Sunday, 01 Nov 2026 | 01:13 PM

Trending :

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया।

गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…

मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं

बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है।

  • बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है।

आज के मैच की बात

प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है।

दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।

भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने

बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं।

——————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा:पन्ना में बारिश के बीच परिजन को 27 किमी दूर सलेहा अस्पताल ले जाना पड़ा

April 27, 2026/
10:53 pm

जिले में सोमवार रात कल्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका होने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव...

England vs New Zealand Live Score, 2nd Test, Day 4 (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team):  Follow live updates of ENG vs NZ 2nd Test, Day 4 (AP)

June 20, 2026/
4:34 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 16:34 IST अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सुझाव दिया कि वह कांग्रेस...

ओलावृष्टि-बारिश से दतिया के 42 गांवों की गेहूं फसल बर्बाद:सेवढ़ा क्षेत्र में जलभराव से सड़ी फसल, मुआवजे के इंतजार में किसान

April 10, 2026/
2:26 pm

दतिया की सेवढ़ा तहसील क्षेत्र में बीते सप्ताह हुई ओलावृष्टि और लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।...

नए आपराधिक कानूनों को लेकर इंदौर में मंथन:संचालक लोक अभियोजन ने कहा-बदलते विधिक परिदृश्य में अभियोजन अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक

February 23, 2026/
8:44 am

अभियोजन अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता संवर्धन के उद्देश्य से रविवार को इंदौर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

एआई का खौफ, फ्रेंचाइजी बिजनेस की वापसी:लैपटॉप वाली नौकरी छोड़ ‘खुद का बॉस’ बनने की होड़; अमेरिकी मॉडल में भारतीयों का दबदबा

June 1, 2026/
12:48 pm

एआई के बढ़ते खतरे और महंगी पढ़ाई के बीच कॉरपोरेट नौकरियों के मुकाबले फ्रेंचाइजी बिजनेस का क्रेज बढ़ रहा है।...

रविवार देर रात लालगांव रोड पर भीषण सड़क हादसा:बाइक सवार की मौके पर मौत, महिला गंभीर घायल

April 20, 2026/
10:49 am

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। लालगांव रोड स्थित ग्राम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया।

गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…

मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं

बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है।

  • बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है।

आज के मैच की बात

प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है।

दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।

भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने

बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं।

——————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket