Wednesday, 29 Jul 2026 | 09:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।

ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे।

16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। स्टोरी में जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ…

मेक्सिको तीसरी बार मेजबान

  • 2002 में जापान और कोरिया ने पहली बार मिलकर FIFA वर्ल्ड कप होस्ट किया था। अब 3 देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको हैं। मेक्सिको पहला ऐसा देश है, जिसे तीन बार (1970, 1986 और 2026) मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला।
  • पहली बार 48 टीमें खेलेंगी। 1998 से अब तक केवल 32 देश इसमें हिस्सा लेते थे। 16 शहरों में 104 मैच होंगे (पहले 64 होते थे)। फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी रखा जाएगा।

16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी

  • 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी यानी 24 टीमें।
  • हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में बेस्ट 8 को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। इस तरह 32 टीमें नॉकआउट में एंट्री करेंगी।
  • नॉकआउट में 32 टीमों के मैच के बाद 16 टीमें बचेंगी, इनके मुकाबले के बाद 8 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
  • इस नए फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो इसे FIFA इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है।

फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है।

ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं।

गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी

FIFA के अनुसार टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। दोनों के बीच 25 साल से ज्यादा का अंतर है।

इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं।

क्रेग ने 2004 से अब तक स्कॉटलैंड के लिए 84 मैच खेले हैं।

मोरा ने मेक्सिको के लिए 2025 में डेब्यू किया और अब तक 8 मैच खेले हैं।

वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार

काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरोसाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इसके अलावा, हैती 1974 के बाद पहली बार आया है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड 1998 के बाद लौट रहे हैं।

चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए

वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा (USD 655 मिलियन) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (USD 50 मिलियन) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए (USD 33 मिलियन) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान की टीम को लगभग 232 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम

FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बनी है।

1930 में हुई थी शुरुआत

  • FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी, जहां मेजबान उरुग्वे ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद वर्ल्ड कप हर चार साल में होने लगा।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में टूर्नामेंट नहीं खेला गया। शुरुआती सालों में टूर्नामेंट में सीमित टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन बाद 1998 से 2022 तक वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती रहीं।
यह फोटो 1930 वर्ल्ड कप की है। इस मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था।

अर्जेंटीना ने जीता था वर्ल्ड कप 2022

FIFA वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी।

अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था।

कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं।

12 अलग टाइम जोन में मुकाबले

मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary. (Picture Credit: AP)

April 24, 2026/
6:45 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 18:45 IST वारिंग ने कहा कि राघव चड्ढा और छह अन्य आप सांसदों का भाजपा के...

ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव

April 23, 2026/
6:30 am

ईरान ने कहा है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद...

ब्राजील- बंजी जम्पिंग के दौरान रस्सी बांधे बिना फेंका, VIDEO:21 साल की युवती की मौत; पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

June 14, 2026/
2:34 pm

ब्राजिलिया8 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारियों ने मारिया एडुआर्डा को सेफ्टी रोप बांधे बिना ब्रिज से नीचे फेंक दिया। ब्राजील...

Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026. Image/X

March 18, 2026/
10:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 22:09 IST पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का खंडन कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के...

10 मिनट में मलाई प्याज की सब्जी रेसिपी, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भारतीय प्याज प्याज की सब्जी

May 31, 2026/
4:10 pm

31 मई 2026 को 16:10 IST पर अद्यतन किया गया झटपट 10 मिनट की सब्जी रेसिपी: अगर आप रोज-रोज एक...

बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम:विश्व कप जीताने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और कोच ने नंदी के कान में कही मनोकामना

May 16, 2026/
8:24 am

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।

ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे।

16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। स्टोरी में जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ…

मेक्सिको तीसरी बार मेजबान

  • 2002 में जापान और कोरिया ने पहली बार मिलकर FIFA वर्ल्ड कप होस्ट किया था। अब 3 देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको हैं। मेक्सिको पहला ऐसा देश है, जिसे तीन बार (1970, 1986 और 2026) मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला।
  • पहली बार 48 टीमें खेलेंगी। 1998 से अब तक केवल 32 देश इसमें हिस्सा लेते थे। 16 शहरों में 104 मैच होंगे (पहले 64 होते थे)। फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी रखा जाएगा।

16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी

  • 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी यानी 24 टीमें।
  • हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में बेस्ट 8 को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। इस तरह 32 टीमें नॉकआउट में एंट्री करेंगी।
  • नॉकआउट में 32 टीमों के मैच के बाद 16 टीमें बचेंगी, इनके मुकाबले के बाद 8 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
  • इस नए फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो इसे FIFA इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है।

फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है।

ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं।

गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी

FIFA के अनुसार टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। दोनों के बीच 25 साल से ज्यादा का अंतर है।

इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं।

क्रेग ने 2004 से अब तक स्कॉटलैंड के लिए 84 मैच खेले हैं।

क्रेग ने 2004 से अब तक स्कॉटलैंड के लिए 84 मैच खेले हैं।

मोरा ने मेक्सिको के लिए 2025 में डेब्यू किया और अब तक 8 मैच खेले हैं।

मोरा ने मेक्सिको के लिए 2025 में डेब्यू किया और अब तक 8 मैच खेले हैं।

वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार

काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरोसाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इसके अलावा, हैती 1974 के बाद पहली बार आया है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड 1998 के बाद लौट रहे हैं।

चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए

वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा (USD 655 मिलियन) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (USD 50 मिलियन) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए (USD 33 मिलियन) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान की टीम को लगभग 232 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम

FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बनी है।

1930 में हुई थी शुरुआत

  • FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी, जहां मेजबान उरुग्वे ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद वर्ल्ड कप हर चार साल में होने लगा।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में टूर्नामेंट नहीं खेला गया। शुरुआती सालों में टूर्नामेंट में सीमित टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन बाद 1998 से 2022 तक वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती रहीं।
यह फोटो 1930 वर्ल्ड कप की है। इस मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था।

यह फोटो 1930 वर्ल्ड कप की है। इस मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था।

अर्जेंटीना ने जीता था वर्ल्ड कप 2022

FIFA वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी।

अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था।

अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था।

कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं।

12 अलग टाइम जोन में मुकाबले

मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket