पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 34 साल की फातिमा ने सोफी डिवाइन, फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ने 18-18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इससे पहले पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड निदा डार के नाम था। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। विमेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी फातिमा सना की यह पारी इंटरनेशनल के साथ ओवरऑल विमेंस टी-20 क्रिकेट में भी सबसे तेज फिफ्टी है। मैरी केली ने 2022 में वॉर्विकशायर और लॉरा हैरिस ने 2025 में ओटागो के लिए घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे। 19वें ओवर में 24 रन, 19 गेंदों में नाबाद 62 रन तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। फातिमा सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं। तब टीम का स्कोर 152 रन पर 4 विकेट था। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद कुदजई चिगोरा की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े। फातिमा ने 19वें ओवर में नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने ओवर में 4, 4, 6, 6 और 4 रन के साथ 24 रन बनाए। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का अंत दो चौकों के साथ किया और 19 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर फातिमा की तूफानी पारी और सायरा जबीन के नाबाद 50 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। यह टी-20 में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम ने 237 रन बनाए थे। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 90 रन पर सिमट गई। सादिया इकबाल और नशरा संधू ने मिलकर 5 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना ने भी 2.1 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। 2026 में 206 के स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बना रहीं फातिमा कप्तान फातिमा सना इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह 2026 में 5 पारियों में 229 रन के साथ पाकिस्तान की सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.30 का रहा है, जो इस साल 10 से ज्यादा गेंद खेलने वाली किसी भी महिला बल्लेबाज में सबसे बेहतर है। फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 90 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। —————————————————————– टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात मैच; GT की नजरें टॉप-2 पर IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर
ट्रम्प ईरान जंग के सवाल पर भड़के:पत्रकार को झूठा इंसान बताया, कहा- सच नहीं लिखते हो, खुद पर शर्म आनी चाहिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पत्रकार पर नाराजगी जताई। ट्रम्प ने रिपोर्टर को झूठा इंसान बताया और उसकी रिपोर्टिंग को देशद्रोह जैसा करार दिया। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में पूरी तरह सैन्य जीत हासिल की है और यह बात सभी मानते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ आप जैसे लोग ही सच नहीं लिखते। इसके बाद ट्रम्प ने पत्रकार पर तंज करते हुए कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह आप लिखते हैं, वह किसी तरह देशद्रोह जैसा है। आपके एडिटर आपको जो लिखने को कहते हैं, आप वही लिखते हैं। आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल द न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर डेविड सेंगर ने पूछा था कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी सैन्य जीत हासिल कर ली है, तो फिर अमेरिका ने अपने पॉलिटिकल टारगेट क्यों अचीव नहीं किए और हमला अभी भी क्यों जारी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Gold, Silver Prices Fall; Rupee Weakens, Petrol-Diesel Hike

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, विदेशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल पर ₹3/लीटर टैक्स लगाया पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी एक दिन में ₹18,693, सोना ₹2,949 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,949 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,911 रुपए और चांदी 1,17,433 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.14 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे गिरकर पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 पर बंद: निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में 15 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, ये 23,643 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टर्बो 5 नाम से आएगी रेडमी की गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी अपनी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ‘टर्बो’ सीरीज भारत में पहली बार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर जारी किया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आएगा। ये फोन चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी शुरुआती कीमत युआन1,999 (करीब ₹28,200) है। भारत में इसकी कीमत 45 हजार रुपए के आसपास रह सकती है और इसे 5 जून को पेश किया जा सकता है। यह वनप्लस नॉर्ड 6 और वीवो V70 FE जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold, Silver Prices Fall; Rupee Weakens, Petrol-Diesel Hike

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, विदेशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल पर ₹3/लीटर टैक्स लगाया पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी एक दिन में ₹18,693, सोना ₹2,949 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,949 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,911 रुपए और चांदी 1,17,433 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.14 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे गिरकर पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 पर बंद: निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में 15 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, ये 23,643 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टर्बो 5 नाम से आएगी रेडमी की गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी अपनी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ‘टर्बो’ सीरीज भारत में पहली बार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर जारी किया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आएगा। ये फोन चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी शुरुआती कीमत युआन1,999 (करीब ₹28,200) है। भारत में इसकी कीमत 45 हजार रुपए के आसपास रह सकती है और इसे 5 जून को पेश किया जा सकता है। यह वनप्लस नॉर्ड 6 और वीवो V70 FE जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था; कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री को शक के आधार पर रोका गया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री की गहन जांच की। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी और उसके सामान की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों को 24 कैरेट सोना मिला, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था। बरामद सोना कड़ा और गोल्ड बिस्किट के रूप में था। कस्टम विभाग के अनुसार जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1 किलो 676 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे सोने को कस्टम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया। वहीं आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सुरक्षा और निगरानी सख्त प्रारंभिक जांच में यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। कस्टम विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते एयरपोर्ट पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Hoshiarpur Borwell Child Rescue | 4 JCB Digging Underway

बोरवेल से बच्चे को निकालकर लाते NDRF के सदस्य। होशियारपुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 वर्षीय बच्चे को करीब 9 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलने के बाद बच्चा अपनी मां से लिपटकर रोया। NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों क . खेलते हुए बोरवेल में गिरा बच्चा करीब 30 फीट नीचे फंसा था। उसे शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बोरवेल से बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसी हालत खतरे से बाहर बताई गई। DC आशिका जैन और SSP संदीप कुमार मलिक ने ऑपरेशन का शुरुआत से नेतृत्व किया। बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद DC ने बताया कि बच्चे को बचाने के बाद एंबुलेंस में डॉक्टरी टीम के साथ आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में बच्चे के साथ मौजूद डॉक्टर और उसकी मां। DC ने बताई रेस्क्यू की कहानी 15 दिन से खोदा जा रहा था बोरवेल: DC ने बताया कि शाम करीब 4 बजे होशियारपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकटवर्ती गांव चक्क समाना में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मजदूर हरिंदर और आशा का बेटा गुरकरन सिंह अपने घर के बगल में खुले बोरवेल में गिर गया था। यह बोरवेल करीब 15 दिन से खोदा जा रहा था। जगह रेतीली होने से बच्चा फिसला: पाइप डालने के लिए आसपास गड्ढा खोदा गया था, लेकिन 15 इंच की पाइप लगाने के बाद उस गड्ढे को पूरी तरह भरा नहीं गया। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए वहां पहुंच गया। जगह रेतीली होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पाइप के साथ बनी खाली जगह में गिर गया। वह धीरे-धीरे नीचे गया: बच्चे की मां ने बताया कि वह सीधा पाइप में नहीं गिरा। जब बेटा गिर रहा था तो वह अंदर से आवाज लगा रहा था कि मुझे पकड़ लो। परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया और वह धीरे-धीरे नीचे चला गया। 30 फीट नीचे फंसा था बच्चा: बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद उसके बचाव के लिए बोरवेल के बिल्कुल बगल में 30 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया। इसके बाद बचाव टीमों ने बोर के साथ एक तंग रास्ता बनाकर शाफ्ट तक पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चा बोरवेल में गिरने के बाद करीब 30 फीट की गहराई पर फंस गया था। बचाव कार्य तेज करने के लिए जरूरी मशीनरी मौके पर लाई गई। बच्चे की हरकतों पर कैमरे से नजर रखी: जिला प्रशासन ने शाफ्ट में कैमरा और ऑक्सीजन पाइप भी नीचे उतारा, जिससे बच्चे की हरकतों को फुटेज के जरिए देखा जा रहा था। DC ने कहा कि NDRF की 40 से अधिक सदस्यों की टीम ने अपनी विशेषज्ञता से इस कठिन समय में ऑपरेशन को सुरक्षित ढंग से सफल बनाया। मां बोलीं- गिरते वक्त आवाज लगाई बच्चे की मां आशा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे बड़ा बेटा उनके पास आया और चाय बनाने के लिए कहा। उस समय वह घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते बाहर चले गए। मां के मुताबिक तभी छोटा बेटा गुरकरण अचानक बोरवेल में गिर गया। यह देखकर बड़ा बेटा घबराकर दौड़ता हुआ उनके पास आया और बताया कि उसका भाई गड्ढे में गिर गया है। उन्होंने बताया कि जब गुरकरण गिर रहा था तो वह अंदर से आवाज लगा रहा था कि “मुझे पकड़ लो।” परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया और वह धीरे-धीरे नीचे चला गया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक, DC आशिका जैन, आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मंत्री, सांसद मौके पर रहे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और होशियारपुर से लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल पूरे बचाव अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने गुरकरन को बचाने के लिए सभी टीमों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, अन्य टीमों और स्थानीय गांव वासियों की मदद से बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए पुख्ता प्रबंध किए, जिनकी वजह से गुरकरन की जान बच सकी। सांसद डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह बहुत नाजुक ऑपरेशन था और टीमों के लगातार प्रयासों से करीब 7 घंटे की जद्दोजहद के बाद इसे सफल बनाया गया। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब- बोरवेल में गिरा बच्चा, 90 फीट नीचे फंसा:गिरते वक्त आवाज लगाई- मुझे पकड़ लो; कैमरे में रोते दिखा, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन होशियारपुर में साढ़े 3 साल का बच्चा खेलते समय शाम 4 बजे 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूत्रों के अनुसार, बच्चा 90 फीट नीचे फंसा है, लेकिन डीसी आशिका जैन ने कहा कि बच्चा 10 से 20 फीट पर हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
Bhojshala Temple Dispute: 95-Year-Old Shares Unheard Struggle

. यह कहते हुए 95 साल के विमल गोधा की आंखें चमक जाती हैं। गोधा उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर साबित करने के लिए संघर्ष किया। भोज उत्सव समिति ने भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के संरक्षक अशोक कुमार जैन ने भोजशाला में हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत कराई थी। 16 मई को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर माना। फैसले के बाद भास्कर ने आंदोलन से जुड़े लोगों से बात की, जिन्होंने संघर्ष की यादें साझा कीं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला के बाहर खुशियां मनाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। सियासत और दमन का दौर विमल गोधा बताते हैं कि 1993 से 2003 के बीच दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच सीधा टकराव होता था। उस दौर में धारा 144, एहतियाती गिरफ्तारियां और बाहरी संतों के प्रवेश पर रोक आम थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर ‘शांति भंग’ के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हुए। आंदोलनकारियों का आरोप था कि सरकार हिंदू पूजा अधिकारों को नियंत्रित कर रही थी, जबकि प्रशासन इसे सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की कवायद बताता था। 2003 का वो खौफनाक मंजर विमल बताते हैं कि यह संघर्ष केवल पुरुषों का नहीं था। इसमें महिलाओं ने भी अभूतपूर्व साहस दिखाया। 2003 के लाठीचार्ज को याद करते हुए वे कहते हैं, उस दिन बसंत पंचमी थी। हम भोजशाला में पूजा करना चाहते थे, लेकिन दिग्विजय सरकार ने हमें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था। हमने चार समूह बनाए थे ताकि अलग-अलग रास्तों से भोजशाला पहुंच सकें। इस आंदोलन के बाद मिली पूजा की इजाजत गोधा बताते हैं कि इसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उस आंदोलन के बाद हर मंगलवार हिंदुओं को भोजशाला में आरती की परमिशन मिली थी। पांचवीं कक्षा से भोजशाला जा रहे विमल गोधा आज भी हर मंगलवार आरती में शामिल होते हैं। उनके लिए जीते-जी कोर्ट का फैसला देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। तस्वीर 2003 की है। विमल गोधा पुलिस को चकमा देकर भोजशाला की तरफ भागे थे। बचपन के बस्ते से सत्याग्रह तक का सफर भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक कुमार जैन की कहानी भी ऐसी ही है। 1965 से आंदोलन से जुड़े अशोक बताते हैं कि बचपन में वे स्कूल से सीधे भोजशाला पहुंच जाते थे। वे कहते हैं, हम बसंत पंचमी मनाना और पूजा करना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय हमें बाहर धकेला जाता था और झूठे केस लगाए जाते थे। 1992 में साध्वी ऋतंभरा के आह्वान के बाद यहां हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा तो आंदोलन और उग्र हो गया। अंततः 4 अप्रैल 2003 को एएसआई के आदेश के बाद यहां नियमित पूजा-अर्चना का मार्ग प्रशस्त हुआ। विवाद की जड़ें: राजा भोज से ब्रिटिश म्यूजियम तक भोजशाला का इतिहास 11वीं सदी के राजा भोज से जुड़ा है। उन्होंने इसे संस्कृत शिक्षा और कला के केंद्र के रूप में स्थापित किया था। यहां मां सरस्वती (वाग्देवी) का भव्य मंदिर था। बाद में यहां कमाल मौला मस्जिद बनी, जिससे यह स्थल दो समुदायों के दावे का केंद्र बन गया। वाग्देवी की ‘घर वापसी’ का इंतजार इस विवाद का सबसे भावुक पहलू मां वाग्देवी की वह प्रतिमा है, जिसे 1875-1880 के आसपास ब्रिटिश अधिकारी भारत से लंदन ले गए थे। काले पत्थर की यह सुंदर प्रतिमा आज ब्रिटिश म्यूजियम में रखी है। हिंदू संगठनों का मानना है कि जब तक मूल प्रतिमा वापस नहीं आती, संघर्ष अधूरा है। फिलहाल, ग्वालियर में एक नई प्रतिमा तैयार कराई गई है, जिसे प्रतीक स्वरूप स्थापित करने की योजना है। ब्रिटिश म्यूजियम ग्रेट रसल स्ट्रीट में मां वाग्देवी की यह प्रतिमा रखी हुई है। ऐसे चला कोर्ट में मामला…. साल 2022 में याचिका दायर यह मामला 2022 में तब शुरू हुआ था, जब रंजना अग्निहोत्री और उनके साथियों ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भोजशाला का धार्मिक स्वरूप तय करने और हिंदू समाज को पूर्ण अधिकार देने की मांग की थी। इसी प्रकरण में 2024 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भोजशाला परिसर का 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिनभर निर्बाध पूजा-अर्चना की अनुमति दी थी। 6 अप्रैल 2026 से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू हुई, जो 12 मई तक चली। हिंदू पक्ष ने मंदिर होने के तर्क दिए 6 से 9 अप्रैल तक हिंदू पक्ष की ओर से विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी और मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने भोजशाला को मंदिर बताते हुए तर्क रखे। याचिकाकर्ता पक्ष ने कोर्ट में कई ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य भी पेश किए। इनमें ASI सर्वेक्षणों और ऐतिहासिक अभिलेखों में मंदिर स्थापत्य के अवशेष, स्तंभ, शिलालेख और देवी सरस्वती से जुड़े प्रतीकों का उल्लेख शामिल था। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि ब्रिटिशकालीन गजेटियर और इतिहासकारों के दस्तावेजों में भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर और विद्या केंद्र बताया गया है। साथ ही परिसर में संस्कृत और प्राचीन नागरी लिपि के शिलालेख मिलने तथा लंबे समय से वसंत पंचमी सहित अन्य अवसरों पर पूजा-अर्चना की परंपरा का भी हवाला दिया गया। याचिकाकर्ता पक्ष का कहना था कि परिसर के कई संरचनात्मक तत्व इस्लामी स्थापत्य से पहले के हैं, जो मंदिर स्वरूप की ओर संकेत करते हैं। मुख्य याचिका के साथ चार अन्य याचिकाएं और एक अपील भी क्लब की गई थीं। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट पर उठाए सवाल मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में तर्क दिया था कि परिसर लंबे समय से कमाल मौला मस्जिद के रूप में उपयोग में रहा है और धार्मिक स्वरूप तय करने का अधिकार सिविल कोर्ट को है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने ASI सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्वे के दौरान उपलब्ध कराई गई तस्वीरें और वीडियोग्राफी स्पष्ट नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मामले के विपरीत भोजशाला में कोई स्थापित मूर्ति मौजूद नहीं है। फैसले की 7 बड़ी बातें… धार्मिक चरित्र मंदिर का: कोर्ट ने माना कि भोजशाला पहले हिंदू मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र था। इसके लिए ASI
IMD Weather Update; MP rajasthan Maharashtra heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | UP Bihar Chhattisgarh Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना7 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 6 राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली गिरने की दो घटनाएं हुईं। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। एमपी के कटनी में ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। बिहार में आंधी-बारिश के कारण कई मकानों पर पेड़ गिर गए। सड़क पर जाम लग गया। सिक्किम में सेना ने नाथूला-थेगू इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद होने के बाद फंसे कई टूरिस्ट को बचाया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 मई: झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार के 19 जिलों में, हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 18 मई: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… दिल्ली में धूप और तेज गर्मी से बचने की कोशिश करता दुकानदार। यूपी के कानपुर में तेज धूप में पेपर से खुद को ढंकती महिला। बिहार के पटना में तेज धूप में चेहरा ढंककर जाते लोग। यूपी के प्रयागराज में पूरा चेहरा ढंककर गाड़ी चलाता शख्स। मध्य प्रदेश के उमरिया में खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update; MP rajasthan Maharashtra heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | UP Bihar Chhattisgarh Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना57 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 6 राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली गिरने की दो घटनाएं हुईं। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। एमपी के कटनी में ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। बिहार में आंधी-बारिश के कारण कई मकानों पर पेड़ गिर गए। सड़क पर जाम लग गया। सिक्किम में सेना ने नाथूला-थेगू इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद होने के बाद फंसे कई टूरिस्ट को बचाया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 मई: झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार के 19 जिलों में, हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 18 मई: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… दिल्ली में धूप और तेज गर्मी से बचने की कोशिश करता दुकानदार। यूपी के कानपुर में तेज धूप में पेपर से खुद को ढंकती महिला। बिहार के पटना में तेज धूप में चेहरा ढंककर जाते लोग। यूपी के प्रयागराज में पूरा चेहरा ढंककर गाड़ी चलाता शख्स। मध्य प्रदेश के उमरिया में खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़:पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। हालात बिगड़े पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। लिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने चौकी पर हमला किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के तीन बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है। टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।







