Sunday, 21 Jun 2026 | 04:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Heatwave Health Risk; Outdoor Working Summer Safety Tips

Heatwave Health Risk; Outdoor Working Summer Safety Tips

31 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस, डिलीवरी बॉय, कंस्ट्रक्शन मजदूर और फील्ड वर्क से जुड़े बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें घंटों बाहर काम करना पड़ता है। इससे उन्हें डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अगर सावधानी न बरती जाए तो यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। ‘नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो’ (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2000 से 2020 के बीच लू लगने से 20,615 लोगों की मौत हुई। पर्यावरण पर काम करने वाली स्वतंत्र संस्था ‘वेडिटम इंडिया फाउंडेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2024 से जून 2024 के बीच भारत के 17 राज्यों में हीटस्ट्रोक से 733 मौतें हुईं, जबकि सरकारी आंकड़ों में ये संख्या 360 है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम आउटडोर वर्कर्स के लिए गर्मी और लू से बचने के टिप्स बताएंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में आउटडोर वर्कर्स को क्या हेल्थ रिस्क होते हैं? एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- गर्मी के मौसम में तेज धूप में बाहर काम करना खतरनाक क्यों होता है? जवाब- तेज धूप में काम करने से शरीर का ‘टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम’ बिगड़ जाता है। इससे हीट स्ट्रोक (लू लगना) और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। सूर्य की हानिकारक किरणें (अल्ट्रावायलेट) स्किन को झुलसा सकती हैं। ज्यादा पसीने से शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जो चक्कर और बेहोशी का कारण बन सकती है। कई बार ये स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। नीचे दिए ग्राफिक में साल 2015-2023 के बीच हीटवेव से होने वाली मौतों का आंकड़ा देखिए- सवाल- आउटडोर वर्कर्स को क्या हेल्थ रिस्क होते हैं? जवाब- तेज गर्मी में लंबे समय तक काम करने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ग्राफिक में सभी हेल्थ रिस्क देखिए- सवाल- क्या गर्मी में आउटडोर वर्किंग हार्ट और किडनी पर भी बुरा असर डाल सकती है? जवाब- हां, हाई टेम्परेचर में लंबे समय तक काम करने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और डिहाइड्रेशन के कारण किडनी की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। अगर पानी कम पीते हैं तो इसका खतरा और बढ़ जाता है। सवाल- गर्मी के मौसम में बाहर काम करने वालों को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? जवाब- शरीर को कूल और हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचना और समय-समय पर ब्रेक लेना जरूरी है। नीचे दिए ग्राफिक से सभी जरूरी बातों को समझिए- सवाल- हीट स्ट्रोक या लू के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जवाब- इसकी शुरुआत में व्यक्ति को चक्कर, कमजोरी, सिरदर्द हो सकता है। सभी संकेतों को समय रहते पहचानना जरूरी है, लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- लू या हीट स्ट्रोक के रिस्क को कम करने के लिए घर से निकलने से पहले क्या करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें- खाली पेट घर से बाहर न निकलें। हल्का और पौष्टिक नाश्ता लें। हाइड्रेटिंग फ्रूट्स (जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा) खाएं। छाछ, नारियल पानी/नींबू पानी पिएं। एक बोतल पानी और जरूरी दवाई, ORS साथ रखें। दिनभर के काम की प्लानिंग पहले से करें। अगर मेडिकेशन पर हैं तो डॉक्टर की सलाह लें। रात में पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। सवाल- काम के दौरान लू लगे तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत उसे धूप से हटाकर ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें। इसके लिए पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स दें। सभी जरूरी बातें ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कितना पानी पिएं? जवाब- सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रोहित शर्मा बताते हैं कि गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आमतौर पर दिनभर में करीब 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि जो लोग धूप में काम करते हैं, उन्हें पसीना ज्यादा आने के कारण ज्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है। सवाल- क्या सिर्फ सादा पानी काफी है? जवाब- पसीने के साथ शरीर से सॉल्ट और मिनरल्स भी निकल जाते हैं। इसलिए सिर्फ सादा पानी पीना पर्याप्त नहीं है। छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी या ORS जैसे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स लेना जरूरी है। सवाल- गर्मी में काम करते समय कैसे कपड़े पहनें? जवाब- गर्मी में काम करते समय हल्के रंग के, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ ही सिर को टोपी, कैप या गमछे से ढकना भी जरूरी है। सवाल- वर्क-रेस्ट शेड्यूल कैसे बनाएं? जवाब- ज्यादा मेहनत वाला काम सुबह जल्दी या शाम के समय करें। इस समय तापमान अपेक्षाकृत कम होता है। दिन के सबसे गर्म समय में काम का दबाव कम रखें। बीच-बीच में छोटा ब्रेक लेकर छांव या ठंडी जगह पर आराम करें। सवाल- किन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- गर्मी में बाहर काम करते समय कुछ लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए- जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। जिन्हें हार्ट या किडनी डिजीज है। जो डायबिटिक हैं। जो रेगुलर दवाएं लेते हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- तरबूज खाने से पूरे परिवार की मौत: गर्मियों में बढ़ता फूड पॉइजनिंग का रिस्क, जानें लक्षण, सावधानी, बचाव के तरीके 25 अप्रैल को मुंबई में एक परिवार के चार लोगों की डायरिया और उल्टी के कारण मौत हो गई। पूरे परिवार ने डिनर के बाद देर रात तरबूज खाया था। अटॉप्सी रिपोर्ट में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है। आगे पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भी CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। इस सीजन में चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 5 में हार का सामना किया है। मुंबई ने अब तक अपने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। मुंबई में 23 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई ने 103 रन से हराया था। चेन्नई के खिलाफ मुंबई दो मैच से आगे दोनों टीमों के बीच IPL में 40 मैच हुए हैं। चेन्नई ने 19 और मुंबई ने 21 जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच 2 मैच हुए, जिसमें दोनों ने 1-1 जीते। चेपॉक में दोनों के बीच 9 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते। सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाया था। सैमसन 8 पारियों में 2 शतक समेत 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है। ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4/18 का बेस्ट स्पेल डाला था। कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं, वे 8 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। मुंबई के लिए अब हर मैच नॉकआउट जैसा मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 260 रन बनाए हैं। रिकल्टन ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 55 बॉल पर नाबाद 123 रन बनाए थे। अल्लाह गजनफर टॉप विकेट टेकर हैं, वे 6 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ पिच और धीमी होती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 95 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 42 में चेज करने वाली टीम जीती है। यहां का सबसे बड़ा टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। बारिश की संभावना नहीं 2 मई को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। आज यहां का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उमस के कारण यह 37 डिग्री से ऊपर महसूस हो सकता है। करीब 35-40 किमी/घंटा की हवाएं खिलाड़ियों को कुछ राहत दे सकती हैं। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भी CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। इस सीजन में चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 5 में हार का सामना किया है। मुंबई ने अब तक अपने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। मुंबई में 23 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई ने 103 रन से हराया था। चेन्नई के खिलाफ मुंबई दो मैच से आगे दोनों टीमों के बीच IPL में 40 मैच हुए हैं। चेन्नई ने 19 और मुंबई ने 21 जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच 2 मैच हुए, जिसमें दोनों ने 1-1 जीते। चेपॉक में दोनों के बीच 9 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते। सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाया था। सैमसन 8 पारियों में 2 शतक समेत 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है। ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4/18 का बेस्ट स्पेल डाला था। कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं, वे 8 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। मुंबई के लिए अब हर मैच नॉकआउट जैसा मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 260 रन बनाए हैं। रिकल्टन ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 55 बॉल पर नाबाद 123 रन बनाए थे। अल्लाह गजनफर टॉप विकेट टेकर हैं, वे 6 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ पिच और धीमी होती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 95 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 42 में चेज करने वाली टीम जीती है। यहां का सबसे बड़ा टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। बारिश की संभावना नहीं 2 मई को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। आज यहां का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उमस के कारण यह 37 डिग्री से ऊपर महसूस हो सकता है। करीब 35-40 किमी/घंटा की हवाएं खिलाड़ियों को कुछ राहत दे सकती हैं। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।

बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ TMC की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ TMC की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही गई थी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बागची की बेंच 2 मई को सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी। कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी बढ़ी कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है| सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है। वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार ————————————————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार:असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू:सेकेंड फेज में मगरहाट-डायमंड हार्बर सीट पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ हुई थी

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू:सेकेंड फेज में मगरहाट-डायमंड हार्बर सीट पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ हुई थी

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। चुनाव आयोग ने इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत के बाद फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था। सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

weather up rajasthan maharashtra heatwave UP bihar north east rain himachal jammu Kashmir snowfall

weather up rajasthan maharashtra heatwave UP bihar north east rain himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National Weather Up Rajasthan Maharashtra Heatwave UP Bihar North East Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून3 घंटे पहले कॉपी लिंक भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरे। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। बिहार के 10 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद गोपालगंज के सदर हॉस्पिटल में पानी भर गया। बेगूसराय में ओले भी गिरे। यूपी के 8 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 62 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C और बीकानेर में 44.2°C रहा। जोधपुर IIT में पानी खत्म होने के कारण स्टूडेंट के लिए पानी के टैंकर्स की व्यवस्था की गई। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और चंद्रपुर में पारा 44°C रहा। दिल्ली में तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने जलदूत अभियान के तहत शहर के 23 बड़े बस टर्मिनलों और करीब 3 हजार डीटीसी बसों में यात्रियों के लिए मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 मई: पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 4 मई: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी। बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा। देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स। दिल्ली में धूप से बचने के लिए छाता लगाए हुए हैं। बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया। कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

5 Brides, Squirrel Bites & Boy Swims: Indias Quirky News 2026

5 Brides, Squirrel Bites & Boy Swims: Indias Quirky News 2026

उत्तराखंड में 5 दुल्हन बारात लेकर एक ही घर पहुंचीं। वहीं, उदयपुर की एक कॉलेज में गिलहरी ने 18 लोगों को काट लिया। उधर, रांची का 7 साल का बच्चा तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंच गया। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Double BrahMos Speed, Unstoppable Defence Tech

Double BrahMos Speed, Unstoppable Defence Tech

Hindi News National Indias Hypersonic Missiles: Double BrahMos Speed, Unstoppable Defence Tech नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल। File भारत ने युद्धों की बदलती रणनीति को देखते हुए अत्याधुनिक ‘हाइपरसोनिक’ मिसाइल तकनीक पर काम तेज कर दिया है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने एक कार्यक्रम में बताया है कि देश जल्द ‘हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल’ और ‘हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल’ से लैस होगा। इनकी रफ्तार सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल से दोगुनी होगी। इसकी खासियतों की वजह से दुनिया का कोई डिफेंस सिस्टम इन्हें रोक नहीं पाएगा। डीआरडीओ प्रमुख के अनुसार, ग्लाइड मिसाइल का पहला परीक्षण जल्द संभव है। स्क्रैमजेट इंजन पर आधारित क्रूज मिसाइल को लेकर भी बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में स्क्रैमजेट प्रोपल्शन का 1,000 सेकंड से ज्यादा समय तक परीक्षण सफल रहा है। औपचारिक मंजूरी मिलने के 5 साल में इस मिसाइल प्रणाली को सेना के बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य है। भारत एंटी-शिप मिसाइल भी विकसित कर रहा है। यह मिसाइल ब्रह्मोस की तुलना में और ज्यादा तेज होगी। इसके तीसरे चरण का परीक्षण इसी महीने किया जाना है। चीन-रूस इस तकनीक में आगे रूस के पास ‘जिरकॉन’ और ‘किंजल’ हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं। चीन के पास ‘डीएफ-जेडएफ’ है, जो तैनात की जा चुकी हैं। वहीं, अमेरिका इस तकनीक में थोड़ा पीछ रह गया है। अमेरिका के पास टॉमहॉक तकनीक की ‘सुपरसोनिक’ मिसाइलें हैं। लेकिन हाल के सालों में हाइपरसोनिक प्रोजेक्ट्स जैसे एजीएम-183 एआरआरडब्ल्यू असफल रहे हैं। अग्नि-6: सरकार की हरी झंडी मिलते ही काम शुरू डीआरडीओ प्रमुख ने स्पष्ट किया कि अग्नि-6 मिसाइल कार्यक्रम के लिए तकनीकी रूप से टीम पूरी तरह तैयार है। जैसे ही सरकार से हरी झंडी मिलेगी, हम इस पर काम शुरू कर देंगे। यह अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक ‘इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल’ होगी। माना जा रहा है कि इसकी मारक क्षमता 10,000 से 12,000 किलोमीटर तक हो सकती है। यह मिसाइल एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होगी, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सेहत का विज्ञान- शाकाहारियों को B12 डेफिशिएंसी का रिस्क:दूध-दही खाएं, विटामिन D के लिए डेली धूप लें, जानें कब सप्लीमेंट जरूरी

सेहत का विज्ञान- शाकाहारियों को B12 डेफिशिएंसी का रिस्क:दूध-दही खाएं, विटामिन D के लिए डेली धूप लें, जानें कब सप्लीमेंट जरूरी

आजकल बिना किसी बड़ी बीमारी के भी लोगों में थकान, कमजोरी और बॉडी पेन जैसी शिकायतें कॉमन हो गई हैं। इसकी बड़ी वजह विटामिन D और B12 की कमी हो सकती है। बदलती लाइफस्टाइल, धूप में कम समय बिताना और डाइट में कमी के कारण ये दोनों न्यूट्रिएंट्स शरीर में धीरे-धीरे घटने लगते हैं। वेजिटेरियन लोगों में आमतौर पर B12 की कमी पाई ही जाती है। ऐसे में जानते हैं इसके लक्षण, सही स्तर, डाइट और कब सप्लीमेंट लेना जरूरी है। डेफिशिएंसी होने पर धूप में बैठें और डाइट में बदलाव करें विटामिन B12 की कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा होती है क्योंकि यह मुख्य रूप से मांस, मछली, अंडे और डेयरी में मिलता है। इसे पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर, चीज खाएं। अगर अंडे खाते हैं तो भोजन में शामिल करें। अगर गंभीर रूप से कमी है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें। विटामिन D की पूर्ति के लिए सबसे जरूरी सोर्स धूप है। इसलिए रोज थोड़ी देर धूप लें। गंभीर लक्षण और कब सप्लीमेंट लेना जरूरी विटामिन D की कमी से बहुत ज्यादा थकान, मूड खराब, शरीर दर्द और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। गंभीर होने पर हड्डियों की समस्या भी हो सकती है। विटामिन B12 डेफिशिएंसी में कमजोरी, ध्यान की कमी और हाथ-पैर में झनझनाहट होती है। अगर सुन्नपन, संतुलन की दिक्कत या खून की जांच में कमी साबित हो जाए या शरीर पोषक तत्व सही से न सोख पाएं, तो डाइट काफी नहीं होती। डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट या इंजेक्शन लेना पड़ सकता है। सामान्य, कमी और जोखिम वाले स्तर विटामिन D अगर 12 ng/mL से कम हो तो डेफिशिएंसी मानी जाती है। 20–50 ng/mL को आमतौर पर पर्याप्त और सामान्य माना जाता है। 50 ng/mL से ऊपर स्तर बढ़ाने की कोशिश बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करनी चाहिए। हाई-डोज सप्लीमेंट लेने से खासतौर पर बचें। वहीं, विटामिन B12 में 200 pg/mL से कम होने को डेफिशिएंसी माना जाता है। 200–300 pg/mL बीच होने पर जांच और टेस्ट की सलाह दी जाती है। 300 pg/mL से ज्यादा सामान्य माना जाता है। रेणु रखेजा जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट एवं हेल्थ कोच हैं। @consciouslivingtips

Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over

Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over

Hindi News Career Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over | May 2 Current Affairs 20 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल NCLT के प्रेसिडेंट बने 30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) के प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने उनके अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है। जस्टिस ग्रेवाल अगले 5 साल तक या 67 साल की उम्र, जो पहले होगा तब तक अपने पद पर बने रहेंगे। जस्टिस ग्रेवाल ने साल 1987 में एम.ए. (इतिहास) किया और 1992 में एलएलबी किया। जस्टिस ग्रेवाल ने 1992 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू की थी। 1995 में जस्टिस ग्रेवाल पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बने। जस्टिस ग्रेवाल 1997 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल बने और 2002 तक इस पद पर रहे। जस्टिस ग्रेवाल 2005 में एडिशनल एडवोकेट जनरल बने। 19 सालों तक जस्टिस ग्रेवाल ने पंजाब राज्य की ओर से सिविल, कॉन्स्टीट्यूशनल, क्रिमिनल, सर्विस और जनहित याचिका जैसे मामलों पर बहस की। जस्टिस ग्रेवाल ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए 2016 में पंजाब एंड हरियाणा के एडिशनल जज के की शपथ ली। NCLT एक अर्ध-न्यायिक निकाय (quasi-judicial body) है, जो कॉर्पोरेट विवादों, दिवाला मामलों और दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के तहत मामलों को देखता है। NCLT कंपनी लॉ सेक्शन 408 के अंतर्गत 2016 में बनाया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के अंतर्गत आती है। हेडक्वाटर्र नई दिल्ली में है। जस्टिस ग्रेवाल ने 1985 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. की डिग्री ली थी। 2. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी मई में यूरोप के चार देश की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। नॉर्वे में मोदी 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। ये समिट पिछले साल मई में होनी थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इस समिट में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंत, क्लाइमेट सोल्यूशन और पारस्परिक रूप से लाभप्रद इंवेस्टमेंट पर बात होगी। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान समिट में हिस्सा लेने वाले पांच नॉर्डिक देशों – डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के लीडर्स से भी मुलाकात कर सकते हैं। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच कई सालों की लंबी बातचीत के बाद पीएम की ये पहली यूरोप यात्रा होगी। हालांकि, डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन यूरोपीय यूनियन के सदस्य हैं, नॉर्वे और आइसलैंड समूह का हिस्सा नहीं हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं 30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं। ये मूर्तियां 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं। ये सभी मूर्तियां तस्कर गिरोह स्मगल करके अमेरिका ले गए थे। अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अटॉर्नी ऑफिस ने तस्करी की जांच के बाद इन कलाकृतियों को भारत को वापस करने की घोषणा की थी। मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में इन मूर्तियों की वापसी की घोषणा की थी। लौटाई गई मूर्तियों में अवलोकितेश्वर (बोधिसत्व) की एक कांस्य प्रतिमा भी शामिल है, जो रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में थी, जिसकी कीमत 20 लाख डॉलर है। इसे 1982 में चोरी करके अमेरिका ले जाया गया था और इसे 2025 में न्यूयॉर्क के एक प्राइवेट म्यूजियम से सीज किया गया था। इन मूर्तियों में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से साल 2000 में 75 लाख डॉलर की कीमत की एक लाल बलुआ पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल हैं। साथ ही वापस आने वाली मूर्तियों में नृत्य करते गणेश की बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी शामिल थी, जिसे स्मगलरों ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए 2012 में क्रिस्टीज न्यूयॉर्क में नीलाम की गई थीं। साल 2000 में भगवान गणेश की ये मूर्ति चुराई गई थी। 4. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आएंगे 30 अप्रैल को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम ने भारत के राजकीय दौरे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लैम 5 से 7 मई तक भारत के राजकीय दौरे पर होंगे। राष्ट्रपति लैम के साथ एक हाई लेवल डेलीगेशन भी आएगा, जिसमें वियतनाम सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद राष्ट्रपति लैम का ये पहले दौरा है, जिसमें पहली यात्रा वो भारत की करेंगे। राष्ट्रपति टू लैम 6 मई को राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। राष्ट्रपति लैम अपनी भारत यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और लंबे समय से सभ्यतागत संबंध रहे हैं। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लैम का ये पहले दौरा है। 5. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को महेंद्रगिरी सौंपा 1 मई को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरी’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है। ये प्रोजेक्ट 17ए (P17A) के तहत बनने वाला छठा और आखिरी जहाज था। महेंद्रगिरी आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है और इसमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। महेंद्रगिरी युद्धपोत का नामकरण ओडिशा के पूर्वी घाट की ‘महेंद्रगिरी’ पर्वत चोटी के नाम पर किया गया है। महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने मिलकर बनाया है। ये फ्रिगेट 149 मीटर लंबा है और इसका वजन लगभग 6,670 टन है। ये 28 समुद्री मील (नॉट्स) तक की स्पीड से चल सकता है। एक बार में ये जहाज 45 दिनों तक समुद्री अभियान चलाने में सक्षम है। इसमें 8 ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें, मध्यम दूरी की