Monday, 14 Sep 2026 | 04:17 PM

Trending :

सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला
EXCLUSIVE

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 Second Phase Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee

कोलकाता19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया।

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा।

ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’

कोलकाता: रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने स्कूटर की सवारी भी की।

बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

  • उम्मीदवार के घर के बाहर गोलीबारी: उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया। मामले में एक पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। उधर, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ के परिसर से आठ क्रूड बम बरामद किए गए।
  • तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार: दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है।
  • 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती: बंगाल में 510 करोड़ रु. से अधिक की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। 2021 के चुनाव में 339 करोड़ की जब्ती हुई थी। इस बार 30 करोड़ रु. नकद, 126.85 करोड़ की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ के ड्रग्स और 58.28 करोड़ का सोना-चांदी शामिल है।
  • तृणमूल सांसद पर हमला, कांच से घायल: हुगली के गोघाट में तृणमूल सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ। इसमें कांच लगने से वह घायल हो गईं। मिताली बाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया ‘नाटक’ करार दिया है।

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव

बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल जीतने के लिए भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना

भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना है, जहां मतुआ और शरणार्थी वोट निर्णायक हैं। सीएए का मुद्दा यहां लोगों के अस्तित्व का सवाल और भाजपा का ट्रम्प कार्ड है। इसे और पुख्ता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मतुआ के गढ़ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और एसआईआर से डरे लोगों को नागरिकता का भरोसा दिया। वहीं, तृणमूल इसी ‘डर’ को भुनाकर मतुआ व अल्पसंख्यक वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी है।

एसआईआर ने समीकरण उलझा दिया है। बनगांव दक्षिण में जहां जीत का अंतर 2,000 था, वहां 7,000 नाम कटे हैं। कल्याणी में 2,000 के मार्जिन पर 9,000 नाम हट गए। तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि यहां हिंदुओं-मतुआ के नाम ज्यादा कटे हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वहीं, पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में आए भाजपा नेता कहते हैं- मतुआ समुदाय भाजपा का था और भाजपा के साथ है।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण का किला… यहीं से जाता है पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता

दक्षिण बंगाल, हावड़ा, कोलकाता और 24 परगना के उन इलाकों को कवर करता है, जो टीएमसी का मजबूत किला माने जाते हैं। भाजपा के लिए यहां सेंध लगाए बिना सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, तृणमूल के लिए यह गढ़ बचाना चौथी बार सरकार बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इन 142 सीटों में से 123 जीती थी, जबकि भाजपा 18 पर सिमट गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इन सीटों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रही, जबकि तृणमूल 90 में आगे थी।

बंगाल की कुर्सी का सफर उत्तर बंगाल या जंगलमहल से नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानों से तय होता है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा, ये 4 जिले मिलकर 91 सीटों का ऐसा ब्लॉक बनाते हैं, जो विधानसभा की एक-तिहाई ताकत रखते हैं। तभी इसे ‘सत्ता का प्रवेश द्वार’ कहते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिया शिविर का जायजा:नरसिंहपुर में बोले- 'संकल्प से समाधान' योजना से लाभ लें हितग्राही

April 4, 2026/
8:19 pm

मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार को नरसिंहपुर...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय फ्लोर टेस्ट लाइव, टीवीके आज बहुमत चाहता है

May 13, 2026/
5:24 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 17:24 IST विजय की राजनीतिक छवि से जुड़ी भारी उम्मीदों को पूरा करते हुए सत्ता पर...

सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार:ट्रम्प का दावा- ईरान समझौता लगभग फाइनल; 5 फैक्टर्स तर करेंगे बाजार की चाल

May 24, 2026/
12:57 pm

कल 25 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और...

छतरपुर में मौसम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:खजुराहो में 46 डिग्री तापमान पहुंचा, कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित

April 27, 2026/
10:04 pm

अप्रैल के अंतिम दिनों में छतरपुर जिले में तेज गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को खजुराहो...

सन फार्मा 1 लाख करोड़ में अमेरिकी कंपनी 'ऑर्गेनॉन' खरीदेगी:इसकी कई महंगी पेटेंट दवाएं भी बेचेगी, पूरा सौदा नगद में होगा

April 28, 2026/
9:53 am

भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा अमेरिका (न्यू जर्सी) की दिग्गज कंपनी ऑर्गेनॉन को 1.10 लाख करोड़ रुपए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC
  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 Second Phase Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee

कोलकाता19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया।

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा।

ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’

कोलकाता: रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने स्कूटर की सवारी भी की।

कोलकाता: रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने स्कूटर की सवारी भी की।

बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

  • उम्मीदवार के घर के बाहर गोलीबारी: उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया। मामले में एक पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। उधर, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ के परिसर से आठ क्रूड बम बरामद किए गए।
  • तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार: दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है।
  • 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती: बंगाल में 510 करोड़ रु. से अधिक की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। 2021 के चुनाव में 339 करोड़ की जब्ती हुई थी। इस बार 30 करोड़ रु. नकद, 126.85 करोड़ की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ के ड्रग्स और 58.28 करोड़ का सोना-चांदी शामिल है।
  • तृणमूल सांसद पर हमला, कांच से घायल: हुगली के गोघाट में तृणमूल सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ। इसमें कांच लगने से वह घायल हो गईं। मिताली बाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया ‘नाटक’ करार दिया है।

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव

बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल जीतने के लिए भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना

भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना है, जहां मतुआ और शरणार्थी वोट निर्णायक हैं। सीएए का मुद्दा यहां लोगों के अस्तित्व का सवाल और भाजपा का ट्रम्प कार्ड है। इसे और पुख्ता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मतुआ के गढ़ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और एसआईआर से डरे लोगों को नागरिकता का भरोसा दिया। वहीं, तृणमूल इसी ‘डर’ को भुनाकर मतुआ व अल्पसंख्यक वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी है।

एसआईआर ने समीकरण उलझा दिया है। बनगांव दक्षिण में जहां जीत का अंतर 2,000 था, वहां 7,000 नाम कटे हैं। कल्याणी में 2,000 के मार्जिन पर 9,000 नाम हट गए। तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि यहां हिंदुओं-मतुआ के नाम ज्यादा कटे हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वहीं, पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में आए भाजपा नेता कहते हैं- मतुआ समुदाय भाजपा का था और भाजपा के साथ है।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण का किला… यहीं से जाता है पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता

दक्षिण बंगाल, हावड़ा, कोलकाता और 24 परगना के उन इलाकों को कवर करता है, जो टीएमसी का मजबूत किला माने जाते हैं। भाजपा के लिए यहां सेंध लगाए बिना सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, तृणमूल के लिए यह गढ़ बचाना चौथी बार सरकार बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इन 142 सीटों में से 123 जीती थी, जबकि भाजपा 18 पर सिमट गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इन सीटों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रही, जबकि तृणमूल 90 में आगे थी।

बंगाल की कुर्सी का सफर उत्तर बंगाल या जंगलमहल से नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानों से तय होता है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा, ये 4 जिले मिलकर 91 सीटों का ऐसा ब्लॉक बनाते हैं, जो विधानसभा की एक-तिहाई ताकत रखते हैं। तभी इसे ‘सत्ता का प्रवेश द्वार’ कहते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket