Thursday, 26 Nov 2026 | 08:44 AM

Trending :

Gold, Silver Prices Fall; Rupee Weakens, Petrol-Diesel Hike

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, विदेशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल पर ₹3/लीटर टैक्स लगाया

पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी एक दिन में ₹18,693, सोना ₹2,949 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था

सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,949 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,911 रुपए और चांदी 1,17,433 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.14 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे गिरकर पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।

साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 पर बंद: निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में 15 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, ये 23,643 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. टर्बो 5 नाम से आएगी रेडमी की गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे

शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी अपनी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ‘टर्बो’ सीरीज भारत में पहली बार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर जारी किया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आएगा।

ये फोन चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी शुरुआती कीमत युआन1,999 (करीब ₹28,200) है। भारत में इसकी कीमत 45 हजार रुपए के आसपास रह सकती है और इसे 5 जून को पेश किया जा सकता है। यह वनप्लस नॉर्ड 6 और वीवो V70 FE जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Hyderabad Airport Bomb Threat | Security Forces Alert

May 17, 2026/
11:04 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक नीदरलैंड से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हैदराबाद एयरपोर्ट...

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

April 1, 2026/
4:01 pm

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल...

नेपाल बाढ़- 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी:अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 5 हजार अब भी लापता

September 8, 2026/
7:24 am

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के 13 दिन बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम अलग-अलग 7 हाईड्रोपॉवर...

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में कहां हुई सबसे बड़ी वोटिंग, कहां हुई सबसे कम? ये रही पूरी लिस्ट

April 24, 2026/
7:00 am

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित भाजपा प्रत्याशी तमिलसाई सुंदरराजन ने चुनाव आयोग के...

कमीशन मांगने का ऑडियो फिर भी कार्रवाई नहीं:दतिया में सीएचओ बोलीं- वेतन जारी कराने मानसिक प्रताड़ित किया

April 25, 2026/
10:48 pm

दतिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बी.के. वर्मा पर विभिन्न अनियमितताओं के आरोप...

राजनीति

Gold, Silver Prices Fall; Rupee Weakens, Petrol-Diesel Hike

Gold, Silver Prices Fall; Rupee Weakens, Petrol-Diesel Hike

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, विदेशों में बेचे जाने वाले पेट्रोल पर ₹3/लीटर टैक्स लगाया

पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी एक दिन में ₹18,693, सोना ₹2,949 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था

सोने-चांदी की कीमतों में 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 18,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,949 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,911 रुपए और चांदी 1,17,433 रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.14 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे गिरकर पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।

साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 पर बंद: निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में 15 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट रही, ये 23,643 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. टर्बो 5 नाम से आएगी रेडमी की गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे

शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी अपनी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ‘टर्बो’ सीरीज भारत में पहली बार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर जारी किया है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट के साथ आएगा।

ये फोन चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी शुरुआती कीमत युआन1,999 (करीब ₹28,200) है। भारत में इसकी कीमत 45 हजार रुपए के आसपास रह सकती है और इसे 5 जून को पेश किया जा सकता है। यह वनप्लस नॉर्ड 6 और वीवो V70 FE जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket