Wednesday, 04 Nov 2026 | 12:48 PM

Trending :

Spain vs Cabo Verde Debut Match; Belgium vs Egypt

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Spain Vs Cabo Verde Debut Match; Belgium Vs Egypt

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज स्पेन का मुकाबला पहली बार टूर्नामेंट खेल रही काबो वर्डे टीम के साथ होगा। यह पहली बार है, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच रात 12:30 बजे से मैच शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 16 जून को सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन रात 3:30 बजे से सऊदी अरब और उरुग्वे की भिड़ंत मियामी स्टेडियम में होगी।

चौथा मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में 12:30 बजे से शुरू होगा।

मैच-13: स्पेन के खिलाफ डेब्यू करेगी काबो वर्डे की टीम

ग्रुप-G में शामिल स्पेन और कैरेबियाई देश काबो वर्डे के बीच फुटबॉल इतिहास का यह पहला मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही काबो वर्डे की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से सजी स्पेन के खिलाफ उलटफेर के इरादे से उतरेगी।

वहीं स्पेन काफी हद तक अपनी युवा और आक्रामक तिकड़ी लामिन यामल, निको विलियम्स और अल्वारो मोराटा पर निर्भर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

स्पेन: सिमोन, कारवाहाल, ले नॉर्मैंड, लापोर्ते, कुकुरेला, रोद्री, फैबियन रूइज, पेद री, लामिन यामल, निको विलियम्स, मोराटा।

काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेरा, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, पिना, रोचा, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिगेज।

मैच-14: वर्ल्ड कप में पहली बार बेल्जियम और मिस्र की टक्कर

ग्रुप-G में शामिल बेल्जियम और मिस्र के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 3 मुकाबले मिस्र ने जीते हैं, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है।

FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

बेल्जियम की टीम को अपने स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन से शानदार खेल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, मिस्र की उम्मीदें उनके स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह के जादुई प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

बेल्जियम: कास्टील्स, कस्टेन, फास, डेबास्ट, थियोेट, ओनाना, मैंगला, बकायोको, डी ब्रुइन, डोकु, लूकाकू।

मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, अघौश, सालाह, मोस्तफा, ट्रेजेगुए।

मैच-15: सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच कांटे की टक्कर

ग्रुप-H में शामिल सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच अब तक 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनकी भिड़ंत 2018 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त दी थी।

सऊदी अरब की टीम अपने मजबूत एशियाई कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं दो बार की चैंपियन उरुग्वे को अपने स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे और फॉरवर्ड डार्विन नुनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

सऊदी अरब: ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, बुलाईही, शहरानी, खैबरी, कानो, नाजी, दोस्तारी, शेहरी, दौसारी।

उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, आराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, पेलिस्टी, डे अरास्केटा, आराउजो, नुनेज।

मैच-16: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान का पलड़ा भारी

ग्रुप-H में शामिल ईरान-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से ईरान ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अब तक ईरान के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ईरानी टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल उम्मीद होगी। वहीं न्यूजीलैंड अनुभवी स्ट्राइकर क्रिस वुड के दम पर ईरान को रोकने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

ईरान: बेइरानवंड, मोहर्रमी, कनानी, होस्सेनी, हाजसाफी, एजातोलाही, गोडोस, जहानबख्श, तारेमी, मोहेबी, अजमौन।

न्यूजीलैंड: टकर, बिंदोन, बॉक्सॉल, पाइन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक, जस्ट, सिंह, वुड।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जैकलीन ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट पहुंचीं:खुद को बेकसूर बताया; सुकेश के ठगी के पैसों से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप

June 3, 2026/
2:26 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में...

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

May 16, 2026/
12:36 am

दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र...

News18 Showsha Reel Awards 2026 LIVE Updates

March 7, 2026/
9:02 pm

आखरी अपडेट:मार्च 07, 2026, 21:02 IST पीएम मोदी की यह टिप्पणी राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा कथित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय संथाल कॉन्क्लेव...

भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 1, 2026/
4:30 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।...

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

August 26, 2026/
3:32 am

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...

इस राज्य की विधानसभा में हुआ अवैध मतदान! 10 विदेशी नागरिक गिरफ़्तार, जानें ताज़ा अपडेट

May 15, 2026/
9:58 am

चेन्नई पुलिस ने हाल ही में तेलुगू तेलेबा जिले में फर्जी तरीके से पहचान कर अवैध रूप से मत डालने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Spain vs Cabo Verde Debut Match; Belgium vs Egypt

Spain vs Cabo Verde Debut Match; Belgium vs Egypt
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Spain Vs Cabo Verde Debut Match; Belgium Vs Egypt

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज स्पेन का मुकाबला पहली बार टूर्नामेंट खेल रही काबो वर्डे टीम के साथ होगा। यह पहली बार है, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच रात 12:30 बजे से मैच शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 16 जून को सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन रात 3:30 बजे से सऊदी अरब और उरुग्वे की भिड़ंत मियामी स्टेडियम में होगी।

चौथा मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में 12:30 बजे से शुरू होगा।

मैच-13: स्पेन के खिलाफ डेब्यू करेगी काबो वर्डे की टीम

ग्रुप-G में शामिल स्पेन और कैरेबियाई देश काबो वर्डे के बीच फुटबॉल इतिहास का यह पहला मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही काबो वर्डे की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से सजी स्पेन के खिलाफ उलटफेर के इरादे से उतरेगी।

वहीं स्पेन काफी हद तक अपनी युवा और आक्रामक तिकड़ी लामिन यामल, निको विलियम्स और अल्वारो मोराटा पर निर्भर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

स्पेन: सिमोन, कारवाहाल, ले नॉर्मैंड, लापोर्ते, कुकुरेला, रोद्री, फैबियन रूइज, पेद री, लामिन यामल, निको विलियम्स, मोराटा।

काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेरा, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, पिना, रोचा, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिगेज।

मैच-14: वर्ल्ड कप में पहली बार बेल्जियम और मिस्र की टक्कर

ग्रुप-G में शामिल बेल्जियम और मिस्र के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 3 मुकाबले मिस्र ने जीते हैं, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है।

FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

बेल्जियम की टीम को अपने स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन से शानदार खेल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, मिस्र की उम्मीदें उनके स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह के जादुई प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

बेल्जियम: कास्टील्स, कस्टेन, फास, डेबास्ट, थियोेट, ओनाना, मैंगला, बकायोको, डी ब्रुइन, डोकु, लूकाकू।

मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, अघौश, सालाह, मोस्तफा, ट्रेजेगुए।

मैच-15: सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच कांटे की टक्कर

ग्रुप-H में शामिल सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच अब तक 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनकी भिड़ंत 2018 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त दी थी।

सऊदी अरब की टीम अपने मजबूत एशियाई कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं दो बार की चैंपियन उरुग्वे को अपने स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे और फॉरवर्ड डार्विन नुनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

सऊदी अरब: ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, बुलाईही, शहरानी, खैबरी, कानो, नाजी, दोस्तारी, शेहरी, दौसारी।

उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, आराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, पेलिस्टी, डे अरास्केटा, आराउजो, नुनेज।

मैच-16: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान का पलड़ा भारी

ग्रुप-H में शामिल ईरान-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से ईरान ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अब तक ईरान के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ईरानी टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल उम्मीद होगी। वहीं न्यूजीलैंड अनुभवी स्ट्राइकर क्रिस वुड के दम पर ईरान को रोकने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

ईरान: बेइरानवंड, मोहर्रमी, कनानी, होस्सेनी, हाजसाफी, एजातोलाही, गोडोस, जहानबख्श, तारेमी, मोहेबी, अजमौन।

न्यूजीलैंड: टकर, बिंदोन, बॉक्सॉल, पाइन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक, जस्ट, सिंह, वुड।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket