Tuesday, 15 Sep 2026 | 01:05 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हिमाचल में बारिश के बाद गर्मी से राहत:कई शहरों का पारा 12॰C तक लुढ़का,अगले 6 दिन बरसेंगे बादल; कल ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल में बारिश के बाद गर्मी से राहत:कई शहरों का पारा 12॰C तक लुढ़का,अगले 6 दिन बरसेंगे बादल; कल ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का तापमान पिछले कल (सोमवार) की तुलना में आज 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। इससे राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिर गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुंदरनगर का पारा 12.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.5 डिग्री, भुंतर का 10.4 डिग्री गिरने के बाद 24.0 डिग्री, मंडी का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 32.6 डिग्री रह गया है। बीते सोमवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों ने मौसम में बदलाव के बाद भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सोलन में 2.2 मिमी, शिमला में 0.4 मिमी, कल्पा 0.7 मिमी, भुंतर 0.2 मिमी, मनाली में 1 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 2 मिमी बारिश हुई है। रात 9 बजे तक 5 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और शिमला जिला में रात 9 बजे तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। कल 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगले कल कांगड़ा, कुल्लू मंडी और शिमला में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। कल मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है। राज्य में 30 अप्रैल और एक मई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट दिया गया है। तीन और चार मई को भी बारिश जारी रहेगी। जाहिर है कि अगले एक सप्ताह तक पहाड़ों पर सुहावना मौसम रहने वाला है।

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क58 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

खजुराहो में पारा 46°C, 10 साल में सबसे ज्यादा:एमपी के 4 जिलों में आज लू, 12 में बारिश का अलर्ट; कल से थोड़ी राहत

खजुराहो में पारा 46°C, 10 साल में सबसे ज्यादा:एमपी के 4 जिलों में आज लू, 12 में बारिश का अलर्ट; कल से थोड़ी राहत

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। ऐसा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की वजह से होगा। 28 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू से राहत मिल सकती है। इन जिलों में लू का अलर्ट मंगलवार को जिन जिलों में लू का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 15 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक इससे पहले सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नौगांव में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। श्योपुर-दतिया समेत 15 शहर ऐसे रहे, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। भोपाल-ग्वालियर में 43.4 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 44.8 डिग्री, दतिया में 44.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, रीवा, सीधी-सतना में 44.4 डिग्री, मुरैना, शाजापुर, दमोह, रतलाम, मंडला, गुना और रायसेन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर में सुबह से तल्ख धूप के बाद दोपहर में मौसम बदला और बादल छा गए। शाम को ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। रहली,बंडा क्षेत्र में हवाओं के साथ बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ। खजुराहो में टूट सकता है ओवरऑल रिकॉर्ड मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो खजुराहो में 10 साल में कभी भी इतनी गर्मी नहीं पड़ी। 29 अप्रैल 1993 को दिन का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। यदि गर्मी का दौर ऐसा ही रहा तो ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है। आज से अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम… गर्मी से बचने के लिए एडवायजरी गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने बचाव की एडवायजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहें। हल्के वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें। अप्रैल में पड़ती है तेज गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। अप्रैल में तेज गर्मी पड़ती है। फरवरी-मार्च में 4-4 बार बदला मौसम इस साल जनवरी में बारिश नहीं हुई, लेकिन फरवरी और मार्च में 4-4 बार मौसम बदला। फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले-बारिश और आंधी का दौर रहा। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया। 19, 20 और 21 फरवरी को भी बारिश का असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर चला। मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। दूसरे पखवाड़े में बारिश हुई। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई हैं। तीसरा दौर 26-27 मार्च को रहा। 27 मार्च को सतना, रीवा, दतिया और भिंड में बारिश हुई। चौथी बार मौसम ने 29-30 मार्च को फिर से करवट बदली। 30 मार्च को एमपी के आधे हिस्से में कहीं बारिश-आंधी तो कहीं ओले भी गिरे। MP के 5 बड़े शहरों में अप्रैल में मौसम का ऐसा ट्रेंड… एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डाटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जबकि जबलपुर में इसने 44 डिग्री सेल्सियस को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भोपाल में 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ साल से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है। 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। इंदौर में पिछले साल गिरा था 22.3 मिमी पानी इंदौर में भी अप्रैल में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। गर्मी के साथ बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं। हर साल बारिश का दौर भी बनता है। जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड जबलपुर में अप्रैल में एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल 1970 को दिन का तापमान 45.4 डिग्री रहा था। अप्रैल में यहां भी बारिश होने की संभावना रहती है। रिकॉर्ड के अनुसार, जबलपुर में 3 अप्रैल 1935 को 24 घंटे के भीतर 50.3 मिमी बारिश हुई थी। 2023 में 20.2 मिमी पानी गिरा था। इस साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। ग्वालियर में पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर में अप्रैल की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। बीते 10 साल में यहां पारा एक बार 45 डिग्री और 3 बार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका

RTO दलाली के नेटवर्क की ‘सरगना मैडम’ कौन?:सामने नहीं आतीं, स्टाफ करता है पैकेज की डील; रकम मैडम ही तय करती हैं

RTO दलाली के नेटवर्क की ‘सरगना मैडम’ कौन?:सामने नहीं आतीं, स्टाफ करता है पैकेज की डील; रकम मैडम ही तय करती हैं

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर आरटीओ चेक पॉइंट पर वसूली का नेक्सस चल रहा है, जिसकी कमान एक ‘मैडम’ के हाथ में है। यहां खाकी वर्दी पहने सिपाही मोहरे हैं। असली डील और फाइनल अप्रूवल ‘मैडम’ देती हैं। डिस्काउंट और सख्ती भी उन्हीं के आदेश पर होती है। भास्कर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन टीम ने नेटवर्क की पड़ताल की, जिसमें लगातार ‘मैडम’ का जिक्र हुआ। सामने आया कि इस चेक पॉइंट पर प्रभारी अनामिका कोली समेत 5 महिलाएं तैनात हैं, जिनमें से किसी एक पर नेटवर्क चलाने की आशंका है। 15 दिन पहले भास्कर ने दलाली नेटवर्क का खुलासा किया था, जिसके बाद कॉन्स्टेबल आरपी सिंह हनोतिया और अमित झरबड़े का ट्रांसफर हुआ। इसके बावजूद अब खुलेआम के बजाय छिपकर वसूली जारी है। आखिर कौन हैं ‘मैडम’? और कैसे चलता है यह नेटवर्क, पढ़िए रिपोर्ट… वॉट्सएप से शुरू हुआ ‘मैडम’ का नेटवर्क वसूली नेटवर्क के खुलासे के लिए भास्कर रिपोर्टर ने खिलचीपुर चेक पॉइंट के कर्मचारियों और अफसरों से संपर्क किया। इसी दौरान प्रभारी अनामिका कोली का नंबर मिला और वॉट्सएप पर बातचीत हुई। उन्होंने रिपोर्टर को दोपहर 12 से शाम 6 बजे के बीच ऑफिस आने को कहा, लेकिन बार-बार पुष्टि पर नाराजगी जताई। अगले दिन उन्होंने कहा कि उनका स्टाफ बात करेगा। इसके बाद कर्मचारी अमित झरबड़े का फोन आया, जिसने रिपोर्टर को मिलने बुलाया। चेकपोस्ट का ‘रेट कार्ड’: ₹700 से ₹60,000 तक खिलचीपुर चेकपोस्ट पर रिपोर्टर के पहुंचने पर रिश्वत के तय रेट सामने आए। कॉन्स्टेबल अमित और आरपी सिंह हनोतिया ने 15 गाड़ियों की सूची देखकर वसूली का ‘रेट कार्ड’ बताया। सिपाही ने कहा कि भुगतान होते ही गाड़ियों के नंबर वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिए जाएंगे और ड्राइवरों को नहीं रोका जाएगा। जब ‘मैडम’ ने ठुकराया छूट का प्रस्ताव 15 गाड़ियों के लिए ₹60,000 मासिक वसूली तय थी। रिपोर्टर ने ₹40,000 का प्रस्ताव दिया। सिपाही ने ₹50,000 तक की बात कही, लेकिन अंतिम निर्णय ‘मैडम’ पर छोड़ा। बाद में बताया कि ‘मैडम’ ₹50,000 पर सहमत नहीं हैं और ₹4000 प्रति गाड़ी, यानी ₹60,000 ही लेना होगा। अनामिका कोली की सफाई: “कौन सी मैडम, मुझे नहीं पता” स्टिंग में ‘मैडम’ शब्द पर सवाल पूछने पर प्रभारी अनामिका कोली ने खुद को अलग बताया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 3-4 महिलाएं और हैं। सिपाही किस मैडम की बात कर रहे थे। मुझे जानकारी नहीं है। समराथल ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि से मुलाकात न करने पर बोलीं- संबंधित लोगों को ऑफिस बुलाया था। मीटिंग में व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो सकी। उनसे पूछा गया कि उनके अंडर वाले चेक पॉइंट पर क्या मंथली सिस्टम है। उन्होंने इनकार किया और कहा कि यहां कोई मंथली सिस्टम नहीं है। हर वाहन का चालान काटकर रसीद दी जाती है। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… RTO के वसूलीबाज अफसरों को चेक पॉइंट से हटाया एमपी में सरकारी अफसर रिश्वत और वसूली की डील करते हुए कैमरे में कैद हो जाएं, लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ता। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। भास्कर ने मप्र के परिवहन चेक पॉइंट्स पर तैनात कर्मचारियों और अफसरों से अवैध वसूली की डील की थी। पढ़ें पूरी खबर

जरूरत की खबर- 7 देसी समर ड्रिंक्स:लू और डिहाइड्रेशन से बचाए, शरीर को दे इंस्टेंट कूलिंग, जानें घर पर बनाने के आसान तरीके

जरूरत की खबर- 7 देसी समर ड्रिंक्स:लू और डिहाइड्रेशन से बचाए, शरीर को दे इंस्टेंट कूलिंग, जानें घर पर बनाने के आसान तरीके

गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीने के कारण शरीर से पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं होता है। घर पर बने नेचुरल और पारंपरिक ड्रिंक्स शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन, थकान व हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर‘ में आज हम आपको 7 नेचुरल समर हाइड्रेशन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर को अंदर से कूल रखते हैं। एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- कौन से नेचुरल ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट करते हैं? जवाब- कई नेचुरल ड्रिंक्स शरीर में पानी, ग्लूकोज, विटामिन और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखते हैं। आम-पना, सत्तू, बेल, छाछ और जलजीरा एनर्जी देने के साथ पाचन में मदद करते हैं। नीचे ग्राफिक में बेस्ट समर हाइड्रेशन ड्रिंक्स की लिस्ट देखिए- अब इन ड्रिंक्स को बनाने का तरीका और उनके फायदे देखते हैं- आमपना आमपना गर्मियों में लू और धूप से बचाता है। यह शरीर को ठंडक देता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ताजगी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में आमपना बनाने की विधि देखिए- आमपना के हेल्थ बेनिफिट्स सत्तू का शरबत सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने वाला देसी ड्रिंक है। भुने चने से बना सत्तू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को कूल रखता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में सत्तू का शरबत बनाने की विधि देखिए- सत्तू शरबत के हेल्थ बेनिफिट्स बेल का शरबत बेल का शरबत एक पारंपरिक और औषधीय ड्रिंक है। यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और कब्ज, एसिडिटी व पेट की गर्मी को कम करता है। नियमित सेवन से शरीर ठंडा रहता है और लू का खतरा कम होता है। इसे गर्मियों में नेचुरल कूलिंग ड्रिंक के रूप में पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में बेल का शरबत बनाने की विधि देखिए- बेल का शरबत पीने के फायदे खीरा-पुदीना ड्रिंक यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट और फ्रेश रखता है। खीरे में ज्यादा पानी होने से ठंडक मिलती है। पुदीना ताजगी देता है और पाचन सुधारता है। यह ड्रिंक डिटॉक्स करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। इससे पूरा दिन तरोताजा महसूस होता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में खीरा-पुदीना ड्रिंक बनाने की विधि देखिए- खीरा-पुदीना ड्रिंक के फायदे नींबू पानी नींबू-नमक पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन बनाए रखता है। यह हल्का ड्रिंक थकान कम करता है और पाचन सुधारता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में नींबू-नमक और पानी वाला ड्रिंक बनाने की विधि देखिए- नींबू-पानी पीने के फायदे छाछ छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और पाचन सुधारने वाला पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में छाछ ड्रिंक बनाने की विधि देखिए- छाछ पीने के फायदे जलजीरा पुदीना, जीरा और काला नमक से बना यह ड्रिंक गैस, अपच और एसिडिटी में राहत देता है। इसका खट्टा-चटपटा स्वाद भूख बढ़ाता है और शरीर को तुरंत तरोताजा करता है। इसे गर्मियों में पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है- नीचे ग्राफिक में जलजीरा बनाने की विधि देखिए- जलजीरा पीने के फायदे सवाल- ड्रिंक्स बनाते समय क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है? जवाब- गर्मी में हाइड्रेशन ड्रिंक्स बनाते समय हाइजीन और संतुलन का खास ध्यान रखना जरूरी है। जैसेकि- ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूरी: जानिए SPF 15, 30 या 50 में फर्क, किस स्किन के लिए कौन-सी क्रीम है बेस्ट गर्मियों में बाहर निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है। असल में सूरज की किरणों में अल्ट्रावॉयलेट रेज (UV रेज) होती हैं। ज्यादा देर धूप में रहने से ये धीरे-धीरे स्किन को डैमेज करती हैं। ऐसे में SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) सनस्क्रीन स्किन को प्रोटेक्ट कर सकता है। आगे पढ़िए…

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

Hindi News Career AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member | April 2026 Current Affairs 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। डॉ एम श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत हेल्थ डेवलपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर हैं और वे 22 सितंबर 2022 को एम्स के डायरेक्टर बने थे। डॉ श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने। डॉ श्रीनिवास 2011 में AIIMS दिल्ली में ही पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने। 2016 से 2022 तक डॉ श्रीनिवास कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हैदराबाद के डीन रहे। डॉ श्रीनिवास के साथ ही प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, केवी राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का मेंबर बनाया गया है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फेकल्टी मेंबर बने थे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर बनाया गया है। दिनेश 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्य सभा मेंबर रहे। दिनेश 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फाउंडिंग मेंबर्स में से थे। 2009 से 2019 तक दिनेश लोकसभा में बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। दिनेश 2011-2012 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। साथ ही UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में रेलवे बजट में रेल किराया बढ़ाने के बाद लिए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2016-17 त्रिवेदी को के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। त्रिवेदी 2021 में TMC से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सावे दो घंटे से पहले कॉम्पटीटिव मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। सावे ने इस कॉम्पटीटिव मैराथन को रिकॉर्ड 1 घंटा 59 मिनट और 30 सेकेंड के टाइम में पूरा किया। सावे ने इस टाइम में लगभग 42.195 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सावे ने क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से स्पोर्टर्स करियर की शुरुआत की थी। 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। सावे 2025 में लंदन मैराथन में 2:02:27 टाइम में रेस पूरा करके सेकेंड आए थे। ये लंदन मैराथन 2025 का दूसरा बेस्ट था। सावे के अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने भी विमेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सबास्तियन सावे ने 2024 में पहला डेब्यू मैराथन, वैलेंसिया मैराथन जीता था। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। दलीप पटियाला में पंजाबी साहित्य सभा के लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर रहे। दलीप सिंह ने अपने लेखन से पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास के लिए काम किया। दलीप के चर्चित सामाजिक उपन्यासों में ‘सोधियां दा फार्म’ (1978) और ‘हड़ताल’ (1982) शामिल है। दलीप की लिखी ‘पंजाबियां दा रहने सेहन’, ‘आतम‑विश्वास’ और ‘आपनी किस्मत आप उलीको’ किताबें भी काफी मशहूर है। दलीप सिंह लेखक होने के साथ ही वकील भी थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। गुरबख्श सिंह 1968 में मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरबख्श ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ इस हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। गुरबख्श ने वेस्टर्न रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में देवाएं दी। गुरबख्श मुबंई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरैरी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान मुंबई में हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। लद्दाख में लंबे समय से नए जिलों की मांग की जा रही थी। 5 नए जिले बनने के बाद लद्दाख में कुल 7 जिले हो जाएंगे। ये पांच नए जिले शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास होंगे। नुब्रा को कारगिल से अलग करने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। लद्दाख के आम लोगों की समस्या है कि भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण लोगों को सरकारी कामों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 नए जिले बनने से लोगों को अपने काम पूरे करने में सहूलियत होगी और आवाजाही आसान होगी। नए जिलों के गठन के बाद जिलों में भी विकास के काम हो पाएंगे और लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी थी। 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद से ये मांग उठ रही थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को एक

