Monday, 14 Sep 2026 | 10:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

यूट्यूबर एलविश यादव से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। विदेशी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया। एलविश अभी लाफ्टर सेफ नाम का शो कर रहे हैं। शो की शूटिंग के चलते अभी एलविश अभी गुरुग्राम से बाहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी ने धमकी में कहा- 2 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उनके सेक्टर 56 स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां राउंड फायरिंग की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी बताया मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपए की डिमांड की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पिता बोले- एलविश मेहनती लड़का मामले पर एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव का कहना है कि एल्विश मेहनती लड़का है। अपनी मेहनत के बलबूते इस मुकाम पर पहुंचा है। गुरुग्राम में काफी पैसे वाले लोग भी रहते हैं। ऐसे तो कोई भी किसी से धमकी देकर पैसों की डिमांड कर लेगा। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। एल्विश ने इस तरह की बातें शेयर नहीं की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें पूरे मामले की इंवेस्टिगेशन कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई। पिछले साल हुई थी घर पर फायरिंग 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना में दरवाजों, खिड़कियों और छत की सीलिंग तक पर गोलियों के निशान मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि गौरव और आदित्य ने फायरिंग की थी, जिसके लिए दोनों को 50-50 हजार रुपए मिले थे। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुड़गांव फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। —————– यह खबर भी पढ़ें… एल्विश यादव के घर फायरिंग में दो और शूटर गिरफ्तार: अमेरिका से गैंगस्टर भाऊ दे रहा था आदेश, शाहबाद इलाके में छिपे थे गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के गौरव और आदित्य के रूप में हुई है, जो दिल्ली के शाहबाद इलाके में छिपे हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
काले बीज के तेल के उपयोग के फायदे कलौंजी के तेल के फायदे त्वचा स्वास्थ्य नियंत्रण रक्त शर्करा मधुमेह

March 10, 2026/
11:15 pm

कलौंजी के तेल के फायदे | छवि: फ्रीपिक कलौंजी के तेल के फायदे: लोग स्वस्थ्य रहने के लिए प्राकृतिक पोषक...

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

आजाद भारत में पहली बार बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोट, जानें क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

April 23, 2026/
8:21 pm

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वोट...

Switzerland Vs Bosnia and Herzegovina Live Score, FIFA World Cup 2026 Match Today Updates. (FIFA)

June 19, 2026/
12:06 am

आखरी अपडेट:19 जून, 2026, 00:06 IST राज्य भर में, टीएमसी शासन के तहत दुर्गा पूजा को परिभाषित करने वाले ‘धर्मनिरपेक्ष’...

केरल चुनाव 2026: केरल में चुनावी प्रचार करते हुए राजनाथ सिंह ने की ये किस फिल्म का खुलासा, अब आया बयान वायरल

April 2, 2026/
7:48 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को केरल में आयोजित चुनावी सभा...

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

June 29, 2026/
2:08 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

यूट्यूबर एलविश यादव से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। विदेशी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया। एलविश अभी लाफ्टर सेफ नाम का शो कर रहे हैं। शो की शूटिंग के चलते अभी एलविश अभी गुरुग्राम से बाहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी ने धमकी में कहा- 2 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उनके सेक्टर 56 स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां राउंड फायरिंग की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी बताया मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपए की डिमांड की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पिता बोले- एलविश मेहनती लड़का मामले पर एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव का कहना है कि एल्विश मेहनती लड़का है। अपनी मेहनत के बलबूते इस मुकाम पर पहुंचा है। गुरुग्राम में काफी पैसे वाले लोग भी रहते हैं। ऐसे तो कोई भी किसी से धमकी देकर पैसों की डिमांड कर लेगा। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। एल्विश ने इस तरह की बातें शेयर नहीं की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें पूरे मामले की इंवेस्टिगेशन कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई। पिछले साल हुई थी घर पर फायरिंग 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना में दरवाजों, खिड़कियों और छत की सीलिंग तक पर गोलियों के निशान मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि गौरव और आदित्य ने फायरिंग की थी, जिसके लिए दोनों को 50-50 हजार रुपए मिले थे। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुड़गांव फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। —————– यह खबर भी पढ़ें… एल्विश यादव के घर फायरिंग में दो और शूटर गिरफ्तार: अमेरिका से गैंगस्टर भाऊ दे रहा था आदेश, शाहबाद इलाके में छिपे थे गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के गौरव और आदित्य के रूप में हुई है, जो दिल्ली के शाहबाद इलाके में छिपे हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket