Saturday, 20 Jun 2026 | 03:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

347 एनएचएम कर्मचारियों का 6 करोड़ ईपीएफ फंसा:जांच के लिए सतना पहुंची वित्त विभाग की टीम, 4 साल से सैलरी से कट रही थी राशि

347 एनएचएम कर्मचारियों का 6 करोड़ ईपीएफ फंसा:जांच के लिए सतना पहुंची वित्त विभाग की टीम, 4 साल से सैलरी से कट रही थी राशि

सतना में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 347 संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि (ईपीएफ) में 6 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को एनएचएम वित्त विभाग की तीन सदस्यीय टीम सतना पहुंची। टीम में डिप्टी डायरेक्टर मुमुल बहोत, स्टेट फाइनेंस मैनेजर मनोज राजपूत और एचएमआईएस कंसल्टेंट नीरज श्रीवास्तव शामिल थे। चार साल से गड़बड़ी आरोप है कि इन कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की राशि काटी गई, लेकिन उनके ईपीएफ खातों में जमा नहीं की गई। यह गड़बड़ी पिछले चार साल से चल रही है, जिसके कारण कुल बकाया राशि लगभग 6 करोड़ रुपये हो गई है। प्रत्येक संविदाकर्मी के वेतन से औसतन 1800 रुपये प्रतिमाह ईपीएफ के रूप में काटे जा रहे थे। जांच टीम ने गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे से शाम 7 बजे तक पड़ताल की। टीम ने जिला डिस्ट्रिक्ट अकाउंट मैनेजर (डैम) सुभाष चंदेल से वर्ष 2021 से 2025 तक के ईएसआई और ईपीएफ चालान तथा संबंधित दस्तावेज दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। अधिकारियों ने बजट पेंडेंसी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डैम के बयान भी दर्ज किए। कर्मचारियों की शिकायत के बाद सामने आई गड़बड़ी कर्मचारियों ने अक्टूबर में इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से की थी। सुनवाई न होने पर मामला ईपीएफओ कमिश्नर तक पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भी इसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस अनियमितता से 199 एएनएम, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, कम्युनिटी मोबिलाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 347 कर्मचारी प्रभावित हैं। इनमें कई एएनएम ऐसी भी हैं जो अब नियमित हो चुकी हैं, लेकिन उनके संविदाकाल का पीएफ अभी तक जमा नहीं हुआ है। वित्तीय टीम ने सभी ब्लॉक अकाउंट मैनेजरों को भी तलब किया था। टीम डैम और बैम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का सॉफ्टवेयर से मिलान करेगी। मामले में अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक रेलवे कर्मचारी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला पूजा उर्फ सिया चौहान निवासी कसाई गली, सदर बाजार सीतामऊ ने सुनियोजित तरीके से पीड़िता के पति को अपने जाल में फंसाया। बताया गया कि आरोपी को यह जानकारी थी कि पीड़ित रेलवे कर्मचारी है, जिसके चलते उसने 25 अप्रैल 2025 से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो आरोप है कि आरोपी महिला पीड़ित को मंदसौर स्थित रामटेकरी क्षेत्र के एक मकान में ले गई, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोशी की हालत में पहुंचा दिया। इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 21 लाख की वसूली पीड़ित दलौदा स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता है, आरोपी के दबाव और बदनामी के डर से लगातार पैसे देता रहा। आरोप है कि आरोपी महिला ने अलग-अलग तारीखों में उसके खाते में करीब 21 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके अलावा नकद राशि भी वसूली गई। पैसे देने के लिए पीड़ित को लोन तक लेना पड़ा और वेतन का अधिकांश हिस्सा भी इसी में चला गया। आरोपी महिला ने खुद को प्रभावशाली लोगों और पुलिस अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए पीड़ित और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया, तो उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी से इस बारे में बात की, तो आरोपी ने उसके घर के सामने आकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज, जांच जारी लगातार मानसिक और आर्थिक शोषण से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(6), 296 (ए) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हनी ट्रैप गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।

SMS Hospital: 4.61 करोड़ की लैब शुरू, फ्री में जांच की सुविधा, 32 लाख की मशीन से पथरी का होगा इलाज

authorimg

Last Updated:May 01, 2026, 07:34 IST Jaipur SMS Hospital New Facility: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए 4.61 करोड़ की लागत से न्यूरोओटोलॉजी लैब और कॉक्लियर इंप्लांट ओटी शुरू की गई है. इससे अब चक्कर आना, बहरेपन की जांच और बिना चीरा पथरी इलाज जैसी सुविधाएं एक ही जगह मुफ्त मिलेंगी. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था. नई लैब में आधुनिक मशीनें और स्किल लैब के जरिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी मिलेगा. अस्पताल का ईएनटी विभाग अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हो रहा है. ख़बरें फटाफट जयपुर. राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लगातार नए नवाचार किए जा रहे हैं. इसी के तहत अस्पताल में अलग-अलग बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इंस्टीट्यूट और अत्याधुनिक सेंटर शुरू किए जा रहे हैं. पिछले 2 सालों में सवाई मानसिंह अस्पताल में जेनेटिक टेस्टिंग लैब और टॉक्सिकोलॉजी लैब जैसी कई हाईटेक लैब शुरू की गई हैं. इसी कड़ी में अब अस्पताल के ईएनटी विभाग में 4.61 करोड़ रुपए की लागत से न्यूरोओटोलॉजी लैब व कॉक्लियर इंप्लांट ओटी शुरू की गई है. इसके बाद अब यहां लोगों को चक्कर आने, बहरेपन की जांच और पथरी का बिना चीरा इलाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को अस्पताल के बाहर जाना पड़ता था, जहां हजारों रुपए खर्च होते थे, लेकिन अब ये सभी जांचें यहीं मुफ्त में उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी. हाल ही में सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभाग में न्यूरोओटोलॉजी लैब के साथ स्किल लैब, सेमिनार रूम, ऑडियोलॉजी रूम और कॉक्लियर इंप्लांट ओटी का उद्घाटन कर इन्हें मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है. करोड़ों की लागत से तैयार लैब में मिलेंगी ये खास सुविधाएं जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 800 वर्ग फीट क्षेत्र में 10 स्टेशनों वाला आधुनिक स्किल लैब तैयार किया गया है. इस लैब में इलाज के साथ रेजिडेंट डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. वर्टिगो जैसे रोगों के समग्र उपचार के लिए न्यूरो-ओटोलॉजी लैब विकसित की गई है. यहां उन मरीजों की जांच हो सकेगी, जो ईएनटी से जुड़ी गंभीर समस्याओं के कारण बार-बार बेहोश हो जाते हैं. साथ ही जटिल कान सर्जरी और श्रवण क्षमता बहाली से जुड़े मरीजों को बेहतर ऑपरेशन सुविधा मिलेगी. इस आधुनिक ईएनटी विभाग को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया गया है, जो उन्नत चिकित्सा सेवाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा. 32 लाख की लगाई गई है सियालेंडोस्कोपी मशीन अस्पताल में नई लैब्स में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. न्यूरोओटोलॉजी लैब में विशेष रूप से उन मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिन्हें चक्कर आना या कान में आवाजें आने जैसी समस्याएं होती हैं. पहले इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा यहां मुफ्त में मिलेगी. लैब में 32 लाख रुपए की सियालेंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है, जिससे लार ग्रंथि की पथरी का इलाज बिना चीरा लगाए मुंह के रास्ते एंडोस्कोपी तकनीक से किया जाएगा. इसके अलावा स्किल लैब और सेमिनार रूम में यूजी और पीजी छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. SMS में तैयार हो रहा नया IPD टावर सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया IPD टावर बनाया जा रहा है. इस 24 मंजिला भवन में 1200 बेड की क्षमता होगी. इसके बनने के बाद अस्पताल में कुल बेड की संख्या करीब 4000 हो जाएगी. वर्तमान में अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में 2850 बेड हैं. 116 मीटर ऊंचे इस टावर की टॉप फ्लोर पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को एयरलिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी. IPD टावर में 792 जनरल बेड, 150 कॉटेज बेड, 166 ICU बेड और 92 प्रीमियम रूम होंगे. इसके अलावा यहां वेटिंग हॉल, मेडिकल साइंस गैलरी, 20 ऑपरेशन थिएटर और रेडियोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी एडवांस लैब्स भी बनाई जाएंगी. About the Author deep ranjan दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jaipur,Rajasthan

