Sunday, 21 Jun 2026 | 02:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

GST Collection Hits ₹2.42 Lakh Crore; E-Prapti Portal for PF Accounts

GST Collection Hits ₹2.42 Lakh Crore; E-Prapti Portal for PF Accounts

नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी कॉमर्शियल सिलेंडर से जुड़ी रही। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, भारत के ग्रॉस GST कलेक्शन ने अप्रैल महीने में ₹2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इसमें 8.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… कोटक महिंद्रा बैंक और डीमार्ट के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा: 5Kg वाले सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़े; मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब ‘छोटू’ सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ प्रभावी हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. GST कलेक्शन ₹2.42 लाख करोड़, यह अब तक सबसे ज्यादा: पिछले साल अप्रैल में 2.23 लाख करोड़ आए थे; इम्पोर्ट से होने वाली कमाई 25.8% बढ़ी भारत के ग्रॉस GST कलेक्शन ने अप्रैल महीने में ₹2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इसमें 8.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कलेक्शन अप्रैल 2025 में ₹2.23 लाख करोड़ रहा था। आमतौर पर हर साल अप्रैल के महीने में टैक्स कलेक्शन मजबूत रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि मार्च में वित्त वर्ष खत्म होते समय कंपनियां अपने पूरे साल के खातों का मिलान (रिकन्सिलिएशन) करती हैं। इसके चलते बकाया टैक्स का भुगतान अप्रैल में किया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. बंद पड़े PF अकाउंट ट्रैक करने आएगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्टल: UAN नंबर के बिना भी निकलेगा पैसा, मंथली पेंशन ₹7500 हो सकती है; पार्लियामेंट्री कमेटी की मंजूरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों सब्सक्राइबर्स और पेंशनर्स के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। लंबे समय से कम पेंशन की शिकायत कर रहे लोगों की मांग पर सरकार अब एंप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS-95) के तहत मिनिमम पेंशन बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही, EPFO ने उन लोगों के लिए ‘ई-प्राप्ति’ नाम का एक नया पोर्टल लाने की घोषणा की है, जिनके पुराने PF अकाउंट्स बंद हैं या इन-एक्टिव पड़े हैं। इस पोर्टल की मदद से बिना UAN नंबर वाले लोग भी अपना फंसा हुआ पैसा निकाल सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. एअर इंडिया अब हर दिन 100 फ्लाइट्स कम करेगी: वजह- फ्यूल की बढ़ती कीमतें और स्पेयर पार्ट्स की कमी; ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका के रूट प्रभावित होंगे एअर इंडिया अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन अक्टूबर के अंत से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल से रोजाना लगभग 100 उड़ानें बंद करेगी। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम आज से लागू: मनी गेम्स पर बैन, ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा; नियमों के उल्लंघन पर ₹2 करोड़ तक जुर्माना देश में ऑनलाइन गेमिंग की इंडस्ट्री में आज से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 शुक्रवार, 1 मई 2026 से लागू कर दिए हैं। इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन मनी गेमिंग से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकना और भारत को ग्लोबल गेमिंग हब बनाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

हिमाचल में 2 दिन भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:7 मई तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत; लाहौल-किन्नौर में हो सकती है बर्फबारी

हिमाचल में 2 दिन भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:7 मई तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत; लाहौल-किन्नौर में हो सकती है बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर स्ट्रांग होकर बरसेगा। मौसम विभाग (IMD) इसे देखते हुए कल और परसों 2 दिन तक भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान और आसमानी बिजली भी गिर सकती है। IMD ने कल (रविवार को) चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया है, जबकि सोमवार को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। पहाड़ों पर इससे तापमान में और गिरावट आएगी। पांच से सात मई के बीच भी बारिश जारी रहेगी। दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान आज भी कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम में बदलाव के बाद आज तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। राज्य के ज्यादातर भागों में पहले ही अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। नाहन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे गिरा नाहन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यहां का पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला का तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ 21.8 डिग्री, ऊना का 2.2 डिग्री की कमी के साथ 35.2, मंडी का 1.2 डिग्री नीचे कम के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मौसम में बदलाव के बाद राज्य के मैदानी इलाकों की जनता ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। पहाड़ों पर भी इससे मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ी मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है। शिमला जिला के कई भागों में पहले ही सेब की फसल ओलावृष्टि के कारण तबाह हो चुकी है। कई जगह सेब के पेड़ के साथ साथ एंटी हेल नेट और बांस भी तबाह हो गए है। सेब के साथ साथ फूलगोभी और मटर की फसल को भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

‘तन्वी द ग्रेट’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त आज लगातार अवॉर्ड्स जीत रही हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। दैनिक भास्कर से बातचीत में शुभांगी ने बताया कि उन्होंने 60 से ज्यादा ऑडिशन दिए, कई बार बिना ऑडिशन लिए ही उन्हें लौटा दिया गया। कभी कहा गया कि वह “बहुत लंबी” हैं, तो कभी “फिट नहीं” बैठतीं। कई बार रोते हुए घर लौटीं, लेकिन एक्टिंग का सपना नहीं छोड़ा। अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने उनकी जिंदगी बदल दी। सवाल: सबसे पहले, ‘तन्वी द ग्रेट’ की सफलता और लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स को आप कैसे देखती हैं? जवाब: ये पूरी जर्नी मेरे लिए बहुत खास रही है। जब लोगों को आपका काम पसंद आता है और इंडस्ट्री आपको अवॉर्ड्स के जरिए सम्मान देती है, तो लगता है कि आप सही रास्ते पर हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जी सिने अवॉर्ड्स, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स और हाल ही में इंदौर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सम्मान मिला। सबसे खुशी की बात ये है कि पूरी टीम को इतना प्यार मिल रहा है। सवाल: आज इतने अवॉर्ड्स मिल रहे हैं, लेकिन क्या बचपन से ही तय था कि आपको एक्टिंग में ही जाना है? जवाब: हां, कहीं ना कहीं बचपन से ही था। मैं शीशे के सामने कभी डॉक्टर बनती थी, कभी टीचर। टीवी देखते-देखते लगता था कि एक्टर्स हर तरह की जिंदगी जी लेते हैं। तभी से मन में था कि मुझे भी यही करना है। स्कूल बंक करके ऑडिशन देने चली जाती थी। कुछ समझ नहीं होता था, लेकिन कैमरे के सामने खड़े होने का बहुत शौक था। सवाल: लेकिन मिडिल क्लास परिवार में एक्टिंग का सपना देखना आसान नहीं होता, घरवालों का क्या रिएक्शन था? जवाब: मम्मी बहुत डरती थीं। वो कहती थीं कि ये इंडस्ट्री आसान नहीं है। हम मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, इसलिए उन्हें लगता था कि सपने लिमिट में देखने चाहिए। लेकिन मैं हमेशा उनसे कहती थी कि मुझे एक बार पूरी कोशिश करनी है। अगर नहीं हुआ तो कम से कम ये अफसोस नहीं रहेगा कि मैंने ट्राय नहीं किया। सवाल: शायद उसी संघर्ष की वजह से बचपन भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा? जवाब: बिल्कुल। मैंने पांच-छह स्कूल बदले। कभी घर बदला, कभी हालात। एक साल बोर्डिंग स्कूल में भी रही क्योंकि मम्मी काम करती थीं। किराए के घरों में रहने की वजह से बार-बार शिफ्टिंग होती थी। उस समय मुश्किल लगता था, लेकिन अब लगता है कि उन्हीं चीजों ने मजबूत बनाया। सवाल: क्या इसी वजह से आपने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था? जवाब: हां। मैंने 16 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। कॉलेज के साथ-साथ इंटर्नशिप करती थी। बॉम्बे टॉकीज में ऑफिस का काम किया। मुझे अपने खर्च खुद उठाने थे। बाद में मॉडलिंग और दूसरे छोटे-मोटे काम भी किए। उस समय बस यही था कि कुछ ना कुछ करना है। सवाल: इसी दौरान आपने मास मीडिया की पढ़ाई भी की। क्या तब तक तय हो चुका था कि क्रिएटिव फील्ड में ही जाना है? जवाब: हां, बिल्कुल। मैंने मास मीडिया और एडवरटाइजिंग की पढ़ाई इसलिए चुनी क्योंकि मुझे पता था कि मुझे क्रिएटिव इंडस्ट्री में ही काम करना है। पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी शुरू हो गई थी। सवाल: मॉडलिंग की बात करें तो पहला बड़ा ब्रेक ऋतिक रोशन के साथ मिला था। वो अनुभव कितना खास था? जवाब: बहुत खास। मेरा पहला बड़ा मॉडलिंग असाइनमेंट ऋतिक रोशन सर के साथ था। वो उनके ब्रांड HRX का शूट था। मैं इतनी स्टारस्ट्रक थी कि कैमरे के सामने उन्हें देखकर डायलॉग ही भूल जाती थी। वो मेरे फेवरेट एक्टर हैं, इसलिए वो दिन आज भी यादगार है। सवाल: मॉडलिंग के साथ क्या तभी लगा कि अब एक्टिंग को प्रोफेशनली सीखना चाहिए? जवाब: हां। मुझे लगा कि सिर्फ सपना देखने से काम नहीं चलेगा, सीखना भी पड़ेगा। इसलिए मैंने अनुपम खेर सर के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ में डिप्लोमा किया। वहां कैमरा, डांस, एक्शन और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। सवाल: एक्टिंग सीखने के बाद क्या स्ट्रगल थोड़ा आसान हुआ या रिजेक्शन तब भी मिले? जवाब: नहीं, रिजेक्शन तब भी मिले। मैंने 60-70 से ज्यादा ऑडिशन दिए होंगे। कई बार बिना ऑडिशन लिए ही कह दिया जाता था कि “आप बहुत लंबी हैं” या “आप फिट नहीं बैठतीं।” कई बार रोते हुए घर लौटी हूं। सबसे ज्यादा मुश्किल इंतजार था कि आखिर मौका कब मिलेगा। सवाल: इतने रिजेक्शन के बाद कभी लगा कि अब छोड़ देना चाहिए? जवाब: हां, एक समय ऐसा भी आया जब मैंने दो-तीन महीने ऑडिशन देना बंद कर दिया था। मैं बहुत थक गई थी। लेकिन फिर खुद को संभालती थी क्योंकि एक्टिंग मुझे खुशी देती है। मैं नहीं चाहती थी कि ये सिर्फ स्ट्रगल बनकर रह जाए। सवाल: फिर उसी दौरान ‘तन्वी द ग्रेट’ का ऑडिशन आया? जवाब: हां। मुझे अलग-अलग तरह के ऑडिशन भेजे जाते थे। कभी कहा जाता कि एक ब्लाइंड पर्सन की तरह सोचो, कभी अलग इमोशनल सिचुएशन दी जाती। वो लोग मेरा अलग इंटरप्रिटेशन देखना चाहते थे। मैं कोशिश करती थी कि सबसे पहले ऑडिशन भेजूं ताकि लोग नोटिस करें। सवाल: फिल्म के लिए ऑडिशन का प्रोसेस कितना लंबा चला? जवाब: करीब छह महीने तक। उस दौरान मुझे दूसरे प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े क्योंकि टीम चाहती थी कि फिल्म में बिल्कुल फ्रेश फेस हो। मुझे बताया गया था कि चार-पांच लड़कियां शॉर्टलिस्टेड हैं, इसलिए हर ऑडिशन मेरे लिए बहुत जरूरी था। सवाल: जब आखिरकार फिल्म फाइनल हुई, तब पहला रिएक्शन क्या था? जवाब: जब अनुपम सर और टीम ने कहा “यू आर डूइंग इट”, तब मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं शांत बैठी रही क्योंकि पहले भी कई बार उम्मीद टूट चुकी थी। घर जाकर भी मम्मी ने कहा कि शूट शुरू होने तक किसी को मत बताना। सवाल: फिल्म मिलने के बाद सबसे पहले किस चीज पर काम शुरू हुआ? जवाब: सबसे पहले किरदार को समझने पर। मैं असली तन्वी से मिली। उसके साथ 15 दिन बिताए। उसके परिवार, उसके व्यवहार और उसकी दुनिया को समझा। अनुपम सर बार-बार कहते थे कि “इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करनी, किरदार को जीना है।” सवाल: अनुपम खेर सेट

Bargi Dam Cruise Accident | Jabalpur Tragedy 4 Missing

Bargi Dam Cruise Accident | Jabalpur Tragedy 4 Missing

. यह कहते हुए रोशन आनंद की आंखें भर आईं। उस शाम वह परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ बरगी डैम के क्रूज पर सवार थे। उनका परिवार बच गया, लेकिन हर किसी की किस्मत मेहरबान नहीं थी। 13 साल की सिया ने उसी हादसे में मां, छोटे भाई और नानी को खो दिया। गुरुवार को जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 अब भी लापता हैं। कुछ परिवार अपनों की तलाश में हैं, कुछ के पास सिर्फ यादें और सदमा है। बचे लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन उनकी बातों में उस शाम की दहशत साफ है। कर्मचारियों ने मदद नहीं की हम आठ लोग क्रूज पर सवार थे। उसमें कुल 45-50 लोग थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे ज्यादा थे। शुरुआत में मौसम सामान्य था, लेकिन लौटते वक्त अचानक तूफान आ गया। पहले हलचल हुई, फिर लहरें तेज हुईं। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए और क्रूज हिचकोले खाने लगा। ऊपर बैठे लोगों को नीचे लाया गया। वहां तीन-चार कर्मचारी थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। स्थिति बिगड़ने पर हमने खुद लाइफ जैकेट निकाली और लोगों को पहनाई। अगर ऐसा नहीं करते तो शायद कोई नहीं बचता। बच्चों को एक-एक कर जैकेट पहनाई। इसी बीच क्रूज में पानी भरने लगा। लाइफ बोट पहले आती तो जानें बच सकती थीं पानी में गिरते ही मैंने पूरी ताकत से ऊपर आने की कोशिश की। सिर और हाथ से जोर लगाकर बाहर निकला। मैं, मेरी पत्नी और एक 11 साल का बच्चा बाहर आ गए, लेकिन चारों तरफ अफरा-तफरी थी। हम मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन लाइफ बोट देर से आई। अगर वह आधे घंटे पहले पहुंचती, तो कई और जिंदगियां बच सकती थीं। हादसे के बाद हम साढ़े तीन घंटे तक छोटे बेटे को ढूंढते रहे। उसने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। आखिरकार वह सुरक्षित मिला। सच कहूं, मैं मौत को सामने से देखकर लौटा हूं। मां और भाई का साथ छूटा दिल्ली से आई 13 साल की सिया परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने जबलपुर आई थी। उन्होंने बरगी डैम में क्रूज की सैर का सोचा, लेकिन यह फैसला उसकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव बन गया। शाम 5:30 बजे आखिरी शिफ्ट थी। शुरू में लोग बॉलीवुड गानों पर मस्ती कर रहे थे। तभी तेज आंधी चली। डैम में समुद्र जैसी ऊंची लहरें उठीं। पानी क्रूज के ऊपरी फ्लोर तक पहुंचा। जहाज डगमगाने लगा और लोग घबराए। सिया बताती है कि लाइफ जैकेट एक केबिन में थे, लेकिन स्टाफ ने नहीं दिए। कुछ लोगों ने खुद पहन लिए। “मम्मी ने मेरे छोटे भाई त्रिशान को अपने साथ जैकेट में बांध लिया था। नाना बाहर ही गिर गए थे। मैं बस भगवान से प्रार्थना कर रही थी…” रात भर सिया को उम्मीद थी कि मां और भाई बच जाएंगे। लेकिन सुबह उनकी लाशें मिलीं। दोनों एक-दूसरे से लिपटे थे। इस हादसे ने सिया से मां, छोटा भाई और नानी छीन लिए। तनिष्का का दर्द: मम्मी का हाथ छूट गया पाटन के मनोज सेन परिवार के साथ लौटते समय बरगी डैम घूमने पहुंचे थे। पत्नी ज्योति, बेटी तनिष्का, बेटा तनिष्क, भाई और एक अन्य सदस्य समेत 6 लोग क्रूज में सवार हुए। साढ़े तीन बजे सब क्रूज पर थे। अंदर गाने बज रहे थे और माहौल खुशनुमा था। तभी आंधी आई और क्रूज बेकाबू हो गया। तनिष्का बताती है,“हम सब ऊपर थे। पापा ने कहा सब एक-दूसरे का हाथ पकड़ लो। पापा ने भाई और चाचा का हाथ पकड़ा, मम्मी ने हमें पकड़ा हुआ था… तभी क्रूज पलट गया।” चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कोई तैर नहीं पा रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई नीचे खींच रहा हो। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मां ज्योति सेन को नहीं बचाया जा सका। जिस समय क्रूज डूबा, तब 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। किसी ने पत्नी खोई, कोई पूरा परिवार खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाले कामराज का परिवार भी हादसे की चपेट में आया। रिश्तेदार तमिलनाडु से आए थे और सभी ने क्रूज पर जाने का प्लान बनाया। 9 लोग क्रूज पर सवार हुए। हादसे में पत्नी काकुलझी की मौत हो गई। भाभी सौभाग्यम भी नहीं रहीं। कामराज और उनका बेटा श्री तमिल अब भी लापता हैं। भतीजा श्री मयूरम भी नहीं मिला। सबसे दर्दनाक बात, कामराज के माता-पिता क्रूज पर नहीं गए थे। वे किनारे से अपने परिवार को लहरों में फंसते देखते रहे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। कामराज की पत्नी और भाभी की मौत हो चुकी है। वह अभी भी लापता है। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री जब क्रूज डूब रहा था, लोग लाइफ जैकेट तलाशते रहे। वह कैबिन में सील पैक हालत में मिली। मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। तेज बारिश के कारण शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर… 2. मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…

‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

‘तन्वी द ग्रेट’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त आज लगातार अवॉर्ड्स जीत रही हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। दैनिक भास्कर से बातचीत में शुभांगी ने बताया कि उन्होंने 60 से ज्यादा ऑडिशन दिए, कई बार बिना ऑडिशन लिए ही उन्हें लौटा दिया गया। कभी कहा गया कि वह “बहुत लंबी” हैं, तो कभी “फिट नहीं” बैठतीं। कई बार रोते हुए घर लौटीं, लेकिन एक्टिंग का सपना नहीं छोड़ा। अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने उनकी जिंदगी बदल दी। सवाल: सबसे पहले, ‘तन्वी द ग्रेट’ की सफलता और लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स को आप कैसे देखती हैं? जवाब: ये पूरी जर्नी मेरे लिए बहुत खास रही है। जब लोगों को आपका काम पसंद आता है और इंडस्ट्री आपको अवॉर्ड्स के जरिए सम्मान देती है, तो लगता है कि आप सही रास्ते पर हैं। मुझे ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जी सिने अवॉर्ड्स, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स और हाल ही में इंदौर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सम्मान मिला। सबसे खुशी की बात ये है कि पूरी टीम को इतना प्यार मिल रहा है। सवाल: आज इतने अवॉर्ड्स मिल रहे हैं, लेकिन क्या बचपन से ही तय था कि आपको एक्टिंग में ही जाना है? जवाब: हां, कहीं ना कहीं बचपन से ही था। मैं शीशे के सामने कभी डॉक्टर बनती थी, कभी टीचर। टीवी देखते-देखते लगता था कि एक्टर्स हर तरह की जिंदगी जी लेते हैं। तभी से मन में था कि मुझे भी यही करना है। स्कूल बंक करके ऑडिशन देने चली जाती थी। कुछ समझ नहीं होता था, लेकिन कैमरे के सामने खड़े होने का बहुत शौक था। सवाल: लेकिन मिडिल क्लास परिवार में एक्टिंग का सपना देखना आसान नहीं होता, घरवालों का क्या रिएक्शन था? जवाब: मम्मी बहुत डरती थीं। वो कहती थीं कि ये इंडस्ट्री आसान नहीं है। हम मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, इसलिए उन्हें लगता था कि सपने लिमिट में देखने चाहिए। लेकिन मैं हमेशा उनसे कहती थी कि मुझे एक बार पूरी कोशिश करनी है। अगर नहीं हुआ तो कम से कम ये अफसोस नहीं रहेगा कि मैंने ट्राय नहीं किया। सवाल: शायद उसी संघर्ष की वजह से बचपन भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा? जवाब: बिल्कुल। मैंने पांच-छह स्कूल बदले। कभी घर बदला, कभी हालात। एक साल बोर्डिंग स्कूल में भी रही क्योंकि मम्मी काम करती थीं। किराए के घरों में रहने की वजह से बार-बार शिफ्टिंग होती थी। उस समय मुश्किल लगता था, लेकिन अब लगता है कि उन्हीं चीजों ने मजबूत बनाया। सवाल: क्या इसी वजह से आपने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था? जवाब: हां। मैंने 16 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। कॉलेज के साथ-साथ इंटर्नशिप करती थी। बॉम्बे टॉकीज में ऑफिस का काम किया। मुझे अपने खर्च खुद उठाने थे। बाद में मॉडलिंग और दूसरे छोटे-मोटे काम भी किए। उस समय बस यही था कि कुछ ना कुछ करना है। सवाल: इसी दौरान आपने मास मीडिया की पढ़ाई भी की। क्या तब तक तय हो चुका था कि क्रिएटिव फील्ड में ही जाना है? जवाब: हां, बिल्कुल। मैंने मास मीडिया और एडवरटाइजिंग की पढ़ाई इसलिए चुनी क्योंकि मुझे पता था कि मुझे क्रिएटिव इंडस्ट्री में ही काम करना है। पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी शुरू हो गई थी। सवाल: मॉडलिंग की बात करें तो पहला बड़ा ब्रेक ऋतिक रोशन के साथ मिला था। वो अनुभव कितना खास था? जवाब: बहुत खास। मेरा पहला बड़ा मॉडलिंग असाइनमेंट ऋतिक रोशन सर के साथ था। वो उनके ब्रांड HRX का शूट था। मैं इतनी स्टारस्ट्रक थी कि कैमरे के सामने उन्हें देखकर डायलॉग ही भूल जाती थी। वो मेरे फेवरेट एक्टर हैं, इसलिए वो दिन आज भी यादगार है। सवाल: मॉडलिंग के साथ क्या तभी लगा कि अब एक्टिंग को प्रोफेशनली सीखना चाहिए? जवाब: हां। मुझे लगा कि सिर्फ सपना देखने से काम नहीं चलेगा, सीखना भी पड़ेगा। इसलिए मैंने अनुपम खेर सर के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ में डिप्लोमा किया। वहां कैमरा, डांस, एक्शन और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। सवाल: एक्टिंग सीखने के बाद क्या स्ट्रगल थोड़ा आसान हुआ या रिजेक्शन तब भी मिले? जवाब: नहीं, रिजेक्शन तब भी मिले। मैंने 60-70 से ज्यादा ऑडिशन दिए होंगे। कई बार बिना ऑडिशन लिए ही कह दिया जाता था कि “आप बहुत लंबी हैं” या “आप फिट नहीं बैठतीं।” कई बार रोते हुए घर लौटी हूं। सबसे ज्यादा मुश्किल इंतजार था कि आखिर मौका कब मिलेगा। सवाल: इतने रिजेक्शन के बाद कभी लगा कि अब छोड़ देना चाहिए? जवाब: हां, एक समय ऐसा भी आया जब मैंने दो-तीन महीने ऑडिशन देना बंद कर दिया था। मैं बहुत थक गई थी। लेकिन फिर खुद को संभालती थी क्योंकि एक्टिंग मुझे खुशी देती है। मैं नहीं चाहती थी कि ये सिर्फ स्ट्रगल बनकर रह जाए। सवाल: फिर उसी दौरान ‘तन्वी द ग्रेट’ का ऑडिशन आया? जवाब: हां। मुझे अलग-अलग तरह के ऑडिशन भेजे जाते थे। कभी कहा जाता कि एक ब्लाइंड पर्सन की तरह सोचो, कभी अलग इमोशनल सिचुएशन दी जाती। वो लोग मेरा अलग इंटरप्रिटेशन देखना चाहते थे। मैं कोशिश करती थी कि सबसे पहले ऑडिशन भेजूं ताकि लोग नोटिस करें। सवाल: फिल्म के लिए ऑडिशन का प्रोसेस कितना लंबा चला? जवाब: करीब छह महीने तक। उस दौरान मुझे दूसरे प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े क्योंकि टीम चाहती थी कि फिल्म में बिल्कुल फ्रेश फेस हो। मुझे बताया गया था कि चार-पांच लड़कियां शॉर्टलिस्टेड हैं, इसलिए हर ऑडिशन मेरे लिए बहुत जरूरी था। सवाल: जब आखिरकार फिल्म फाइनल हुई, तब पहला रिएक्शन क्या था? जवाब: जब अनुपम सर और टीम ने कहा “यू आर डूइंग इट”, तब मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं शांत बैठी रही क्योंकि पहले भी कई बार उम्मीद टूट चुकी थी। घर जाकर भी मम्मी ने कहा कि शूट शुरू होने तक किसी को मत बताना। सवाल: फिल्म मिलने के बाद सबसे पहले किस चीज पर काम शुरू हुआ? जवाब: सबसे पहले किरदार को समझने पर। मैं असली तन्वी से मिली। उसके साथ 15 दिन बिताए। उसके परिवार, उसके व्यवहार और उसकी दुनिया को समझा। अनुपम सर बार-बार कहते थे कि “इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करनी, किरदार को जीना है।” सवाल: अनुपम खेर सेट

BPSC AEDO Exam Cancelled | 32 Candidates Banned in Bihar

BPSC AEDO Exam Cancelled | 32 Candidates Banned in Bihar

BPSC ने शुक्रवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द कर दी है। एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। . इसके साथ ही आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को बैन भी कर दिया गया है, जो अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करने की कोशिशों को नाकाम किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने मिलकर परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने का षड्यंत्र रचा था। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 87/2025): 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित सभी 9 पालियों की परीक्षा रद्द। सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 108/2025): 23 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द। आयोग जल्द ही इन परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 3 चरणों में हुई थी परीक्षा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले AEDO की वेकैंसी बिहार में पहली बार आई। परीक्षा कंडक्ट कराने की जिम्मेवारी BPSC को दी गई। फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए की फी थी। कुल 935 पदों के लिए करीब 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भर दिया। इस कारण BPSC ने तीन चरणों में परीक्षा ली। पहले चरण की परीक्षा 14-15 अप्रैल को हुई। दूसरे चरण की परीक्षा 17-18 अप्रैल को हुई। तीसरे चरण की परीक्षा 20-21 अप्रैल को हुई। इसके लिए सभी 38 जिलों में 746 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पेपर लीक से समझौता नहीं बता दें 3 चरणों में हुई इस परीक्षा की शुरुआत के ठीक एक दिन पहले मुंगेर DM को मिली एक सूचना ने मास्टर साहब के सारे मास्टर प्लान पर पानी फेर दिया। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 6 जिलों में 8 FIR दर्ज की गई। मामले में 36 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सबसे अधिक 22 गिरफ्तारी मुंगेर से हुई है। 12 दिन बाद भी EOU को ‘मास्टर’ नहीं मिल पाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान प्रश्न-पत्र लीक होने या सोशल मीडिया पर वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। न ही किसी प्रश्न-पत्र की कोई सीरीज बाहर मिली है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और समाचारों में आई खबरों और कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ी की कोशिशों को देखते हुए आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि परीक्षा की गरिमा और ईमानदारी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। पेपर लीक हुआ या नहीं, यह सवाल बरकरार है। जवाब SIT की जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा। पर मास्टर साहब के परीक्षा में धांधली के मास्टर प्लान को जानिए…। मुंगेर के मुफ्फसिल थाना में दर्ज FIR नंबर 177/26 के मुताबिक, 13 अप्रैल की रात मुंगेर DM को जानकारी मिली थी कि सुजल कुमार नाम का एक व्यक्ति 14 अप्रैल को होने वाली AEDO परीक्षा में नकल करवाने की तैयारी कर रहा है। BPSC ने बायोमेट्रिक अटेंडेंट्स बनाने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया है, उसके स्टाफ के साथ सेटिंग कर उनकी जगह अपने लड़कों की भर्ती कर रहा है। इस सूचना के बाद मुंगेर पुलिस की एक टीम बनी। टीम ने छापेमारी कर आधी रात को करीब 12:30 बजे तेलिया तालाब मोड़ के पास से सुजल को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल और एक बैग जब्त किया। बैग में लैपटॉप, आईपैड, बायोमैट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर की दो लिस्ट थी। साथ में परीक्षा देने वाले 20 कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड और 1 से 100 तक सीरियल नंबर लिखा 19 पूर्जा था, जिस पर परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब लिखा जाना था। सवालों का जवाब देने के लिए बनाया वॉट्सएप ग्रुप पुलिस ने 20 साल के सुजल के मोबाइल फोन को खंगाला और उससे पूछताछ की। तब पहली बार उसने ‘मास्टर’ का नाम लिया। सुजल ने पुलिस को बताया- ‘मास्टर’ ने ‘एम मुंगेर’ नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप में उसके मोबाइल नंबर को जोड़ा था। इसी ग्रुप में उन 20 कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड को भेजा गया था, जिसकी कॉपी पुलिस ने उसके जब्त बैग से बरामद की थी। इन सभी कैंडिडेट्स का परीक्षा केंद्र मुंगेर ही था। सेटिंग के तहत परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट्स को सारे सवालों का सही जवाब बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर उपलब्ध कराने वाले थे। ये पहला वॉट्सएप ग्रुप था। ‘मास्टर’ ने ‘मुंगेर सॉल्यूशन’ नाम से दूसरा वॉट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इस ग्रुप में ‘मास्टर’ खुद सवालों का सही जवाब भेजने वाला था। जवाब मिलने के बाद हमारे लोग उसे कैंडिडेट तक पहुंचाते। इसके एवज में सुजल और उसके मददगार साथियों को पैसा मिलने वाला था। नालंदा पुलिस ने एग्जाम के दौरान कैंडिडेट को गिरफ्तार किया। इनको आंसर लिखवाया जा रहा था। क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचने के लिए हायर किए अपने आदमी ‘मास्टर’ के इशारे पर सुजल ने कुछ खास लोगों को हायर किया था। उसमें एके राठौड़, रोहन कुमार उर्फ देवराज और अभिषेक पांडेय शामिल हैं। इन सबको बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर बनाकर परीक्षा केंद्र के अंदर भेजने की तैयारी थी। ‘मास्टर’ ने इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी थी। असल में इन सभी लोगों को अपने कैंडिडेट्स के क्वेश्चन पेपर की फोटो खींच कर भेजनी थी। इसके लिए ‘मुंगेर सॉल्यूशन’ नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया था। फिर यहां से सवालों का जवाब ‘मास्टर’ तैयार करता और उसे वापस बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर के माध्यम से कैंडिडेट्स तक पहुंचाता। सासाराम में बहन भी थी कैंडिडेट EOU के मुताबिक, ‘मास्टर’ की बहन भी AEDO परीक्षा की कैंडिडेट थी। सासाराम के शांति नगर नेकरा स्थित ABR फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में उसका सेंटर था। पूजा कुमारी

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क36 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही। दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है। आज के मैच की बात IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा। मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही। दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है। आज के मैच की बात IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा। मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jaiswal Hits Starc Six; Surya Clean Bowled

Jaiswal Hits Starc Six; Surya Clean Bowled

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। आखिरी ओवर तक गए इस मुकाबले को दिल्ली ने 7 विकेट से जीता। कैपिटल्स ने IPL के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के गगनचुंबी छक्के से हुई। उन्होंने मिचेल स्टार्क की शॉर्ट लेंथ बॉल पर पुल किया और डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। हालांकि, स्टार्क ने उन्हें अपनी ही बॉल पर कैच करके पवेलियन भी भेज दिया। फैंस को ऐसे ही कॉन्टेस्ट की उम्मीद सूर्यवंशी और स्टार्क के बीच थी, लेकिन वैभव को काइल जैमिसन को बोल्ड कर दिया।ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स इस स्टोरी में पढ़िए… सबसे पहले टॉप-4 रिकॉर्ड 1. दिल्ली का IPL में सबसे बड़ा रनचेज दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों का टारगेट हासिल किया। यह IPL में दिल्ली का सबसे बड़ा रनचेज है। उसने 2025 में लखनऊ के खिलाफ 210 रन और 2017 में गुजरात के खिलाफ 209 रन का टारगेट हासिल किया था। 2. राहुल की रॉयल्स के खिलाफ 8वीं फिफ्टी, डिविलियर्स की बराबरी की केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। एबी डिविलियर्स ने भी राजस्थान के खिलाफ 9 अर्धशतक लगाए हैं। 3. जायसवाल ने चौथी बार पारी की पहली बॉल पर छक्का जड़ा यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ पारी की पहली बॉल पर ही छक्का जड़ा। उन्होंने मिचेल स्टार्क को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा। जायसवाल ने IPL में चौथी बार पारी की पहली बॉल पर ही सिक्स लगाया है। पंजाब किंग्स के बैटर प्रियांश आर्या 2 बार ऐसा कर चुके हैं। 4. यशस्वी ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास जायसवाल IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 2025 में प्रियांश आर्या और 2024 में फिल सॉल्ट भी यह कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ने 2019 और नमन ओझा ने 2009 में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। यहां से मैच के टॉप-11 मोमेंट्स 1. सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। सूर्यवंशी का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन। 2. जुरेल छक्का लगाकर अगली बॉल पर आउट हुए राजस्थान रॉयल्स की पारी का 12वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। दिल्ली के गेंदबाज अक्षर पटेल की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने सीधा छक्का जड़ दिया। अगली गेंद अक्षर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट डाली। जुरेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद लॉन्ग-ऑन पर खड़े ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में चली गई। ध्रुव जुरेल का विकेट सेलिब्रेट करते अक्षर पटेल। 3. रियान पराग रनआउट से बचे, आशुतोष थ्रो चूके राजस्थान की पारी के 14वें ओवर में रनआउट का मौका दिल्ली के हाथ से निकल गया। कुलदीप यादव की गेंद पर रियान पराग रनआउट होने से बाल-बाल बच गए। बैकवर्ड पॉइंट पर आशुतोष ने डाइव लगाकर निश्चित चौका रोका, जिसके बाद जडेजा और पराग ने रन चुराने की कोशिश की। फील्डर का थ्रो आने पर कीपर केएल राहुल ने गिल्लियां तो बिखेरीं, लेकिन उन्हें स्टंप्स की ओर घूमने में वक्त लग गया। इस देरी का फायदा उठाकर पराग ने समय रहते क्रीज में डाइव लगा दी और सुरक्षित बच गए। क्रीज पर सुरक्षित लौटने का प्रयास करते रियान पराग। 4. कुलदीप के ओवर में फरेरा ने 3 छक्के जड़े 18वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने कुलदीप यादव की गेंद को तीन बार बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद को कवर के ऊपर से शानदार इनसाइड-आउट छक्का जड़ा। फिर अगली ही गेंद को सीधा लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। 5वीं गेंद डॉट रही, लेकिन आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से सिक्स लगाया। फरेरा ने 14 बॉल पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के लगाए। 5. अक्षर ने कैच छोड़ा, फरेरा को सिक्स मिल गया पहली पारी की आखिरी गेंद पर डोनोवन फरेरा आउट हो सकते थे, लेकिन दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल से बड़ा मौका छूट गया। नटराजन की लो फुल-टॉस पर फरेरा ने फ्लैट शॉट खेला, जो सीधा लॉन्ग-ऑफ पर खड़े अक्षर के हाथों में गया। अक्षर ने ‘रिवर्स कप’ स्टाइल में कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटककर बाउंड्री के पार गिर गई। इस तरह राजस्थान की पारी छक्के के साथ खत्म हुई। कैच पकड़ने के प्रयास में अक्षर पटेल को चोट भी लग गई। 6. आर्चर की बाउंसर निसांका के हेलमेट पर लगी तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पाथुम निसांका के हेलमेट पर लगी। इसकी वजह से कुछ देर तक खेल रुका रहा। मैदान पर फिजियों आए और उन्होंने निसांका को चेक किया। पर आना पड़ा। हालांकि निसांका के हेलमेट से टकराने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। रिप्ले में दिखा की गेंद बल्ले के टॉप एज लेकर हेलमेट पर लगी थी। ै 7. नीतीश राणा के कैच आउट पर उठे सवाल दिल्ली की पारी के 15वें ओवर में थर्ड अंपायर द्वारा जल्दी में दिए फैसले पर सवाल उठे। तुषार देशपांडे की तीसरी गेंद दिल्ली के बैटर नीतीश राणा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में गई। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, फिर राजस्थान ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने आउट दिया। हालांकि रिप्ले में दिखा कि जब गेंद बल्ले के पास थी, तभी बैट नीचे जमीन पर भी लगा था। अल्ट्रा एज में स्पाइक देखकर अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया। इस पर स्टार स्पोर्ट्स में कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए। उन्होंने थर्ड अंपायर ने जल्दबाजी में फैसला लिया। उन्हें और

Diljit Dosanjh Targets Khalistanis on Stage at Calgary Show

Diljit Dosanjh Targets Khalistanis on Stage at Calgary Show

शो के दौरान बोलते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। . दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। उन्होंने कहा कि ये जो विरोध कर रहे हैं इन्होंने पंजाब के लिए क्या किया। हमारा काम नहीं था फिर भी पंजाब में आई बाढ़ में लोगों की मदद की। उनके घर बनाए। बिना नाम लिए एक शो (KBC) का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा कि हमारे लोगों की आवाज नेशनल मीडिया तक नहीं पहुंची थी। इसलिए वे शो में गए थे, वहां जाकर अपनी या फिल्म की प्रोमोशन नहीं की बल्कि पंजाब के भले के लिए ही फंड इकट्ठा किया। बता दें कि इन दिनों दिलजीत अमेरिका के टूर पर हैं। दिलजीत ने जिम्मी के शो का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुझे क्या जरूरत थी यहां भी जिम्मी के शो में जाने की। मैंने वहां भी पंजाब की बात की। कामागाटामारू घटना का जिक्र किया। दिलजीत ने कहा कि कोई राजनीतिक कारणों से उनका विरोध कर रहा है, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिलजीत ने चलते शो में कहीं अहम बातें… हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे और इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वे पंजाब की बात रखेंगे तभी वे वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वे शौक से करें। वे इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वे वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत ने कहा कि मेरा काम अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई… 1. अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया। 2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थकों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ लोगों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: दुनिया के कई बड़े देशों में हो रहे ‘ऑरा’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शो में खलल डाला जाएगा। *********** ये खबर भी पढ़ें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में विवाद: सिख युवकों को किरपाण पहनने पर एंट्री से रोका; नाराज फैंस ने शो छोड़ा पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए पहले स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिह्न किरपाण को लेकर विवाद हो गया। कॉन्सर्ट में हजारों प्रशंसक उमड़े, लेकिन इस आयोजन में सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीक किरपाण लेकर अंदर न जाने देने के लिए रोक दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)