Saturday, 22 Aug 2026 | 10:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह (पगड़ी पहनी है) और पंजाब के अन्य खिलाड़ी। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता।

पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए।

यह वीडियो 14 मई को धर्मशाला में खेले गए पंजाब-मुंबई मैच से पहले का है, जिसे तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 29 सेकंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है।

वीडियो देखिए…

शिवरामकृष्णन बोले- यह मजाक नहीं, रंगभेद है

पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’

शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट…

शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे।

शिवरामकृष्णन ने 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था

पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर

20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर

शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान।

कौन हैं शिवरामकृष्णन?

1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे।

1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।

——————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती

मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विराट कोहली की जर्सी पाकर खुश हुईं कोरियन कंटेंट क्रिएटर:RCB की जर्सी को किस किया, कहा- मैं कोरियन RCB फैन हूं

April 12, 2026/
12:16 pm

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन और दक्षिण कोरियाई कंटेंट क्रिएटर मिशेल का एक वीडियो इन दिनों चर्चा...

authorimg

February 27, 2026/
7:15 am

होमताजा खबरDelhi Ashwin AI बनेगा डॉक्टरों का बेस्ट फ्रेंड, बातचीत सुनकर बनाता है मेडिकल रिकॉर्ड Last Updated:February 27, 2026, 07:15...

India Gold Silver Import Duty Hiked

May 13, 2026/
7:05 am

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC)...

Adani Green Energy Profit Jumps 34% FY26

April 24, 2026/
5:20 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट...

बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे

April 23, 2026/
12:26 pm

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) का गुरुवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वे अपनी पत्नी के ऑपरेशन के...

राजनीति

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह (पगड़ी पहनी है) और पंजाब के अन्य खिलाड़ी। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता।

पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए।

यह वीडियो 14 मई को धर्मशाला में खेले गए पंजाब-मुंबई मैच से पहले का है, जिसे तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 29 सेकंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है।

वीडियो देखिए…

शिवरामकृष्णन बोले- यह मजाक नहीं, रंगभेद है

पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’

शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट…

शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे।

शिवरामकृष्णन ने 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था

पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर

20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर

शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान।

कौन हैं शिवरामकृष्णन?

1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे।

1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।

——————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती

मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket