Tuesday, 30 Jun 2026 | 11:10 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव:पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़:पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश पर हंगामा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात तनाव के बाद इलाके में इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। कोई समस्या नहीं है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सुवेंदु ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 13 मई से सभी घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा था कि लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सीएम बनने के बाद सुवेंदु के चार बड़े फैसले चुनाव नतीजों के बाद से बंगाल में हिंसा पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की कई घटनाएं आई थी। रिजल्ट के दो दिन बाद ही 6 मई को नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसके अलावा दो और भाजपा और TMC समर्थकों की हत्या हुई थी। कई शहरों में TMC ऑफिस पर हमले की भी खबरे आई थी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया: असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में ‘वन्दे मातरम’ को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्टूटेंट्स को इसमें शामिल होना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

Summer Sleep Struggles; High Temperatures – REM Immunity Impact

Summer Sleep Struggles; High Temperatures - REM Immunity Impact

14 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक क्या आपने भी नोटिस किया है कि गर्मियों में देर से सोते हैं, फिर भी सुबह जल्दी आंख खुल जाती है? हाई टेम्परेचर और उमस नींद की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं। इसलिए हम नींद की तीसरी स्टेज यानी डीप स्लीप में नहीं पहुंच पाते और पूरी रात सोने के बाद भी शरीर को आराम नहीं मिलता। साइंस जर्नल ‘नेचर’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, तापमान बढ़ने के साथ नींद की अवधि कम हो जाती है और गहरी नींद पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। हर 10°C तापमान बढ़ने पर नींद की कमी का रिस्क और बढ़ जाता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- टेम्परेचर का नींद पर क्या असर पड़ता है? कौन-सी गलतियां नींद को प्रभावित करती हैं? अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? एक्सपर्ट: डॉ. विनीला सुरपनेनी, कंसल्टेंट, पल्मोनरी मेडिसिन, स्पर्श हॉस्पिटल, बेंगलुरु सवाल- टेम्परेचर (तापमान) और नींद का क्या संबंध है? जवाब- हमारे शरीर की अपनी एक क्लॉक होती है। इसे बॉडी क्लॉक या सर्केडियन रिद्म कहते हैं। ये अपने तरीके से शरीर की जरूरत के अनुसार नींद का इशारा करती है, पाचन शुरू करती है और शरीर को एक्टिव मोड में ले जाती है। इसका एक काम और है, शरीर को रात में नींद के समय गहरी नींद में ले जाने के लिए उसका टेम्परेचर सामान्य से कुछ डिग्री कम करना। अगर रात में हमारे आसपास का टेम्परेचर कम हो तो शरीर को कम मेहनत पड़ती है, अच्छी नींद आती है। अगर टेम्परेचर ज्यादा हो तो ज्यादा मेहनत पड़ती है। सवाल- तापमान जैसे-जैसे बढ़ता है, नींद की क्वालिटी खराब होती जाती है। ऐसा क्यों होता है? जवाब- ज्यादा तापमान में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बॉडी रिलैक्स मोड में नहीं जा पाती और नींद डिस्टर्ब हो जाती है। साथ ही गर्मी में डिहाइड्रेशन और बेचैनी भी बढ़ती है, जिससे बार-बार नींद खुलती है और पूरी नहीं हो पाती है। सवाल- क्या गर्मी का असर हमारी REM (रैपिड आई मूवमेंट) स्लीप पर भी पड़ता है? जवाब- हां, REM स्लीप प्रभावित होती है। दरअसल नींद की 4 स्टेज होती हैं- N1 (हल्की नींद की शुरुआत) जागने से नींद में जाने की अवस्था। ब्रेन धीरे-धीरे शांत होने लगता है। N2 (सामान्य नींद) शरीर रिलैक्स होता है, सांस और धड़कन धीमी होती है। सबसे ज्यादा समय इसी स्टेज में गुजरता है। N3 (गहरी नींद) सबसे गहरी नींद। शरीर की मरम्मत, ताकत वापस आना और इम्यून सिस्टम मजबूत होना इसी में होता है। REM (सपने वाली गहरी नींद) इस स्टेज में ज्यादा सपने आते हैं। ब्रेन एक्टिव रहता है लेकिन शरीर की मसल्स शांत रहती हैं। REM नींद की सबसे गहरी स्टेज है, यहां तक पहुंचने के लिए शरीर को बहुत आराम की जरूरत होती है। गर्मी में बेचैनी के कारण शरीर इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाता है। सवाल- गर्मियों में नींद कम आती है। क्या ये नॉर्मल है या ऐसा कमरे के ज्यादा टेम्परेचर के कारण होता है? जवाब- हां, यह काफी हद तक नॉर्मल है। कमरे के ज्यादा टेम्परेचर की वजह से भी ऐसा हाेता है। हाई टेम्परेचर, पसीना और असहजता शरीर के स्लीप सिग्नल्स को डिस्टर्ब कर देते हैं। अगर कमरे का तापमान कंट्रोल में रखा जाए, वेंटिलेशन अच्छा हो और शरीर हाइड्रेटेड रहे तो नींद अच्छी आती है। सवाल- गर्मियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, पाचन प्रभावित होता है। ऐसे में अगर नींद भी कम हो तो इसका ओवरऑल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जवाब- गर्मियों में शरीर पहले ही हाई टेम्परेचर के कारण स्ट्रेस में रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन पर असर पड़ता है। ऐसे में अगर नींद भी पूरी न हो, तो यह स्थिति और बिगड़ सकती है। नींद की कमी शरीर के मेटाबॉलिक फंक्शन, डाइजेशन, इम्यूनिटी और ब्रेन परफॉर्मेंस को सीधे प्रभावित करती है। ग्राफिक में देखिए इसका शरीर पर क्या असर होता है- सवाल- क्या गर्मियों में नींद न आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है? जवाब- आमतौर पर गर्मियों में नींद न आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। ऐसा शरीर का तापमान बढ़ने, ज्यादा पसीना, डिहाइड्रेशन और असहज माहौल की वजह से होता है। सवाल- क्या गर्मी का प्रभाव स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन पर भी पड़ता है? जवाब- मेलाटोनिन का सिक्रेशन (रिलीज होना) शरीर के तापमान और अंधेरे पर निर्भर करता है। रात में अंधेरा गहराने और शरीर का टेम्परेचर कम होने के साथ इसका सिक्रेशन बढ़ता है। अगर इन दोनों सें कोई एक कंडीशन न मिले तो यह प्रभावित हो सकता है। सवाल- क्या डिहाइड्रेशन होने या ज्यादा पसीना आने के कारण भी स्लीप क्वालिटी खराब हो सकती है? जवाब- हां, ये शरीर की नेचुरल कूलिंग प्रक्रिया को बाधित करते हैं। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो मेलाटोनिन लेवल कम हो जाता है और मांसपेशियों में ऐंठन या गला सूखने जैसी समस्याएं होती हैं, जिससे नींद बार-बार टूटती है। साथ ही अधिक पसीना आने से बिस्तर और कपड़ों में होने वाली असहजता आपको गहरी नींद में जाने से रोकती है, जिससे अगले दिन थकान और भारीपन महसूस होता है। सवाल- गर्मियों में स्लीप क्वालिटी मेंटेन रखने और अच्छी, गहरी नींद के टिप्स क्या हैं? जवाब– कुछ आसान आदतें और सही स्लीप एनवायर्नमेंट गहरी और आरामदायक नींद में मददगार होते हैं। ग्राफिक में गहरी नींद के लिए आसान टिप्स देखिए- सवाल- हमारी कौन-सी गलतियां गर्मी के मौसम में नींद को प्रभावित करती हैं? जवाब- स्लीप एनवायर्नमेंट, लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलतियां मिलकर नींद की क्वालिटी को खराब कर सकती हैं। अगर इन आदतों को समय रहते न सुधारा जाए, तो नींद से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी रह सकती हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में अच्छी नींद के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए? जवाब- अच्छी नींद के लिए डाइट हल्की और सुपाच्य होनी चाहिए। डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करें और स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को बढ़ाएं। ग्राफिक में देखिए कैसी डाइट होनी चाहिए- गहरी और आरामदायक नींद के लिए सही स्लीप एनवायर्नमेंट, संतुलित डाइट, पर्याप्त हाइड्रेशन और रेगुलर स्लीप रूटीन अपनाएं। छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर गर्मी के मौसम में

Riteish Deshmukh Success Story Explained; Raja Shivaji Ek Villain | Comedy Movies

Riteish Deshmukh Success Story Explained; Raja Shivaji Ek Villain | Comedy Movies

18 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक एक्टर बनने से पहले रितेश देशमुख ने न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्चर फर्म में काम किया था। कॉमेडी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे होने की वजह से लोग उन्हें अक्सर एक्टर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का बेटा कहते थे। डेब्यू फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के बाद उनकी कई फिल्में नहीं चलीं और उन्होंने दोबारा आर्किटेक्ट की नौकरी करने का फैसला कर लिया था। बाद में ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में बनाए रखा। फिर ‘एक विलेन’ में निगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने अलग पहचान बनाई। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रितेश देशमुख के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के सबसे छोटे बेटे हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक, लेकिन राजनीति से दूरी रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को लातूर, महाराष्ट्र में हुआ था। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक होने की वजह से उनका बचपन राजनीति और सार्वजनिक जीवन के माहौल में बीता। हालांकि रितेश ने कभी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर नहीं की। उनका झुकाव शुरुआत से ही क्रिएटिव फील्ड और डिजाइनिंग की तरफ था। आर्किटेक्चर की पढ़ाई, न्यूयॉर्क में नौकरी रितेश की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज, मुंबई से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्चर फर्म में काम किया। उस दौर में उनका फोकस पूरी तरह आर्किटेक्चर करियर पर था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्मों में काम करेंगे। रितेश को कॉलेज के दिनों से ही स्टेज, एक्टिंग और एंटरटेनमेंट पसंद था। हालांकि वह काफी शर्मीले स्वभाव के थे। राजनीतिक परिवार से होने की वजह से वह सीमित दायरे में रहते थे और उन्हें लगता था कि संभलकर रहना चाहिए। फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ 3 जनवरी 2003 को रिलीज हुई थी। ‘तुझे मेरी कसम’ से फिल्मों में एंट्री रितेश का फिल्मों में आने का विचार धीरे-धीरे बना। उस समय तेलुगु फिल्म ‘नुव्वे कवाली’ बड़ी हिट हुई थी और इसके हिंदी रीमेक की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रितेश तक फिल्म की स्क्रिप्ट पहुंची। शुरुआत में उन्होंने ओरिजिनल फिल्म देखने की कोशिश की, लेकिन भाषा समझ नहीं आने की वजह से ज्यादा देर नहीं देख पाए। बाद में निर्देशक के. विजय भास्कर ने उन्हें हैदराबाद बुलाकर पूरी स्क्रिप्ट सुनाई। रितेश स्क्रिप्ट और किरदार की सादगी से प्रभावित हुए। उन्हें लगा कि यह किरदार उनकी कॉलेज लाइफ जैसा है। रितेश कहते हैं- ‘तुझे मेरी कसम’ के जरिए मुझे सब करने का मौका मिला, जो मैं कॉलेज के दिनों में कभी खुलकर नहीं कर पाया था। ‘तुझे मेरी कसम’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं। लोग एक्टर से ज्यादा सीएम का बेटा मानते थे उस समय इंडस्ट्री में चर्चा थी कि मुख्यमंत्री के बेटे होने की वजह से उन्हें आसानी से लॉन्च मिल गया। लेकिन रितेश मानते हैं कि इस बैकग्राउंड की वजह से उन पर दबाव भी बहुत ज्यादा था। लोग उन्हें एक्टर से ज्यादा सीएम का बेटा मानते थे। डेब्यू के बाद उनका करियर आसान नहीं रहा। उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं और इंडस्ट्री में धारणा बनने लगी कि वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रितेश ने बताया था कि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तब उन्हें भरोसा नहीं था कि वह इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिक पाएंगे। फिल्में फ्लॉप हुईं तो एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आया रितेश ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उनकी लगातार पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। उस दौर में उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा था- एक वक्त ऐसा आया जब मेरी लगातार पांच फिल्में फ्लॉप हुईं। तब मैंने सोचा- बस, अब पैकअप… मैं वापस आर्किटेक्चर में चला जाऊंगा। उस दौर में इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई थी कि रितेश शायद लंबे समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाएंगे। लगातार असफल फिल्मों की वजह से उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ। कॉमेडी फिल्मों ने इंडस्ट्री में टिकने का मौका दिया लगातार असफलताओं के बाद रितेश के करियर ने नया मोड़ लिया। फ्लॉप फिल्मों के बाद जब उनकी फिल्में सफल होने लगीं, तो उन्हें लगा कि इंडस्ट्री में उनकी नई जिंदगी शुरू हो गई है। कॉमेडी फिल्मों में रितेश देशमुख की टाइमिंग दर्शकों को पसंद आने लगी। ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हे बेबी’, ‘धमाल’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई। दैनिक भास्कर से बातचीत में रितेश देशमुख कहते हैं- मैं लोगों का आभारी हूं। उस दौर में जब मैंने डेब्यू किया था, अगर किसी एक तरह की फिल्म हिट हो जाती थी तो उसी तरह के और काम मिलते थे। इसलिए मेरी एक कॉमेडी फिल्म चली, तो फिर मुझे दूसरी और तीसरी कॉमेडी फिल्म मिलीं। मैं खुशकिस्मत था कि कॉमेडी-जेनर ने मुझे लंबे समय तक इंडस्ट्री में बनाए रखा। रितेश के मुताबिक, राजनीतिक परिवार से आने की वजह से उन्होंने बचपन से हार और वापसी दोनों करीब से देखी हैं। यही वजह है कि वह असफलता से जल्दी टूटते नहीं हैं। कॉमेडी इमेज तोड़ने का फैसला किया रितेश देशमुख लंबे समय तक बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाते रहे। लेकिन करियर के एक दौर में उन्होंने अपनी इमेज तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने ऐसे किरदार चुनने शुरू किए, जिनमें उनका डार्क और खतरनाक अंदाज दिखाई दे। दिलचस्प बात यह रही कि विलेन के रूप में भी उन्हें काफी सराहना मिली। ‘एक विलेन’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट रितेश के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट ‘एक विलेन’ रही। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने राकेश महाडकर नाम के सीरियल किलर का किरदार निभाया

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। टीम कोलकाता को हराते ही टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं कोलकाता की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। अगर कोलकाता जीतती है तो उसकी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रहेंगी। पिछले दो दिनों में लखनऊ और मुंबई ने चेन्नई और पंजाब को हराकर उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। चेन्नई को बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। पंजाब को प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ और मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… चेन्नई 3 मैच बाद हारी, छठे स्थान पर पहुंची चेन्नई को लगातार 3 मैच जीतने के बाद हार मिली। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। इससे टीम का रन रेट (+0.027) और खराब हो गया और टीम छठे स्थान पर खिसक गई। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में हैदराबाद और गुजरात को हराना होगा। दूसरी ओर लखनऊ 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 10वें स्थान पर है। टीम के अगले दो मैच राजस्थान और पंजाब से हैं। बेंगलुरु मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। गुजरात अगर आज कोलकाता को हराती है तो पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में एक जीत चाहिए। टीम को पंजाब और हैदराबाद से खेलना है। हैदराबाद तीसरे स्थान पर कायम सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ लगभग तय करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब को दोनों मैच जीतने ही होंगे 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पंजाब को अब बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान को एक स्थान का फायदा चेन्नई की हार से राजस्थान को एक स्थान का फायदा हुआ है। रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें कमजोर कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम अगर गुजरात से हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की राह भी मुश्किल है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के मैच कोलकाता और राजस्थान से होने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन टॉप स्कोरर बनने से 7 रन दूर लखनऊ-चेन्नई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आज के मैच में 7 रन बनाते ही सुदर्शन टॉप पर आ जाएंगे। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Khabar hatke- Weird News: Wifes Daily Lie Detector Test

Khabar hatke- Weird News: Wifes Daily Lie Detector Test

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया। वहीं, ब्रिटेन में एक महिला अपने पति का रोज लाई डिटेक्टर टेस्ट करती है। उधर, ब्रिटेन के ही ब्रिस्टोल में एक कंपनी इंसानी पॉटी से बस चला रही है। . चीन में पैरेंट्स के साथ ऑफिस आए बच्चे ने पूरे ऑफिस को आग लगा दी। वहीं, छत्तीसगढ़ में पीएम की अपील के बाद एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी बारात बैलगाड़ी पर निकाली। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने IPL 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में अंशुल कम्बोज के दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 4-4 सिक्स लगे। पहले मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के ओवर में 28 रन बटोरे, फिर निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। लखनऊ-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. अंशुल ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन दिए। IPL में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60+ रन देने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले खलील अहमद ने 2025 में RCB के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दिए थे। अंशुल की 16 में से 11 गेंदों पर चौका या छक्का लगा। यानी उनकी 68.75% गेंदें बाउंड्री के लिए गईं। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर के स्पेल में इससे खराब बाउंड्री प्रतिशत सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर का रहा है, जिनकी 2024 में दिल्ली के खिलाफ 12 में से 10 गेंदों पर बाउंड्री लगी थी। अंशुल ने अपने स्पेल में 8 छक्के भी खाए, जो IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में यश दयाल ने KKR के खिलाफ 8 छक्के दिए थे। 2. मार्श ने LSG के लिए इस सीजन लगाए 31 छक्के मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 31 छक्के हो गए हैं। LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 3. मार्श-इंग्लिस ने लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए IPL में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। LSG के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने 2022 में KKR के खिलाफ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 4. पूरन LSG के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले फील्डर लखनऊ के निकोलस पूरन टीम के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 21 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20-20 कैच हैं। 5. CSK ने इस सीजन 21 खिलाड़ियों को मौका दिया चेन्नई ने IPL 2026 में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिला, जो इस सीजन CSK के लिए खेलने वाले 21वें खिलाड़ी बने। इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से ज्यादा खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। 6. अंशुल ने पावरप्ले में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर फेंका चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के एक ओवर में मिचेल मार्श ने 28 रन बटोर दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी CSK गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2024 में मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे ओवर में 27 रन दिए थे। वहीं, मार्श ने इस ओवर में 28 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बराबरी भी कर ली। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2025 में विशाखापट्टनम में ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 28 रन बनाए थे। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दोनों टीमें काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरीं उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 2. संजू ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए चेन्नई के संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने कवर के ऊपर शानदार ड्राइव लगाकर पहला चौका हासिल किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में दमदार शॉट खेला। पांचवीं गेंद पर संजू को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री तक पहुंच गई। 3. आकाश ने 3 विकेट लेकर तीन बार निकाली पर्ची लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डालते हुए ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट किया। हर विकेट के बाद आकाश ने जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। पर्ची पर लिखा था- “आकाश जानता है कि उसे टी-20 में विकेट कैसे लेना है।” 3.5 ओवर में आकाश ने हार्ड लेंथ गेंद पर गायकवाड को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया। अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर कैच हो गया। इसके बाद 5.3 ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को डीप स्क्वेयर लेग पर कैच कराया। फिर 7.2 ओवर में आकाश ने उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर उर्विल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। तीसरा विकेट लेते ही आकाश ने फिर पर्ची निकालकर जश्न मनाया। 4. कार्तिक की सिक्स से फिफ्टी चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फुल गेंद डाली, जिसे कार्तिक ने फ्रंट फुट पर आकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। 5. मार्श ने लगातार चार छक्के लगाए लखनऊ के बैटर मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में लगातार 4 सिक्स लगा दिए। अंशुल की बॉल पर पहला सिक्स कवर के ऊपर से आया, जबकि अगली तीन गेंदों पर उन्होंने डीप

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। टीम कोलकाता को हराते ही टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं कोलकाता की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। अगर कोलकाता जीतती है तो उसकी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रहेंगी। पिछले दो दिनों में लखनऊ और मुंबई ने चेन्नई और पंजाब को हराकर उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। चेन्नई को बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। पंजाब को प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ और मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… चेन्नई 3 मैच बाद हारी, छठे स्थान पर पहुंची चेन्नई को लगातार 3 मैच जीतने के बाद हार मिली। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। इससे टीम का रन रेट (+0.027) और खराब हो गया और टीम छठे स्थान पर खिसक गई। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में हैदराबाद और गुजरात को हराना होगा। दूसरी ओर लखनऊ 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 10वें स्थान पर है। टीम के अगले दो मैच राजस्थान और पंजाब से हैं। बेंगलुरु मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। गुजरात अगर आज कोलकाता को हराती है तो पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में एक जीत चाहिए। टीम को पंजाब और हैदराबाद से खेलना है। हैदराबाद तीसरे स्थान पर कायम सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ लगभग तय करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब को दोनों मैच जीतने ही होंगे 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पंजाब को अब बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान को एक स्थान का फायदा चेन्नई की हार से राजस्थान को एक स्थान का फायदा हुआ है। रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें कमजोर कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम अगर गुजरात से हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की राह भी मुश्किल है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के मैच कोलकाता और राजस्थान से होने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन टॉप स्कोरर बनने से 7 रन दूर लखनऊ-चेन्नई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आज के मैच में 7 रन बनाते ही सुदर्शन टॉप पर आ जाएंगे। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…