सलमान के पुराने ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स का मजेदार जवाब:‘जिंटा की टीम जीती क्या?’ पर डोनोवन फरेरा ने कहा – सॉरी भाई, आज नहीं

IPL 2026 का 40वां मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। दरअसल, मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर डोनोवन फरेरा का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही सलमान का साल 2014 का पुराना ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा था, ‘क्या जिंटा की टीम जीती?’ यह ट्वीट प्रीति जिंटा की टीम के संदर्भ में था। इसका जवाब देते हुए डोनोवन फरेरा ने कहा, ‘सॉरी भाई, आज नहीं।’ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर 222 रन बनाए थे मैच में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े। आखिरी 6 ओवर में 72 रन बने 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया। जायसवाल की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए राजस्थान से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी रन की पार्टनरशिप की। वैभव ने 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिला। पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम पहली हार के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। जबकि, राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है।
Pipeline Break Allegation Against Contractor; SDM Assures Probe

डिंडोरी जिले के बजाग जनपद की खरगहना ग्राम पंचायत में नल जल योजना अधूरी पड़ी है। चार साल पहले बनी पानी की टंकी और बिछाई गई पाइपलाइन के बावजूद ग्रामीणों को आज तक नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। . ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने पाइपलाइन को कई जगह से तोड़ दिया है। इसके चलते नल कनेक्शन होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तीन साल पहले मिला कनेक्शन पर पानी नहीं ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि उन्हें तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया। उन्हें कारोपानी ग्राम पंचायत से डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। गांव में पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं है, जिससे गर्मियों में मवेशियों को भी भारी परेशानी होती है। तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया। एक अन्य ग्रामीण बबलू गौतम ने बताया कि लगभग दो साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन को जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ठेकेदार से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगभग 40 घर इस नल जल योजना पर निर्भर हैं। एसडीएम ने दिया जांच कराने का आश्वासन इस संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि यह योजना चार साल पहले पूरी हो चुकी थी और ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है। उनके अनुसार, योजना के संचालन की जिम्मेदारी अब पंचायत की है। वहीं, एसडीएम राम बाबू देवांगन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा।
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा, ईवीएम में गड़बड़ी, टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 11:04 IST मतदान के शुरुआती घंटों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी समस्याओं के कारण कई बूथों पर व्यवधान देखा गया, जिससे कुछ क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया थोड़ी देर के लिए धीमी हो गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में हावड़ा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने से पहले लोग कतारों में इंतजार कर रहे हैं और सुरक्षाकर्मी निगरानी कर रहे हैं। (पीटीआई) हिंसा, ईवीएम में गड़बड़ी और राजनीतिक झड़पों की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार को शुरू हो गया, क्योंकि राज्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मतदान चल रहा है। मतदान के शुरुआती घंटों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी समस्याओं के कारण कई बूथों पर व्यवधान देखा गया, जिससे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, गड़बड़ियों को दूर करने और सामान्य मतदान बहाल करने के लिए चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया था। तकनीकी समस्याओं के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं, जिनमें राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें और बूथ स्तर पर धमकी के आरोप शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में, मतदान एजेंटों पर कथित तौर पर हमला किया गया या उन्हें बाहर कर दिया गया, जिससे ज़मीन पर तनाव बढ़ गया। पीटीआई के अनुसार, भाजपा नेताओं ने कहा कि नादिया जिले के छपरा में बूथ संख्या 53 पर, एक भाजपा पोलिंग एजेंट पर “सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े उपद्रवियों” द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। कथित तौर पर आईएसएफ एजेंटों को एक बूथ से बाहर निकाल दिया गया, जिससे पार्टियों के बीच विरोध और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इन घटनाओं से मतदान के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह भी पढ़ें | बंगाल का राजनीतिक किला बनाम बीजेपी का बड़ा दांव: क्यों चरण-2 फिर से लड़ाई का फैसला कर सकता है? पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि शांतिपुर में, वार्ड नंबर 16 में एक बीजेपी कैंप कार्यालय में बुधवार सुबह तोड़फोड़ की गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था, साथ ही तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्रीय बलों को कई स्थानों पर तैनात किया गया था। नीमतला में बूथ संख्या 140 पर सुबह 7.30 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हुआ था, जिससे मतदाताओं में तनाव था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी के साथ-साथ एक मतदान केंद्र के पास एकत्र हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी और कहा कि एक स्थान पर चार से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जैसे-जैसे मतदान आगे बढ़ा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच हिंसा और अनियमितताओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को कई क्षेत्रों में निशाना बनाया गया, जो उसके एजेंट पर कथित हमले जैसी घटनाओं की ओर इशारा करता है। इस बीच, टीएमसी ने इन दावों का विरोध किया और विपक्षी दलों पर अशांति पैदा करने और शांतिपूर्ण मतदान को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 29 अप्रैल, 2026, 11:04 IST समाचार चुनाव पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा, ईवीएम में गड़बड़ी, टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चरण 2 मतदान(टी)बंगाल चुनाव हिंसा(टी)ईवीएम में गड़बड़ी पश्चिम बंगाल(टी)ममता बनर्जी चौथा कार्यकाल(टी)बीजेपी बनाम टीएमसी झड़प(टी)मतदान बूथ पर धमकी(टी)सुरक्षा बलों की तैनाती
May Bank Holidays India | 12 Days Closure 2026