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली ने लोएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

Google Preferred Source CTA

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में कई रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। 76 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते हासिल कर लिया। बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. कोहली के 9 हजार रन पूरे विराट कोहली 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले IPL बैटर बने। उनके नाम 9012 रन हो गए हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन हैं। 2. बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन का लक्ष्य 81 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यह IPL में गेंद बाकी रहने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा रनचेज रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 87 गेंद रहते चेज किया था, जबकि बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 3. कोहली के दिल्ली के खिलाफ 1172 रन विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ अपने रन 1172 तक पहुंचा दिए। हालांकि इस लिस्ट में पहला स्थान भी उनके ही नाम है, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उनका यह रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है। 4. बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हराया बेंगलुरु ने दिल्ली को 21वीं बार हरा दिया। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम हैं, जिसने कोलकाता के खिलाफ 25 जीत दर्ज की हैं, जबकि 21 जीत के साथ कई टीमें दूसरे स्थान पर हैं। 5. दिल्ली ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया दिल्ली कैपिटल्स ने RCB के खिलाफ सोमवार को पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिन्होंने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 6. दिल्ली ने सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा दिए अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने 7 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। यह IPL का दूसरा सबसे कम स्कोर है, जब टीम ने 5 विकेट गंवाए। इस लिस्ट में नंबर-1 पर कोच्चि टस्कर्स केरल है, जिन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान रॉयरल्स तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। 7. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 8. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 9. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 10. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 से कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार इससे कम स्कोर पर सिमटी है। राजस्थान रॉयल्स 2 बार के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके साथ ही दिल्ली अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। उसका सबसे कम स्कोर 2017 में आया, जब टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साहिल परख डेब्यू मैच में शून्य पर आउट साहिल परख का डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा। पारी के पहले ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद भुवनेश्वर ने सटीक इनस्विंग यॉर्कर डाली, जिसे पारिख बिल्कुल समझ नहीं पाए और गेंद विकेटों में समा गई। 2. दो बार ओवर में 2 विकेट गिरे दिल्ली की पारी के दौरान ऐसा दो बार हुआ, जब एक ही ओवर में दो विकेट गिर गए। हेजलवुड ने दूसरे ओवर में पहली दो गेंद पर 2 विकेट लिए। पहली गेंद हेजलवुड ने शॉर्ट डाली, जिसे राहुल पुल करने गए। गेंद बल्ले का एज लेकर ऊपर खड़ी हो गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ा। अगली गेंद पर ही समीर रिजवी शून्य पर कट बिहाइंड हो गए। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने भी ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। 3. धूलभरी आंधी से खेल रुका पहली पारी में 10वें ओवर की शुरुआत से पहले कुछ देर तक खेल रुका रहा। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अचानक धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी धूल से बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए। कुछ देर बाद धूल कम हुई, तब जाकर फिर खेल शुरु हुआ। 4. रसिख सलाम का अनोखा सेलिब्रेशन डेविड मिलर को आउट करने के बाद RCB के गेंदबाज रसिख सलाम ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख ने शॉर्ट पिच गेंद डाली। मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट के टो-एंड से लगकर हवा में चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसानी से कैच पकड़ लिया। इसके बाद रसिख ने दोनों कानों

Khabar hatke- Bihar Girl Tower Reel

Khabar hatke- Bihar Girl Tower Reel

बिहार में एक लड़की शादी के लिए टावर पर चढ़ गई, वहां रील बनाकर पोस्ट कर दी, 11 हजार व्यूज आए तो नीचे उतरी। वहीं, अमेरिका में एक शख्स अपनी टॉयलेट सीट को विज्ञापन दिखाने वाली जगह के तौर पर बेच रहा है। उधर, मुंबई में हाइकोर्ट ने तोते को जंगली जानवर माना . स्पेन की एक महिला ने सूरज पर मालिकाना हक होने का दावा ठोक दिया। वहीं, एक तस्वीर से सामने आया है कि मच्छर सांपों का भी खून पीते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Heat Stroke Precautions; Treatment, Prevention Tips Heatwave

Heat Stroke Precautions; Treatment, Prevention Tips Heatwave

Hindi News Lifestyle Heat Stroke Precautions; Treatment, Prevention Tips Heatwave | Summer High Temperature Risk 25 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक भारत के ज्यादातर राज्यों में (पूर्वोत्तर छोड़कर) अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच है। रविवार को यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C के पार चला गया। तापमान 40°C के पार जाने पर ‘हीट स्ट्रोक’ का रिस्क बढ़ जाता है। इस कंडीशन में बॉडी कोर टेम्परेचर मेन्टेन नहीं कर पाती। इससे ब्रेन, हार्ट और किडनी जैसे वाइटल ऑर्गन्स डैमेज हो सकते हैं। समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह कंडीशन जानलेवा भी हो सकती है। बच्चे, बुजुर्ग और धूप में बाहर काम करने वाले लोगों को हीट स्ट्रोक का ज्यादा रिस्क होता है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज हीट स्ट्रोक की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- इसके शुरुआती संकेत कैसे पहचानें? हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए क्या करें? सवाल- हीट स्ट्रोक क्या होता है? जवाब- हीट स्ट्रोक एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें बॉडी टेम्परेचर बहुत ज्यादा (40°C यानी 104°F या इससे ऊपर) हो जाता है। ऐसा तेज धूप या लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने से होता है। इस कंडीशन में बॉडी की टेम्परेचर कंट्रोल करने की क्षमता (थर्मोरेगुलेशन) फेल हो जाती है। इसमें सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, बेहोशी और तेज पल्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इससे ब्रेन, हार्ट जैसे वाइटल ऑर्गन्स डैमेज हो सकते हैं। सवाल- हीट स्ट्रोक के शुरुआती और गंभीर लक्षण क्या हैं? जवाब- इसके शुरुआती लक्षण डिहाइड्रेशन जैसे होते हैं। इसमें तेज प्यास, सिरदर्द और चक्कर जैसे संकेत दिख सकते हैं। समय पर इलाज न मिले तो लक्षण गंभीर हो सकते हैं। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक में क्या अंतर है? जवाब- हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक दोनों गर्मी से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन असर और गंभीरता अलग है। हीट एग्जॉशन यह कंडीशन ज्यादा पसीने से बॉडी डिहाइड्रेट होने पर बनती है। बॉडी टेम्परेचर सामान्य से थोड़ा ज्यादा (37-40°C) हो जाता है। यह संकेत है कि बॉडी के कूलिंग सिस्टम को काम करने में दिक्कत हो रही है। आराम करने और बॉडी हाइड्रेट करने पर इससे राहत मिल सकती है। हीट स्ट्रोक यह एक इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है। इसमें बॉडी टेम्परेचर 40°C या उससे ज्यादा हो जाता है। इसमें शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है। पसीना आना बंद हो सकता है। बेहोशी, कन्फ्यूजन, तेज पल्स जैसे लक्षण दिख सकते हैं। तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी होता है। सवाल- हीट स्ट्रोक कब और किन परिस्थितियों में ज्यादा खतरनाक हो सकता है? जवाब- इन कंडीशंस में ज्यादा खतरनाक हो सकता है- 1. बहुत ज्यादा तापमान और ह्यूमिडिटी अगर तापमान 40°C से ऊपर और हवा में नमी ज्यादा हो। पसीना नहीं सूखता, जिससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता। 2. तेज धूप में लंबा समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में रहने पर। इस दौरान सूरज की किरणें सीधी होने पर ज्यादा प्रभावित करती हैं। 3. वेंटिलेशन न होने पर बिना AC/पंखे वाले कमरे या गाड़ी में बैठने पर। देर तक धूप में खड़ी कार के अंदर ये कंडीशन बन सकती है। 4. ओवर फिजिकल एक्टिविटी इंटेंस एक्सरसाइज करने, ज्यादा खेलने या भारी काम करने पर। गर्मी की आदत न होने पर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी खतरनाक हो सकती है। 5. कमजोर या सेंसिटिव लोग बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ज्यादा रिस्क होता है। हार्ट या किडनी डिजीज होने पर रिस्क बढ़ जाता है। ओबीज और डायबिटिक लोगों को भी रिस्क होता है। 3. डिहाइड्रेटेड बॉडी शरीर में पानी कम होने पर पसीना कम आता है। इससे बॉडी कूलिंग सिस्टम फेल होने का रिस्क ज्यादा होता है। सवाल- किन लोगों को हीट स्ट्रोक का रिस्क सबसे ज्यादा होता है और क्यों? जवाब- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा रिस्क होता है, पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए- इसके पीछे की वजह विस्तार से समझें- बुजुर्ग: शरीर की टेम्परेचर कंट्रोल करने की क्षमता कमजोर हो जाती है। छोटे बच्चे: बॉडी जल्दी डिहाइड्रेट होती है और शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। गर्भवती महिलाएं: शरीर में हॉर्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव होते हैं। आउटडोर वर्कर/खिलाड़ी: तेज धूप और फिजिकल एक्टिविटी से बॉडी टेम्परेचर तेजी से बढ़ता है। क्रॉनिक बीमारी या दवाइयां: कुछ दवाइयां पसीना और बॉडी की कूलिंग प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। सवाल- क्या हीट स्ट्रोक से जान भी जा सकती है? जवाब- हां, हीट स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें समय पर इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है। बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल न होने पर ब्रेन, हार्ट और किडनी जैसे वाइटल ऑर्गन्स डैमेज होने से मौत हो सकती है। सवाल- अगर किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक हो जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- हीट स्ट्रोक हो तो करें ये काम- अगर व्यक्ति धूप या गर्म जगह पर है तो उसे ठंडी, छायादार जगह ले जाएं। आराम से लिटाएं, सिर थोड़ा ऊंचा रखें। कपड़े टाइट हों तो ढीले कर दें, ताकि शरीर की गर्मी बाहर निकल सके। शरीर को ठंडा करने के लिए गीले कपड़े से पोछें या ठंडे पानी की पट्टियां रखें। पंखा या कूलर की हवा दें, ताकि बॉडी टेम्परेचर धीरे-धीरे कम हो। अगर व्यक्ति होश में है, तो उसे थोड़ा-थोड़ा पानी या ORS दें। बेहोशी, उल्टी या दौरे की कंडीशन में तुरंत एंबुलेंस बुलाएं। स्थिति गंभीर लगे तो बिना देर किए अस्पताल ले जाएं। सवाल- हीट स्ट्रोक होने पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- हीट स्ट्रोक होने पर इन गलतियों से बचें- व्यक्ति को गर्म या भीड़भाड़ वाली जगह पर न छोड़ें। बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती पानी या ORS न पिलाएं। शरीर पर बहुत ठंडा या बर्फ वाला पानी न डालें। हॉस्पिटल ले जाने और इलाज में देरी न करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें। सवाल- गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए बरतें ये सावधानियां- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। ORS या नींबू पानी भी लेते रहें। दोपहर 12-4 बजे के बीच तेज धूप में बाहर जाने से बचें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। बाहर जाते समय टोपी, छाता और सनग्लास का उपयोग करें। अगर धूप में रहना मजबूरी है तो बीच-बीच में छायादार जगह पर आराम करें। शराब,