Saturday, 20 Jun 2026 | 11:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची को 65 साल के एक बुजुर्ग अगवा किया था। आरोपी ने रेप के बाद पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग के लिए लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। बच्ची पुणे के भोर तहसील के नसरापुर गांव में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे 65 साल का भीमराव कांबले उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने पशुओं के तबेले में ले गया। इसी तबेले में उसने बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद उसने शव को तबेले में पड़े गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो। तबेले से मिला बच्ची का शव काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांवभर में खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच कुछ लोगों ने तबेले में भी बच्ची को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश की तो एक फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ नजर दिया। पुलिस ने तुरंत भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगाया वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे। गांव वाले का कहना है कि जब तक आरोपी उनके हवाले नहीं कर दिया जाता, तब तक पुलिस को बच्ची का शव देंगे। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगा लिया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात के मद्देनजर पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इस मामले में 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में BNS की धारा 64, 65, 70 के तहत दोषी को फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है। इसके अलावा, इसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं भी जुड़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में 29 अप्रैल को 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) बताया है। तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। 29 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच उसकी 7 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वर्मा भी वहां मौजूद था। आरोपी ने मौका देखकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 7 साल की बच्ची से बंधक बनाकर रेप:पार्क में खेल रही मासूम को कार्टून दिखाने का लालच दिया; घर में गलत काम किया भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके में 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को साथ ले गया। घर में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को किसी को भी ना बताने को कहा और छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Abortion Pill Restriction: mifepristone ban| शारीरिक संबंध बनाया और गटक लिया Mifepristone, कोर्ट ने कहा अब ऐसा नहीं होने देंगे, जानिए क्यों?

authorimg

Abortion Pill Restriction: डायना (बदला हुआ नाम) 28 साल की कामकाजी लड़की थी. एक बार नाइट आउट पार्टी के बाद उसके दोस्त से अनजाने में शारीरिक संबंध बन गए. कुछ हफ्तों बाद जब टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसकी दुनिया हिल गई. प्रेग्नेंसी की खबर ने उसके होश उड़ा दिए. फिर उसने सोशल मीडिया पर अबॉर्शन पिल खोजी और मिफेप्रिस्टोन के बारे में पढ़ा. बिना किसी डॉक्टर की सलाह के उसने ऑनलाइन ऑर्डर कर मेल से दवा मंगाई और खा ली. 24 घंटे बाद मिसोप्रोस्टोल भी ले लिया, कुछ दिनों तक तेज दर्द और ब्लीडिंग हुई और फिर काम हो गया. डायना जैसी हजारों महिलाएं पिछले कुछ सालों से अमेरिका में अबॉर्शन का यही यही रास्ता अपना रही थीं और बिना डॉक्टरी सलाह के खुद ही ये पिल्स लेकर काम चला रही थीं लेकिन अब अमेरिकी अदालत ने इस आसान रास्ते पर अस्थायी ब्रेक लगा दिया है. यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फिफ्थ सर्किट ने लुयिसियाना राज्य की याचिका पर यह फैसला दिया है. लिहाजा अब महिलाएं अपनी मर्जी से बिना प्रिस्क्रिप्शन के गर्भपात की यह दवा नहीं मंगा सकेंगी. हालांकि अमेरिका की अदालत के इस फैसले का भारत में क्या होगा असर, आइए यह भी आपको आगे बताते हैं.. बता दें कि मिफेप्रिस्टोन (Mifeprex, Korlym या RU-486) मेडिकल अबॉर्शन की मुख्य दवा है. यह प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को ब्लॉक कर गर्भाशय की लाइनिंग को तोड़ देती है. इसे लेने के 24-48 घंटे बाद मिसोप्रोस्टोल ली जाती है, जो गर्भ को बाहर निकालने में मदद करती है. यह 70 दिनों तक की गर्भावस्था को 99.6% तक हटा देती है. FDA ने इसे 2000 में मंजूरी दी थी और कभी से यह काफी सुरक्षित दवा मानी जाती है. अबॉर्शन की इस दवा को भारत में भी इस्तेमाल किया जाता है. क्यों हो रहा बवाल बता दें कि 2022 में अमेरिका के कई राज्यों में अबॉर्शन पर पाबंदी लगाई गई थी लेकिन लेकिन टेलीहेल्थ और मेल सुविधा से महिलाएं इसे घर बैठे मंगवा लेती थीं. डेमोक्रेटिक राज्यों के शील्ड लॉ ने इसे और आसान बना दिया. हालात ये हो गए कि अमेरिका में गर्भपातों की संख्या कम होने के बजाय 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई. इतना ही नहीं अमेरिका में एंटी-अबॉर्शन समूहों का तर्क है कि बिना निगरानी के दवा का इस्तेमाल खतरनाक है. वे शील्ड लॉ भी खत्म करना चाहते हैं. उनका कहना है कि इससे राज्य के कानूनों को नुकसान पहुंच रहा था. अब अदालत ने दिया फैसलागर्भपात में बढ़ोत्तरी को देखते हुए अमेरिकी अदालत ने अस्थायी आदेश दिया है कि मिफेप्रिस्टोन अब टेलीहेल्थ या मेल से नहीं दी जा सकेगी. इसे इन-पर्सन (व्यक्तिगत रूप से) फार्मेसी से लेना होगा. अदालत ने कहा कि FDA का नियम राज्य के अबॉर्शन विरोधी कानूनों का उल्लंघन करता है. हालांकि महिलाओं के लिए अदालत का यह आदेश सिरदर्द बन सकता है, क्योंकि अब हर महिला को इस दवा के लिए फिजिकली डॉक्टर के पास जाना होगा.अबॉर्शन अधिकार समूहों का कहना है कि यह महिलाओं की पहुंच को मुश्किल बना रहा है, खासकर दूर-दराज या प्रतिबंधित इलाकों में. इसी के साथ अब दवा कंपनी Danco Laboratories ने सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए समय मांगा है. भारत में क्या पड़ सकता है इसका असर विशेषज्ञों की मानें तो भारत में इसका खास असर इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां पहले से ही अबॉर्शन की दवाओं को लेकर सख्त नियम लागू है. यहां बिना डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन के मिफेप्रिस्टोन दवा नहीं मिलती है. ऑनलाइन यह दवा मंगाने के लिए भी डॉक्टर का पर्चा जरूरी है. इसके अलावा भारत और अमेरिका में नियमों में भी अंतर है. भारत में सीडीएससीओ की गाइडलाइंस और नियमों के तहत काम होता है, जबकि अमेरिका में एफडीए की मंजूरी से. ऐसे में भारत में MTP (Medical Termination of Pregnancy) Act, 1971 (संशोधित 2021) के तहत मेडिकल अबॉर्शन कानूनी है. मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों दवाएं शेड्यूल H दवाएं हैं, जिन्हें डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर फार्मेसी से लिया जा सकता है और इसे गर्भावस्था के 9 हफ्ते (63 दिन) तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

Jabalpur Bargi Dam Rescue Operation LIVE Photos Update

Jabalpur Bargi Dam Rescue Operation LIVE Photos Update

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें श्रीतमिल (5) पिता कामराज और विराज सोनी (5) शामिल हैं। . विराज का शव शनिवार शाम करीब 6 बजे घटनास्थल के पास मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, जबकि अब भी कामराज और उनका भतीजा मयूरन लापता हैं। 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कल सुबह फिर होगी सर्चिंग शनिवार सुबह से सेना, NDRF और SDRF की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से सर्चिंग में जुटी रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी-बारिश और ऊंची लहरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार बाधित हुआ और रात में इसे रोकना पड़ा। अब रविवार सुबह फिर से लापता लोगों की तलाश शुरू की जाएगी। रेस्क्यू टीम ने शनिवार को दो बच्चों के शव बरगी डैम से बरामद किए। कामरान और उनका भतीजा अब भी लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। हादसे में विराज की मां की भी मौत विराज सोनी का शव मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पिता कृष्णा सोनी और पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचा। मामा ने भावुक होकर कहा, “जैसा भी मिला, हमारे लिए हमारा बच्चा अमृत है… ईश्वर का शुक्र है कि मिल गया।” इस हादसे में विराज की मां नीतू सोनी की भी मौत हो चुकी है, जिनका अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया। बेटे विराज को याद कर उसके पिता कृष्ण सोनी रो पड़े। उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। 5 तस्वीरें देखिए… बरगी डैम में समाता हुआ क्रूज। कार से बरगी डैम घूमने जाता कामराज का परिवार। रोप-वे से जाते हुए परिवार के सदस्य। कामराज (45) लापता है। उनके बेटे श्रीतमिलवेंदन का शव बरामद किया गया।। कामराज का 9 साल का भतीजा मयूरम भी लापता। कार्गो विमान से तमिलनाडु भेजे गए शव बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिचि रवाना किया गया। शुरुआत में तकनीकी कारणों से एक कार्गो विमान में दिक्कत आई, जिसके बाद शवों को दूसरे विमान से भेजा गया। मृतकों के परिजन भी साथ में रवाना हुए हैं। प्रशासन की ओर से अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। गुरवार को क्रूज डैम में डूबा था गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, उस समय हवा की रफ्तार करीब 74 किमी प्रति घंटा थी। SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन तेज हवा, अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया:कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी

Google Preferred Source CTA

टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन शुकवार को एक बेटी हुई है। यह जानकारी मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। मुनव्वर ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और नवजात बेटी की तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, उन्होंने तस्वीरों में चेहरों को सार्वजनिक नहीं किया। पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा, ‘घर में बरकत आई। धन्य महसूस कर रहा हूं। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखना!’ जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। कमेंट्स सेक्शन में वरुण धवन, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, रीम शेख और अली गोनी ने शुभकामनाएं दीं। मुनव्वर और महजबीन की शादी 2024 में हुई थी मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी, जिसे दोनों ने काफी प्राइवेट रखा था और उस समय ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी। फराह खान के व्लॉग में मुनव्वर ने अपनी शादी के फैसले पर बात करते हुए कहा था कि यह कदम उन्होंने अपने बेटे मिखाइल के लिए उठाया था। उनके अनुसार, बेटे के साथ समय बिताने के बाद उन्होंने जिम्मेदार पिता बनने का फैसला लिया। मुनव्वर ने यह भी बताया था कि महजबीन की एक 10 साल की बेटी है और दोनों का इमोशनल कनेक्शन जल्दी हो गया था। उन्होंने मिलने के अगले दिन ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन नाम की महिला से हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। इस शादी से मुनव्वर को एक बेटा मिखाइल है। उनकी शादी लगभग 5 साल तक चली और 2022 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनव्वर ने आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो होस्ट किया था।

मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया:कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी

मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया:कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी

टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन शुकवार को एक बेटी हुई है। यह जानकारी मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। मुनव्वर ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और नवजात बेटी की तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, उन्होंने तस्वीरों में चेहरों को सार्वजनिक नहीं किया। पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा, ‘घर में बरकत आई। धन्य महसूस कर रहा हूं। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखना!’ जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। कमेंट्स सेक्शन में वरुण धवन, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, रीम शेख और अली गोनी ने शुभकामनाएं दीं। मुनव्वर और महजबीन की शादी 2024 में हुई थी मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी, जिसे दोनों ने काफी प्राइवेट रखा था और उस समय ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी। फराह खान के व्लॉग में मुनव्वर ने अपनी शादी के फैसले पर बात करते हुए कहा था कि यह कदम उन्होंने अपने बेटे मिखाइल के लिए उठाया था। उनके अनुसार, बेटे के साथ समय बिताने के बाद उन्होंने जिम्मेदार पिता बनने का फैसला लिया। मुनव्वर ने यह भी बताया था कि महजबीन की एक 10 साल की बेटी है और दोनों का इमोशनल कनेक्शन जल्दी हो गया था। उन्होंने मिलने के अगले दिन ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन नाम की महिला से हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। इस शादी से मुनव्वर को एक बेटा मिखाइल है। उनकी शादी लगभग 5 साल तक चली और 2022 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनव्वर ने आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो होस्ट किया था।

पंजाब- AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR:गैर जमानती धाराएं लगाईं; पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची तो पाठक पिछले दरवाजे से निकल गए

पंजाब- AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR:गैर जमानती धाराएं लगाईं; पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची तो पाठक पिछले दरवाजे से निकल गए

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुईं है। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से निकल गए। जब मीडिया उनसे बात करने पहुंची तो वह तेजी से गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इसको लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। संदीप पाठक से पहले AAP सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी रेड करा चुकी है। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ BJP में शामिल हुए थे। इसके अलावा राघव चड्‌ढा और हरभजन सिंह भज्जी की सिक्योरिटी भी AAP सरकार छीन चुकी है।

भास्कर अपडेट्स:जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो अधिकारी निलंबित

भास्कर अपडेट्स:जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो अधिकारी निलंबित

जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से शनिवार देर शाम तीन मजदूरों की मौत हो डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने बताया कि चार मजदूर मलबे में दब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चौधरी ने आगे कहा- दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक को अटैच कर दिया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… विश्वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव का पदभार संभाला वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत सहाय लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 44 मोरों की मौत, H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 44 मोरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहितायतन 10 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य और वन विभाग मिलकर संक्रमण रोकने में जुटे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मोरों की मौत केसारामाडु, हीरेहली और गुलूर में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच हुई थीं। मृत मोरों के सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए थे। रिपोर्ट में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 IED बरामद

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर नष्ट किए, 18 IED बरामद

मणिपुर के उखरुल और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन में 23 अवैध बंकर नष्ट किए और 18 IED बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये कार्रवाई गुरुवार और बुधवार को अलग-अलग जगहों पर की गई। पुलिस बयान के अनुसार, उखरुल जिले के लितान थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांवों—मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगुए में गुरुवार को 23 बंकर तोड़े गए। इन जगहों पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक 12-बोर पंप एक्शन गन, अलग-अलग कैलिबर की 17 कारतूस और 111 खाली खोखे भी मिले। पुलिस ने बताया कि ये सभी सामान जब्त कर लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… विश्वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव का पदभार संभाला वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत सहाय लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 44 मोरों की मौत, H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 44 मोरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहितायतन 10 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य और वन विभाग मिलकर संक्रमण रोकने में जुटे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मोरों की मौत केसारामाडु, हीरेहली और गुलूर में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच हुई थीं। मृत मोरों के सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए थे। रिपोर्ट में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

Chhatarpur Fire Incident; Father Vs Children Room

Chhatarpur Fire Incident; Father Vs Children Room

छतरपुर जिले के नौगांव के तिवारी मोहल्ले में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक पिता ने अपने 8 और 5 साल के दो बेटों को किराए के कमरे में बंद कर आग लगा दी। उसी समय बच्चों की मां का फोन आया, जिसमें उसने उनकी चीखें सुनीं। . घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। आग बुझाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बच्चे और आरोपी पिता हल्के झुलस गए। दोनों बच्चों को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस तांत्रिक के कहने पर घटना को अंजाम देने के एंगल से जांच कर रही है। पड़ोसियों ने आग बुझाई और बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पति को फोन किया, दूसरी तरफ बच्चों की चीखें सुनी पलेरा थाना क्षेत्र निवासी राघवेंद्र तिवारी, पत्नी के मायके जाने के बाद, अपने बेटों जय (8 साल) और हर्ष मणि (5 साल) को लेकर छतरपुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास तिवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उसने बच्चों को कमरे में बंद कर आग लगा दी। उसी दौरान पत्नी ने उसे फोन किया, तो दूसरी तरफ से बच्चों की चीखें सुनाई दीं- “मम्मी… बचाओ… पापा मत जलाओ…।” आग से बच्चों के हाथ-पैर हल्के झुलस गए हैं। पत्थर लेकर पड़ोसियों को रोकने लगा, बोला- क्यों बचा रहे घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। कमरे में चारों तरफ धुआं भरा था और दोनों बच्चे कोने में सिमटे थे। आग तेजी से फैल रही थी। पड़ोसियों ने आग बुझाई और बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों के हाथ-पैर हल्के झुलस गए। घटना के समय आरोपी पिता भी कमरे में था और वह भी झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लोग बच्चों को बचाने पहुंचे तो वह पत्थर लेकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था और कह रहा था, “क्यों बचा रहे हो।” घटना के बाद से वे इतने सहमे हैं कि ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। बच्चे खतरे से बाहर, दहशत में ठीक से बोल नहीं पा रहे सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राघवेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था और उसी के कहने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है। दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन घटना के बाद से वे इतने सहमे हैं कि ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… उज्जैन में पेट्रोल डालकर फूंका हिस्ट्रीशीटर का मकान, VIDEO उज्जैन में गैंगवार के चलते एक हिस्ट्रीशीटर का मकान फूंक दिया गया। विरोधी गैंग के सदस्यों ने घर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। फिर भाग निकले। मामला ढांचा भवन इलाके में 11 अप्रैल की रात का है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

ajay rai| sodium deficiency| summer risk| अजय राय सोडियम की कमी से बेहोश! गर्मी में आपको भी हो सकती है ये परेशानी, सिर्फ पानी काफी नहीं, तो क्या करें?

authorimg

Ajay Rai Sodium deficiency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन बार बनारस से ताल ठोकने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें पहले सीने में दर्द और बेचैनी हुई और फिर वे अचानक बेहोश हो गए. लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती राय की जांच में पता चला है कि उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स घटने की यह घटना भले ही राय के साथ पहली बार हुई हो लेकिन डॉक्टरों की मानें तो गर्मी में सोडियम की कमी ज्यादातर लोगों में हो जाती है और कई लोगों में राय की तरह सीवियर हो जाती है. जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं उनको भी ये समस्या होती है तो फिर इस कमी को कैसे दूर किया जाए और कैसे बचा जाए? आइए विशेषज्ञों से ही जानते हैं…. हैदराबाद के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. बी रविंदर रेड्डी कहते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं. गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कई बार व्यक्ति बेहोश तक हो जाता है. इस दौरान सबसे खास बात है कि सिर्फ पानी पीने से इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीना जरूरी होता है. डॉ. रेड्डी कहते हैं कि भारत में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बाद शरीर में जरूरी तत्वों की कमी होने लगती है लेकिन लोग इसे सिर्फ पानी की कमी समझकर पानी भारी मात्रा में पी लेते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी है, जिसमें सोडियम भी आता है. सिर्फ पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को और पतला कर सकता है और स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में हाइड्रेशन के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स, नमक और सोडियम की मात्रा को बनाए रखा जाए. आइए एक्सपर्ट से सवालों के माध्यम से जानते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी कैसे होती है और उसकी पूर्ति के लिए क्या करें? शरीर में सोड‍ियम की कमी कैसे होती है?सोडियम की कमी तब होती है जब खून में सोडियम का स्तर 135 mmol/L से नीचे चला जाता है. यह मुख्य रूप से दो कारणों से होता है. या तो कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पी ले (खासकर पसीना आने पर), जिससे सोडियम पतला हो जाता है. या फिर ज्यादा पसीना, उल्टी और दस्त या दवाओं (जैसे डाइयूरेटिक्स से शरीर में सोडियम की कमी हो जाना. क्‍या गर्मी में यह आम बीमारी है?हां. गर्मी में (खासकर भारत जैसे देशों में) यह काफी आम है. ज्यादा पसीना आने, केवल सादा पानी पीने और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से गर्मी में हाइपोनेट्रेमिया का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी काम करने वालों में देखा जाता है. क्या सोडियम की कमी जानलेवा है?सोडियम की हल्की कमी आमतौर पर ठीक हो जाती है, लेकिन गंभीर या तेजी से होने वाली कमी खतरनाक हो सकती है. इससे दौरे (seizures), कोमा या मौत भी हो सकती है. सोडियम की कमी होने पर क्या होता है?अगर शरीर में सोडियम घट रहा है तो इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान, भ्रम (confusion), मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, चक्कर, बेचैनी और गंभीर मामलों में दौरे या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. सोडियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है?सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है. यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है. यह नर्व सिग्नल्स भेजने, मांसपेशियों के सिकुड़ने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है. WHO के अनुसार, सोडियम प्लाज्मा वॉल्यूम, एसिड-बेस बैलेंस और नॉर्मल सेल फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है. शरीर में सोड‍ियम इंटेक कैसे बढ़ाएं? . संतुलित भोजन लें- गर्मी में घर का सादा खाना खाएं. इसमें नमक वाली घर की सब्जी, दाल, रोटी, अचार, छाछ, नमकीन शामिल कर सकते हैं. . नमक वाले प्रोसेस्ड फूड कम करें लेकिन पूरी तरह न छोड़ें. . ज्यादा गर्मी और ज्यादा पसीना आ रहा है तो अपने पास हमेशा ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) रखें और इसे पानी में डालकर पीएं इसमें सोडियम (75 mmol/L), पोटैशियम, ग्लूकोज और सिट्रेट होते हैं जो पानी और नमक दोनों को शरीर में बनाए रखते हैं. . अगर ओआरएस नहीं है तो घर पर भी 1 लीटर साफ पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर इसे बनाकर पी सकते हैं. . गर्म केवल पानी न पिएं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स या नमक वाली लस्सी या छाछ लें. . अगर कोई परेशानी या लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं और देर न करें.