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक अगले महीने यानी मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 मई को छुट्टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे। यहां देखें मई 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ये है मई की बैंक हॉलिडे लिस्ट तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे 1 मई महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस सभी जगह 3 मई रविवार सभी जगह 9 मई दूसरा शनिवार सभी जगह 10 मई रविवार सभी जगह 16 मई सिक्किम राज्य स्थापना दिवस सिक्किम 17 मई रविवार सभी जगह 23 मई चौथा शनिवार सभी जगह 24 मई रविवार सभी जगह 26 मई काजी नजरुल इस्लाम जयंती त्रिपुरा 27 मई ईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा सभी जगह 28 मई बकरीद/ ईद-उज-जुहा बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर 31 मई रविवार सभी जगह ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मई में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मई 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पुडुचेरी एग्जिट पोल 2026 लाइव अपडेट: रिकॉर्ड भागीदारी के बाद, सभी की निगाहें आज के रुझानों पर हैं

पुडुचेरी चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2026 लाइव अपडेट: 9 अप्रैल को पुडुचेरी में मतदान के समापन के साथ, अब सभी की निगाहें तमिलनाडु, असम, केरल और पश्चिम बंगाल के अनुमानों के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर हैं। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के साथ, सभी पांच क्षेत्रों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आज जारी होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्यवाणियां आज शाम 6:30 बजे की समय सीमा के बाद ही जारी की जाएंगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई को एक साथ की जाएगी. 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में, पुदुचेरी में रिकॉर्ड 89.87 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जो 1964 के बाद से अब तक का सबसे अधिक है जब स्वतंत्रता के बाद भारत के साथ क्षेत्र के विलय के बाद पहला चुनाव हुआ था। पुडुचेरी में हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान तीसरे लिंग के मतदाताओं के बीच सबसे अधिक 91.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग द्वारा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में 139 तीसरे लिंग के मतदाता थे, जिनमें से 91.81 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिक अपडेट के लिए News18.com को फॉलो करें।
Offer Bhog Online, Devotees Can Offer to Lord Mahakal

उज्जैन33 मिनट पहले कॉपी लिंक श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान अब ऑनलाइन किया जा रहा है। दान देने वाले भक्तों को भोग आरती में भगवान महाकाल को भोग लगाने का अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था संभवतः अगले सोमवार से शुरू हो सकती है। मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव के मुताबिक, अन्न क्षेत्र पूरी तरह दान से संचालित होता है। यहां रोजाना दो शिफ्ट में करीब 9 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। अधिक से अधिक भक्तों को जोड़ने के लिए दान प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। श्रद्धालु महाकाल मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in के जरिए घर बैठे दान कर सकेंगे। दोनों समय की भोजन प्रसादी के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए, एक समय के लिए 51 हजार रुपए और मीठे प्रसाद के लिए 21 हजार रुपए दान निर्धारित है। भगवान महाकालेश्वर को रोजाना सुबह 10 बजे भोग अर्पित किया जाता है। इस दौरान भोग आरती भी की जाती है। किसी भी तारीख के लिए पहले बुकिंग कर सकेंगे अब तक यह सुविधा ऑफलाइन थी, जिसमें श्रद्धालुओं को अन्न क्षेत्र पहुंचकर दान करना पड़ता था। नई व्यवस्था में भक्त साल के 365 दिन किसी भी तारीख के लिए पहले से बुकिंग कर सकेंगे। जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या अन्य शुभ अवसरों पर भी भोजन प्रसादी का आयोजन कराया जा सकेगा। दानदाताओं को मिलेगा भोग लगाने का अवसर दानदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत दान करने वाले श्रद्धालुओं को भोग आरती के दौरान मंदिर ले जाया जाएगा और उनके हाथों से भगवान महाकाल को भोग अर्पित कराया जाएगा। मंदिर समिति का मानना है कि इस पहल से अधिक श्रद्धालु अन्न क्षेत्र सेवा से जुड़ेंगे और भक्तों को नया आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। दान करने वाले श्रद्धालुओं को भोग आरती के दौरान मंदिर ले जाया जाएगा। भोग में रोटी, दाल-चावल और दो तरह की सब्जियां भगवान महाकालेश्वर को रोजाना सुबह 10 बजे भोग अर्पित किया जाता है। थाली में गेहूं की रोटी, दाल-चावल और दो तरह की सब्जियां रहती हैं। कई बार श्रद्धालु अपनी ओर से मिठाई अर्पित करते हैं, उसे भी भोग थाली में शामिल किया जाता है। यहां आरती और भगवान महाकाल को भोग लगाने के बाद अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… महाकाल की हर आरती का रेट तय: श्रद्धालुओं का गुस्सा- हिंदू भक्तों के बीच भेदभाव क्यों? उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अब आप संध्या और शयन आरती में तभी शामिल हो सकेंगे, जब आपके पास 250 रुपए का पास होगा। मंदिर समिति ने भस्म आरती की तर्ज पर इन आरतियों के दर्शन की नई व्यवस्था शुरू की है। इससे समिति को रोजाना 6 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हरी मूंग के लड्डू रेसिपी: गर्मी में लू और कमजोरी से बचने के लिए हरी मूंग के लड्डू रेसिपी और भी बेहतर; नोट करें रेसिपी

29 अप्रैल 2026 को 10:49 IST पर अपडेट किया गया हरी मूंग के लड्डू रेसिपी: भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देना बेहद जरूरी है। ऐसे में हरी मूंग के लोध में एक बेहतरीन ‘सुपरफूड’ साबित होता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि लू और गरीबी से मुक्ति में भी रामबाण की तरह काम करते हैं। अनुसरण करना : मूंग की तासीर बेकार होती है जो शरीर को गर्मी से बचाती है। यह दिन भर स्फूर्ति बनाए रखना है। सभी से बेहतर काम करता है। छवि: मेटा एआई हरी मूंग दाल, शुद्ध देसी घी, गुड़ का पाउडर या बूरा, इलायची पाउडर, कटे हुए मसाले लें। साबुत हरे मूंग को साफ करके एक भारी-भरकम आटे की चटनी में मध्यम आंच पर। छवि: मेटा एआई इसे तब तक सारणीबद्ध करें जब तक कि इसमें से सोंधी सुगंध न आने लगे और इसका रंग सुगंध न हो जाए। ठंडा होने पर इसे इलेक्ट्रोनिक पीस लें। छवि: मेटा एआई पिसी हुई मूंग के पाउडर में घी गर्म हुआ देसी घी। घी को थोड़ा-सा कहकर ऐसा मिलाना सही रहता है। छवि: मेटा एआई अब इसमें गुड़ का पाउडर या पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। लघुचित्र प्रोटोटाइप अच्छी तरह से मिश्रण करें। जब मिले प्रभाव गुनगुना हो, तब अपने घर की मदद से छोटे-छोटे गोल आकार के लोध तैयार कर लें। छवि: मेटा एआई उदाहरण के तौर पर सुबह-सुबह एक गिलास दूध या मट्ठा के साथ प्रयोग। यह 15-20 दिन तक खराब नहीं होते हैं। छवि: मेटा एआई द्वारा प्रकाशित : आर्या पांडे प्रकाशित 29 अप्रैल 2026, 10:49 IST
पंजाब- AAP ऑब्जर्वर की मीटिंग में MLA भी बुलाए:बैठक की लोकेशन बदली, ग्रुप फोटो भी होगी; सांसदों के पार्टी छोड़ने से टूट का खतरा

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया जालंधर में मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई जा रही है लेकिन इसमें विधायक भी पहुंच रहे हैं। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी लेकिन अब इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया है। यह कैंपस शहर से बाहर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 बजे शुरू होने वाली इस मीटिंग में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 MLA पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ कैंपस के ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी। इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है। मनीष सिसोदिया ने X पोस्ट में कहा था- पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है। पंजाब में AAP में टूट की चर्चा क्यों? क्या वाकई विधायक AAP छोड़ सकते हैं?
मोहन कैबिनेट ने लखुंदर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी:शाजापुर के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत; 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इस परियोजना के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। यह परियोजना शाजापुर जिले के 17 गांवों और उज्जैन जिले की तराना तहसील के 7 गांवों को लाभान्वित करेगी। इसके तहत कुल 9,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में आमजन के हित, प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगाई गई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बैठक के बाद इन निर्णयों की जानकारी दी। मंत्री काश्यप ने बताया कि कैबिनेट ने कुल 53 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने को भी मंजूरी दी है। यह निर्णय प्रदेश के समग्र विकास और विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
दूध और केला का साथ क्या सचमुच है बहुत ही फायदेमंद? जानिये इसके पीछे का सच

दूध और केला भारतीय घरों में बहुत आम खाद्य पदार्थ हैं. अक्सर बच्चों, खिलाड़ियों और कमजोर लोगों को केला‑दूध का शेक पीने की सलाह दी जाती है. वहीं कुछ लोग यह भी कहते हैं कि दूध और केला साथ खाने से पाचन खराब होता है. ऐसे में सवाल उठता है, क्या दूध और केला साथ खाना सचमुच फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए इसके पीछे का पूरा सच समझते हैं. दूध और केला: पोषण का मेलदूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है.केला पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B6 और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो तुरंत ऊर्जा देता है.जब दोनों साथ लिए जाते हैं, तो यह ऊर्जा + ताकत का अच्छा संयोजन बन जाता है. दूध और केला साथ खाने के फायदे 1. वजन बढ़ाने में मददगारकेला‑दूध का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें वजन बढ़ाना है. इसमें कैलोरी और प्रोटीन दोनों होते हैं. 2. एनर्जी बूस्टरवर्कआउट से पहले या बाद में केला‑दूध पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान कम होती है. 3. मांसपेशियों के लिए अच्छाप्रोटीन और पोटैशियम का मेल मसल्स की रिकवरी में मदद करता है, इसलिए यह खिलाड़ियों के लिए उपयोगी है. 4. नींद में मददरात को हल्का केला‑दूध लेने से नींद बेहतर हो सकती है, क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम होते हैं. फिर नुकसान की बात क्यों की जाती है?आयुर्वेद और अनुभव के अनुसार कुछ लोगों को दूध और केला साथ खाने से समस्या हो सकती है. संभावित नुकसानजिनकी पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें गैस, भारीपन या बलगम की शिकायत हो सकती है.सर्दी‑खांसी, एलर्जी या अस्थमा वालों में कफ बढ़ सकता है.ज्यादा मात्रा में लेने से वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है. किसे साथ खाना चाहिए, किसे नहीं?साथ खाना फायदेमंद है अगर: आप एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं.वजन बढ़ाना चाहते हैं.अच्छी पाचन शक्ति है. परहेज करें अगर:बार‑बार सर्दी‑खांसी रहती है.पेट जल्दी खराब हो जाता है.बहुत सुस्त जीवनशैली है. सही तरीका क्या है?केला‑दूध दिन में या वर्कआउट के बाद लें, रात में नहीं.बहुत ठंडा शेक न पिएं.चाहें तो थोड़ा दालचीनी या सूखा अदरक पाउडर मिलाएं, इससे पाचन बेहतर होता है. दूध और केला का साथ सबके लिए न अच्छा है, न बुरा. यह पूरी तरह आपकी सेहत, पाचन और जरूरत पर निर्भर करता है. सही समय और सही मात्रा में लेने पर यह संयोजन फायदेमंद साबित हो सकता है.







