Tuesday, 11 Aug 2026 | 07:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को 33 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हो गए।

ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रोचक फैक्ट्स की यह खबर में पढ़िए…

हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

  • कोनोली-यानसन में पंजाब से 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कूपर कोनोली और मार्को यानसन ने IPL में पंजाब किंग्स के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। उन्होंने आशुतोश शर्मा और शशांक सिंह के 66* रनों की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनी थी।
  • हैदराबाद-पंजाब मैच की पहली पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाहैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 235 रन बनाए। यह इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 219 रन का है। जोकि मुल्लांपुर के स्टेडियम में इसी सीजन में में बना था। दोनों टीमों के बीच सबसे बड़े टोटल का रिेकॉर्ड 247 रन का है। जोकि हैदराबाद ने पिछले साल इसी मैदान पर 247 रन चेज करते हुए बनाया था।
  • यानसन ने दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिएमार्को यानसन ने हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 61 रन दिए। उन्होनें IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिए हैं। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वे 3 बार 60 या इससे ज्यादा रन दे चुके हैं। एनरिक नॉर्त्या और विजयकुमार वैशाख भी 2-2 बार 60 से ज्यादा रन दे चुके हैं।

यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए

1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक

हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाकर आउट हुए। अभिषेक ने ओवर की दूसरी बॉल पर फाइन लेग पर छक्का लगाया। अगली ही बॉल पर फर्ग्यूसन ने उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया।

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया।

2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा

8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे।

कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी।

3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप

9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई।

शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया।

4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी

11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे।

  • चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया।
  • चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए।
फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की

14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की।

  • तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया।
  • चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई।
  • वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली।
ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की

18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन।

7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ

पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके।

शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया।

8. कोनोली ने गिरकर चौका लगाया, लगाकर सेंचुरी पूरी की

कूपर कोनोली ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शिवांग कुमार की बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। वे शॉट खेलते वक्त वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री तक पहुंच गई। इसी के साथ उन्होंने IPL और टी-20 में अपना शतक पूरा किया।

कोनोली ने पंत की स्टाइल में चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की।

————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sunrisers Hyderabad are coming off a win against Kolkata Knight Riders (Picture credit: AP)

April 5, 2026/
12:44 pm

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 12:44 IST पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा। यहां आपकी...

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: टीएमसी की सुष्मिता देव ने राज्यसभा छोड़ी, सायोनी घोष आगे?

June 10, 2026/
12:20 pm

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि बंगाल...

काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी:चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो चोर-चोर के नारे लगे

May 14, 2026/
1:56 pm

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें...

पीएम मोदी विजय भाषण: 'बीजेपी के नेता ने कमाल कर दिया- कमल खिलाया', चुनाव के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से मोदी का संदेश

May 4, 2026/
7:43 pm

पीएम मोदी बीजेपी चुनाव जीत लाइव भाषण: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी और पुदुचेरी में प्रचंड की जीत के...

राजनीति

Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को 33 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हो गए।

ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रोचक फैक्ट्स की यह खबर में पढ़िए…

हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

  • कोनोली-यानसन में पंजाब से 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कूपर कोनोली और मार्को यानसन ने IPL में पंजाब किंग्स के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। उन्होंने आशुतोश शर्मा और शशांक सिंह के 66* रनों की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनी थी।
  • हैदराबाद-पंजाब मैच की पहली पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाहैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 235 रन बनाए। यह इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 219 रन का है। जोकि मुल्लांपुर के स्टेडियम में इसी सीजन में में बना था। दोनों टीमों के बीच सबसे बड़े टोटल का रिेकॉर्ड 247 रन का है। जोकि हैदराबाद ने पिछले साल इसी मैदान पर 247 रन चेज करते हुए बनाया था।
  • यानसन ने दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिएमार्को यानसन ने हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 61 रन दिए। उन्होनें IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिए हैं। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वे 3 बार 60 या इससे ज्यादा रन दे चुके हैं। एनरिक नॉर्त्या और विजयकुमार वैशाख भी 2-2 बार 60 से ज्यादा रन दे चुके हैं।

यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए

1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक

हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाकर आउट हुए। अभिषेक ने ओवर की दूसरी बॉल पर फाइन लेग पर छक्का लगाया। अगली ही बॉल पर फर्ग्यूसन ने उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया।

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया।

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया।

2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा

8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे।

कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी।

कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी।

3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप

9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई।

शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया।

शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया।

4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी

11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे।

  • चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया।
  • चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए।
फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की

14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की।

  • तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया।
  • चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई।
  • वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली।
ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की

18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन।

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन।

7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ

पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके।

शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया।

शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया।

8. कोनोली ने गिरकर चौका लगाया, लगाकर सेंचुरी पूरी की

कूपर कोनोली ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शिवांग कुमार की बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। वे शॉट खेलते वक्त वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री तक पहुंच गई। इसी के साथ उन्होंने IPL और टी-20 में अपना शतक पूरा किया।

कोनोली ने पंत की स्टाइल में चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की।

कोनोली ने पंत की स्टाइल में चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की।

————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket