Mobile SIM Card Scam; How To Check Registered SIM With Your Name

Hindi News Lifestyle Mobile SIM Card Scam; How To Check Registered SIM With Your Name | Sanchar Saathi 15 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक डिजिटल दौर में आइडेंटिटी ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। लेकिन क्या हो, जब हमारी आइडेंटिटी का दुरुपयोग हो रहा हो और हमें पता भी न चले। हाल ही में फेक आईडी पर सिम कार्ड खरीदने-बेचने का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बीते दिनों डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑपरेशन ‘FACE’ (फेशियल ऑथेंटिकेशन एंड कंप्लायंस एनफोर्समेंट) चलाया। इसके तहत 880 संदिग्ध चेहरों पर 1.21 लाख सिम कार्ड जारी होने का खुलासा किया। इनमें मध्यप्रदेश में 700 लोगों के नाम पर करीब 1 लाख सिम और छत्तीसगढ़ में 180 लोगों के नाम पर 21 हजार सिम एक्टिव मिले। इसलिए ये जानना जरूरी है कि कहीं हमारे नाम पर भी कोई फर्जी सिम तो नहीं चल रहा। आज ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में हम फर्जी सिम कार्ड के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे- कैसे पता करें कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? फर्जी सिम कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- फर्जी सिम कार्ड क्या है? जवाब- फर्जी सिम कार्ड किसी व्यक्ति की पहचान (जैसे आधार, आईडी या फेस ऑथेंटिकेशन) का गलत या बिना अनुमति इस्तेमाल करके जारी कराया जाता है। इसमें फर्जी डॉक्यूमेंट्स, फर्जी आइडेंटिटी या किसी अनजान व्यक्ति के डेटा का दुरुपयोग किया जाता है। ऐसे सिम का इस्तेमाल अक्सर साइबर फ्रॉड, ठगी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाता है। सवाल- यूजर की सहमति के बिना सिम कार्ड कैसे इश्यू हो जाते हैं? जवाब- सिम जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही या धोखाधड़ी के कारण ऐसा होता है। कुछ मामलों में सिम विक्रेता चोरी या लीक हुए डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर देते हैं। कई बार फर्जी केवाईसी या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सिम एक्टिव कर दिए जाते हैं। यूजर की जानकारी किसी एप, वेबसाइट या साइबर ठगी के जरिए हासिल कर ली जाती है और उसी का दुरुपयोग किया जाता है। कमजोर मॉनिटरिंग और सिस्टम की खामियां भी इस तरह के फ्रॉड को आसान बना देती हैं। सवाल- फर्जी सिम का इस्तेमाल किन कामों में किया जाता है? जवाब- फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल आमतौर पर ऐसी गतिविधियों में किया जाता है, जहां असली पहचान छिपानी होती है। इससे अपराधी धोखा देकर बच निकलते हैं। नीचे ग्राफिक में फर्जी सिम के यूज देखिए- सवाल- एक आम इंसान के लिए उसके नाम से फर्जी सिम होना कितना खतरनाक हो सकता है? जवाब- यह व्यक्ति की पहचान और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसके कई रिस्क हो सकते हैं। जैसेकि- आइडेंटिटी चोरी हो सकती है। किसी अपराध में नाम आ सकता है। बैंक अकाउंट हैक हो सकता है। OTP के जरिए पैसों की ठगी हो सकती है। लोन या फाइनेंशियल फ्रॉड हो सकता है। सोशल मीडिया अकाउंट का गलत यूज हो सकता है। फर्जी वेरिफिकेशन कॉल/मैसेज आ सकते हैं। सवाल- एक ID पर कितने सिम लेने की लिमिट है? जवाब- डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (DOT) के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी एक आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ले सकता है। जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व के राज्यों में 6 सिम की सीमा निर्धारित है। सवाल- आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, कैसे पता करें? जवाब- ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिव हैं। इसके लिए सरकार ने ‘संचार साथी’ वेबसाइट में सुविधा दी है। नीचे ग्राफिक में इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस समझें। सवाल- अगर आपके नाम पर फर्जी सिम मिले तो तुरंत क्या करें? जवाब- सबसे पहले घबराएं नहीं। तुरंत ‘संचार साथी’ पोर्टल पर जाकर संदिग्ध नंबर को ‘नॉट माय नंबर’ पर जाकर रिपोर्ट करें। पूरा प्रोसेस ग्राफिक में देखिए- सवाल- सिम खरीदते समय क्या सावधानियां रखें? जवाब- सिम लेते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़े फ्रॉड का कारण बन सकती है, इसलिए ये सावधानियां जरूर रखें- सिर्फ ऑथराइज्ड स्टोर से सिम लें। खुद KYC प्रोसेस पूरा करें। OTP किसी को शेयर न करें। अपनी ID की कॉपी किसी को न दें। सिम एक्टिवेशन मैसेज और नंबर तुरंत चेक करें। अनयूज्ड या अतिरिक्त सिम तुरंत बंद करवाएं। सिम लेते समय रसीद/डॉक्यूमेंट जरूर लें। किसी और के कहने पर अपने नाम से सिम न लें। फोन खो जाए तो तुरंत सिम ब्लॉक करवाएं। समय-समय पर चेक करें कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं। सवाल- फर्जी सिम कार्ड के फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें? जवाब- थोड़ी सावधानी और नियमित जांच से आप इस तरह के फ्रॉड से खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं। सभी सेफ्टी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर फर्जी सिम से फ्रॉड का शक हो तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत एक्शन लेना जरूरी है, ताकि नुकसान बढ़ने से रोका जा सके। इसके लिए ये कदम उठाएं- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत करें। साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। नजदीकी थाने में सूचना दर्ज कराएं। संबंधित टेलीकॉम कंपनी को तुरंत जानकारी दें। कॉल, मैसेज, ट्रांजैक्शन जैसे सबूत सुरक्षित रखें। अपने बैंक और UPI अकाउंट चेक करें। सभी पासवर्ड और PIN बदल दें। हो सके तो अस्थाई रूप से ब्लॉक कराएं। संदिग्ध नंबर को ब्लॉक करें। ……………… ये खबर भी पढ़िए साइबर लिटरेसी- महिला का फोन हैक कर 25 लाख उड़ाए: ‘फोन हैक’ होने पर मिलते 11 संकेत, एक्सपर्ट से जानें इस स्कैम से कैसे बचें हाल ही में मुंबई की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्रिमिनल्स ने महिला का फोन हैक करके इस स्कैम को अंजाम दिया। आगे पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bollywood Director Prakash Mehra Interesting Facts; Dharmendra Zanjeer

17 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी कॉपी लिंक 70 के दशक की बात है। रोमांस का दौर था और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे दिलीप कुमार। धर्मेंद्र उस दौर में ‘मेरा गांव मेरा देश’(1971), ‘सीता और गीता’(1972) जैसी बेहतरीन फिल्मों से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर चुके थे। समय के साथ वो फिल्में बनाने में दिलचस्पी लेने लगे। कोई भी स्क्रिप्ट अच्छी लगती थी, तो झट से खरीद लेते। सीता और गीता में काम करते हुए धर्मेंद्र ने उस फिल्म की राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की एक कहानी सुनी। नाम था ‘जंजीर’। सलीम-जावेद तब ‘अंदाज’ (1971) और ‘हाथी मेरे साथी’ (1971) जैसी फिल्में लिख चुके थे। कहानी पसंद आने पर धर्मेंद्र ने जंजीर की स्क्रिप्ट झट से खरीद ली। अप्रैल 1973 में मैगजीन में छपा जंजीर का प्रमोशनल प्रिंट। समय के साथ वो दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए। एक रोज उनकी मुलाकात हसीना मान जाएगी, आन बान जैसी जुबली हिट डायरेक्ट करने वाले प्रकाश मेहरा से हुई। वो प्रोडक्शन में कदम रखने वाले थे। उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वो फिल्म ‘समाधि’ बना रहे हैं, हीरो का डबल रोल होगा। धर्मेंद्र ने दिलचस्पी दिखाई और कहानी सुनी। उन्हें वो स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वो झट से इसे करने के लिए मान गए, लेकिन फिर एक डील हुई। धर्मेंद्र ने प्रकाश मेहरा से ‘समाधि’ की स्क्रिप्ट खरीद ली और बदले में 3500 रुपए लेकर जंजीर की स्क्रिप्ट थमा दी, जो सलीम-जावेद ने उन्हें दी थी। और इस तरह जंजीर की स्क्रिप्ट पहुंचीं प्रकाश मेहरा के पास। वो जंजीर, जिसने प्रकाश मेहरा को सबसे बड़ा डायरेक्टर, फ्लॉप-मनहूस एक्टर अमिताभ बच्चन को स्टार और सलीम-जावेद को इतिहास रचने वाली राइटर जोड़ी का दर्जा दिलाया। पत्नी के गहने बेचकर इस फिल्म को रूप देने वाले प्रकाश मेहरा को गुजरे आज 17 साल हो गए। डेथ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए कैसे एक फिल्म और कई संयोंग ने उन्हें बनाया हिंदी सिनेमा का आला फिल्मकार- प्रकाश मेहरा ने धर्मेंद्र और मुमताज के साथ फिल्म जंजीर अनाउंस की। इसी समय प्रकाश मेहरा ने राइटर के.नारायण से ‘कहानी किस्मत की’ फिल्म की स्क्रिप्ट खरीदी। धर्मेंद्र को ये कहानी भी पसंद आई। धर्मेंद्र के साथ प्रकाश मेहरा की तस्वीर। उन्होंने प्रकाश मेहरा से कहा, ‘अगर आप कहानी किस्मत की फिल्म की स्क्रिप्ट डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी (धर्मेंद्र को पहली फिल्म देने वाले) को दे देंगे, तो वो आपकी जंजीर बनाने में काफी मदद कर सकते हैं।’ प्रकाश मेहरा को ये ऑफर पसंद नहीं आया। वो पहले ही ‘समाधि’ की कहानी धर्मेंद्र को दे चुके थे, अब एक और फिल्म किसी और को देना उन्हें मुनासिब नहीं लगा। उन्होंने साफ इनकार कर दिया। धर्मेंद्र को ये बात थोड़ी खटकी। कुछ दिन बीते ही थे कि धर्मेंद्र ने अपने भाई की फिल्म शुरू कर दी। जंजीर के लिए डेट्स मांगी गई तो धर्मेंद्र ने साफ कहा- ‘पहले मैं अपने भाई की फिल्म का आधा शेड्यूल करूंगा और फिर जंजीर की शूटिंग शुरू करूंगा।’ प्रकाश मेहरा इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते थे। धर्मेंद्र ने इस बारे में सोचने का समय लिया, लेकिन फिर फिल्म छोड़ दी। धर्मेंद्र के इनकार के बाद प्रकाश मेहरा देव आनंद के पास गए। उन्हें लगा कि फिल्म में एक्शन-ही-एक्शन है और गाने कम। उन्होंने प्रकाश मेहरा को सुझाव दिया- ‘क्यों न तुम फिल्म में कुछ और गाने डालो’। बातचीत के बीच देव आनंद ने कहा- ‘अगर मैं अपने होम प्रोडक्शन नव निकेतन के बैनर तले ये फिल्म बनाऊं तो तुम कितने पैसे लोगे?’ प्रकाश मेहरा ये स्क्रिप्ट छोड़ना नहीं चाहते थे। उन्होंने देव आनंद का ऑफर झट से ठुकरा दिया। फिल्म जंजीर बनाते हुए प्रकाश मेहरा की उम्र महज 32-33 साल के थे। हीरो की तलाश जारी रही। अब प्रकाश मेहरा, राजकुमार के पास गए। वो तब मद्रास में एक फिल्म शूट कर रहे थे। उन्हें ‘जंजीर’ इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा कि वो कल से ही फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते शूटिंग मद्रास में ही हो, जिससे वो दूसरी फिल्म भी शूट कर सकें। ये मुमकिन नहीं था, क्योंकि कहानी बॉम्बे की थी। बात इस बार भी नहीं बनी। राजेश खन्ना, दिलीप कुमार ने भी एक्शन फिल्म करने से इनकार कर दिया। प्रकाश मेहरा बार-बार मिल रहे रिजेक्शन से परेशान हो गए। जावेद अख्तर ने दैनिक भास्कर को दिए पुराने इंटरव्यू में कहा था- फिल्म इंडस्ट्री में अगर एक -दो बड़े स्टार्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट को ना कह दिया तो प्रोड्यूसर्स को लगता है कि स्क्रिप्ट खराब है और वो उसे छोड़ देते थे, लेकिन इस इंसान की न जाने क्या धारणा थी जो इन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी। वो भी तब जब बड़े स्टार्स ने इसे करने से इनकार कर दिया था। एक दिन प्राण, प्रकाश मेहरा से मिलने पहुंचे और परेशान देख कहा- ‘तुम अमिताभ को ट्राय क्यों नहीं करते? बॉम्बे टू गोवा में देखने के बाद मुझे लगता है कि वो भविष्य में स्टार बनेगा। आपको भी वो फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’ प्रकाश मेहरा ने ये बात अनसुनी कर दी। उस समय अमिताभ बच्चन एक फ्लॉप हीरो थे। अमिताभ 30 साल के थे और तब उनकी एक-एक कर 12 फिल्में फ्लॉप हो गईं। हर कोई उन्हें फिल्मों में लेने से कतराने लगा था। कुछ दिन बीते तो सलीम-जावेद भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने भी प्रकाश मेहरा के सामने अमिताभ का नाम सुझाया और कहा- ‘इस लड़के में वो बात है, जो जंजीर में विजय खन्ना बनने के लिए परफेक्ट हैं।’ सलीम-जावेद ने भी प्रकाश मेहरा के सामने फिल्म बॉम्बे टू गोवा के उस फाइट सीन का जिक्र किया, जिसमें अमिताभ बच्चन च्विंगम खाते हुए गुंडों की पिटाई कर रहे थे। सबके सुझाव पर प्रकाश मेहरा ने फिल्म बॉम्बे टू गोवा देखी। एक सीन में अमिताभ बच्चन को देखते ही प्रकाश मेहरा जोर से चिल्लाए- ‘जंजीर का हीरो मिल गया।’ प्रकाश मेहरा ने अमिताभ को फिल्म ऑफर की, तो वो माने, जरूर लेकिन ये भी कहा कि अगर जंजीर नहीं चली तो मैं फिल्म इंडस्ट्री और बॉम्बे छोड़कर इलाहाबाद चला जाऊंगा। प्रकाश मेहरा को सलीम-जावेद की इस कहानी पर काफी भरोसा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि ये फ्लॉप नहीं होगी। हीरो की कास्टिंग के बाद अब बारी थी हीरोइन की। फिल्म मुमताज के साथ अनाउंस
IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 32वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की कमजोरी बनी स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्पिनरों का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी इस सीजन में न विकेट ले पा रही है और न रन रोक पा रही है। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। अक्षर पटेल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान रियान की फॉर्म राजस्थान के लिए चिंता राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, राजस्थान का बॉलिंग अटैक मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां IPL के 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक 30°C के करीब पहुंच जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।
Summer Muscle Pain Reason; Heat Cramps Symptoms & Prevention Tips

Hindi News Lifestyle Summer Muscle Pain Reason; Heat Cramps Symptoms & Prevention Tips | Dehydration 31 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक गर्मियों की तपिश के कारण डिहाइड्रेशन के साथ बॉडी मसल्स भी प्रभावित होती हैं। इसके कारण बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का इशारा हो सकता है। दरअसल गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। इसके कारण मसल्स में खिंचाव, दर्द और क्रैम्प्स की समस्या बढ़ जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो परेशानी और गंभीर हो सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में मसल्स पेन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- किन वजहों से मसल्स पेन बढ़ सकता है? मसल्स बैलेंस के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? एक्सपर्ट: डॉ. अली शेर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने पर मसल्स पर क्या असर पड़ता है? जवाब- टेम्परेचर बढ़ने से शरीर पर ये असर होते हैं- मसल्स जल्दी थक जाती हैं। मसल्स की ताकत और कार्यक्षमता घट सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में जकड़न महसूस हो सकती है। हीट स्ट्रेस मसल्स रिकवरी को भी धीमा कर सकता है। सवाल- गर्मियों में मसल्स पेन और क्रैम्प्स के केस क्यों बढ़ते हैं? जवाब- गर्मियों में इसलिए मसल्स पेन और क्रैम्प्स बढ़ते हैं- ज्यादा पसीने से इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हो जाता है। सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मसल्स सही से काम नहीं कर पाते हैं। डिहाइड्रेशन मसल्स को सख्त और सेंसिटिव बना देता है। ज्यादा गर्मी से ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है। ऐसे में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और पानी कम पीने से क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं। सवाल- गर्मियों में मसल्स से जुड़ी कौन-सी समस्याएं ज्यादा होती हैं? जवाब- गर्मी में हीट क्रैम्प्स, मसल्स में खिंचाव, कमजोरी और लो एनर्जी के साथ बॉडी पेन जैसी समस्याएं कॉमन हैं। सभी प्रॉब्लम्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन वजहों से मसल्स पेन बढ़ सकता है? जवाब- इन कारणों से बढ़ता है मसल्स पेन- ज्यादा या अचानक हैवी एक्सरसाइज करने से मसल्स पर स्ट्रेस बढ़ता है। डिहाइड्रेशन के कारण मसल्स में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है, इससे ऐंठन हो सकती है। इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस के कारण मसल्स की रिकवरी नहीं हो पाती तो दर्द बढ़ता है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में रहने से ब्लड फ्लो रुक सकता है। इससे जकड़न हो सकती है। सवाल- डिहाइड्रेशन मसल्स पेन को कैसे ट्रिगर करता है? जवाब- बॉडी मसल्स की हर सेल के कामकाज के लिए जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर ये असर होते हैं- शरीर में पानी की कमी होने पर बॉडी मसल्स की सेल्स ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। पानी कम होने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ता है, जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है। मसल्स टाइट होने से खिंचाव (क्रैम्प्स) और दर्द हो सकता है। पानी की कमी से ब्लड गाढ़ा हो जाता है। इससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण ऑक्सीजन और पोषक तत्व मसल्स तक नहीं पहुंच पाते हैं। यूरिन के जरिए सभी वेस्ट बाहर नहीं निकल पाते हैं, इनके जमा होने से दर्द और थकान बढ़ती है। मसल्स की रिकवरी स्लो हो जाती है। ऐसे में क्रैम्प्स या ब्रेकडाउन होने पर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। सवाल- किन लोगों को गर्मियों में मसल्स पेन का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- कुछ लोगों को इसका रिस्क ज्यादा होता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर सही हाइड्रेशन न हो तो क्या वर्कआउट या एक्सरसाइज से गर्मियों में मसल पेन बढ़ सकता है? जवाब- हां, डिहाइड्रेटेड बॉडी में एक्सरसाइज करने से मसल्स पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है। एक्सरसाइज के दौरान पसीना बढ़ जाता है। इसके कारण इलेक्ट्रोलाइट्स और कम हो जाते हैं। इससे मसल्स के संकुचन और रिलैक्सेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। कुल मिलाकर डिहाइड्रेशन के कारण बनी कंडीशंस और खराब हो जाती है। सवाल- गर्मियों में मसल्स के किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- अगर बार-बार मसल्स क्रैम्प्स हों, चलने-फिरने में दर्द-जकड़न महसूस हो रही हो या मसल्स में अचानक खिंचाव हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ग्राफिक में देखिए, मसल्स से जुड़े किन संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए- सवाल- कौन-सी खराब आदतें गर्मियों में मसल्स पेन बढ़ा सकती हैं? जवाब- रोजमर्रा की कुछ आदतें मसल्स पेन बढ़ा सकती हैं- कम पानी पीना। पानी पीने के लिए प्यास का इंतजार करना। वार्म-अप किए बिना, सीधे वर्कआउट शुरू करना। जरूरत से ज्यादा या अचानक हैवी एक्सरसाइज करना। धूप या गर्म माहौल में लंबे समय तक रहना। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे या खड़े रहना। संतुलित डाइट न लेना, खासकर प्रोटीन और मिनरल्स की कमी। पर्याप्त नींद न लेना। कैफीन या जंक फूड ज्यादा खाना। शरीर के संकेत (दर्द/थकान) को नजरअंदाज करना। सवाल- गर्मी में मसल्स बैलेंस के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करें? जवाब- इसके लिए करें ये बदलाव- डिहाइड्रेशन से बचें। बहुत गर्म समय में वर्कआउट न करें। इसके लिए सुबह या शाम का समय चुनें। एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप और बाद में कूल-डाउन करें। रोज हल्की स्ट्रेचिंग करें। मसल्स फ्लेक्सिबल रहती हैं। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न रहें। ढीले और हल्के कपड़े पहनें। शरीर ठंडा रहता है। पर्याप्त नींद लें। इससे मसल्स रिकवरी बेहतर होती है। ज्यादा धूप या हीट एक्सपोजर से बचें। दर्द या थकान होने पर शरीर को आराम दें। सवाल- मसल हेल्थ के लिए गर्मियों में कैसी डाइट और हाइड्रेशन जरूरी है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें। नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लें। इलेक्ट्रोलाइट संतुलन के लिए ORS या नमक-चीनी घोल ले सकते हैं। डाइट में प्रोटीन रिच चीजें जैसे दाल, पनीर, अंडा, दही शामिल करें। पोटेशियम के लिए केला, तरबूज, नारियल पानी लें। मैग्नीशियम के लिए नट्स, बीज और हरी सब्जियां खाएं। पानी से भरपूर फल-सब्जियां जैसे खीरा, संतरा ज्यादा लें। तला-भुना और जंक फूड कम करें। कैफीन और शुगर वाले ड्रिंक्स सीमित रखें। वर्कआउट के बाद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स जरूर लें। ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार:बेंगलुरु के पास नॉकऑउट में पहुंचने का मौका; पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी

IPL 2026 के 60 मैच पूरे हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। कोलकाता 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे। आज लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बेंगलुरु के पास पंजाब को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने का मौका है। पंजाब के लिए भी यह मुकाबला जीतना जरूरी है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। दिल्ली 10 पॉइंट्स के साथ आठवें और राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… गुजरात हार के बाद भी दूसरे स्थान पर कायम कोलकाता से हार के बाद भी गुजरात दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम के 13 मैच में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 पॉइंट्स हैं। गुजरात का अगला मैच चेन्नई से है, जिसे उसे जीतना होगा। बेंगलुरु 16 पॉइंट्स और +1.053 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। उसे पंजाब और हैदराबाद से मैच खेलना है। कोलकाता को एक स्थान का फायदा गुजरात पर जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 12 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। KKR को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। हैदराबाद तीसरे पायदान पर हैदराबाद 12 मैच में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 18 मई को चेन्नई और 22 मई को बेंगलुरु को हराना होगा। पंजाब को हर हाल में जीत चाहिए पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को आज बेंगलुरु और 23 मई को लखनऊ से मैच खेलना है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम को अब हैदराबाद और गुजरात से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है और उसका नेट रनरेट (-0.993) खराब है। दिल्ली को दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी। आज राजस्थान से हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। मुंबई-लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन बने ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन हैदराबाद के हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं। शनिवार को 85 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्लासन 508 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर के पास बरकरार पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 13 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Virat Kohli; RCB Vs PBKS LIVE Score Update: Shreyas Iyer Arshdeep Singh

धर्मशाला55 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में रविवार को पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की टीम इस मैदान पर बेंगलुरु को पिछले 15 साल से नहीं हरा सकी है। पंजाब को आखिरी जीत 2011 में मिली थी। 2024 के मुकाबले में टीम 60 रन से हारी थी। इसे फॉर्म बनाम प्रेशर का मैच भी कहा जा रहा है। क्योंकि, बेंगलुरु लगातार 2 मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब लगातार 5 हार के बाद दबाव में है। बेंगलुरु ने उसे पिछले सीजन में 3 बार हराया था। बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया था। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड पंजाब के पास हिसाब बराबर करने का मौका इस मुकाबले में पंजाब के पास होम कंडीशन में बेंगलुरु से हिसाब बराबर करने का मौका है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु आगे है। दोनों के बीच 37 मैच हुए हैं। इनमें 19 बेंगलुरु और 18 पंजाब ने जीते हैं। टॉप प्लेयर्स कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर ओपनर विराट कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। वे आज 500 रन पूरे कर सकते हैं। विराट ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं। प्रभसिमरन ने पंजाब से सबसे ज्यादा रन बनाए ओपनर प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं। वे 12 मैचों में 5 फिफ्टी के साथ 439 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अर्शदीप सिंह 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वे इस सीजन में 9.69 की इकोनॉमी से रन दे रहे हैं। पेसर्स में मार्को यानसन 7 और विजयकुमार वैशाख 9 विकेट ले चुके हैं। वीकनेस एंड स्ट्रेंथ बेंगलुरु सभी डिपार्टमेंट में मजबूत बेंगलुरु की टीम सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में कोहली, बेथेल, पडिक्कल और पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। क्रुणाल पंड्या भी अहम योगदान दे रहे हैं। हालांकि, जितेश, बेथेल और शेफर्ड की फॉर्म अच्छी नहीं है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार विकेट ले रहे हैं। पंजाब की कमजोरी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। इस मैदान पर दोनों मैचों में टीम 210 और 200 रन का बचाव नहीं कर सकी, क्योंकि आखिरी 5 ओवरों में गेंदबाजों ने जमकर रन दिए। IPL इतिहास में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा 10 मैच हारने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है। टीम की बल्लेबाजी ने सीजन की शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, 25 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट के सबसे बड़े टारगेट 264 रन को चेज किया। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट धर्मशाला में हाईस्कोर मैच की उम्मीद HPCA मैदान पर इस साल खूब रन बने हैं। यहां अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। दोनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी कर टारगेट चेज किया। रविवार को धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bollywood Director Prakash Mehra Interesting Facts; Dharmendra Zanjeer

1 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी कॉपी लिंक 70 के दशक की बात है। रोमांस का दौर था और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे दिलीप कुमार। धर्मेंद्र उस दौर में ‘मेरा गांव मेरा देश’(1971), ‘सीता और गीता’(1972) जैसी बेहतरीन फिल्मों से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर चुके थे। समय के साथ वो फिल्में बनाने में दिलचस्पी लेने लगे। कोई भी स्क्रिप्ट अच्छी लगती थी, तो झट से खरीद लेते। सीता और गीता में काम करते हुए धर्मेंद्र ने उस फिल्म की राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की एक कहानी सुनी। नाम था ‘जंजीर’। सलीम-जावेद तब ‘अंदाज’ (1971) और ‘हाथी मेरे साथी’ (1971) जैसी फिल्में लिख चुके थे। कहानी पसंद आने पर धर्मेंद्र ने जंजीर की स्क्रिप्ट झट से खरीद ली। अप्रैल 1973 में मैगजीन में छपा जंजीर का प्रमोशनल प्रिंट। समय के साथ वो दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए। एक रोज उनकी मुलाकात हसीना मान जाएगी, आन बान जैसी जुबली हिट डायरेक्ट करने वाले प्रकाश मेहरा से हुई। वो प्रोडक्शन में कदम रखने वाले थे। उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वो फिल्म ‘समाधि’ बना रहे हैं, हीरो का डबल रोल होगा। धर्मेंद्र ने दिलचस्पी दिखाई और कहानी सुनी। उन्हें वो स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वो झट से इसे करने के लिए मान गए, लेकिन फिर एक डील हुई। धर्मेंद्र ने प्रकाश मेहरा से ‘समाधि’ की स्क्रिप्ट खरीद ली और बदले में 3500 रुपए लेकर जंजीर की स्क्रिप्ट थमा दी, जो सलीम-जावेद ने उन्हें दी थी। और इस तरह जंजीर की स्क्रिप्ट पहुंचीं प्रकाश मेहरा के पास। वो जंजीर, जिसने प्रकाश मेहरा को सबसे बड़ा डायरेक्टर, फ्लॉप-मनहूस एक्टर अमिताभ बच्चन को स्टार और सलीम-जावेद को इतिहास रचने वाली राइटर जोड़ी का दर्जा दिलाया। पत्नी के गहने बेचकर इस फिल्म को रूप देने वाले प्रकाश मेहरा को गुजरे आज 17 साल हो गए। डेथ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए कैसे एक फिल्म और कई संयोंग ने उन्हें बनाया हिंदी सिनेमा का आला फिल्मकार- प्रकाश मेहरा ने धर्मेंद्र और मुमताज के साथ फिल्म जंजीर अनाउंस की। इसी समय प्रकाश मेहरा ने राइटर के.नारायण से ‘कहानी किस्मत की’ फिल्म की स्क्रिप्ट खरीदी। धर्मेंद्र को ये कहानी भी पसंद आई। धर्मेंद्र के साथ प्रकाश मेहरा की तस्वीर। उन्होंने प्रकाश मेहरा से कहा, ‘अगर आप कहानी किस्मत की फिल्म की स्क्रिप्ट डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी (धर्मेंद्र को पहली फिल्म देने वाले) को दे देंगे, तो वो आपकी जंजीर बनाने में काफी मदद कर सकते हैं।’ प्रकाश मेहरा को ये ऑफर पसंद नहीं आया। वो पहले ही ‘समाधि’ की कहानी धर्मेंद्र को दे चुके थे, अब एक और फिल्म किसी और को देना उन्हें मुनासिब नहीं लगा। उन्होंने साफ इनकार कर दिया। धर्मेंद्र को ये बात थोड़ी खटकी। कुछ दिन बीते ही थे कि धर्मेंद्र ने अपने भाई की फिल्म शुरू कर दी। जंजीर के लिए डेट्स मांगी गई तो धर्मेंद्र ने साफ कहा- ‘पहले मैं अपने भाई की फिल्म का आधा शेड्यूल करूंगा और फिर जंजीर की शूटिंग शुरू करूंगा।’ प्रकाश मेहरा इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते थे। धर्मेंद्र ने इस बारे में सोचने का समय लिया, लेकिन फिर फिल्म छोड़ दी। धर्मेंद्र के इनकार के बाद प्रकाश मेहरा देव आनंद के पास गए। उन्हें लगा कि फिल्म में एक्शन-ही-एक्शन है और गाने कम। उन्होंने प्रकाश मेहरा को सुझाव दिया- ‘क्यों न तुम फिल्म में कुछ और गाने डालो’। बातचीत के बीच देव आनंद ने कहा- ‘अगर मैं अपने होम प्रोडक्शन नव निकेतन के बैनर तले ये फिल्म बनाऊं तो तुम कितने पैसे लोगे?’ प्रकाश मेहरा ये स्क्रिप्ट छोड़ना नहीं चाहते थे। उन्होंने देव आनंद का ऑफर झट से ठुकरा दिया। फिल्म जंजीर बनाते हुए प्रकाश मेहरा की उम्र महज 32-33 साल के थे। हीरो की तलाश जारी रही। अब प्रकाश मेहरा, राजकुमार के पास गए। वो तब मद्रास में एक फिल्म शूट कर रहे थे। उन्हें ‘जंजीर’ इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा कि वो कल से ही फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते शूटिंग मद्रास में ही हो, जिससे वो दूसरी फिल्म भी शूट कर सकें। ये मुमकिन नहीं था, क्योंकि कहानी बॉम्बे की थी। बात इस बार भी नहीं बनी। राजेश खन्ना, दिलीप कुमार ने भी एक्शन फिल्म करने से इनकार कर दिया। प्रकाश मेहरा बार-बार मिल रहे रिजेक्शन से परेशान हो गए। जावेद अख्तर ने दैनिक भास्कर को दिए पुराने इंटरव्यू में कहा था- फिल्म इंडस्ट्री में अगर एक -दो बड़े स्टार्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट को ना कह दिया तो प्रोड्यूसर्स को लगता है कि स्क्रिप्ट खराब है और वो उसे छोड़ देते थे, लेकिन इस इंसान की न जाने क्या धारणा थी जो इन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी। वो भी तब जब बड़े स्टार्स ने इसे करने से इनकार कर दिया था। एक दिन प्राण, प्रकाश मेहरा से मिलने पहुंचे और परेशान देख कहा- ‘तुम अमिताभ को ट्राय क्यों नहीं करते? बॉम्बे टू गोवा में देखने के बाद मुझे लगता है कि वो भविष्य में स्टार बनेगा। आपको भी वो फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’ प्रकाश मेहरा ने ये बात अनसुनी कर दी। उस समय अमिताभ बच्चन एक फ्लॉप हीरो थे। अमिताभ 30 साल के थे और तब उनकी एक-एक कर 12 फिल्में फ्लॉप हो गईं। हर कोई उन्हें फिल्मों में लेने से कतराने लगा था। कुछ दिन बीते तो सलीम-जावेद भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने भी प्रकाश मेहरा के सामने अमिताभ का नाम सुझाया और कहा- ‘इस लड़के में वो बात है, जो जंजीर में विजय खन्ना बनने के लिए परफेक्ट हैं।’ सलीम-जावेद ने भी प्रकाश मेहरा के सामने फिल्म बॉम्बे टू गोवा के उस फाइट सीन का जिक्र किया, जिसमें अमिताभ बच्चन च्विंगम खाते हुए गुंडों की पिटाई कर रहे थे। सबके सुझाव पर प्रकाश मेहरा ने फिल्म बॉम्बे टू गोवा देखी। एक सीन में अमिताभ बच्चन को देखते ही प्रकाश मेहरा जोर से चिल्लाए- ‘जंजीर का हीरो मिल गया।’ प्रकाश मेहरा ने अमिताभ को फिल्म ऑफर की, तो वो माने, जरूर लेकिन ये भी कहा कि अगर जंजीर नहीं चली तो मैं फिल्म इंडस्ट्री और बॉम्बे छोड़कर इलाहाबाद चला जाऊंगा। प्रकाश मेहरा को सलीम-जावेद की इस कहानी पर काफी भरोसा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि ये फ्लॉप नहीं होगी। हीरो की कास्टिंग के बाद अब बारी थी हीरोइन की। फिल्म मुमताज के साथ अनाउंस
IPL 2026 में 52वीं बार 200+ स्कोर बना:सुदर्शन सबसे तेज 3 हजार टी-20 रन वाले बैटर, कोलकाता ने 22 सिक्स लगाए; रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने 247 रन का बनाए। 248 रन का पीछा कर रही गुजरात 218/4 का स्कोर बना सकी। यह IPL 2026 में 52वीं बार रहा, जब किसी टीम ने 200+ टोटल बनाया। मैच में कुल 22 सिक्स लगे। वहीं गुजरात के साई सुदर्शन सबसे तेज 3000 टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता-गुजरात मैच के टॉप-12 रिकॉर्ड्स… 1. IPL 2026 में एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर की बराबरी की IPL 2026 में अब तक 52 बार टीमों ने 200+ टोटल बनाए हैं। यह IPL इतिहास में किसी एक सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले सीजन भी 52 बार 200+ स्कोर बने थे। 2. सुदर्शन सबसे तेज 3 हजार टी-20 रन बनाने वाले बैटर गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 78 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 85 पारियों में 3000 टी-20 रन पूरे किए थे। 3. सुदर्शन लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाने वाले गुजरात के पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार चौथी पारी में 50+ स्कोर बनाने वाले गुजरात टाइटंस के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2026 सीजन में यह कारनामा किया। उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2022 सीजन में तीन बार यह कारनामा किया था। 4. सुदर्शन ने गुजरात के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर की बराबरी की साई सुदर्शन IPL 2026 में 7 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने शुभमन गिल और अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गिल ने 2023 के सीजन में 7 बार फिफ्टी लगाई थी। 5. गिल लगातार दूसरे सीजन 500+ रन बनाने वाले कप्तान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल लगातार दूसरे IPL सीजन में 500+ रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2025 और 2026, दोनों सीजन में यह उपलब्धि हासिल की। लगातार सबसे ज्यादा सीजन में कप्तान रहते हुए 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने लगातार 3-3 सीजन में ऐसा किया था। 6. गिल ने कोलकाता के खिलाफ लगातार तीसरी 50+ पारी खेली शुभमन गिल ने कोलकाता के खिलाफ लगातार तीसरी बार 50+ स्कोर बनाया। वे IPL में KKR के खिलाफ लगातार तीन 50+ स्कोर बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने। 7. गुजरात के लिए एक पारी में दूसरी बार 3 बल्लेबाजों ने लगाए 50+ स्कोर गुजरात टाइटंस की पारी में शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने 50+ स्कोर बनाए। IPL में यह दूसरी बार हुआ, जब गुजरात के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में फिफ्टी लगाई। 8. गुजरात की 5 मैचों बाद हार, कोलकाता ने घर में पहली बार हराया गुजरात की लगातार 5 जीत के बाद यह पहली हार रही। इससे पहले टीम ने 2022 में भी लगातार 5 मुकाबले जीते थे। वहीं, कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ 6 मैचों में सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में गुजरात के खिलाफ कोलकाता की यह पहली जीत भी रही। 9. कोलकाता ने बनाया अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247/2 का स्कोर बनाया, जो टीम का IPL में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। यह गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। कोलकाता का टूर्नामेंट में सबसे बड़ा IPL स्कोर दिल्ली के खिलाफ 2024 में आया था। टीम ने विशाखापट्नम में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। 10. कोलकाता ने अपनी पारी में 22 सिक्स लगाए कोलकाता ने पारी में 22 सिक्स लगा दिए, जो IPL इतिहास में एक पारी में संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा हैं। पहले नंबर पर 24 सिक्स के साथ पंजाब किंग्स हैं। टीम ने कोलकाता के खिलाफ ही 2024 में यह कारनामा किया था। 11. फिन एलन ने 10 सिक्स लगाए कोलकाता के बल्लेबाज फिन एलन ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 10 छक्के लगाए, जो कोलकाता के किसी बल्लेबाज द्वारा IPL पारी में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा हैं। एलन IPL में दो बार एक इनिंग में 10+ सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने। 93 रन की यह पारी गुजरात के खिलाफ किसी कोलकाता बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। 12. रघुवंशी ने 5वीं बार 50+ स्कोर बनाया अंगकृष रघुवंशी ने 82 रन की नाबाद पारी खेली, जो उनके IPL करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। वह IPL 2026 में KKR के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। कोलकाता के लिए इस सीजन उन्होंने 5वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। रघुवंशी IPL इतिहास में एक सीजन में 5+ फिफ्टी लगाने वाले चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने। शॉन मार्श इस मामले में पहले पर पायदान पर हैं। उनके नाम 6 फिफ्टी हैं। फैक्ट्स…