Monday, 24 Aug 2026 | 08:05 PM

Trending :

इन 8 मछलियों को खाना है बेहद फायदेमंद, प्रोटीन से होती हैं भरपूर, ये 6 फिश गलती से भी डाइट में न करें शामिल

authorimg

Fish benefits and side effects: मछली का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कई तरह की मछलियां होती हैं, जिनकी शारीरिक बनावट, फायदे, स्वाद सभी थोड़े-बहुत एक-दूसरे से अलग होते हैं. प्रोटीन से भरपूर मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, बी12, आयोडीन, सेलेनियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि होते हैं, जो दिल, दिमाग, आंखों, मसल्स, स्किन, बाल आदि को कई तरह लाभ पहुंचाते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को सीफूड खाने से एलर्जी भी हो जाती है. ऐसे में मछली का सेवन भी ध्यान से करना चाहिए. कुछ मछलियां हेल्दी होती हैं, तो कुछ के सेवन से नुकसान भी होता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपकी सेहत के लिए कौन सी मछली अच्छी है और कौन सी हानिकारक. कौन सी मछली खानी चाहिए, कौन सी नहीं?जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, वे मछली भी सप्ताह में एक-दो बार जरूर खाते होंगे. प्रोटीन से भरपूर मछली मसल्स को हेल्दी बनाता है. एक्सपर्ट्स भी डाइट में मछली को शामिल करने की सलाह देते हैं. वेबएमडी में छपी एक खबर के अनुसार, सभी मछलियां एक जैसी नहीं होती हैं, इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आप जो मछली खाते हैं, उससे आपको लाभ हो रहा है या नुकसान. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली खाएंआमतौर पर उन मछलियों का सेवन करना अधिक लाभदायक है, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में हो. वसायुक्त, ऑयली फिश में मौजूद ओमेगा3 फैटी एसिड हार्ट को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. यदि आप सप्ताह में सिर्फ 2 बार सीफूड का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट डिजीज होने का जोखिम लगभग 36 प्रतिशत तक कम हो सकता है. ओमेगा-3 अल्जाइमर, स्ट्रोक जैसे रोगों से भी बचाता है. इसके लिए आप निम्न मछलियों का सेवन कर सकते हैं- सैमनहिलसाएंकोवीज़सार्डिनट्राउट सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कम फैट वाली बेस्ट मछलीलो फैट वाले सी फूड में फैट से भरपूर सी फूड की तुलना में कम कैलोरी मौजूद होती है और प्रोटीन हाई होता है. इसमें कॉड, तिलापिया, फ्लॉन्डर, सोल जैसी लो फैट मछलियों में लो कैलोरी होती है. आप अपनी डाइट में सी फूड शामिल करना चाहते हैं तो तिलापिया और कॉड फिश शामिल कर सकते हैं. झींगा मछली बेस्ट ऑप्शनकाफी लोगों को झींगा (shrimp) खाना पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग इससे परहेज करते हैं. संभवत: इसकी बनावट की वजह से. झींगा और प्रॉन्स सी फूड में एक बेस्ट विकल्प हो सकते हैं. इनमें पारा और कैलोरी काफी कम होती है. प्रोटीन से भरपूर होती हैं. हालांकि, इनमें अन्य मछलियों की तुलना में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है. साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी काफी कम होती है. पारा से भरपूर मछलियों का सेवन है खतरनाकजिन मछलियों में पारा (Mercury) का लेवल हाई होता है, उनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. ये वयस्कों में मस्तिष्क और तंत्रिक तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. छोटे बच्चों को भी पारा काफी नुकसान पहुंचा सकती है. कौन सी मछलियों में हाई पारा की मात्रा होती है- स्वोर्डफ़िशमार्लिनशार्कटाइलफ़िश किंग मैकेरल नुकसानदायकवैसे तो मैकेरल में ओमेगा-3 काफी होता है और इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन किंग मैकेरल के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनमें पारे की मात्रा काफी अधिक होती है. खासकर, प्रेग्नेंट महिलाएं, ब्रेस्टफीड कराने वाली मांएं, छोटे बच्चों को ये बिल्कुल खाने के लिए नहीं देना चाहिए. फिश ऑरेंज रफि (Orange Roughy) बेहद हानिकारकऑरेंज रफि को स्लाइमहेड भी कहते हैं. इस मछली की खास बात ये है कि ये 150 साल तक भी जीवित रह सकती है. हालांकि, इसमें पारा काफी अधिक होता है, ऐसे में इस तरह की मछली के सेवन से परहेज ही करना बेहतर है. टूना की विभिन्न किस्मों में भी हो सकता है पारामैकेरल