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगी, 3दिन में 3वारदात:ऊपर असली नोट, नीचे कागज की कतरन; विश्वास में लेकर उतरवाए जेवर; CCTV में आरोपी कैद

ग्वालियर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। ठग पहले पता पूछने के बहाने बात शुरू करते हैं, फिर नोटों की गड्डी का लालच देकर गहने उतरवा लेते हैं। पिछले तीन दिनों में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं लाखों के जेवर गंवा चुकी हैं। रविवार को सामने आए मामले के बाद सोमवार को दो और वारदातों का खुलासा हुआ है। मुरार घोसीपुरा निवासी उषा राणा सोमवार दोपहर मुरार के सदर बाजार आई थीं। जब वह वापस लौट रही थी तो चिक संतर में एक लड़के ने पहले पता पूछा फिर महिला से बातचीत करने लगा। इसी समय दो और लड़के उसकी मदद के लिए आ गए। नोटों की गड्‌डी दिखाकर महिला को लालच दिया। विश्वास दिलाने के लिए महिला का मंगलसूत्र, कान के बाले व अंगुठियां रूमाल में रखवा लीं। इसके बाद नोटों की गड्‌डी देकर तीनों युवक चले गए। कुछ देर बाद जब महिला ने बैग खोला तो उसमें जेवर नहीं थे। साथ ही नोटों की गड्‌डी में सिर्फ ऊपर का नोट असली था बाकी सभी कागज की कतरन थे। मामले की शिकायत मुरार थाना में की गई है। रविवार को भी हो चुकी ऐसी ही वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के हुजरात पुल के पास 60 वर्षीय वफातन बेगम 26 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तानसेन नगर से अपने मायके आई थी। वे यहां से दवा लेने के लिए जा रही थीं। एक युवक ने डबरा का पता पूछकर रोका। बातचीत के दौरान उसके दो साथी और आ गए। उन्होंने महिला को थैले में रखी 500-500 रुपए की गड्डियां दिखाकर कहा कि उन्हें पकड़े जाने का डर है, इसलिए वह यह रकम महिला के पास सुरक्षित रखना चाहते हैं। विश्वास दिलाने के नाम पर आरोपियों ने महिला से कहा कि वह अपने जेवर रूमाल में रख दे। महिला उनके झांसे में आ गई और कान के बाले व चेन उतारकर दे दिए। आरोपी नोटों की गड्डी देकर मौके से चले गए। बाद में पता चला कि गड्डी में ऊपर एक असली नोट था, जबकि बाकी कागज की कतरन थी और जेवर गायब हो चुके थे। सीसीटीवी में कैद आरोपी कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात के दौरान एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। तीनों मामलों को जांच में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे करते हैं ठगी पहले पता पूछने या मदद मांगने के बहाने बातचीत शुरू करते हैं फिर दो-तीन साथी मिलकर सहानुभूति का माहौल बनाते हैं नोटों की गड्डी दिखाकर लालच देते हैं विश्वास के नाम पर जेवर उतरवाकर रूमाल में रखवाते हैं नकली नोट देकर मौके से फरार हो जाते हैं पुलिस ने कहा सावधान रहें किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने जेवर या सामान न दें नोटों की गड्डी या पैसे के लालच में बिल्कुल न आएं सुनसान जगह पर किसी के साथ न जाएं संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी:खेड़ापति मंदिर ले जाकर उतरवाए जेवर ग्वालियर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ मंदिर परिसर में ठगी का अजीब मामला सामने आया है। लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपी महिला उसे खेड़ापति मंदिर ले गई और चालाकी से उसके जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ई-रिक्शा से मंदिर ले जाकर जाल बिछाया

अधिक तेल का सेवन कई बीमारियों की जड़, मोटापा, कोलोस्ट्रॉल बढ़ने से होगी हार्ट डिजीज, डायबिटीज, जानें कितना यूज करें ऑयल

authorimg

Last Updated:April 28, 2026, 07:15 IST Disadvantages of excess oil consumption: जरूरत से ज्यादा तेल खाने से मोटापा बढ़ता है और इसके साथ ही हृदय रोग, डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है. अधिक तेल शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. जानेंअधिक तेल के सेवन के नुकसान… अधिक तेल का सेवन कई बीमारियों की जड़. Side effects of oily food: आज की तेज रफ्तार जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों की खाने-पीने की आदतें बिगड़ती जा रही हैं. खासकर भोजन में अधिक तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है. यह न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कई बीमारियों को भी जन्म देता है. जानिए हर दिन अधिक मात्रा में तेल का सेवन करना किस तरह से शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान. ज्यादा तेल का सेवन क्यों है खतरनाक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा तेल खाने से मोटापा बढ़ता है और इसके साथ ही हृदय रोग, डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है. अधिक तेल शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. संतुलित तेल का उपयोग है जरूरी स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में तेल की मात्रा नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रोजमर्रा के खाने में थोड़े बदलाव किए जाएं, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है. छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़े फायदे देती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. तेल कम करने के आसान तरीकेखाना बनाते समय तेल को सीधे डालने की बजाय चम्मच से मापकर इस्तेमाल करें.तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें, क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है.घर पर खाना बनाते समय हल्के तेल का इस्तेमाल करें और मात्रा का ध्यान रखें. हेल्दी कुकिंग विकल्प अपनाएं विशेषज्ञ भाप में पके, भुने या ग्रिल्ड भोजन को बेहतर विकल्प मानते हैं. ऐसे भोजन में तेल कम होता है और पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं, जिससे शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है. मोटापा और बीमारियों से होगा बचाव स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मोटापा कई बीमारियों की जड़ है और इसका मुख्य कारण असंतुलित खानपान है. इसलिए समय रहते तेल के उपयोग को नियंत्रित करना जरूरी है, ताकि बेहतर और स्वस्थ जीवन जीया जा सके. अधिक तेल का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट डिजीज होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है. आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं, जो डायबिटीज समेत कई रोगों के होने के रिस्क को बढ़ा देता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 28, 2026, 07:12 IST

India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C

India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C

Hindi News National India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest At 47.6°C | Heatstroke Units Ordered नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था। राजस्थान के जैसलमेर में भी 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ था। जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं। देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 29 अप्रैल: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है। असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है। 30 अप्रैल: ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना है। बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ‘मिस्ट कूलिंग सिस्टम’ लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। बीकानेर में गर्मी की तपती दोपहर में एक व्यक्ति मिट्टी के घड़े से पानी पी रहा है। यहां जगह-जगह प्याऊ खोले गए है। प्रयागराज में दिन के समय ट्रांसफॉर्मर को आग लगने से बचाने के लिए कूलर लगा रहा है। मुंबई में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। प्रयागराज में राहगीर तेज धूप से बचने के लिए खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं। नागपुर में स्कार्फ से सिर ढकी लड़कियां आइसक्रीम खाते हुए गर्मी से राहत लेती दिखीं। दिल्ली में महिलाएं-बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए स्कार्फ और चश्मों का सहारा ले रही हैं।। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक चिड़िया जमीन से पानी पीकर गर्मी से राहत पाती दिखी। इस साल अप्रैल में 45 बार पारा 45°C पार बांदा का 47.6°C तापमान अप्रैल महीने के इतिहास में दर्ज देश का सबसे ज्यादा तापमान है। इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ है। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 56 बार ऐसा हुआ था। मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में पारा 48-50°C के करीब पहुंच सकता है। क्या करेंगी हीट यूनिट केंद्र ने राज्यों से जिन हीट स्ट्रोक यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वे अस्पताल के भीतर एक ‘इमर्जेंसी रिस्पॉन्स जोन’ की तरह काम करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य हीटस्ट्रोक के मरीज को ‘गोल्डन आवर’ में बचाना होता है। हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) के पार चला जाता है। ये यूनिट मरीज को बर्फ के पानी से नहलाने, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा के जरिए तुरंत शरीर का तापमान कम करती हैं। नसों से लिक्विड देना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी। ओआरएस व ठंडे पानी की व्यवस्था करना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी करना। ओआरएस और ठंडे पानी की व्यवस्था करना। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: जैसलमेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल माह का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड किया गया। पारा 46.4°C पर पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को यहां 46.3°C रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में तेज गर्मी के कारण भगवान को नौका विहार कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार, आज 4 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (28 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा। इसके लिए दर्शकों की एंट्री शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने दर्शकों के लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था भी की है। कुल आठ पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें से तीन पार्किंग वीआईपी के लिए हैं, जबकि बाकी पांच पार्किंग आम लोगों के लिए रखी गई हैं। 13 पॉइंट के साथ टॉप पर पंजाब की टीम पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसमें अपने सात मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर है, जिसने अपने आठ मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीते हैं और तीन मुकाबले हारे हैं। टॉप ऑर्डर कर रहा अच्छी परफॉर्मेंस पंजाब का टॉप ऑर्डर अच्छी परफॉर्मेंस कर रहा है, इसलिए टीम पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम के ओपनर प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह की परफॉर्मेंस अच्छी चल रही है। हर मुकाबले में दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। इसी वजह से टीम अभी तक कोई मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: कूपर कोनोली: कोनोली इस सीजन में पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं। वे टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। प्रियांश आर्या: इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 248.24 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में मात्र 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी भी खेली है। श्रेयस अय्यर: टीम के कप्तान के रूप में अय्यर ने न केवल शानदार नेतृत्व किया है, बल्कि 208 रन बनाकर बल्लेबाजी को स्थिरता भी दी है। उन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए हैं। अर्शदीप सिंह: पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप डेथ ओवर्स और पावरप्ले में टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। वे टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी: मात्र 15 साल की उम्र के इस खिलाड़ी ने 246 रन बनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इस सीजन में आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंदों पर) भी जड़ा है। यशस्वी जायसवाल: जायसवाल ने अपनी निरंतरता जारी रखते हुए इस सीजन में अब तक 223 रन बनाए हैं। वे वैभव के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। रवि बिश्नोई: लैग स्पिनर बिश्नोई राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। उनकी फिरकी बीच के ओवरों में विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ध्रुव जुरेल: मध्यक्रम में जुरेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को कई बार मुश्किलों से निकाला है। उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 81 रनों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों में देर रात आग लग गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच हुई। आग लगने से लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवाओं और सूखी बांस की झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। वहीं लाइट भी बंद करवाई गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लालघाटी थाने में पदस्थ एसआई हेमेंद्र पटेल के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रारंभिक जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानिए कारण और बचाव के आसान उपाय

authorimg

कम उम्र में बालों का सफेद होना आज के समय की एक तेजी से बढ़ती समस्या बन गई है. पहले इसे बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण माना जाता था, लेकिन अब 14 से 30 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में भी यह समस्या तेजी से देखने को मिल रही है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल बाहरी कारणों का परिणाम नहीं है, बल्कि शरीर के अंदरूनी असंतुलन का संकेत भी हो सकता है. कम उम्र में बाल क्यों होते हैं सफेद आयुर्वेद में समय से पहले बाल सफेद होने को ‘अकाल पल्यता’ कहा जाता है. यह समस्या मुख्य रूप से शरीर के दोषों, विशेषकर पित्त दोष के बढ़ने से जुड़ी होती है. जब पित्त असंतुलित हो जाता है, तो शरीर में गर्मी बढ़ती है जिसका सीधा असर बालों की जड़ों पर पड़ता है. इससे बालों को काला बनाए रखने वाला पिगमेंट कम होने लगता है और बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं. इस विषय पर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि एक बार बाल सफेद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाए, तो उसे पूरी तरह पहले जैसा काला करना संभव नहीं होता, लेकिन इसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि वातावरण को बदलना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन सही खानपान अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. गलत खानपान भी है कारण उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में तीन दोष होते हैं वात, पित्त और कफ. कई मामलों में बाल सफेद होने का कारण जेनेटिक फैक्टर भी होता है, लेकिन गर्मियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन इस समस्या को बढ़ा देता है. गुड़, अचार, चटनी, ड्राई फ्रूट्स, चाय और कॉफी जैसे खाद्य पदार्थ पित्त को बढ़ाते हैं, जिससे बालों के सफेद होने की समस्या तेज हो सकती है. बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या खाएं इससे बचाव के लिए ठंडी तासीर वाले, मीठे, कड़वे और कसैले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. जैसे नारियल पानी, खीरा, तरबूज, अनार, आंवला, सौंफ, धनिया, पुदीना, घी और दूध. ये शरीर को ठंडक देते हैं और पित्त दोष को संतुलित रखते हैं, जिससे जलन और एसिडिटी भी कम होती है. डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि कई लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाते समय सिर पर भी गर्म पानी डालते हैं, जो सही नहीं है. इससे पित्त दोष बढ़ता है और बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं. क्या है आयुर्वेदिक उपाय उन्होंने सलाह दी कि बचपन से ही जल नेति अपनाने से भी बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है. जल नेति आयुर्वेद और योग (हठयोग) में वर्णित एक प्राचीन शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जिसमें गुनगुने नमक वाले पानी से नासिका मार्ग को साफ किया जाता है. इसमें एक नासिका से पानी डालकर दूसरी नासिका से बाहर निकाला जाता है. इसके अलावा अनु तेल का नियमित उपयोग भी फायदेमंद है. रोजाना नाक में 2 से 3 बूंद अनु तेल डालने से लाभ मिलता है. साथ ही, बचपन से ही भृंगराज तेल का बालों में उपयोग करने से बाल लंबे समय तक काले और स्वस्थ बने रहते हैं.