Saturday, 19 Sep 2026 | 08:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची को 65 साल के एक बुजुर्ग अगवा किया था। आरोपी ने रेप के बाद पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग के लिए लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। बच्ची पुणे के भोर तहसील के नसरापुर गांव में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे 65 साल का भीमराव कांबले उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने पशुओं के तबेले में ले गया। इसी तबेले में उसने बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद उसने शव को तबेले में पड़े गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो। तबेले से मिला बच्ची का शव
काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांवभर में खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच कुछ लोगों ने तबेले में भी बच्ची को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश की तो एक फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ नजर दिया। पुलिस ने तुरंत भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगाया
वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे। गांव वाले का कहना है कि जब तक आरोपी उनके हवाले नहीं कर दिया जाता, तब तक पुलिस को बच्ची का शव देंगे। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगा लिया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात के मद्देनजर पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इस मामले में 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में BNS की धारा 64, 65, 70 के तहत दोषी को फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है। इसके अलावा, इसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं भी जुड़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में 29 अप्रैल को 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) बताया है। तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। 29 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच उसकी 7 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वर्मा भी वहां मौजूद था। आरोपी ने मौका देखकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 7 साल की बच्ची से बंधक बनाकर रेप:पार्क में खेल रही मासूम को कार्टून दिखाने का लालच दिया; घर में गलत काम किया भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके में 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को साथ ले गया। घर में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को किसी को भी ना बताने को कहा और छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

March 29, 2026/
2:42 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की...

ईरान जंग सीजफायर- पाकिस्तानी PM को नोबेल शांति की मांग:PAK की पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, विधायक बोले- सेना प्रमुख को भी नॉमिनेट करें

April 9, 2026/
9:29 pm

पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उपप्रधानमंत्री इशाक डार को नोबेल...

Scenes Removed; Director Admits Misleading

June 9, 2026/
3:00 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म...

रुपया 95.58 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 11% गिरा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर

March 30, 2026/
3:34 pm

भारतीय रुपया आज यानी 30 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88 पैसे कमजोर होकर 95.22 प्रति डॉलर के स्तर...

चुनाव बाद 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा:39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे, अब तक 12 राज्यों में वेरिफिकेशन पूरा

April 7, 2026/
5:32 pm

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे और...

राम मंदिर चोरी का बचाव कर ट्रोल हुए अनुपम खेर:कहा- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने ये मामूली चीज

July 13, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी के बचाव में दिए अपने बयान को लेकर...

न्यायिक आयोग करेगा जबलपुर क्रूज हादसे की जांच:हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी बने चीफ; 5 बिंदुओं पर 3 महीने में देंगे रिपोर्ट

May 10, 2026/
10:19 pm

मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हाई कोर्ट...

Patna News | Bihar Latest Updates 2026

May 7, 2026/
1:03 pm

गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

पुणे में 4-वर्षीय बच्ची से रेप, पत्थर से कुचलकर हत्या:65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने आई थी बच्ची

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची को 65 साल के एक बुजुर्ग अगवा किया था। आरोपी ने रेप के बाद पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग के लिए लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। बच्ची पुणे के भोर तहसील के नसरापुर गांव में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे 65 साल का भीमराव कांबले उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने पशुओं के तबेले में ले गया। इसी तबेले में उसने बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद उसने शव को तबेले में पड़े गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो। तबेले से मिला बच्ची का शव
काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांवभर में खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच कुछ लोगों ने तबेले में भी बच्ची को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश की तो एक फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ नजर दिया। पुलिस ने तुरंत भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगाया
वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे। गांव वाले का कहना है कि जब तक आरोपी उनके हवाले नहीं कर दिया जाता, तब तक पुलिस को बच्ची का शव देंगे। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगा लिया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात के मद्देनजर पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इस मामले में 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में BNS की धारा 64, 65, 70 के तहत दोषी को फांसी या उम्रकैद की सजा हो सकती है। इसके अलावा, इसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराएं भी जुड़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में 29 अप्रैल को 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) बताया है। तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। 29 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच उसकी 7 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वर्मा भी वहां मौजूद था। आरोपी ने मौका देखकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 7 साल की बच्ची से बंधक बनाकर रेप:पार्क में खेल रही मासूम को कार्टून दिखाने का लालच दिया; घर में गलत काम किया भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके में 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को साथ ले गया। घर में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को किसी को भी ना बताने को कहा और छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket