Thursday, 30 Jul 2026 | 07:24 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Haryana Singer Claims Veer Sahu Banned Sapna Chaudhary From Working With 8 Artists

Haryana Singer Claims Veer Sahu Banned Sapna Chaudhary From Working With 8 Artists

सपना चौधरी एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान डांस करते हुए। सपना का अब पति वीर साहू से विवाद चल रहा है। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद के बीच नई कहानी सामने आई है। सपना के साथ कई हिट परफॉर्मेंस देने वाले हरियाणवी सिंगर ने दावा किया कि शादी के बाद वीर ने सपना पर 8 कलाकारों के साथ काम करने पर बैन लगा दिया थ . हरियाणवी सिंगर ने अपनी पहचान जाहिर न होने की शर्त पर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वीर ने हिदायत दी थी कि इन कलाकारों से दूर रहे। बिंदास डांस के लिए मशहूर सपना पर बंदिशें लगी, जिससे उसकी जिंदकी में एकदम बदलाव आया। करीबी सिंगर ने दावा किया है कि शादी से पहले सपना चौधरी ने उनके साथ 8 गाने किए। लेकिन शादी के बाद कभी काम नहीं किया। हरियाणा के 8-9 कलाकारों को सपना के लिए बैन कर दिया था, ये वो कलाकार थे, जिनके साथ सपना अक्सर ज्यादा काम करतीं थी। हालांकि सिंगर ने इन कलाकारों के नाम साझा नहीं किए। सपना इस तरह के बंधन को पसंद नहीं करती थीं। सपना इसका जिक्र भी करती थीं, लेकिन उनका घरेलू मसला होने के चलते उन्होंने भी थोड़ी दूरियां बना लीं। बेटे के जन्मोत्सव में भी सपना चौधरी का ही कॉल उनके पास आया था। जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां भी वीर साहू हरियाणवी कलाकारों की उस लिस्ट को देखकर ज्यादा खुश नहीं थे। हालांकि सपना ने कभी मारपीट व दूसरी बातों का कभी जिक्र नहीं किया था। सपना लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहीं स्टोरी दो दिन पहले सपना ने अपना फोटो पोस्ट कर लिखा- अब तक उन्होंने मुझे माशूका, ओ माशूका नहीं बोला। अब जानिए सपना चौधरी-वीर साहू का पोस्ट वॉर… सपना की पोस्ट-कहीं तो भुगतोगे ही: सपना चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दूसरों की कमियां निकालकर अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है। बट आई डोंट बिलीव इन रिवेंज, आई बिलीव, कहीं का किया…कहीं तो भुगतोगे ही। उसने मुझे माशूका नहीं कहा: सपना चौधरी ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा है कि उसने मुझे मा..मा..माशूका, ओ माई माशूका नहीं बोला। शायद मैं उसकी पिशाचनी हूं…। इस पोस्ट में उन्होंने देसी क्वीन, पोजिटिविटी और थैंक गॉड फॉर एवरीथिंग जैसे हैशटैग भी यूज किए। वीर साहू ने स्टोरी लगाकर दिया जवाब: इस विवाद के बीच वीर साहू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है। उसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक डॉयलाग लगाया है- हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है। पोस्ट पर फैन दे रहे तीखे रिएक्शन… पढ़िए, पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट में क्या कहा… रिश्ते का मजाक बनाया: सपना चौधरी के एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- मजाक बना रखा है रिश्ते का, रीलबाजी के चक्कर में। अब रिश्ता निभाना नहीं जानते तो जोड़ते ही क्यों हो। आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी आपसे। सपना का दिमाग खराब: चौधरी नितिन नाम के फैन ने लिखा- स्टेज डांस से शुरू किया और फिर वीर साहू से शादी की, फिर बिग बॉस तक का सफर तय कर आपका दिमाग खराब हो गया है। तुमसे और उम्मीद भी क्या जा सकते हैं। वीर शांत स्वभाग का व्यक्ति: विक्की ढांडा ने लिखा- वीर साहू बहुत ही शांत स्वभाव में रहता है। सामाजिक आदमी है, पशु-पक्षियों से बहुत प्यार करता है। आपका खुद का नजरिया बदल चुका है। आपसी मन-मुटाव को दूर करके एक हो जाओ। उसी में खुशी है, दुनिया में कोई किसी से संतुष्ट नहीं है, यह भी एक सत्य है। सपना चौधरी एक गाने की शूटिंग के दौरा डांस करते हुए। अब जानिए दो दिन पहले कोर्ट में सपना ने क्या कहा था… घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट गई: सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। याचिका में सपना ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता: सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए: मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रतिवादी यानि वीर साहू किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी की फाइल फोटो। नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह… दोनों का अलग स्टारडम अलग, सोच में काफी अंतर: सपना चौधरी और वीर साहू के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के करीब आठ महीने बाद ही दोनों के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ बढ़ते चले गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े कलाकार हैं और दोनों का अलग स्टारडम है। इसी वजह से दोनों की जीवनशैली और सोच में भी काफी अंतर बताया जाता है। अलग-अलग जीवनशैली बनी मतभेद की वजह: करीबी सूत्रों के अनुसार, वीर साहू गांव में रहकर सादा जीवन पसंद करते हैं। उन्हें प्रकृति और पशुओं से विशेष लगाव है और वह अपना अधिकांश समय फार्म हाउस पर बिताना पसंद करते हैं। वहीं, सपना चौधरी ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हैं और अक्सर चाहती हैं कि

Vehicles to run on 100% ethanol; government grants approval; notices issued to 8 companies, including Emami, for making misleading claims

Vehicles to run on 100% ethanol; government grants approval; notices issued to 8 companies, including Emami, for making misleading claims

Hindi News Business Vehicles To Run On 100% Ethanol; Government Grants Approval; Notices Issued To 8 Companies, Including Emami, For Making Misleading Claims नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। वहीं फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने रविवार को देश की 8 बड़ी फूड कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले से जुड़े नियमों और रेगुलेशंस को अंतिम रूप देने वाली फाइल पर उन्होंने साइन कर दिए हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश की कच्चे तेल (फॉसिल फ्यूल) के इम्पोर्ट पर निर्भरता को कम करना और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से होने वाले प्रदूषण को रोकना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भ्रामक दावे करने पर इमामी सहित 8 कंपनियों को नोटिस: FSSAI बोला- ‘जीरो मैदा ब्रेड’ और ‘ट्रू विटामिन’ जैसे नाम नियमों का उल्लंघन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने रविवार को देश की 8 बड़ी फूड कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर अपने प्रोडक्ट्स के ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और विज्ञापनों में उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है। रेगुलेटर ने साफ किया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत ऐसे भ्रामक नाम रखना सख्त प्रतिबंधित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ी: ICICI बैंक टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹56,223 करोड़ बढ़ी; SBI-HDFC बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा बीते हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के चलते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹1.90 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया और वह लिस्ट में टॉप पर रहा। ICICI बैंक कि वैल्यूएशन सबसे ज्यादा ₹56,223 करोड़ बढ़कर कुल ₹9.61 लाख करोड़ पर पहुंच गई। HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹38,571 करोड़ बढ़कर ₹11.89 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. FPI ने 15-दिन में भारतीय बाजार से ₹62,853 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.87 लाख करोड़ की बिकवाली, जियोपॉलिटिकल तनाव का असर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने जून के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाजार से ₹62,853 करोड़ से ज्यादा की निकासी की है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक, इस ताजा निकासी के साथ साल 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी से कुल विदेशी फंड की निकासी ₹2.87 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा साल 2025 के पूरे कैलेंडर ईयर के दौरान निकाली गई ₹1.66 लाख करोड़ की रकम से कहीं ज्यादा है। विदेशी निवेशकों की इस लगातार बिकवाली के पीछे बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव, वैश्विक आर्थिक ग्रोथ को लेकर चिंताएं और डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार कमजोरी मुख्य वजहें हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन: दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल चीन ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) टेक्नोलॉजी को कॉमर्शियल बनाने की रेस में इलॉन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को पीछे छोड़ दिया है। चीन ने सफल क्लिनिकल ट्रायल के बाद दुनिया की पहली कॉमर्शियल इस्तेमाल वाली ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी दे दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्के के आकार का यह इम्प्लांट कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए क्लिनिकल टेस्टिंग पास करने वाला दुनिया का पहला सर्जिकली इम्प्लांटेड BCI डिवाइस बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. 3/20/30/40 रूल से करें घर लेने की तैयारी: सालाना कमाई का 3 गुना से ज्यादा महंगा घर न खरीदें, समझें इसका पूरा गणित घर खरीदने से पहले वित्तीय योजना बनाना घर के लिए ब्लूप्रिंट डिजाइन करने जैसा है। एक सही योजना के साथ पहली बार घर की खरीदारी आपको वित्तीय संकट और तनाव से दूर रखती है। पहली बार घर खरीदने वालों के लिए 3/20/30/40 रूल है। यहां हम जानते हैं ये कैसे काम करता है… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

