Saturday, 12 Sep 2026 | 12:24 AM

Trending :

एसी कूलिंग प्रॉब्लम: क्या आपका एसी भी नहीं दे रहा है हवा? इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पहचानें गैस लीकेज की समस्या

एसी कूलिंग की समस्या

13 जून 2026 को 10:11 IST पर अपडेट किया गया एसी कूलिंग की समस्या: भीषण गर्मी से बचने के लिए अक्सर लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि, लंबे समय तक चलने के कारण एसी मेंटेनेंस करना आवश्यक हो जाता है। कई बार एसी बायोक्लाइन के स्थिर हवा नहीं देती है, जिसका एक बड़ा कारण गैस का लीकेज होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आसान तरीकों को शामिल करके आप घर बैठे गैस लीकेज की जांच कर सकते हैं। अनुसरण करना : एसी के कॉपर पाइप या इंटरनल यूनिट पर बर्फ जमती हुई दिखाई दे, तो संकेत है कि गैस कम हो गई है या लाइक हो रही है। गैस कम होने के कारण सिस्टम का विघटन होता है, जिससे पाइप पर बर्फ की परत जमने लगती है छवि: एआई आप पानी में पिशाच सोप अलग-अलग जगह बना लें। अब इस झग को एसी के पाइप के जोड़ों पर लगाएं। अगर वहां मॉल्स बन रहे हैं तो समझ लें कि किस जगह से गैस लीक हो रही है। छवि: एआई एसी की गैस के साथ मशीन का तेल भी सर्क ऑनलाइन होता है। यदि आप यूनिट के जोड़ों पर या कॉइल के आसपास चिपके हुए तेल या काले रंग के कूड़े के निशान देखते हैं, तो यह लाइकेज का संकेत है। छवि: एआई अगर एसी ऑन करने के बाद इंदौर या आर्कलैंड यूनिट से मॉल जैसा कोई अजीब आवाज दे रही है, तो इसे अनक्लूड न करें। यह गैस के दबाव के साथ बाहर निकलने का कारण है। छवि: एआई ऐस ऑर्केस्ट्रा के ऑर्केस्ट्रा बहुत कम कूलिंग कर रहा है और आपके स्टूडियो लगातार चल रहे हैं, तो मानते हैं कि सिस्टम पर दबाव ज्यादा है। इसका विद्युत प्रभाव बिजली बिल पर है। छवि: एआई द्वारा प्रकाशित: कीर्ति सोनी प्रकाशित 13 जून 2026 10:11 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)एसी गैस रिसाव(टी)एसी कूलिंग समस्या(टी)एसी गैस रिसाव की जांच कैसे करें(टी)एयर कंडीशनर रखरखाव(टी)एसी गैस रिसाव के लक्षण(टी)घरेलू उपकरण युक्तियाँ

Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर 29 मई को जारी किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सलमान खान की उस अर्जी पर भी विचार किया, जो सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 39 नियम 1 और 2 के तहत दायर की गई है। इसमें फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जबकि पहले संकेत दिया गया था कि इसे 20 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय कर दी। फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं। सलमान खान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया है। दावा किया गया है कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान खान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है। अर्जी में यह भी कहा गया है कि पोस्टर में किरदार को हथियार के साथ दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान खान बरी हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इससे गलत संदेश जा सकता है। सलमान खान ने यह भी तर्क दिया है कि फिल्म की कहानी उन मामलों से जुड़ी लगती है, जो अभी उच्च अदालतों में विचाराधीन हैं। याचिका के अनुसार, ऐसे विषयों पर आधारित कंटेंट का प्रमोशन लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर डाल सकता है। अर्जी में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के कथित मीडिया इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों का भी हवाला दिया गया है। दावा किया गया है कि इनमें फिल्म को काला हिरण मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जोड़ा गया, जिससे प्रमोशन हासिल करने की कोशिश की गई। याचिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के डेवलपमेंट और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, एक्टर का आरोप है कि नोटिस के बावजूद प्रमोशनल एक्टिविटीज जारी रहीं, जिससे उन्हें कोर्ट आना पड़ा। वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है। सलमान खान ने अदालत से मांग की है कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक कल जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। वीडियो में काला हिरण शिकार केस और कानूनी लड़ाई से जुड़े मामले को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। फिल्म में मुकेश तिवारी और गोविंद नामदेव भी हैं। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं। वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी

Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

Salman Khan Delhi HC | Film Release Promotion Ban

5 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर 29 मई को जारी किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की। कोर्ट ने प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सलमान खान की उस अर्जी पर भी विचार किया, जिसमें फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जबकि पहले संकेत दिया गया था कि इसे 20 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय कर दी। फर्स्ट लुक में सलमान से प्रेरित किरदार अयान में एक्टर काशिफ इकबाल खान दिखाई दिए हैं। नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। वीडियो में मुख्य किरदार अयान उसी तरह का ब्रेसलेट पहने दिखा, जो अक्सर सलमान खान के हाथों में दिखता है। अमित जानी के बयानों का भी हवाला दिया अर्जी में यह भी कहा गया है कि पोस्टर में किरदार को हथियार के साथ दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान बरी हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इससे गलत संदेश जा सकता है। सलमान के वकील ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म की कहानी उन मामलों से जुड़ी लगती है, जो अभी उच्च अदालतों में विचाराधीन हैं। याचिका के अनुसार, ऐसे विषयों पर आधारित कंटेंट का प्रमोशन लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर डाल सकता है। अर्जी में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के कथित मीडिया इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों का भी हवाला दिया गया। कहा गया कि इनमें फिल्म को काला हिरण मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जोड़ा गया, जिससे प्रमोशन हासिल करने की कोशिश की गई। याचिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के डेवलपमेंट और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, एक्टर का आरोप है कि नोटिस के बावजूद प्रमोशनल एक्टिविटीज जारी रहीं, जिससे उन्हें कोर्ट आना पड़ा। फिल्म के मुख्य किरदार का हुलिया और चलने का स्टाइल सलमान खान से मेल खाता है। सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। फिल्म काला हिरण का फर्स्ट लुक जारी बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक कल जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। फिल्म में मुकेश तिवारी और गोविंद नामदेव भी हैं। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं। वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल

Gold-Silver Prices Jump; Diesel Limit Set

Gold-Silver Prices Jump; Diesel Limit Set

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. महंगाई दर लगातार पांचवे महीने बढ़ी: मई में 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। 2026 की शुरुआत में महंगाई दर काफी कम थी। जनवरी में यह 2.74% के स्तर पर थी, जो मई तक बढ़ते हुए 3.93% पर पहुंच गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले मई में खुदरा महंगाई में 0.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतों में आया यह उछाल पिछले 16 महीनों में सबसे तेज है, जो दिखाता है कि बाजार में लगातार प्राइस प्रेशर बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी आज ₹9,991 बढ़कर ₹2.43 लाख पर पहुंची: इस साल कीमत ₹15 हजार बढ़ी, सोना ₹3,018 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 जून को इसकी कीमत 1,45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं: कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे, इनके लिए डीजल करीब ₹40 महंगा आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया है। यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने पर नेस्ले को नोटिस: FSSAI ने बैच मार्केट से हटाने के आदेश दिए; KFC-फ्लिपकार्ट से भी जवाब मांगा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नेस्ले कंपनी को नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा है और तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने को कहा है। मैगी के जिस बैच को लेकर शिकायत मिली है, FSSAI ने उसे बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को लेकर फास्ट-फूड चेन KFC को भी नोटिस जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर: इतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स का IPO अमेरिका में लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई हैं। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के IPO की लिस्टिंग के बाद उनकी वेल्थ में यह रिकॉर्ड उछाल आया है। शुक्रवार 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयर की ट्रेडिंग 150 डॉलर प्रति शेयर पर शुरू हुई। फोर्ब्स के मुताबिक आईपीओ के लिस्ट होने के बाद मस्क की कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो गुरुवार को 982 बिलियन डॉलर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold-Silver Prices Jump; Diesel Limit Set

Gold-Silver Prices Jump; Diesel Limit Set

नई दिल्ली42 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. महंगाई दर लगातार पांचवे महीने बढ़ी: मई में 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। 2026 की शुरुआत में महंगाई दर काफी कम थी। जनवरी में यह 2.74% के स्तर पर थी, जो मई तक बढ़ते हुए 3.93% पर पहुंच गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले मई में खुदरा महंगाई में 0.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतों में आया यह उछाल पिछले 16 महीनों में सबसे तेज है, जो दिखाता है कि बाजार में लगातार प्राइस प्रेशर बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी आज ₹9,991 बढ़कर ₹2.43 लाख पर पहुंची: इस साल कीमत ₹15 हजार बढ़ी, सोना ₹3,018 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 जून को इसकी कीमत 1,45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं: कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे, इनके लिए डीजल करीब ₹40 महंगा आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया है। यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने पर नेस्ले को नोटिस: FSSAI ने बैच मार्केट से हटाने के आदेश दिए; KFC-फ्लिपकार्ट से भी जवाब मांगा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नेस्ले कंपनी को नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा है और तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने को कहा है। मैगी के जिस बैच को लेकर शिकायत मिली है, FSSAI ने उसे बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को लेकर फास्ट-फूड चेन KFC को भी नोटिस जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर: इतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स का IPO अमेरिका में लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई हैं। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के IPO की लिस्टिंग के बाद उनकी वेल्थ में यह रिकॉर्ड उछाल आया है। शुक्रवार 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयर की ट्रेडिंग 150 डॉलर प्रति शेयर पर शुरू हुई। फोर्ब्स के मुताबिक आईपीओ के लिस्ट होने के बाद मस्क की कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो गुरुवार को 982 बिलियन डॉलर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में बीते 4 दिनों से चल रहे आंदोलन में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, चार दिनों में 1100 से ज्यादा लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, PoK में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इस वजह से मुजफ्फराबाद, मीरपुर में बाजार, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद हैं। नेटबंदी भी जारी है। इससे घाटी बाहरी दुनिया से कटी हुई है। कई नेताओं पर राजद्रोह का केस दर्ज इससे प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ है। इसके उलट उनमें नाराजगी और बढ़ गई है। JAAC के सदस्य धरने की तैयारी तेज कर रहे हैं। पाक आर्मी-सरकार ने पूंछ, मीरपुर व मुजफ्फराबाद में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनाती के आदेश दिए हैं। इनमें रेंजर्स व फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी के जवान शामिल हैं। वहीं, प्रशासन ने जेएएसी नेताओं शौकत नवाज मीर, ख्वाजा मेहरान व अन्य पर राजद्रोह केस दर्ज किए हैं। सरकार अर्धसैनिक बलों का खौफ दिखा आंदोलन कुचलने की कोशिश कर रही है। सरकार ने 5 जून को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है। नेटबंदी में स्टारलिंक से लाइव आने का शक रावलाकोट में JAAC नेता उमर नजीर कश्मीरी ने सरकार-आर्मी के खिलाफ भाषण दिया। वे सप्ताहांत से छिपे हुए थे। उन्होंने घाटी से सुरक्षाबल हटाने की मांग की। वहीं, PoK में नेटबंदी के बावजूद भाषण लाइव हुआ। लाइव टेलीकास्ट के लिए स्टारलिंक इस्तेमाल का शक है। दवा-राशन की किल्लत, लंदन-न्ययॅार्क में विरोध PoK में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दवाओं और खाद्य सामग्री तक की किल्लत हो रही है। बाजार बंद होने से जनजीवन ठप है। PoK संकट पर लंदन और न्यूयॉर्क तक में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज हुआ। भारत में भी पाक विरोधी गुस्सा सड़कों पर दिखा PoK में हुए कत्लेआम के खिलाफ भारत के कश्मीर में पाक विरोधी गुस्सा सड़कों पर दिखा। शुक्रवार को श्रीनगर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लाल चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, खूनखराबा बंद करो और निर्दोषों की हत्या बंद करो जैसे नारे लगे। मानवाधिकार कार्यकर्ता जावेद बेग ने आरोप लगाया कि PoK को मुसलमानों का कत्लगाह बना दिया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि PoK में दमन हो रहा है और कई लोग मारे गए हैं। फारूक ने यूएन मानवाधिकार समिति से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, यूएन, फैक्ट फाइंडिंग मिशन भेजे। श्रीनगर के सोनवार इलाके में यूएन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने PoK में हुई मौतों की स्वतंत्र जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र को ज्ञापन सौंपा। PoK में 27 जुलाई को चुनाव होंगे गिलगित-बाल्टिस्तान के बाद 27 जुलाई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। PoK की विधानसभा में कुल 53 सीटें हैं। इनमें से 45 सीटों पर सीधे चुनाव होता है, जबकि 8 सीटें महिलाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और धार्मिक विद्वानों के लिए आरक्षित हैं। ————————— प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें PoK में हिंसा, 30 की मौत, 200 से ज्यादा घायल:विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हिंसा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं 23 सुरक्षाकर्मी और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में बीते 4 दिनों से चल रहे आंदोलन में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, चार दिनों में 1100 से ज्यादा लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, PoK में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इस वजह से मुजफ्फराबाद, मीरपुर में बाजार, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद हैं। नेटबंदी भी जारी है। इससे घाटी बाहरी दुनिया से कटी हुई है। कई नेताओं पर राजद्रोह का केस दर्ज इससे प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ है। उनमें नाराजगी और बढ़ गई है। JAAC के सदस्य धरने की तैयारी तेज कर रहे हैं। पाकिस्तानी आर्मी और सरकार ने पुंछ, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनाती के आदेश दिए हैं। इनमें रेंजर्स और फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी के जवान शामिल हैं। प्रशासन ने प्रदर्शन समर्थक जेएएसी नेताओं शौकत नवाज मीर, ख्वाजा मेहरान और अन्य पर राजद्रोह के केस दर्ज किए हैं। सरकार अर्धसैनिक बलों का खौफ दिखाकर आंदोलन कुचलने की कोशिश कर रही है। सरकार ने 5 जून को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इलाके में नेटबंदी, स्टारलिंक से लाइव का शक रावलकोट में JAAC नेता उमर नजीर कश्मीरी ने सरकार और आर्मी के खिलाफ भाषण दिया। वे पिछले हफ्ते से छिपे हुए थे। उन्होंने घाटी से सुरक्षाबल हटाने की मांग की। वहीं, PoK में नेटबंदी के बावजूद भाषण लाइव हुआ। लाइव टेलीकास्ट के लिए स्टारलिंक इस्तेमाल का शक है। दवा-राशन की किल्लत, लंदन-न्यूयॉर्क में विरोध PoK में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दवाओं और खाद्य सामग्री तक की किल्लत हो रही है। बाजार बंद होने से जनजीवन ठप है। PoK संकट पर लंदन और न्यूयॉर्क तक में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज हुआ। भारत में भी पाकिस्तान विरोधी गुस्सा सड़कों पर दिखा PoK में हुए कत्लेआम के खिलाफ भारत के कश्मीर में पाकिस्तान विरोधी गुस्सा सड़कों पर दिखा। शुक्रवार को श्रीनगर समेत कई जगहों पर पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए। लाल चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, खूनखराबा बंद करो और निर्दोषों की हत्या बंद करो जैसे नारे लगे। मानवाधिकार कार्यकर्ता जावेद बेग ने आरोप लगाया कि PoK को मुसलमानों का कत्लगाह बना दिया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि PoK में दमन हो रहा है और कई लोग मारे गए हैं। फारूक ने यूएन मानवाधिकार समिति से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, यूएन, फैक्ट फाइंडिंग मिशन भेजे। श्रीनगर के सोनवार इलाके में यूएन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने PoK में हुई मौतों की स्वतंत्र जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र को ज्ञापन सौंपा। PoK में 27 जुलाई को चुनाव होंगे गिलगित-बाल्टिस्तान के बाद 27 जुलाई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। PoK की विधानसभा में कुल 53 सीटें हैं। इनमें से 45 सीटों पर सीधे चुनाव होता है, जबकि 8 सीटें महिलाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और धार्मिक विद्वानों के लिए आरक्षित हैं। ————————— प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PoK में हिंसा, 30 की मौत, 200 से ज्यादा घायल: विधानसभा में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग, कश्मीर से आए लोगों को दी गई थी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हिंसा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई। पूरी खबर पढ़ें

2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ:अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; IPL में 154Km/ घंटे की रफ्तार से कर चुके बॉलिंग

2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ:अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; IPL में 154Km/ घंटे की रफ्तार से कर चुके बॉलिंग

राजस्थान के 2 तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और गणेश सुथार अब राजस्थान की ओर से क्रिकेट नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) ले ली है। अशोक शर्मा गुजरात और गणेश सुथार हरियाणा की टीम से अपना क्रिकेट करियर आगे बढ़ाएंगे। दोनों खिलाड़ियों का जाना राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में दोनों गेंदबाजों ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई थी। खासकर अशोक शर्मा ने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं (सिलेक्टरों) और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा था, जबकि गणेश सुथार भी लगातार अपनी रफ्तार और प्रतिभा के दम पर चर्चा में रहे हैं। अशोक शर्मा आईपीएल (IPL) में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं। इस सीजन में उन्होंने 154 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। खिलाड़ियों को नहीं रोकेंगे आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने दोनों खिलाड़ियों के राजस्थान छोड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा- अशोक शर्मा और गणेश सुथार आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें राजस्थान क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आईपीएल तक का सफर हो या राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना, दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान में रहकर ही अपनी प्रतिभा को निखारा है। अगर उन्हें लगता है कि किसी दूसरे राज्य में उनके लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं, तो हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। सिंघवी ने स्पष्ट किया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन किसी भी खिलाड़ी के करियर की राह में बाधा नहीं बनना चाहती। सिर्फ अशोक और गणेश ही नहीं, बल्कि राजस्थान से खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी को अगर कहीं बेहतर मौका मिलता है और उसे लगता है कि वहां वह अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, तो हम उसे रोकने के पक्ष में नहीं हैं। खिलाड़ियों से की गई थी बातचीत अरिष्ट सिंघवी ने बताया- एडहॉक कमेटी के संयोजक और सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की थी। इस दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि कहीं राजस्थान क्रिकेट व्यवस्था से उन्हें कोई शिकायत तो नहीं है, लेकिन उन्होंने राजस्थान क्रिकेट को लेकर किसी तरह की नाराजगी या शिकायत नहीं जताई। उनका मानना था कि दूसरे राज्यों में उन्हें अपने करियर के लिए अधिक अवसर मिल सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। सिंघवी ने कहा कि एक तेज गेंदबाज का करियर काफी चुनौतीपूर्ण होता है। मुझे लगता है कि किसी भी फास्ट बॉलर का पीक टाइम चार से पांच साल का होता है। ऐसे में अगर खिलाड़ी को अपने भविष्य के लिए बेहतर विकल्प दिखाई देते हैं, तो वह अपने करियर को ध्यान में रखते हुए फैसला लेता है। हम उनके इस निर्णय का समर्थन करते हैं। राजस्थान टीम पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य सुशील जैन ने कहा- अशोक शर्मा और गणेश सुथार दोनों प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, लेकिन उनके जाने से राजस्थान क्रिकेट की ताकत कम नहीं होगी। दोनों अच्छे तेज गेंदबाज हैं, लेकिन राजस्थान के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारे पास अनिकेत चौधरी और आकाश सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जो किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। जैन ने कहा कि इस बदलाव का एक सकारात्मक पक्ष भी है कि इससे नए खिलाड़ियों के लिए मौके पैदा होंगे। चेतन शर्मा, दीपेंद्र और कई अन्य युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके हैं। उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा। राजस्थान की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है और टीम भविष्य में भी प्रतिस्पर्धी बनी रहेगी। गुजरात में ज्यादा अवसर दिखे तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने कहा- राजस्थान क्रिकेट से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी, लेकिन करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने गुजरात का रुख करने का निर्णय लिया। मैं राजस्थान में पूरी तरह संतुष्ट था और यहां मुझे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। मुझे लगा कि गुजरात में मेरे लिए अधिक अवसर मौजूद हैं। इसी वजह से मैंने वहां से खेलने का फैसला किया है। पिछले साल भी गुजरात मैनेजमेंट ने मुझसे बात की थी, लेकिन तब मैं फैसला नहीं कर पाया। इस बार गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अनिल पटेल से बातचीत हुई। मुझे लगा कि वहां मेरे लिए ज्यादा मौके हैं, इसलिए मैंने यह कदम उठाया। हरियाणा से नई शुरुआत करेंगे तेज गेंदबाज गणेश सुथार ने भी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- अब अपने क्रिकेट करियर की आगे की ग्रोथ और नए अवसरों के लिए मैं हरियाणा की ओर से खेलूंगा। आईपीएल और सीएसके कैंप से बनाई पहचान अशोक शर्मा और गणेश सुथार दोनों राजस्थान क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। अशोक शर्मा ने पिछले घरेलू सत्र में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें आईपीएल में गुजरात फ्रेंचाइजी ने मौका दिया था। गणेश सुथार को भी बड़ी पहचान तब मिली जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज बने। सीएसके के कैंप में उनकी गेंदबाजी से कई सीनियर खिलाड़ी प्रभावित हुए थे। इसके बाद से उन्हें भविष्य के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों में गिना जाने लगा। राजस्थान क्रिकेट के लिए नई चुनौती अशोक शर्मा और गणेश सुथार का दूसरे राज्यों की ओर रुख करना राजस्थान क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव है। हालांकि आरसीए का मानना है कि राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और नए खिलाड़ी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पहचान बनाएंगे। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि गुजरात और हरियाणा की नई टीमों में ये दोनों तेज गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और अपने करियर को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं। वहीं राजस्थान क्रिकेट भी नए चेहरों के साथ अपनी तेज गेंदबाजी को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है।

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- मेजबान इंग्लैंड की जीत से शुरुआत:श्रीलंका को 87 रन से हराया; व्याट-हॉज का शतक, फ्रेया केम्प को 4 विकेट

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- मेजबान इंग्लैंड की जीत से शुरुआत:श्रीलंका को 87 रन से हराया; व्याट-हॉज का शतक, फ्रेया केम्प को 4 विकेट

मेजबान इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। उसने शुक्रवार रात को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हराया। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन ने परफॉर्म किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। 21 साल की फ्रेया केम्प ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में 4 विकेट झटके। इंग्लिश ओपनर डैनी वायट-हॉज को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में खास मां बनने के बाद व्याट-हॉज का पहला शतक इंग्लिश ओपनर डैनी वायट-हॉज ने नाबाद 219 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वायट-हॉज ने मां बनने के बाद पहला शतक लगाया है। 35 साल की इस सीनियर बैटर ने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने 33वीं बॉल पर चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। फिर ब्राजीलियन फुटबॉलर बेबेटो के स्टाइल में ‘रॉक-ए-बेबी’ (बच्चे को झुलाने वाला) सेलिब्रेशन किया। उन्होंने यह शतक अपनी बेटी डेजी को समर्पित किया। वायट-हॉज 8वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। इंग्लिश ओपनर्स में 135 रनों की साझेदारी, जोन्स की फिफ्टी मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापटू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वे यहां की कंडीशंस से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। यहां एक दिन पहले बारिश भी हुई थी। हालांकि, यह फैसला गलत साबित हुआ। इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी व्याट-हॉज और एमी जोन्स (50 रन) ने शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों पर 135 रनों की साझेदारी की। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। काफ इंजरी (पैर की मांसपेशियों में खिंचाव) से वापसी कर रही इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। 220 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका की बैटिंग फेल 220 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की बैटिंग फेल रही। उसकी शुरुआत खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड के सभी छह गेंदबाजों को कप्तान ने शुरुआती 9 ओवरों में आजमाया। कप्तान चमारी अथापथु बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। उन्हें व्याट-हॉज ने डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री के पास दौड़ते हुए बेहतरीन कैच पकड़कर आउट किया। फ्रेया केम्प ने 4 गेंदों में 3 विकेट लिए इंग्लैंड की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प श्रीलंका के लोअर ऑर्डर (निचले क्रम) के लिए काल साबित हुईं। पीठ की चोट (स्ट्रैस फ्रैक्चर) से उबरने के बाद लौट रहीं केम्प ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लेकर उन्होंने श्रीलंका की बची-खुची उम्मीदें खत्म कर दीं। मैच के आखिरी ओवर में अनुभवी स्पिनर सोफी एसलस्टोन ने बाकी 2 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी समेट दी। इस मैच के फैक्ट —————————————————-

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: बागी सांसद स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे, ‘असली टीएमसी’ के रूप में मान्यता की मांग करेंगे

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: बागी सांसद स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे, 'असली टीएमसी' के रूप में मान्यता की मांग करेंगे

टीएमसी राज्यसभा सांसद संकट लाइव अपडेट: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी संकट के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को दिल्ली में असंतुष्ट टीएमसी सांसदों से मुलाकात करेंगे। बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने वाले हैं। बसुनिया ने कहा कि लगभग 20 असंतुष्ट सांसद “असली टीएमसी” के रूप में मान्यता मांगेंगे। इस गुट का नेतृत्व काकोली घोष दस्तीदार कर रहे हैं और यह तृणमूल कांग्रेस के भीतर विद्रोह के केंद्र के रूप में उभरा है। संकट पार्टी रैंकों में फैला हुआ है: तृणमूल कांग्रेस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, अब सांसदों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच असंतोष दिखाई देने लगा है। ताजा मुद्दा तब आया जब अनुभवी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की आलोचना की। उन्होंने उन पर अहंकार का आरोप लगाया और कहा कि वह अब कानूनी मामलों में उनका प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। कल्याण बनर्जी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को उनके और उनके भतीजे के बीच चयन करने की चुनौती भी दी, जिससे संकेत मिलता है कि पार्टी में उनका भविष्य उनके फैसले पर निर्भर हो सकता है। संसदीय स्तर पर, काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि लगभग 20 सांसद असंतुष्ट खेमे का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि समूह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का समर्थन करने को इच्छुक होगा। सांसदों के इस्तीफे: इस्तीफों की एक श्रृंखला से भी पार्टी को झटका लगा है। वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे के पहले इस्तीफे के बाद राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने संसद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। कई सांसद असंतुष्ट खेमे में शामिल हो गए हैं, जिनमें यूसुफ पठान, अबू ताहेर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, शत्रुघ्न सिन्हा, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती शामिल हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)टीएमसी संकट लाइव(टी)टीएमसी समाचार(टी)टीएमसी और कांग्रेस(टी)टीएमसी का कांग्रेस में विलय(टी)टीएमसी नवीनतम समाचार(टी)टीएमसी समाचार आज(टी)टीएमसी संकट(टी)टीएमसी राज्य सभा एमपी(टी)टीएमसी कांग्रेस(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)टीएमसी संकट लाइव(टी)ममता बनर्जी(टी)सोनिया गांधी(टी)राहुल गांधी(टी)तृणमूल कांग्रेस विलय(टी)टीएमसी-कांग्रेस गठबंधन वार्ता(टी)बंगाल राजनीति नवीनतम समाचार(टी)अभिषेक बनर्जी(टी)बीजेपी(टी)सायोनी घोष(टी)रीताब्रतो चटर्जी टीएमसी विद्रोह(टी)तृणमूल कांग्रेस संकट(टी)टीएमसी इस्तीफे(टी)राहुल गांधी अभिषेक बनर्जी बैठक(टी)भारत ब्लॉक रणनीति(टी)ममता बनर्जी सोनिया गांधी बैठक(टी)बागी टीएमसी विधायक(टी)सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा(टी)सुष्मिता देव का इस्तीफा(टी)टीएमसी पार्षदों का इस्तीफा(टी)पश्चिम बंगाल कांग्रेस(टी)ऋतब्रत बनर्जी गुट(टी)अभिषेक बनर्जी(टी)भाजपा(टी)दिलीप घोष(टी)काकोली(टी)ममता बनर्जी(टी)राहुल गांधी(टी)ऋतब्रतो चटर्जी(टी)सायोनी घोष(टी)सोनिया गांधी(टी)सुष्मिता देव(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)टीएमसी संकट लाइव(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)टीएमसी संकट(टी)टीएमसी संकट लाइव(टी)टीएमसी संकट समाचार