की ही तरह टून की अलग-अलग किस्मों में भी पारे का लेवल अलग-अलग मात्रा में हो सकता है. जैसे ब्लूफिन और बिगआई टूना के सेवन से बचना ही बेहतर है. प्रोटीन से भरपूर लाइट टून का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं। अपने अनोखे अंदाज, फनी जवाबों और वायरल पर्सनैलिटी के लिए मशहूर ओरी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शो, डर, मोटिवेशन, सोशल मीडिया इमेज और अपनी निजी सोच को लेकर खुलकर बातें कीं। बातचीत के दौरान ओरी ने बताया कि उन्हें पानी या खतरनाक स्टंट्स से डर नहीं लगता और वे मोटिवेशन की बजाय एक्शन में भरोसा करते हैं। साथ ही उन्होंने ‘ओरी टच’, सेलिब्रिटी फ्रेंडशिप्स और रोहित शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी मजेदार जवाब दिए। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने को लेकर एक्साइटेड ज्यादा हैं या नर्वस? जवाब: सच बोलूं तो मुझे डर महसूस नहीं हो रहा। मैं काफी कॉन्फिडेंट हूं। सवाल: रियल लाइफ में किसी चीज से डर लगता है? जवाब: नहीं। मुझे किसी चीज से खास डर नहीं लगता। सवाल: आपने पहले कभी ‘खतरों के खिलाड़ी’ देखा था? जवाब: नहीं, मैंने कभी शो फॉलो नहीं किया। सवाल: शो में हाइट, पानी और खतरनाक स्टंट होते हैं। इनमें से सबसे मुश्किल क्या लग रहा है? जवाब: लोग बार-बार पानी का नाम ले रहे हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पानी से डर कैसे लग सकता है। पानी डरावना नहीं होता। सवाल: आपकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे। ऐसी कौन-सी चीज है जो आपको आगे बढ़ने की ताकत देती है? जवाब: मैं मोटिवेशन में विश्वास नहीं करता। अगर आप सिर्फ मोटिवेशन के भरोसे काम करेंगे, तो एक दिन मोटिवेशन खत्म हो जाएगा और काम भी रुक जाएगा। जो करना है, वो इसलिए करो क्योंकि आपको करना है। सवाल: फिर आपके हिसाब से काम करने की असली वजह क्या होनी चाहिए? जवाब: सिर्फ यही कि आपको वो काम करना है। मैं ज्यादा सोचता नहीं, बस कर देता हूं। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने के पीछे सबसे बड़ी वजह क्या रही? जवाब: मैं थोड़ा बोर हो गया था। लगा कुछ नया करना चाहिए, तो मैंने हां कह दिया। सवाल: क्या ये आपका पहला रियलिटी शो है? जवाब: हां, बिल्कुल। मैं खुद को ‘रियलिटी शो वर्जिन’ कहता हूं। ये मेरा पहला शो है और शायद आखिरी भी। सवाल: ऐसा क्या था जिसने आपको इस शो के लिए मना लिया? जवाब: जब मैंने देखा कि अविनाश मिश्रा भी शो कर रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी कर लेता हूं। सवाल: क्या आपने अविनाश को बिग बॉस में फॉलो किया था? जवाब: नहीं, मैं बिग बॉस नहीं देखता। लेकिन उनकी आंखें बहुत अच्छी हैं। सवाल: क्या आप अगली बार बिग बॉस में जाएंगे? जवाब: शायद। सवाल: सोशल मीडिया पर लोग आपको जानते हैं, लेकिन असली ओरी कौन है? जवाब: अंदर से मैं बिल्कुल नॉर्मल इंसान हूं। दो फेफड़े, एक दिल, एक पेट… बाकी सबकी तरह ही। सवाल: अगर आपको 24 घंटे बिना फोन किसी सेलिब्रिटी के साथ एक कमरे में रहना पड़े, तो किसे चुनेंगे? जवाब: कंगना रनोट। उनसे लंबी बातचीत करना दिलचस्प होगा। सवाल: क्या आप सारा अली खान के अच्छे दोस्त हैं? जवाब:अच्छा दोस्त था। अभी नहीं हूं। सवाल: क्या आप अमृता सिंह के बहुत करीबी हैं? जवाब: अभी नहीं। सवाल: किसी सेलिब्रिटी से डर लगता है? जवाब: नहीं, किसी से नहीं। सवाल: अपने बारे में सुना सबसे अजीब या मजेदार रूमर कौन-सा था? जवाब: शायद जो लोग रूमर कहते हैं, उनमें से कई सच भी होते हैं। सवाल: लोग कहते हैं कि आपका ‘टच’ काफी फेमस है। आखिर ये कॉन्सेप्ट क्या है? जवाब: लोग कहते हैं कि जब मैं उनके कंधे या सिर पर हाथ रखता हूं, तो उन्हें अलग एनर्जी महसूस होती है। कोई कहता है स्ट्रेस कम हो गया, कोई कहता है अच्छा महसूस हुआ। अब ये लोग कहते हैं, मैं नहीं। सवाल: क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसके साथ आपका वो ‘ओरी टच’ अभी बाकी है? जवाब: हमारे ऑनरेबल पीएम। उनसे मिलना चाहूंगा। सवाल: शो में दर्शकों को ओरी का कौन-सा नया रूप देखने मिलेगा? जवाब: मेरा सबसे फिट और पतला वर्जन। मैंने शो के लिए काफी वजन कम किया है, क्योंकि टीवी पर इंसान ज्यादा भारी दिखता है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रहने वाली है? जवाब: वो तो शो देखकर ही पता चलेगा। मुझे खुद भी इंतजार है।

साबुन से बाल धोएंगे तो क्या होगा? क्या हेयर वॉश के लिए शैम्पू जरूरी, एक्सपर्ट से जान लीजिए सच

authorimg

Last Updated:May 10, 2026, 09:00 IST Soap vs Shampoo for Hair Wash: कई लोग नहाने वाले साबुन से बाल धो लेते हैं. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या बालों में साबुन लगाना सही है या शैम्पू ज्यादा बेहतर है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक साबुन का हाई pH लेवल बालों को रूखा और कमजोर बना सकता है, जबकि शैम्पू बालों और स्कैल्प की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. साबुन मुख्य रूप से स्किन की सफाई के लिए बनाया जाता है और बालों के लिए हार्श हो सकता है. Can Soap Damage Your Hair: नहाने के लिए अधिकतर लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं. नहाते समय पुरुष अक्सर साबुन से बाल भी धो लेते हैं. कई बार साबुन की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और उलझ जाते हैं, जबकि शैम्पू से बाल धोने पर बाल सॉफ्ट हो जाते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि बालों में साबुन लगाना नुकसानदायक होता है और शैम्पू लगाना फायदेमंद होता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि साबुन और शैम्पू में क्या अंतर है और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर माना जाता है. यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया साबुन स्किन की सफाई के लिए बनाया जाता है. इसमें मौजूद तत्व और उसका हाई pH लेवल बालों के लिए हार्श साबित हो सकता है. अगर नियमित रूप से बालों में साबुन लगाया जाए, तो इससे स्कैल्प की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है. धीरे-धीरे बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं. कई लोगों के बाल साबुन से धोने के बाद उलझने और टूटने लगते हैं. कई बार स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. यही वजह है कि लंबे समय तक बालों पर साबुन इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक शैम्पू खासतौर पर बालों और स्कैल्प को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है. इसका pH लेवल बैलेंस्ड होता है, जिससे बालों की सफाई के साथ उनकी नमी और चमक भी बनी रहती है. शैम्पू बालों को बिना ज्यादा ड्राई किए स्कैल्प पर जमा गंदगी, पसीना और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. आजकल बाजार में अलग-अलग हेयर टाइप के अनुसार शैम्पू उपलब्ध हैं. हालांकि सिर्फ महंगा शैम्पू इस्तेमाल कर लेने से बाल पूरी तरह हेल्दी नहीं हो जाते हैं. बालों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सही हेयर केयर रूटीन भी बेहद जरूरी है. शरीर में पोषण की कमी होने पर बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसलिए हेयर केयर के साथ-साथ लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को सप्ताह में 2 से 3 बार शैम्पू करना चाहिए, क्योंकि उनकी स्कैल्प पर जल्दी तेल और गंदगी जमा हो जाती है. ड्राई या घुंघराले बालों वाले लोगों के लिए सप्ताह में 1 से 2 बार शैम्पू करना पर्याप्त माना जाता है, ताकि बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहे. जरूरत से ज्यादा शैम्पू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है, जिससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान दिखाई देने लगते हैं. हमेशा अपने हेयर टाइप के अनुसार माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए और शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए. इससे बालों की नमी और चमक बनी रहती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं यह देसी चीज, पेट की चर्बी होने लगेगी गायब, शुगर पर भी लगेगी लगाम

authorimg

Last Updated:May 10, 2026, 07:55 IST Apple Cider Vinegar Benefits: अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, भूख कंट्रोल रहती है और पाचन में मदद मिलती है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. एप्पल साइडर विनेगर का सही सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है. ACV Drink Health Benefits: आज के समय में मोटापा सबसे गंभीर समस्या बन गया है. मोटापे की वजह से बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. अगर आपके पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है और शुगर लेवल अनकंट्रोल हो रहा है, तो एक देसी तरीका इन दोनों पर लगाम लगा सकता है. इसके लिए आपको एक गिलास पानी और 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (ACV) की जरूरत होगी. इसे हिंदी में सेब का सिरका कहा जाता है. सेब से बना यह सिरका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और कई समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार माना जाता है. गाजियाबाद के रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया एप्पल साइडर विनेगर को सही मात्रा में पानी में मिलाकर पीने से वजन कम करने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसे सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसमें एसिटिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ पावरफुल एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को सपोर्ट कर सकते हैं. एप्पल साइडर विनेगर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो सकती है. एप्पल साइडर विनेगर के फायदे डाइटिशियन ने बताया एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और फैट स्टोरेज कम कर होने लगता है. इससे ओवरईटिंग की आदत पर कंट्रोल होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट मिलता है. शुगर के मरीजों के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है, क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बूस्ट कर सकता है. खाने से पहले सेब का सिरका लेने से शुगर स्पाइक्स से बचने में मदद मिल सकती है. हालांकि यह डायबिटीज का दवा का विकल्प नहीं है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. किस तरह करना चाहिए सेवन एक्सपर्ट के मुताबिक एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधे नहीं पीना चाहिए. इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और फिर इसे पी लें. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट या खाने से पहले पिया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, वरना पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. जिन लोगों को अल्सर, गैस्ट्रिक समस्या या किडनी से जुड़ी बीमारी है, वे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें. गर्भवती महिलाएं और नियमित दवा लेने वाले लोग भी सावधानी से यूज करें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

टीएन सीएम विजय शपथ समारोह लाइव: तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेते हुए टीवीके प्रमुख विजय, राहुल गांधी का अभिनंदन

टीएन सीएम विजय शपथ समारोह लाइव: तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेते हुए टीवीके प्रमुख विजय, राहुल गांधी का अभिनंदन

तमिलनाडु के गवर्नर विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को टीवी के प्रमुख विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। टीवीके प्रमुख विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई में सीएम पद की शपथ। गवर्नर ने 13 मई को विजय प्राप्त की या उन्हें पहली बार विश्वास मत हासिल करने का समय दिया गया है। वीसीके और एआईयू प्रोटोटाइप द्वारा टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की गई, जिसके बाद अभिनेता-राजनेता विजय ने शनिवार को गवर्नर अर्लेकर से मुलाकात की और उनके दोस्तों के साथ संबंध बनाए बिना शर्त समर्थन का वादा किया गया था। विजय ने तमिल समिति के प्रमुखों के. सेल्वपेरुंथगाई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव पी. षणमुगम सहित सहयोगी मठों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पास दो-दो सीटें हैं। दोनों के समर्थन वाले एरियल तमिलगा वेत्री कशगम (टीवीके) की सीट की संख्या अब 234 असेंबली असेंबली में 120 हो गई है। टीवी के संस्थापक नेताओं ने राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए पद के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया था। विजय चौथी बार लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास की शुरुआत में बहुमत के आंकड़ों से 10 प्रमुख कम, अर्थात 108 प्रमुख स्थान पर रहे। टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी ऑर्केस्ट्रा कांग्रेस, डॉकी, बिशप और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था। हालाँकि विजय, दो प्रमुख पर जीत की प्राप्ति है, उनमें से एक सीटनी ओरिएंट है। इस पार्टी के नामों की संख्या 107 रहेगी। टीवीके को सपोर्ट करने वाली विचारधारा – कांग्रेस के 5 और वीडियोके के 2-2 नेता हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु सरकार गठन 2026(टी)टीएन सरकार गठन लाइव(टी)तमिलनाडु सीएम शपथ ग्रहण लाइव(टी)टीएन कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2026(टी)तमिलनाडु शपथ समारोह लाइव(टी)टीएन नए सीएम अपडेट(टी)तमिलनाडु राजनीतिक समाचार 2026(टी)टीएन कैबिनेट घोषणा लाइव(टी)सरकार गठन तमिलनाडु लाइव अपडेट(टी)चेन्नई शपथ ग्रहण समारोह लाइव(टी)तमिलनाडु(टी)विजय थलापति(टी)विजय थलापति(टी)तमिलनाडु शपथ समारोह(टी)विजय थलापति(टी)तमिलनाडु सीएम शपथ(टी)तमिलनाडु शपथग्रहण समारोह(टी)थलपति विजय शपथ ग्रहण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ समारोह लाइव: कई दिनों के राजनीतिक नाटक के बाद विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ समारोह लाइव: कई दिनों के राजनीतिक नाटक के बाद विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय शपथ समारोह लाइव अपडेट: सरकार गठन पर कई दिनों की अनिश्चितता के बाद अभिनेता से नेता बने विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें 13 मई या उससे पहले बहुमत साबित करने का भी निर्देश दिया है. विजय, जिनकी तमिलागा वेट्री कज़गम 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, ने विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का समर्थन हासिल किया, जिससे 234 सदस्यीय विधानसभा में उनकी संख्या 120 हो गई। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल से समर्थन पत्र प्राप्त करने के तुरंत बाद, विजय ने लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की, जहां उन्हें औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। लगभग छह दशकों में तमिलनाडु के इतिहास में यह पहली बार होगा कि गैर-डीएमके और गैर-एआईएडीएमके सरकार सत्ता पर कब्जा करेगी। यहां लाइव अपडेट्स फॉलो करें (टैग्सटूट्रांसलेट)विजय सीएम शपथ ग्रहण 2026(टी)तमिलनाडु शपथ समारोह 2026(टी)टीवीके सरकार गठन(टी)विजय तमिलनाडु मुख्यमंत्री(टी)जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम शपथ समारोह(टी)वीसीके सीपीआई टीवीके समर्थन(टी)तमिलनाडु नई सरकार 2026(टी)तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर(टी)विजय राहुल गांधी(टी)विजय कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2026

ईरान की चेतावनी- US ठिकाने और जहाज निशाने पर:अमेरिका को 14-पॉइंट के प्रस्ताव पर जवाब का इंतजार, ईरान बोला- समय से फैसला लेंगे

ईरान की चेतावनी- US ठिकाने और जहाज निशाने पर:अमेरिका को 14-पॉइंट के प्रस्ताव पर जवाब का इंतजार, ईरान बोला- समय से फैसला लेंगे

ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। IRGC के नौसेना कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर फारस की खाड़ी या होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर फिर हमला हुआ, तो अमेरिकी ठिकानों और सैन्य जहाजों पर भारी हमला किया जाएगा। इसके बाद IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने अलग पोस्ट में दावा किया कि हमारी मिसाइलें और ड्रोन पहले ही अमेरिकी ठिकानों और दुश्मन जहाजों पर लॉक हो चुके हैं और अब सिर्फ हमला करने के आदेश का इंतजार है। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 14 पॉइंट वाला ड्राफ्ट तैयार किया है, जिस पर ईरान के जवाब का इंतजार है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले पत्रकारों से बाद करते हुए कहा था कि शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) तक जवाब मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ईरान का जवाब अब तक नहीं आया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा है कि अमेरिकी प्रस्ताव अभी समीक्षा के दौर में है और सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। हम अमेरिका की समय सीमा नहीं मानते। ईरान अपना काम अपने तरीके से करेगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

यूट्यूबर एलविश यादव से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। विदेशी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया। एलविश अभी लाफ्टर सेफ नाम का शो कर रहे हैं। शो की शूटिंग के चलते अभी एलविश अभी गुरुग्राम से बाहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी ने धमकी में कहा- 2 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उनके सेक्टर 56 स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां राउंड फायरिंग की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी बताया मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपए की डिमांड की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पिता बोले- एलविश मेहनती लड़का मामले पर एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव का कहना है कि एल्विश मेहनती लड़का है। अपनी मेहनत के बलबूते इस मुकाम पर पहुंचा है। गुरुग्राम में काफी पैसे वाले लोग भी रहते हैं। ऐसे तो कोई भी किसी से धमकी देकर पैसों की डिमांड कर लेगा। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। एल्विश ने इस तरह की बातें शेयर नहीं की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें पूरे मामले की इंवेस्टिगेशन कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई। पिछले साल हुई थी घर पर फायरिंग 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना में दरवाजों, खिड़कियों और छत की सीलिंग तक पर गोलियों के निशान मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि गौरव और आदित्य ने फायरिंग की थी, जिसके लिए दोनों को 50-50 हजार रुपए मिले थे। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुड़गांव फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। —————– यह खबर भी पढ़ें… एल्विश यादव के घर फायरिंग में दो और शूटर गिरफ्तार: अमेरिका से गैंगस्टर भाऊ दे रहा था आदेश, शाहबाद इलाके में छिपे थे गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के गौरव और आदित्य के रूप में हुई है, जो दिल्ली के शाहबाद इलाके में छिपे हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। प्रीति जिंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगतों को लंगर वितरित किया और सेवा भावना के साथ गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही प्यार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है। फिल्मी करियर की शुरुआत प्रीति की पहली रिलीज हुई फिल्म मणिरत्नम की फिल्म दिल से थी। इसमें उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें पहचान दिलाई। जब प्रीति फिल्म दिल से कर रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें डरा दिया कि फिल्म में मनीषा कोइराला उनके रोल को दबा देंगी। प्रीति थोड़ा घबराई हुई थीं, लेकिन सेट पर मनीषा के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रीति ने कहा था कि इस अनुभव की वजह से आज जब भी कोई नई लड़की उनके साथ काम करती है, तो वो खासतौर पर कोशिश करती हैं कि उसके साथ अच्छे से पेश आएं। लीड रोल के तौर पर वह फिल्म सोल्जर में नजर आई थीं। सरोज खान की डांट के बाद रो पड़ी थीं प्रीति जिंटा ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि जब वह फिल्म क्या कहना की शूटिंग कर रही थीं, तब एक गाने के सीन में वह ठीक से लिपसिंक नहीं कर पा रही थीं। इस बात पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। प्रीति के अनुसार, उसी दिन उन्हें पहली बार असली पैशन का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है मेरा असली जुनून तब शुरू हुआ, जब सेट पर मुझ पर चिल्लाया गया था। मुझे आज भी याद है, मेरी पहली फिल्म क्या कहना के दौरान सरोज जी ने कहा था, ‘कहां से ले आए हो इस लड़की को? इसे यह नहीं पता कि डांस कैसे करना है?’ प्रीति ने आगे बताया था कि सरोज खान ने गुस्से में यह भी कहा था कि उन्हें लिपसिंक तक नहीं आती और सवाल उठाया कि वह आखिर यहां कर क्या रही हैं। उस पल को याद करते हुए प्रीति ने कहा था, “उस वक्त मैं खुद को बहुत मूर्ख महसूस कर रही थी और रो भी पड़ी थी।” हालांकि उसी डांट ने उन्हें खुद को बदलने की प्रेरणा दी। प्रीति ने बताया था कि उन्हें तभी समझ आ गया था कि अगर उन्हें फिल्मों में टिकना है, तो आधे मन से नहीं बल्कि पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। कई हिट फिल्मों में काम किया 2003 से 2006 का दौर प्रीति जिंटा के करियर का सबसे बेस्ट टाइम रहा है। कोई मिल गया, कल हो ना हो, वीर जारा, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में ला खड़ा किया। प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही दी थी प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने साहस के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2003 में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अदालत में गवाही देना उनके जीवन का सबसे साहसी फैसला माना जाता है। यह मामला फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके के फाइनेंसर भारत शाह से जुड़ा था, जिन पर मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध रखने का आरोप लगा था। इस मामले में भारत शाह को गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान प्रीति को 50 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली। इस केस में कई बड़े फिल्मी सितारों को गवाह बनाया गया था, जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल थे, लेकिन बाद में सभी अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन प्रीति ने अदालत में अपने बयान से पीछे हटने से इनकार कर दिया। वह इकलौती गवाह थीं, जिन्होंने अपने पहले दिए गए बयान को कोर्ट में दोहराया और प्रॉसिक्यूटर का साथ दिया। कोर्ट में गवाही देने के बाद प्रीति को दो महीने तक विटनेस प्रोटेक्शन में रखा गया और वह पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। उनके इस कदम की देशभर में सराहना हुई। इसी बहादुरी के लिए उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रेवरी अवॉर्ड्स में माइंड ऑफ स्टील अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे लॉस एंजिलिस में रहती हैं। 2021 में सरोगेसी के जरिए वे जुड़वां बच्चों की मां बनीं। प्रीति एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स की फील्ड में भी एक्टिव हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को ओनर हैं। 600 करोड़ की संपत्ति का ऑफर ठुकराया दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही ने साल 2011 में घोषणा की थी कि वे अपनी 600 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रीति जिंटा के नाम कर देंगे। वे प्रीति को अपनी बेटी समान मानते थे क्योंकि उन्होंने एक पारिवारिक विवाद के दौरान शानदार का काफी सपोर्ट किया था। हालांकि प्रीति ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें किसी और की संपत्ति की जरूरत नहीं है और न ही उनका इसमें कोई स्वार्थ है। उन्होंने साफ किया कि वे केवल एक मित्र और मददगार के नाते उनके साथ थीं।

Health Tips: एनीमिया से हैं परेशान, तो यहां जानिए 5 घरेलू सूपरफूड जो बढ़ाएंगे शरीर में खून

authorimg

Last Updated:May 10, 2026, 06:35 IST आजकल खराब खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. डॉक्टर रिद्धि पांडे के अनुसार चुकंदर, पालक, गाजर, टमाटर और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर हीमोग्लोबिन स्तर को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है. सही खानपान और नियमित जांच से एनीमिया जैसी बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और जल्दी सांस फूलना इसके सामान्य लक्षण माने जाते हैं. डॉक्टर रिद्धि पांडे भी लोगों को जागरूक कर रही है कि संतुलित आहार और आयरन से भरपूर भोजन अपनाकर एनीमिया को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. खानपान पर ध्यान देना जरूरी इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही है, तो सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सही डाइट अपनाकर बिना ज्यादा दवाइयों के भी शरीर में खून की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. चुकंदर एनीमिया में सबसे फायदेमंद माना जाता है. एक दिन में एक चुकंदर खाना काफी लाभकारी हो सकता है. डाइट में शामिल करें टमाटर  अगर किसी को इसे खाने में परेशानी होती है, तो उसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है. रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा गाजर और टमाटर को भी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी गई है. इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से लें पौष्टिक आहार वहीं, डॉक्टर ने हरी पत्तेदार सब्जियों, खासकर पालक का सेवन बढ़ाने पर भी जोर दिया. पालक आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसे सब्जी, सूप या जूस के रूप में लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लौकी और अन्य हरी सब्जियां भी शरीर को जरूरी पोषण देती हैं. नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने से शरीर का हीमोग्लोबिन स्तर धीरे-धीरे बेहतर होने लगता है. जड़ से खत्म हो सकती है बीमारी  उन्होंने बताया कि अगर खानपान सही रखा जाए, तो कई मामलों में आयरन की गोलियों की जरूरत भी कम पड़ सकती है. डॉक्टर पांडे ने बताया कि एनीमिया से बचने के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, हरी सब्जियां और फल रोजाना खाने चाहिए. समय पर जांच और सही खानपान अपनाकर इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chandauli,Chandauli,Uttar Pradesh