Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

स्पोर्ट्स डेस्क45 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह (पगड़ी पहनी है) और पंजाब के अन्य खिलाड़ी। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए। यह वीडियो 14 मई को धर्मशाला में खेले गए पंजाब-मुंबई मैच से पहले का है, जिसे तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 29 सेकंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है। वीडियो देखिए… शिवरामकृष्णन बोले- यह मजाक नहीं, रंगभेद है पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’ शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट… शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे। शिवरामकृष्णन ने 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर 20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान। कौन हैं शिवरामकृष्णन? 1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। 1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। ——————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विजय के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस को टीवीके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में 2 कैबिनेट बर्थ मिलने की संभावना है | भारत समाचार

आखरी अपडेट:15 मई, 2026, 14:06 IST तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस को दो कैबिनेट विभाग मिलेंगे, पार्टी के सांसद मनिकम टैगोर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी के साथ (छवि क्रेडिट: पीटीआई) तमिलनाडु में तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस को दो कैबिनेट विभाग मिलेंगे, पार्टी के सांसद मनिकम टैगोर ने शुक्रवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार में एक प्रमुख सहयोगी कांग्रेस ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 के बहुमत के आंकड़े को छूने में विफल रहने के बाद टीवीके को समर्थन दिया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लिखा, “2026 के चुनावों से पहले, डीएमके ने खुले तौर पर घोषणा की कि तमिलनाडु ‘शासन में हिस्सेदारी’ स्वीकार नहीं करेगा।” जनता ने अब अपना फैसला सुना दिया है. तमिलनाडु के लोगों ने कहा है कि वे शासन में हिस्सेदारी चाहते हैं।” कांग्रेस सांसद ने उस क्षण को ऐतिहासिक और भावनात्मक बताया जब उन्होंने घोषणा की कि पार्टी को तमिलनाडु में दो कैबिनेट बर्थ मिलेंगी। “एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। टीवीके नेता विजय, जिन्होंने वादा किया था कि गठबंधन दलों को हमेशा सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी, ने अपना वादा निभाया है। अब, 59 साल बाद, खादी पहनने वाले दो कांग्रेस मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। मेरे जैसे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए, यह एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है”, उन्होंने कहा। टैगोर ने तमिलनाडु प्रशासन से भ्रष्टाचार उन्मूलन का भी आह्वान किया। “तमिलनाडु को 36% कमीशन की राजनीति से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की ओर ले जाना चाहिए।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया विजय के शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस को टीवीके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में 2 कैबिनेट बर्थ मिलने की संभावना है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस कैबिनेट पोर्टफोलियो तमिलनाडु(टी)तमिलगा वेट्री कड़गम(टी)टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार(टी)मनिकम टैगोर(टी)तमिलनाडु में कांग्रेस(टी)कैबिनेट पोर्टफोलियो(टी)तमिलनाडु की राजनीति(टी)गठबंधन सरकार
Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah

Hindi News National Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah | Srinagar News श्रीनगर18 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका और नेताओं को हिरासत में लिया। जम्मू-कश्मीर को 100 दिनों के भीतर नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच रविवार को एक पत्रकार के सवाल पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब्दुल्ला ने कहा था कि लोग अपनी मर्जी से शराब का सेवन करते हैं। सरकार किसी को भी शराब की दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं कर रही है। उन्होनें कहा, ये दुकानें उन लोगों के लिए हैं जिनका धर्म उन्हें शराब पीने की इजाजत देता है। जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसी मुद्दे पर श्रीनगर में शुक्रवार को BJP ने जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया। प्रदर्शन की दो तस्वीरें जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन । प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। शराबबंदी की मांग को लेकर नारेबाजी हुई अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास इकट्ठा हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया और कुछ नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने सभी BJP कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक वहां से हटा दिया। BJP बोली- श्रीनगर संतों और सूफियों की भूमि है जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, बीजेपी कश्मीर में हर तरह के नशे के खिलाफ है। वे शराब का समर्थन कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो राजस्व के लिए शराब का समर्थन कर रहे हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल 22 साल में 54 बार विदेश गए:फंडिंग किसने की; कांग्रेस ने PM के 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की राहुल 2025 में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी गए थे। इस दौरान उन्होंने BMW मुख्यालय का दौरा किया था। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। उन्होंने दावा किया कि हर विदेश दौरे में राहुल के साथ 3-4 लोग भी जाते थे। इन यात्राओं पर कुल खर्च करीब ₹60 करोड़ बैठता है। राहुल के हलफनामे के मुताबिक पिछले 10 साल में उनकी घोषित आय ₹11 करोड़ रही, तो इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया, किसने फंडिंग की? राहुल फंडिंग का सोर्स बताएं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah

Hindi News National Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah | Srinagar News श्रीनगर2 घंटे पहले कॉपी लिंक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका और नेताओं को हिरासत में लिया। जम्मू-कश्मीर को 100 दिनों के भीतर नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच रविवार को एक पत्रकार के सवाल पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब्दुल्ला ने कहा था कि लोग अपनी मर्जी से शराब का सेवन करते हैं। सरकार किसी को भी शराब की दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं कर रही है। उन्होनें कहा, ये दुकानें उन लोगों के लिए हैं जिनका धर्म उन्हें शराब पीने की इजाजत देता है। जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसी मुद्दे पर श्रीनगर में शुक्रवार को BJP ने जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया। प्रदर्शन की दो तस्वीरें जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन । प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। शराबबंदी की मांग को लेकर नारेबाजी हुई अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास इकट्ठा हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया और कुछ नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने सभी BJP कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक वहां से हटा दिया। BJP बोली- श्रीनगर संतों और सूफियों की भूमि जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा- बीजेपी कश्मीर में हर तरह के नशे के खिलाफ है। वे शराब का समर्थन कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो राजस्व के लिए शराब का समर्थन कर रहे हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल 22 साल में 54 बार विदेश गए:फंडिंग किसने की; कांग्रेस ने PM के 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की राहुल 2025 में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी गए थे। इस दौरान उन्होंने BMW मुख्यालय का दौरा किया था। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आपकी हर हरकत पर नजर, कनेक्टिविटी निजता के लिए खतरा:स्मार्टफोन, टीवी, ओटीटी यहां तक कि कनेक्टेड कार भी चुरा सकती है आपका डेटा

हमारी जिंदगी पहले से ज्यादा स्मार्ट और ‘कनेक्टेड’ हो गई है। मनोरंजन, सुविधा और सोशल मीडिया के इस दौर में यही कनेक्टिविटी अब हमारी निजता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन, स्मार्ट कारें और यहां तक कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सेल्फी भी अब डेटा चोरी और निगरानी का जरिया बन रही हैं। मानें या न मानें, आम इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी भी डिजिटल निगरानी के दायरे में आ चुकी है। अक्सर कंपनियां जाने-अनजाने में सहमति ले लेती हैं क्योंकि अधिकांश यूजर गोपनीयता नीति को पढ़े बिना अपनी रजामंदीं दे देते हैं। डिजिटल निगरानी – रोजमर्रा की जिंदगी पर है उपकरण या सुविधा बेचने वाली कंपनियों की नजर स्मार्टफोन- कई एप बैकग्राउंड में आपकी बातें सुनकर आपको आपकी पसंद के विज्ञापन दिखाते हैं। जीपीएस और सेंसर की मदद से आपकी हर मूवमेंट को ट्रैक किया जाता है। स्मार्ट टीवी- कई स्मार्ट टीवी ऑटोमैटिक कंटेंट रिकॉग्निशन के जरिये ट्रैक करते हैं कि आप क्या देख रहे हैं। टीवी में लगे माइक्रोफोन आपकी निजी बातचीत रिकॉर्ड कर सकते हैं। स्मार्ट स्पीकर- एलेक्सा और गूगल होम जैसे डिवाइस ‘वेक वर्ड’ (उन्हें एक्टिव करने वाले आदेश) के इंतजार में हर समय बातें सुनते हैं। ये बातें रिकॉर्ड करके कंपनियों को भेज सकते हैं। वाई-फाई राउटर- साइंस डायरेक्ट मैगजीन में छपे नवीनतम शोध के अनुसार, वाई-फाई राउटर बीम-फॉर्मिंग फीडबैक (बीएफआई) के जरिए कमरे में मौजूद लोगों की गतिविधियों को 99% सटीकता से पहचान सकते हैं। कनेक्टेड कारें- कार की सीटों, डैशबोर्ड, इंजन, स्टीयरिंग व्हील जैसी लगभग हर जगह लगे सेंसर आपका डेटा रिकॉर्ड करते हैं। मोजिला फाउंडेशन की प्राइवेसी नाइटमेयर ऑन व्हील्स रिपोर्ट के मुताबिक कई कारें संवेदनशील डेटा एकत्र कर रही हैं। 25 कारों के सर्वे में 19 ने कहा कि वे ये डेटा बेच सकती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ मुकदमा अमेरिका में टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने नेटफ्लिक्स पर मुकदमा किया है। आरोप है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स यहां तक कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखी और बिना स्पष्ट सहमति के उनकी जानकारी इकट्ठा की। सुरक्षा के लिए ये उपाय अपनाएं – किसी भी एप को केवल जरूरी परमिशन ही दें। अलाऊ ऑल जैसी अनुमतियां न दें। – माइक्रोफोन, कैमरा और लोकेशन हमेशा व्हाइल यूजिंग मोड पर एक्टिव करें। – एप परमिशन की नियमित रूप से समीक्षा करें। हमेशा मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और समय-समय पर बदलते रहें। – जहां संभव हो, ‘पासकी’ और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का ही इस्तेमाल करें। – कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में अनावश्यक एप और हर समय अकाउंट लॉगिन न रखें। -नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करें। ब्लूटूथ, वाई-फाई ऑटो-कनेक्ट बंद रखें।

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा:चेन्नई की फिल्म सिटी में करंट लगने से 28 साल के कर्मचारी की मौत

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। यह हादसा चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर पनैयूर स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी के एक सेट पर हुआ। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के तौर पर हुई है। यह हादसा पनैयूर में शूटिंग की जगह पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, कार्तिकेयन फिल्म की शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार्तिकेयन आर्ट डायरेक्शन से जुड़े काम में लगे हुए थे। कनाथुर पुलिस ने बताया कि मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल उस परिस्थिति की जांच कर रही है, जिसकी वजह से बिजली का लीकेज हुआ। जेलर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी यह घटना उस घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है, जब फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने बताया था कि जेलर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 21 अप्रैल को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन कलाकारों और क्रू के साथ केक काटते नजर आए थे। फिल्म की रिलीज डेट बदल सकती है रजनीकांत ने पहले मीडिया को बताया था कि फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है। वहीं, हाल ही में पिंकविला की रिपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। अब फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह तारीख कृष्ण जयंती के मौके पर पड़ रही है। फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है। इसमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे। पहली फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था। विनायकन, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया और सुनील भी अहम रोल में दिखे थे। सैकनिल्क के मुताबिक, लगभग ₹200 करोड़ के बजट में बनी जेलर ने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की कमाई की थी। साउथ फिल्मों के सेट पर पहले भी हादसे हुए गौरतलब है कि इससे पहले भी साउथ फिल्मों के सेट पर हादसे हुए हैं। फिल्म ‘सरदार 2’ के सेट पर 54 वर्षीय स्टंटमैन एस. एलुमलाई की मौत स्टंट रिहर्सल के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण हुई थी। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर 19 फरवरी 2020 को बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा चेन्नई के EVP फिल्म सिटी में रात के शूट के दौरान हुआ। शूटिंग के समय एक बड़ी क्रेन पर भारी लाइटिंग सेट लगाया गया था। अचानक क्रेन गिर गई और वहां मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा, आर्ट असिस्टेंट चंद्रन और प्रोडक्शन असिस्टेंट मधु शामिल थे। कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया था।

आपके भी हाथ पैर अक्सर पड़ जाते हैं सुन्न? ये कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये

कभी‑कभी हम अचानक महसूस करते हैं कि हाथ या पैर सुन्न पड़ गए हैं या उनमें झनझनाहट हो रही है. इसे आम बोलचाल में “हाथ‑पैर सो जाना” कहा जाता है. यह स्थिति कभी‑कभी सामान्य होती है, लेकिन बार‑बार होने पर इसके पीछे कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हो सकते हैं. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं. 1. नसों पर दबाव पड़नासबसे सामान्य कारण है किसी एक स्थिति में लंबे समय तक बैठना या लेटना.जैसे पैर पर पैर रखकर बैठना या हाथ के नीचे सिर रखकर सोना.इससे नसों (nerves) पर दबाव पड़ता है और उस हिस्से में खून का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे सुन्नपन महसूस होता है. 2. खून का संचार धीमा होनाजब शरीर के किसी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता, तब वहां झनझनाहट या सुन्नपन होने लगता है.जैसे बहुत देर तक एक ही पोजीशन में रहने से. 3. विटामिन की कमीविटामिन B12, B6 या अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी नसें कमजोर हो जाती हैं.इससे हाथ‑पैरों में अक्सर झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है. 4. डायबिटीज का प्रभावडायबिटीज के मरीजों में नसों पर असर पड़ता है, जिसे न्यूरोपैथी कहा जाता है.इससे पैरों में सुन्नपन, जलन या चुभन हो सकती है. 5. रीढ़ (स्पाइन) से जुड़ी समस्याकमर या गर्दन की नस दबने पर हाथ या पैर सुन्न हो सकते हैं.जैसे स्लिप डिस्क या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस. 6. तनाव और चिंताकभी‑कभी ज्यादा तनाव या घबराहट के कारण भी शरीर में अजीब‑सी झनझनाहट महसूस होती है.यह मानसिक स्थिति का असर भी हो सकता है. कब ध्यान देना जरूरी है? अगर सुन्नपन:बार‑बार हो रहा हो.लंबे समय तक बना रहे.साथ में कमजोरी या दर्द हो.तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बचाव के उपायलंबे समय तक एक ही पोजीशन में न रहें.नियमित व्यायाम करें.सही पोषण लें, खासकर विटामिन B युक्त आहार.पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.बैठने और सोने की सही मुद्रा अपनाएं. निष्कर्षहाथ‑पैर सुन्न पड़ना ज्यादातर मामलों में सामान्य होता है और कुछ समय में ठीक हो जाता है. लेकिन बार‑बार ऐसा होना किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
Parul University Launches Target 2047 Centre for Future Skills

Hindi News Business Parul University Launches Target 2047 Centre For Future Skills | Global Tech Exposure वडोदरा12 मिनट पहले कॉपी लिंक देश की अग्रणी निजी विश्वविद्यालयों में शामिल वडोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी ने तकनीक आधारित शिक्षा और नवाचार को नई दिशा देने के लिए ‘लक्ष्य 2047 : सेंटर फॉर फ्यूचर स्किल्स’ की शुरुआत की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन से प्रेरित है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस यह सेंटर छात्रों को अकादमिक पढ़ाई और इंडस्ट्री में तेजी से बदलती तकनीकों के बीच तालमेल बैठाने में मदद करेगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुआ। AI, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस ‘लक्ष्य 2047’ के तहत कई हाईटेक इंडस्ट्रियल लैब्स स्थापित की गई हैं, जहां छात्रों को भविष्य की तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से दुनिया की कुछ जानीमानी टेक कंपनियों के सहयोग से स्टूडेंट्स को ग्लोबल टेक्नोलॉजी एक्सपोजर मिलेगा। ग्लोबल स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी लैब्स की सुविधा यूनिवर्सिटी में AWS, Apple, Adobe, Autodesk, ANSYS और VLSI जैसी टेक्नोलॉजी लैब्स भी तैयार की गई हैं। इन लैब्स में छात्र क्लाउड कंप्यूटिंग, iOS प्रोग्रामिंग, डिजिटल डिजाइन, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज और इंजीनियरिंग सिमुलेशन जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम कर सकेंगे। AICTE और AVPL/IDEA लैब जोन को भी इस इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया गया है। यह जोन इनोवेशन और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। NVIDIA लैब यह लैब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और GPU कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगी। Cisco लैब यहां साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। ABB इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स लैब इस लैब में इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ी रोबोटिक्स और ऑटोमेशन तकनीकों पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। AR/VR लैब यह लैब छात्रों को वर्चुअल और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराएगी। Microsoft लैब इसका फोकस छात्रों की कम्युनिकेशन और डिजिटल स्किल्स को बेहतर बनाने पर रहेगा। रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा नया मंच यूनिवर्सिटी में रिसर्च आधारित माइंड लैब, सेंसर लैब और AICTE समर्थित IDEA लैब भी स्थापित की गई हैं। इनका उद्देश्य छात्रों के भीतर रिसर्च और इनोवेशन की सोच को बढ़ावा देना है। इन सुविधाओं के जरिए छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि प्रयोग और शोध आधारित सीखने का अवसर मिलेगा। इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन और स्किल मिशन से जुड़ाव इस पहल को मजबूत बनाने के लिए यूनिवर्सिटी ने National Skill Development Corporation (NSDC) और Ethnotech Academy के साथ साझेदारी की है। इसके तहत छात्रों को इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन कोर्स, आर्थिक सहायता और राष्ट्रीय स्तर के स्किल मिशनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता और इंडस्ट्री रेडीनेस दोनों मजबूत होंगी। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सोच के साथ टेक्नोलॉजी शिक्षा ‘लक्ष्य 2047’ का उद्देश्य केवल तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी समझने वाले और वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाले प्रोफेशनल्स तैयार करना भी है। यह पहल ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए नैतिक नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इनोवेशन, इंडस्ट्री कनेक्शन और नैतिक मूल्यों का संतुलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारुल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. देवांशु पटेल ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऐसा वातावरण तैयार कर रही है, जहां इनोवेशन, इंडस्ट्री कनेक्शन और नैतिक मूल्यों का संतुलन छात्रों को भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘लक्ष्य 2047’ जैसी पहलें भारत के भविष्य के टैलेंट इकोसिस्टम और तकनीकी विकास को नई दिशा देंगी। शिक्षा में नए मानक स्थापित करने की कोशिश देश की अग्रणी यूनिवर्सिटीज में शुमार पारुल यूनिवर्सिटी अपनी ‘लक्ष्य 2047’ जैसी दूरदर्शी पहलों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री कनेक्टेड शिक्षा के जरिए यह सेंटर छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। ————————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