Wednesday, 16 Sep 2026 | 12:15 PM

Trending :

Vijay-Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement कनाडा में स्टडी वीजा के नियम बदले:अब ₹17 लाख बैंक बैलेंस रखना होगा; 31 अगस्त तक अप्लाई करने वाले पंजाबियों को फायदा हुआ सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का सबसे पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को कोई खतरा नहीं सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का सबसे पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को कोई खतरा नहीं उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार
EXCLUSIVE

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाव कर लिया। इससे पहले दोनों वनडे बांग्लादेश ने जीते थे। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कॉनॉली रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली के 149 रन 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट कर मैच में बांग्लादेश की वापसी करा दी। इसके बाद एलेक्स कैरी भी 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली टिके रहे। उन्होंने पहले मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64 रन और फिर कैमरन ग्रीन (27) के साथ 58 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 87 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 149 रन की पारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट की और खराब होती स्थिति में टीम को संभाले रखा। शोरिफुल को 6 विकेट जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी शोरिफुल इस्लाम ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने ओलिवर पीक और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंदों पर आउट कर पांच विकेट पूरे किए। बाद में बेन ड्वारशुइस को भी पवेलियन भेजकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोनोली को आउट कर मैच को और रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलिया 266/5 से 271/9 पर पहुंच गई। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए दो रन चाहिए थे और एडम जम्पा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। हृदोय और मोसद्देक ने संभाली बांग्लादेश की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 62 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं लिटन दास ने नाबाद 58 रन बनाए। अंतिम ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की तेज पारी खेली। हृदोय और मोसद्देक के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 274 रन तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 2 विकेट लिए। सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। हालांकि तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और 3-0 से हारने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एसएटीआई कॉलेज में 7 माह वेतन न मिलने पर हड़ताल:120 कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, फंड होने के बावजूद भुगतान न होने के आरोप

April 6, 2026/
7:11 pm

विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में गंभीर आर्थिक संकट के कारण लगभग 120 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले...

निवाड़ी में ध्वज पूजन के साथ महायज्ञ की शुरूआत:22 अप्रैल से कथा और 1 मई को कन्या विवाह सम्मेलन होगा

April 12, 2026/
6:02 pm

निवाड़ी जिले के ग्राम कलुआ में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और कन्या विवाह सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है।...

ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी:कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज

August 17, 2026/
9:15 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर ओमान को बमबारी की धमकी दी है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प...

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में ट्रम्प नाम के भैंसे की कुर्बानी पर रोक, नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
7:39 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। इस भैंसे...

कामत ने चेताया,उधार लेकर शेयर ट्रेडिंग का ट्रेंड डुबो देगा:मिड, स्मॉल कैप शेयरों में सर्किट लगने पर न निवेशक निकल सकता है, न ब्रोकर

May 20, 2026/
1:33 pm

देश के शेयर बाजार में इन दिनों मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी एमटीएफ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जीरोधा...

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाव कर लिया। इससे पहले दोनों वनडे बांग्लादेश ने जीते थे। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कॉनॉली रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली के 149 रन 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट कर मैच में बांग्लादेश की वापसी करा दी। इसके बाद एलेक्स कैरी भी 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली टिके रहे। उन्होंने पहले मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64 रन और फिर कैमरन ग्रीन (27) के साथ 58 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 87 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 149 रन की पारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट की और खराब होती स्थिति में टीम को संभाले रखा। शोरिफुल को 6 विकेट जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी शोरिफुल इस्लाम ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने ओलिवर पीक और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंदों पर आउट कर पांच विकेट पूरे किए। बाद में बेन ड्वारशुइस को भी पवेलियन भेजकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोनोली को आउट कर मैच को और रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलिया 266/5 से 271/9 पर पहुंच गई। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए दो रन चाहिए थे और एडम जम्पा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। हृदोय और मोसद्देक ने संभाली बांग्लादेश की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 62 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं लिटन दास ने नाबाद 58 रन बनाए। अंतिम ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की तेज पारी खेली। हृदोय और मोसद्देक के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 274 रन तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 2 विकेट लिए। सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। हालांकि तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और 3-0 से हारने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket