India Petrol Windfall Tax Up; Pakistan Oil Prices Down; Silver Import Licence

Hindi News Business India Petrol Windfall Tax Up; Pakistan Oil Prices Down; Silver Import Licence नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई: अब विदेश से मंगाने के लिए लाइसेंस जरूरी; 3 दिन पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। पहले इनका आयात आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब इन्हें ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। सरकार का कहना है कि गैर-जरूरी आयात कम करने और विदेशी मुद्रा के खर्च को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल पर ₹3 विंडफॉल टैक्स, डीजल-जेट फ्यूल पर ड्यूटी घटी: एक्सपोर्ट बैलेंस करने के लिए फैसला, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर नहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। भारत में तेल की कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ: पेट्रोल 409.78 और हाई-स्पीड डीजल 409.58 रुपए लीटर मिल रहा, भारत में कल ₹3-3 महंगे हुए थे पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए लीटर (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती की है। इसके बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। नई कीमतें आज यानी 16 मई से लागू हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इस कमी से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट को थोड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पेट्रोल का सीधा असर मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी गाड़ियों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी इस हफ्ते ₹12,900 महंगी, ₹2.69 लाख पहुंची: सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख का हुआ, इस साल ₹25,015 बढ़ा इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 12,900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 मई को 2.56 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में 7,132 की बढ़ोतरी हुई। 9 मई को 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.58 रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘खतरों के खिलाड़ी’ में विशाल सिंह की होगी वापसी:बोले- मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं; महेंद्र सिंह धोनी की बात ने मुझे बदला

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह एक बार फिर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी विशाल इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और फाइनल तक पहुंचे थे। अब ‘डर का नया दौर’ थीम वाले इस सीजन में वह एक बार फिर शो में लौट रहे हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विशाल ने अपने डर, संघर्ष, दिल टूटने के दर्द और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। सवाल: दूसरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी कर रहे हैं। इस बार कितना एक्साइटमेंट है? जवाब: यह शो ऐसा है जो आपके साथ रह जाता है। हमें थ्रिल और एक्शन बहुत पसंद है। जैसे स्पोर्ट्स में कोई मैच जीतने का एहसास आपके साथ रहता है, वैसे ही यह शो भी मेरे लिए वैसा ही है। सांप, बिच्छू, ऊंचाई… बचपन से मैंने बहुत चीजें फेस की हैं। शायद इसलिए मुझे यह शो और ज्यादा पसंद है। लोग कहते हैं कि डर का सामना करने से डर खत्म हो जाता है। यह सिर्फ किताबों में अच्छा लगता है। असल में जब आप दोबारा डर का सामना करते हो, तो डर और ज्यादा बढ़ जाता है। सवाल: क्या पहली बार अधूरा रह गया सफर इस बार आपको और मोटिवेट कर रहा है? जवाब: बिल्कुल। स्पोर्ट्समैन के लिए जीत-हार बहुत मायने रखती है। अगर कुछ अधूरा रह जाए, तो वो अंदर कहीं रह जाता है। मेरे लिए भी यह सफर थोड़ा अधूरा रह गया था। शायद इसलिए मैं दोबारा लौट रहा हूं। सवाल: छोटे शहर से मुंबई आने तक का सफर कैसा रहा? जवाब: मैं बिहार से हूं। जब मुंबई आया, तब मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं और सपने बहुत बड़े थे। यहां आकर समझ आया कि सिर्फ सपने काफी नहीं होते। खुद को बदलना पड़ता है। मैंने खुद को A से लेकर Z तक बदल दिया और आज जो हूं, वो सब उसी सफर का हिस्सा है। महेंद्र सिंह धोनी की एक बात ने बहुत मदद की। उन्होंने कहा था- ‘अपने साथ ईमानदार रहो।’ ईमानदार रहने का मतलब सिर्फ सच बोलना नहीं है, बल्कि खुद को समझना है कि आपकी ताकत क्या है, आपकी कमी क्या है और आप किस रेस के लिए बने हो। जब मैंने खुद को समझना शुरू किया, तब जिंदगी आसान लगने लगी। सवाल: क्या आज भी किसी चीज का डर लगता है? जवाब: पहले मुझे लगता था कि कहीं मेरा कॉन्फिडेंस खत्म न हो जाए, लेकिन अब समझ आया कि कॉन्फिडेंस कोई बाहर की चीज नहीं है, वो आपके अंदर होता है। अब मुझे डर कम लगता है। सवाल: क्या रियलिटी शो में आपका अनफिल्टर्ड और सीधा स्वभाव कभी नुकसान पहुंचाता है? जवाब: परिपक्व होना बहुत जरूरी है। पहले मैं बहुत भोला था। छोटे शहर से आया था, दुनिया उतनी नहीं देखी थी। लेकिन जब आप बड़े लेवल पर कॉम्पिटिशन देखते हो, तब समझ आता है कि सिर्फ अच्छा इंसान होना काफी नहीं है। बहुत कुछ सीखना पड़ता है। सवाल: हार्टब्रेक ने आपको कितना बदला? जवाब: बहुत ज्यादा। हार्टब्रेक बहुत जरूरी होता है। लोग पूछते हैं कि क्या मैं उससे बाहर आ गया हूं? सच कहूं तो नहीं। मैं आज भी उससे रिकवर कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे प्यार से शिकायत है। प्यार जिंदगी का बहुत खूबसूरत हिस्सा है। सवाल: इस बार शो में आपकी रणनीति क्या होगी? जवाब: जब पहली बार गया था, तब मैं सिर्फ ‘विशाल आदित्य सिंह’ था। इस बार मैं ‘बिहार के आरा जिला वाला विशाल’ बनकर जा रहा हूं। इस बार पूरी देसी एनर्जी के साथ जाऊंगा। सवाल: बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कैसी बॉन्डिंग रहने वाली है? जवाब: मैं कैमरे के लिए अलग बनने की कोशिश नहीं करता। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहता हूं। जो मुझे प्यार देगा, मैं उसे और ज्यादा प्यार दूंगा। जो नफरत देगा, उसे वही वापस मिलेगा, लेकिन आखिर में हर कोई यहां कॉम्पिटिटर है। पुराने खिलाड़ी हों या नए, सबको भय के देवता यानी रोहित शेट्टी से बचके रहना है। सवाल: पहली बार जब शो किया था, तब लोगों का कैसा रिएक्शन था? जवाब: लोगों ने बहुत प्यार दिया। सबने कहा कि चाहे मैं टास्क के दौरान जीतूं या हारूं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। वही बात मुझे इस बार भी मोटिवेट करती है।
‘खतरों के खिलाड़ी’ में विशाल सिंह की होगी वापसी:बोले- मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं; महेंद्र सिंह धोनी की बात ने मुझे बदला

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह एक बार फिर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी विशाल इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और फाइनल तक पहुंचे थे। अब ‘डर का नया दौर’ थीम वाले इस सीजन में वह एक बार फिर शो में लौट रहे हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विशाल ने अपने डर, संघर्ष, दिल टूटने के दर्द और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। सवाल: दूसरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी कर रहे हैं। इस बार कितना एक्साइटमेंट है? जवाब: यह शो ऐसा है जो आपके साथ रह जाता है। हमें थ्रिल और एक्शन बहुत पसंद है। जैसे स्पोर्ट्स में कोई मैच जीतने का एहसास आपके साथ रहता है, वैसे ही यह शो भी मेरे लिए वैसा ही है। सांप, बिच्छू, ऊंचाई… बचपन से मैंने बहुत चीजें फेस की हैं। शायद इसलिए मुझे यह शो और ज्यादा पसंद है। लोग कहते हैं कि डर का सामना करने से डर खत्म हो जाता है। यह सिर्फ किताबों में अच्छा लगता है। असल में जब आप दोबारा डर का सामना करते हो, तो डर और ज्यादा बढ़ जाता है। सवाल: क्या पहली बार अधूरा रह गया सफर इस बार आपको और मोटिवेट कर रहा है? जवाब: बिल्कुल। स्पोर्ट्समैन के लिए जीत-हार बहुत मायने रखती है। अगर कुछ अधूरा रह जाए, तो वो अंदर कहीं रह जाता है। मेरे लिए भी यह सफर थोड़ा अधूरा रह गया था। शायद इसलिए मैं दोबारा लौट रहा हूं। सवाल: छोटे शहर से मुंबई आने तक का सफर कैसा रहा? जवाब: मैं बिहार से हूं। जब मुंबई आया, तब मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं और सपने बहुत बड़े थे। यहां आकर समझ आया कि सिर्फ सपने काफी नहीं होते। खुद को बदलना पड़ता है। मैंने खुद को A से लेकर Z तक बदल दिया और आज जो हूं, वो सब उसी सफर का हिस्सा है। महेंद्र सिंह धोनी की एक बात ने बहुत मदद की। उन्होंने कहा था- ‘अपने साथ ईमानदार रहो।’ ईमानदार रहने का मतलब सिर्फ सच बोलना नहीं है, बल्कि खुद को समझना है कि आपकी ताकत क्या है, आपकी कमी क्या है और आप किस रेस के लिए बने हो। जब मैंने खुद को समझना शुरू किया, तब जिंदगी आसान लगने लगी। सवाल: क्या आज भी किसी चीज का डर लगता है? जवाब: पहले मुझे लगता था कि कहीं मेरा कॉन्फिडेंस खत्म न हो जाए, लेकिन अब समझ आया कि कॉन्फिडेंस कोई बाहर की चीज नहीं है, वो आपके अंदर होता है। अब मुझे डर कम लगता है। सवाल: क्या रियलिटी शो में आपका अनफिल्टर्ड और सीधा स्वभाव कभी नुकसान पहुंचाता है? जवाब: परिपक्व होना बहुत जरूरी है। पहले मैं बहुत भोला था। छोटे शहर से आया था, दुनिया उतनी नहीं देखी थी। लेकिन जब आप बड़े लेवल पर कॉम्पिटिशन देखते हो, तब समझ आता है कि सिर्फ अच्छा इंसान होना काफी नहीं है। बहुत कुछ सीखना पड़ता है। सवाल: हार्टब्रेक ने आपको कितना बदला? जवाब: बहुत ज्यादा। हार्टब्रेक बहुत जरूरी होता है। लोग पूछते हैं कि क्या मैं उससे बाहर आ गया हूं? सच कहूं तो नहीं। मैं आज भी उससे रिकवर कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे प्यार से शिकायत है। प्यार जिंदगी का बहुत खूबसूरत हिस्सा है। सवाल: इस बार शो में आपकी रणनीति क्या होगी? जवाब: जब पहली बार गया था, तब मैं सिर्फ ‘विशाल आदित्य सिंह’ था। इस बार मैं ‘बिहार के आरा जिला वाला विशाल’ बनकर जा रहा हूं। इस बार पूरी देसी एनर्जी के साथ जाऊंगा। सवाल: बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कैसी बॉन्डिंग रहने वाली है? जवाब: मैं कैमरे के लिए अलग बनने की कोशिश नहीं करता। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहता हूं। जो मुझे प्यार देगा, मैं उसे और ज्यादा प्यार दूंगा। जो नफरत देगा, उसे वही वापस मिलेगा, लेकिन आखिर में हर कोई यहां कॉम्पिटिटर है। पुराने खिलाड़ी हों या नए, सबको भय के देवता यानी रोहित शेट्टी से बचके रहना है। सवाल: पहली बार जब शो किया था, तब लोगों का कैसा रिएक्शन था? जवाब: लोगों ने बहुत प्यार दिया। सबने कहा कि चाहे मैं टास्क के दौरान जीतूं या हारूं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। वही बात मुझे इस बार भी मोटिवेट करती है।
Big revelation in NEET paper leak case

जयपुर21 मिनट पहलेलेखक: अवधेश आकोदिया कॉपी लिंक पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI कुलकर्णी को ही लीक मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि नीट-26 के लिए फाइनल हुए पेपर के दोनों सेट प्रिंट होने से पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से लीक हो गए थे। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि जो पेपर 3 मई को परीक्षा में आया और जो रिजर्व में रखा गया था, दोनों के बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सभी सवाल हूबहू क्वेश्चन बैंक (गेस पेपर) में थे। फिजिक्स के भी कुछ सवाल लीक होने के सबूत मिले असिस्टेंट प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी ने केमिस्ट्री और सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधरे ने बायोलॉजी के सवाल एनटीए से चोरी किए। दोनों पेपर बनाने वाली एक्सपर्ट टीम का हिस्सा थे। सीबीआई को इसी पैटर्न पर फिजिक्स के भी कुछ सवाल लीक होने के सबूत मिले हैं और एजेंसी ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। हर साल नीट के पेपर के दो सेट प्रिंट होते हैं हर साल नीट के पेपर के दो सेट प्रिंट होते हैं। इनमें से कौन सा सेट परीक्षा में आएगा, यह आमतौर पर एनटीए के डीजी तय करते हैं। उनके अलावा किसी और को इसकी जानकारी नहीं होती। दूसरे पेपर को रिजर्व में रखा जाता है ताकि ऐन वक्त पर कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके। सीबीआई की जांच में खुलासा सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि जिस क्वेश्चन बैंक की कई राज्यों में खरीद-फरोख्त हुई, उसे पीवी कुलकर्णी और मनीषा गुरुनाथ मांधरे ने मिलकर तैयार किया था। इसमें बायोलॉजी के 180 और केमिस्ट्री के 90 सवाल एनटीए की ओर से प्रिंट करवाए गए पेपर के दोनों सेट से लिए गए थे। चूंकि इनमें से एक पेपर परीक्षा में आया, इसलिए बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 45 सवाल हूबहू क्वेश्चन बैंक से मैच कर गए। नीट पेपर पांच चरणों में फाइनल होता है पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे एनटीए की ‘पेपर वेटिंग टीम’ में थे। इस टीम का काम सवालों की गहनता से जांच करना होता है। इसी वजह से कुलकर्णी के पास केमिस्ट्री और मनीषा के पास बायोलॉजी के सवालों का एक्सेस था। नीट पेपर पांच चरणों में फाइनल होता है। पहले चरण में अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट इतने प्रश्न बनाते हैं कि पेपर के 5 सेट बन जाएं। दूसरा चरण मॉडरेशन का होता है। इसमें 5 सेट में से छांटकर 2 सेट बनाए जाते हैं। इसके लिए अलग एक्सपर्ट आते हैं। तीसरा चरण वेटिंग का होता है, जिसमें तीनों विषय के नए एक्सपर्ट प्रश्नों की गलतियां और अशुद्धियां ठीक करते हैं। चौथे चरण में तीनों विषयों के प्रश्नों को एक जगह कंपाइल किया जाता है और पांचवें चरण में पेपर की प्रिंटिंग होती है। सवाल- बिना अंदरूनी मिलीभगत लीक असंभव है, असली मास्टरमाइंड कौन? बायोलॉजी व केमिस्ट्री के सवाल लीक करने वाले एक्सपट्र्स तो पकड़ में हैं, पर असली मास्टरमाइंड फरार है। एनटीए दफ्तर में एक्सपर्ट पेपर बनाते हैं, उसकी सुरक्षा इतनी सख्त होती है कि बिना किसी अंदरूनी मिलीभगत के प्रश्न बाहर आना असंभव है। सीसीटीवी के अलावा 10-12 अधिकारी हर एक्सपर्ट पर निगाह रखते हैं। कोई एक्सपर्ट लाइब्रेरी भी जाता है, तो एनटीए के अधिकारी उसके साथ होते हैं। एक्सपट्र्स में एनटीए की साख खराब, सीनियर पेपर ही नहीं बनाना चाहते जांच में आया कि पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे कई साल से पेपर सेटर टीम में थे। कुलकर्णी असिस्टेंट प्रोफेसर था, जबकि मंधारे सीनियर टीचर। ज्यादातर एक्सपट्र्स की प्रोफाइल ऐसी ही है, क्योंकि सीनियर प्रोफेसर एनटीए के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। भास्कर को कुछ एक्सपट्र्स ने बताया कि कई साल से नीट किसी न किसी विवाद में है। पता नहीं कब, बिना किसी गड़बड़ी में लिप्त हुए भी गाज गिर जाए। —– ये खबरें भी पढ़िए… 1- NEET पेपरलीक के मास्टरमाइंड लग्जरी लाइफ के शौकीन, परिवार बोला-वे प्रॉपर्टी खरीदते हैं, पेपर नहीं NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड भाइयों मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। आरोपियों ने एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर खरीदा था। पूरी खबर पढ़िए… 2- NEET पेपर लीक- ‘गेस पेपर’ बनाकर 10 राज्यों में बेचा, 120+ सवाल हूबहू मिले देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के रद्द होने के पीछे की असली कहानी सामने आ गई है। भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भास्कर अपडेट्स:असम में देश की पहली AI पावर्ड बैंक ब्रांच शुरू, बिना कागज के होंगे सारे काम

असम के गुवाहाटी में शनिवार को स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई-संचालित फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल का मेल) बैंकिंग शाखा शुरू हुई। यहां एआई-सक्षम सेल्फ-सर्विस कियोस्क, पेपरलेस कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक बिना किसी अलग आवेदन के यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे लोन भी ले सकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस शाखा का उद्घाटन किया। बैंक का कहना है कि इस मॉडल से छोटे कारोबारियों और सीमित बैंकिंग पहुंच वाले ग्राहकों के लिए कर्ज, बचत और भुगतान जैसी सेवाएं आसान होंगी।
Gujarat Safari ACs for Animals | Rajasthan Heatwave

Hindi News National Gujarat Safari ACs For Animals | Rajasthan Heatwave | Maharashtra Hottest नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ27 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यवतमाल और ब्रह्मपुरी में 45.2°C पारा रहा। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। पर्यटकों के लिए भी ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था की गई है। राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार को कई इलाकों में हीटवेव और 45°C तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। फलोदी में शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 मई: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरलम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। 19 मई: उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी। झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है। देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें… प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे। बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछा से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा। जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भास्कर अपडेट्स:असम में देश की पहली AI पावर्ड बैंक ब्रांच शुरू, बिना कागज के होंगे सारे काम

असम के गुवाहाटी में शनिवार को स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई-संचालित फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल का मेल) बैंकिंग शाखा शुरू हुई। यहां एआई-सक्षम सेल्फ-सर्विस कियोस्क, पेपरलेस कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक बिना किसी अलग आवेदन के यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे लोन भी ले सकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस शाखा का उद्घाटन किया। बैंक का कहना है कि इस मॉडल से छोटे कारोबारियों और सीमित बैंकिंग पहुंच वाले ग्राहकों के लिए कर्ज, बचत और भुगतान जैसी सेवाएं आसान होंगी।
Gujarat Safari ACs for Animals | Rajasthan Heatwave

Hindi News National Gujarat Safari ACs For Animals | Rajasthan Heatwave | Maharashtra Hottest नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ1 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यवतमाल और ब्रह्मपुरी में 45.2°C पारा रहा। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। पर्यटकों के लिए भी ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था की गई है। राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार को कई इलाकों में हीटवेव और 45°C तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। फलोदी में शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 मई: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरलम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। 19 मई: उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी। झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है। देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें… प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे। बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछा से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा। जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Summer Muscle Pain Reason; Heat Cramps Symptoms & Prevention Tips

Hindi News Lifestyle Summer Muscle Pain Reason; Heat Cramps Symptoms & Prevention Tips | Dehydration 31 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक गर्मियों की तपिश के कारण डिहाइड्रेशन के साथ बॉडी मसल्स भी प्रभावित होती हैं। इसके कारण बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का इशारा हो सकता है। दरअसल गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। इसके कारण मसल्स में खिंचाव, दर्द और क्रैम्प्स की समस्या बढ़ जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो परेशानी और गंभीर हो सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में मसल्स पेन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- किन वजहों से मसल्स पेन बढ़ सकता है? मसल्स बैलेंस के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? एक्सपर्ट: डॉ. अली शेर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने पर मसल्स पर क्या असर पड़ता है? जवाब- टेम्परेचर बढ़ने से शरीर पर ये असर होते हैं- मसल्स जल्दी थक जाती हैं। मसल्स की ताकत और कार्यक्षमता घट सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में जकड़न महसूस हो सकती है। हीट स्ट्रेस मसल्स रिकवरी को भी धीमा कर सकता है। सवाल- गर्मियों में मसल्स पेन और क्रैम्प्स के केस क्यों बढ़ते हैं? जवाब- गर्मियों में इसलिए मसल्स पेन और क्रैम्प्स बढ़ते हैं- ज्यादा पसीने से इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हो जाता है। सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मसल्स सही से काम नहीं कर पाते हैं। डिहाइड्रेशन मसल्स को सख्त और सेंसिटिव बना देता है। ज्यादा गर्मी से ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है। ऐसे में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और पानी कम पीने से क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं। सवाल- गर्मियों में मसल्स से जुड़ी कौन-सी समस्याएं ज्यादा होती हैं? जवाब- गर्मी में हीट क्रैम्प्स, मसल्स में खिंचाव, कमजोरी और लो एनर्जी के साथ बॉडी पेन जैसी समस्याएं कॉमन हैं। सभी प्रॉब्लम्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन वजहों से मसल्स पेन बढ़ सकता है? जवाब- इन कारणों से बढ़ता है मसल्स पेन- ज्यादा या अचानक हैवी एक्सरसाइज करने से मसल्स पर स्ट्रेस बढ़ता है। डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है, इससे ऐंठन हो सकती है। इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस के कारण मसल्स की रिकवरी नहीं हो पाती तो दर्द बढ़ता है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में रहने से ब्लड फ्लो रुक सकता है। इससे जकड़न हो सकती है। सवाल- डिहाइड्रेशन मसल्स पेन को कैसे ट्रिगर करता है? जवाब- बॉडी मसल्स की हर सेल के कामकाज के लिए जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर ये असर होते हैं- शरीर में पानी की कमी होने पर बॉडी मसल्स की सेल्स ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। पानी कम होने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ता है, जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है। मसल्स टाइट होने से खिंचाव (क्रैम्प्स) और दर्द हो सकता है। पानी की कमी से ब्लड गाढ़ा हो जाता है। इससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण ऑक्सीजन और पोषक तत्व मसल्स तक नहीं पहुंच पाते हैं। यूरिन के जरिए सभी वेस्ट बाहर नहीं निकल पाते हैं, इनके जमा होने से दर्द और थकान बढ़ती है। मसल्स की रिकवरी स्लो हो जाती है। ऐसे में क्रैम्प्स या ब्रेकडाउन होने पर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। सवाल- किन लोगों को गर्मियों में मसल्स पेन का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर सही हाइड्रेशन न हो तो क्या वर्कआउट या एक्सरसाइज से गर्मियों में मसल पेन बढ़ सकता है? जवाब- हां, डिहाइड्रेटेड बॉडी में एक्सरसाइज करने से मसल्स पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है। एक्सरसाइज के दौरान पसीना बढ़ जाता है। इसके कारण इलेक्ट्रोलाइट्स और कम हो जाते हैं। इससे मसल्स के संकुचन और रिलैक्सेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। कुल मिलाकर डिहाइड्रेशन के कारण बनी कंडीशंस और खराब हो जाती है। सवाल- गर्मियों में मसल्स के किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- अगर बार-बार मसल्स क्रैम्प्स हों, चलने-फिरने में दर्द-जकड़न महसूस हो रही हो या मसल्स में अचानक खिंचाव हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ग्राफिक में देखिए, मसल्स से जुड़े किन संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए- सवाल- कौन-सी खराब आदतें गर्मियों में मसल्स पेन बढ़ा सकती हैं? जवाब- रोजमर्रा की कुछ आदतें मसल्स पेन बढ़ा सकती हैं- कम पानी पीना। पानी पीने के लिए प्यास का इंतजार करना। वार्म-अप किए बिना, सीधे वर्कआउट शुरू करना। जरूरत से ज्यादा या अचानक हैवी एक्सरसाइज करना। धूप या गर्म माहौल में लंबे समय तक रहना। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे या खड़े रहना। संतुलित डाइट न लेना, खासकर प्रोटीन और मिनरल्स की कमी। पर्याप्त नींद न लेना। कैफीन या जंक फूड ज्यादा खाना। शरीर के संकेत (दर्द/थकान) को नजरअंदाज करना। सवाल- गर्मी में मसल्स बैलेंस के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? जवाब- इसके लिए करें ये बदलाव- डिहाइड्रेशन से बचें। बहुत गर्म समय में वर्कआउट न करें। इसके लिए सुबह या शाम का समय चुनें। एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप और बाद में कूल-डाउन करें। रोज हल्की स्ट्रेचिंग करें। मसल्स फ्लेक्सिबल रहती हैं। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न रहें। ढीले और हल्के कपड़े पहनें। शरीर ठंडा रहता है। पर्याप्त नींद लें। इससे मसल्स रिकवरी बेहतर होती है। ज्यादा धूप या हीट एक्सपोजर से बचें। दर्द या थकान होने पर शरीर को आराम दें। सवाल- मसल हेल्थ के लिए गर्मियों में कैसी डाइट और हाइड्रेशन जरूरी है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें। नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लें। इलेक्ट्रोलाइट संतुलन के लिए ORS या नमक-चीनी घोल ले सकते हैं। डाइट में प्रोटीन रिच चीजें जैसे दाल, पनीर, अंडा, दही शामिल करें। पोटेशियम के लिए केला, तरबूज, नारियल पानी लें। मैग्नीशियम के लिए नट्स, बीज और हरी सब्जियां खाएं। पानी से भरपूर फल-सब्जियां जैसे खीरा, संतरा ज्यादा लें। तला-भुना और जंक फूड कम करें। कैफीन और शुगर वाले ड्रिंक्स सीमित रखें। वर्कआउट के बाद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स जरूर लें। ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार:बेंगलुरु के पास नॉकऑउट में पहुंचने का मौका; पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी

IPL 2026 के 60 मैच पूरे हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। कोलकाता 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे। आज लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बेंगलुरु के पास पंजाब को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने का मौका है। पंजाब के लिए भी यह मुकाबला जीतना जरूरी है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। दिल्ली 10 पॉइंट्स के साथ आठवें और राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… गुजरात हार के बाद भी दूसरे स्थान पर कायम कोलकाता से हार के बाद भी गुजरात दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम के 13 मैच में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 पॉइंट्स हैं। गुजरात का अगला मैच चेन्नई से है, जिसे उसे जीतना होगा। बेंगलुरु 16 पॉइंट्स और +1.053 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। उसे पंजाब और हैदराबाद से मैच खेलना है। कोलकाता को एक स्थान का फायदा गुजरात पर जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 12 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। KKR को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। हैदराबाद तीसरे पायदान पर हैदराबाद 12 मैच में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 18 मई को चेन्नई और 22 मई को बेंगलुरु को हराना होगा। पंजाब को हर हाल में जीत चाहिए पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को आज बेंगलुरु और 23 मई को लखनऊ से मैच खेलना है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम को अब हैदराबाद और गुजरात से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है और उसका नेट रनरेट (-0.993) खराब है। दिल्ली को दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी। आज राजस्थान से हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। मुंबई-लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन बने ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन हैदराबाद के हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं। शनिवार को 85 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्लासन 508 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर के पास बरकरार पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 13 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।