DRDO Ballistic Missile Defense System Successful Testing

DRDO Ballistic Missile Defense System Successful Testing

Hindi News Career DRDO Ballistic Missile Defense System Successful Testing | India Defense News 16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. पीएम मोदी फांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर पहुंचे 14 जून को पीएम नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में फ्रांस के नीस पहुंचे। पीएम मोदी ने पहले दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारत इनोवेट्स भारत के शिक्षा मंत्रालय का ग्लोबल इनोशिएटिव है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस इनोवेशन साल के उद्घाटन के दौरान की थी। पीएम ने यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करी। 17 जून को पीएम मोदी G7 समिट में शामिल होंगे और इस समिट में वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और ट्रम्प इससे पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। G7 (ग्रुप ऑफ सेवन) G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। G7 में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद ये G7 बना। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा। भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर गेस्ट कंट्री के रूप में बुलाया जाता है। पीएम मोदी 13 से 17 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है। नेशनल (NATIONAL) 2. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ स्टाफ होंगे 13 जून को सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला थल सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) अपॉइंट किया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज 30 जून से पदभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे, जो इसी दिन पद से रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खड़कवासला के स्टूडेंट रहे हैं। दिसंबर 1986 में उन्हें ‘आर्मर्ड कॉर्प्स’ में कमीशन मिला था। 2021 में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज यूनाइटेड नेशन मिशन अंगोला (UNAVEM III) में ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में सेवा दी है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज ने 2022 में साउथ वेस्टर्न दिल्ली की कमांड संभाली और XXI कॉर्प्स (सुदर्शन चक्र कॉर्प्स) संभाला। 2024 में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज साउथ वेस्टर्न कमांड में आर्मी कमांडर रहे। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल धीरज ने 2024 में रुद्र शक्ति ऑपरेशन को भी लीड किया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज अप्रैल 2026 से थल सेना उपप्रमुख हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज रेगिस्तानी इलाके में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी इलाके में और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी- रोधी दस्ते को भी लीड कर चुके हैं। 3. इंडियन आर्मी ऑफिसर्स अब बंदी जैकेट पहन सकेंगे 14 जून को भारतीय सेना ने अपनी नई ड्रेस रेगुलेशन बुकलेट (Army Uniforms-2026) जारी की। नए ड्रेस रेगुलेशन के मुताबिक, पहली बार फॉर्मल ड्रेस में बंदी जैकेट यानी, बंद गले के कोट को भी शामिल किया गया है। नए नियम के मुताबिक अब आर्मी ऑफिसर्स ड्यूटी पर रहते हुए बंदी जैकेट पहन सकेंगे। जैकेट को फुल-स्लीव शर्ट के ऊपर पहना जाएगा और ये सिंपल और सोबर किसी भड़कीले रंग की नहीं होगी। बंदी जैकेट के साथ मैच करते हुए ट्राउजर और बंद जूते पहनना अनिवार्य होगा। जैकेट में नेक-हुक (Neck Hook) हो या न हो, दोनों प्रकार की डिजाइन मान्य होंगी। इसके साथ ही ड्रेस नंबर 5 और नंबर 6 से सेरेमोनियल पाउच बेल्ट को हटाया गया है। वहीं परेड के दौरान रिव्यूइंग अधिकारियों के लिए तलवार साथ रखना वैकल्पिक कर दिया गया है। नियमों के तहत महिला अधिकारी सादे रंगों की साड़ियां या दुपट्टे के साथ कुर्ता-सलवार और टखने तक की लंबाई वाली सीधी पैंट पहन सकती हैं। इस नियम में बिना आस्तीन वाले कुर्ते और पलाजो या पैंट जैसे कैज़ुअल लोअर पहनने पर साफ तौर पर रोक लगाई गई है। हाल ही में जारी 174 पेज के मैनुअल ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026’ में इन संशोधनों का जानकारी दी है। ये बदलाव सेना की वर्दी में मौजूद औपनिवेशिक (Colonial-era) परंपराओं को कम करने के लिए किया गया है। मैनुअल में लिखा गया है कि इन परिवर्तनों का उद्देश्य सेना की गरिमा, कार्यक्षमता और परंपराओं को बनाए रखते हुए औपनिवेशिक निशानियों को धीरे-धीरे खत्म करना है। एडजुटेंट जनरल ब्रांच (Adjutant General’s Branch) ड्रेस रेगुलेशन बुकलेट को जारी करती है। सेना के यूनिफॉर्म से जुड़े सभी दिशानिर्देश, डिजाइन और ग्रूमिंग मानक इसी विंग के तहत नियमित रूप से अपडेट और प्रकाशित किए जाते हैं। 4. DRDO ने 3 सफल फ्लाइट मिसाइल टेस्टिंग की DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए, जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जून को इसकी जानकारी सोशल मीडिया X अकाउंट पर शेयर की। इस टेस्टिंग में भारत की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) श्रेणी के खतरों को रोकने की क्षमता को भी टेस्ट किया गया। इस टेस्टिंग में DRDO ने AD-1 और AD-2 इंटरसेप्टर मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। ये मिसाइलें 2,000 से 5,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को पहचानने, ट्रैक करने और हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन टेस्टिंग ने भारत उन देशों की श्रेणी में आ गया है, जिनके पास ICBM-स्तरीय खतरों को रोकने वाली BMD क्षमता है। बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक बेहतर रक्षा नेटवर्क है, जिसमें शक्तिशाली रडार, कमांड सेंटर और इंटरसेप्टर मिसाइलें शामिल होती हैं। BMD का उद्देश्य दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाना, उनका पीछा करना और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उन्हें नष्ट करना होता है। ये सिस्टम वायुमंडल के भीतर (एंडो-एटमॉस्फेरिक) और अंतरिक्ष क्षेत्र (एक्सो-एटमॉस्फेरिक) दोनों स्तरों पर मिसाइलों को भेद सकती है। ये टेस्टिंग भारत

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर भारत-A और श्रीलंका-A के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। टीम ने पहला मैच भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश बड़ी भूमिका निभा सकती है। मैच के दिन दांबुला में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की 50 से 58 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग ढाई घंटे बारिश हो सकती है, जिससे मैच प्रभावित होने और ओवरों में कटौती की आशंका है। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक वनडे ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दांबुला में मैच के दिन लगभग ढाई घंटे बारिश की आशंका है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां 50 से 58 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा। ————————————— ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाव कर लिया। इससे पहले दोनों वनडे बांग्लादेश ने जीते थे। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कॉनॉली रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली के 149 रन 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट कर मैच में बांग्लादेश की वापसी करा दी। इसके बाद एलेक्स कैरी भी 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली टिके रहे। उन्होंने पहले मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64 रन और फिर कैमरन ग्रीन (27) के साथ 58 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 87 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 149 रन की पारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट की और खराब होती स्थिति में टीम को संभाले रखा। शोरिफुल को 6 विकेट जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी शोरिफुल इस्लाम ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने ओलिवर पीक और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंदों पर आउट कर पांच विकेट पूरे किए। बाद में बेन ड्वारशुइस को भी पवेलियन भेजकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोनोली को आउट कर मैच को और रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलिया 266/5 से 271/9 पर पहुंच गई। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए दो रन चाहिए थे और एडम जम्पा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। हृदोय और मोसद्देक ने संभाली बांग्लादेश की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 62 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं लिटन दास ने नाबाद 58 रन बनाए। अंतिम ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की तेज पारी खेली। हृदोय और मोसद्देक के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 274 रन तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 2 विकेट लिए। सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। हालांकि तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और 3-0 से हारने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाव कर लिया। इससे पहले दोनों वनडे बांग्लादेश ने जीते थे। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कॉनॉली रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली के 149 रन 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट कर मैच में बांग्लादेश की वापसी करा दी। इसके बाद एलेक्स कैरी भी 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली टिके रहे। उन्होंने पहले मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64 रन और फिर कैमरन ग्रीन (27) के साथ 58 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 87 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 149 रन की पारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट की और खराब होती स्थिति में टीम को संभाले रखा। शोरिफुल को 6 विकेट जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी शोरिफुल इस्लाम ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने ओलिवर पीक और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंदों पर आउट कर पांच विकेट पूरे किए। बाद में बेन ड्वारशुइस को भी पवेलियन भेजकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोनोली को आउट कर मैच को और रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलिया 266/5 से 271/9 पर पहुंच गई। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए दो रन चाहिए थे और एडम जम्पा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। हृदोय और मोसद्देक ने संभाली बांग्लादेश की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 62 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं लिटन दास ने नाबाद 58 रन बनाए। अंतिम ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की तेज पारी खेली। हृदोय और मोसद्देक के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 274 रन तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 2 विकेट लिए। सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। हालांकि तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और 3-0 से हारने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।