Online Gaming Rules 2026 Live

Online Gaming Rules 2026 Live

Hindi News Business Online Gaming Rules 2026 Live | Commercial Cylinder Price Hike May Changes नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 993 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए तक महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3071.50 हो गई है। पहले ये ₹2078.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं 2. ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम आज से लागू बदलाव: देश में आज ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। इसके तहत ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (OGAI) का गठन किया जाएगा। यह संस्था ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट करने, उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटने और उनकी मॉनिटरिंग का काम करेगी। इसके तहत गेम्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ऑनलाइन मनी गेम्स, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स। मनी गेम्स बैन है जबकि अन्य गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। अब विदेशी गेमिंग कंपनियां भी भारतीय कानूनों से बच नहीं पाएंगी। अगर कोई कंपनी भारत में सर्विस दे रही है, तो उसका मुख्यालय कहीं भी हो, उसे भारतीय नियमों का पालन करना ही होगा। यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन गेम्स में उम्र की सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट जैसे फीचर्स होंगे। गेमिंग के दौरान होने वाले फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखी जाएगी। असर: सख्त नियमों और उम्र सीमा/पेरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स से गेमिंग की लत और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स के लिए सुरक्षित माहौल बनेगा। वहीं विदेशी कंपनियों पर नकेल कसने से सट्टेबाजी रुकने की उम्मीद है। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और ई-स्पोर्ट्स को एक वैध खेल के रूप में ज्यादा पहचान मिलेगी। 3. डीजल और हवाई ईंधन का निर्यात सस्ता होगा बदलाव: केंद्र सरकार ने 1 मई से अगले 15 दिनों के लिए डीजल एक्सपोर्ट पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹23 प्रति लीटर कर दी है। अप्रैल में यह ₹55.5 थी। वहीं ATF यानी, हवाई ईंधन पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹33 प्रति लीटर कर दी गई है। अप्रैल में यह ₹42 थी। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईंधन की परिभाषा बदलते हुए अब ATF में सिंथेटिक फ्यूल की ब्लेंडिंग की अनुमति दे दी है। असर: ड्यूटी कम होने से भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों जैसे रिलायंस और नायरा को विदेशी बाजारों में ईंधन बेचना सस्ता पड़ेगा, जिससे उनके मुनाफे में सुधार हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें स्थिर रहेंगी। ATF में सिंथेटिक मिश्रण की अनुमति मिलने से एविएशन सेक्टर में पर्यावरण के अनुकूल और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इंडस्ट्री मानकों में स्पष्टता आएगी। 4. UAE आज से ओपेक और ओपेक प्लस से अलग हुआ बदलाव: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 1 मई से OPEC और OPEC+ से अलग हो गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक संगठन है, जो ग्लोबल मार्केट में करीब 40-50% तेल सप्लाई को कंट्रोल करता है और प्रोडक्शन कोटा तय कर कीमतें तय करता है। असर: ओपेक की पाबंदियों से बाहर होने के बाद यूएई तेल उत्पादन बढ़ा सकेगा। इससे वैश्विक बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। भारत जैसे तेल आयातक देशों को अपनी तेल आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने का मौका मिलेगा। पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Online Gaming Rules 2026 Live

Online Gaming Rules 2026 Live

Hindi News Business Online Gaming Rules 2026 Live | Commercial Cylinder Price Hike May Changes नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 993 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए तक महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3071.50 हो गई है। पहले ये ₹2078.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं 2. ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम आज से लागू बदलाव: देश में आज ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। इसके तहत ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (OGAI) का गठन किया जाएगा। यह संस्था ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट करने, उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटने और उनकी मॉनिटरिंग का काम करेगी। इसके तहत गेम्स को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ऑनलाइन मनी गेम्स, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स। मनी गेम्स बैन है जबकि अन्य गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। अब विदेशी गेमिंग कंपनियां भी भारतीय कानूनों से बच नहीं पाएंगी। अगर कोई कंपनी भारत में सर्विस दे रही है, तो उसका मुख्यालय कहीं भी हो, उसे भारतीय नियमों का पालन करना ही होगा। यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन गेम्स में उम्र की सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट जैसे फीचर्स होंगे। गेमिंग के दौरान होने वाले फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखी जाएगी। असर: सख्त नियमों और उम्र सीमा/पेरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स से गेमिंग की लत और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स के लिए सुरक्षित माहौल बनेगा। वहीं विदेशी कंपनियों पर नकेल कसने से सट्टेबाजी रुकने की उम्मीद है। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और ई-स्पोर्ट्स को एक वैध खेल के रूप में ज्यादा पहचान मिलेगी। 3. डीजल और हवाई ईंधन का निर्यात सस्ता होगा बदलाव: केंद्र सरकार ने 1 मई से अगले 15 दिनों के लिए डीजल एक्सपोर्ट पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹23 प्रति लीटर कर दी है। अप्रैल में यह ₹55.5 थी। वहीं ATF यानी, हवाई ईंधन पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹33 प्रति लीटर कर दी गई है। अप्रैल में यह ₹42 थी। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईंधन की परिभाषा बदलते हुए अब ATF में सिंथेटिक फ्यूल की ब्लेंडिंग की अनुमति दे दी है। असर: ड्यूटी कम होने से भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों जैसे रिलायंस और नायरा को विदेशी बाजारों में ईंधन बेचना सस्ता पड़ेगा, जिससे उनके मुनाफे में सुधार हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए आम जनता के लिए ईंधन की कीमतें स्थिर रहेंगी। ATF में सिंथेटिक मिश्रण की अनुमति मिलने से एविएशन सेक्टर में पर्यावरण के अनुकूल और वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इंडस्ट्री मानकों में स्पष्टता आएगी। 4. UAE आज से ओपेक और ओपेक प्लस से अलग हुआ बदलाव: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 1 मई से OPEC और OPEC+ से अलग हो गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक संगठन है, जो ग्लोबल मार्केट में करीब 40-50% तेल सप्लाई को कंट्रोल करता है और प्रोडक्शन कोटा तय कर कीमतें तय करता है। असर: ओपेक की पाबंदियों से बाहर होने के बाद यूएई तेल उत्पादन बढ़ा सकेगा। इससे वैश्विक बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। भारत जैसे तेल आयातक देशों को अपनी तेल आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने का मौका मिलेगा। पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LIVEजबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत:आर्मी ने संभाला मोर्चा; पूरी रात चली सर्चिंग, क्रूज में और शव होने की आशंका

LIVEजबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत:आर्मी ने संभाला मोर्चा; पूरी रात चली सर्चिंग, क्रूज में और शव होने की आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। . शुक्रवार सुबह तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, क्रूज में और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर रेस्क्यू जारी है। हैदराबाद से स्पेशल टीम एक हेलीकॉप्टर रवाना अंधेरा और बारिश के बीच SDRF टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भारतीय सेना की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। क्रूज 20 फीट गहराई में फंसा जानकारी के अनुसार, क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है। लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है, क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे की 7 तस्वीरें देखिए… तूफान के चलते एमपी टूरिज्म का क्रूज बरगी डैम में पलट गया। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है। इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं। गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया। पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे। प्रशासन ने जारी की सूची इन लोगों के शव मिले ये लोग लापता इन लोगों को बचाया गया खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। सूट पर गुलाबी रंग के फूल और हरे रंग की पत्तियों की कढ़ाई बनी हुई थी। उनका सिर दुपट्टे से ढंका हुआ रहा। पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह यहां रहीं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल पहुंचकर करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा कि यह उनका गोल्डन टेंपल का पहला दौरा था, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा ही अनुभव उन्हें जहां आकर महसूस हुआ। सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ सेडेब्यू किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी नजर आए थे।

May 1-30; 4269 Enumerators Appointed

May 1-30; 4269 Enumerators Appointed

इंदौर2 मिनट पहले कॉपी लिंक आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। नगर निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देश पर यह अभियान 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम के 22 जोनल कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों को चार्ज अधिकारी बनाया गया है। पूरे शहर को 3865 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए 4269 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 753 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह पूरे अभियान में कुल 5022 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अभियान से पहले सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित किया गया, जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए 28 से 30 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