Saturday, 01 Aug 2026 | 07:37 PM

Trending :

India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey

India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey

Hindi News Local Mp India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey | Gwalior News नीरज पाण्डेय, भोपाल10 घंटे पहले कॉपी लिंक दिसंबर 2021, इंदौर का क्रिकेट मैदान। अंडर-13 इंटर डिवीजनल ट्रॉफी में चंबल और शहडोल संभाग के मुकाबले के दौरान एक 13 वर्षीय बल्लेबाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उसने 248 गेंदों में 425 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 87 चौके शामिल थे। यह कोई एक दिन का कमाल नहीं था। अगले दो मैचों में उसने 235 और 391 रन बनाकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। यह युवा बल्लेबाज था- ग्वालियर का यशवर्धन सिंह चौहान। उसने महज चार मैचों में बिना कोई छक्का लगाए 1091 रन बनाए और 197 चौके जड़े। चार साल बाद उसी यशवर्धन को बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी है। नए कप्तान के खेल में क्या खास है? ग्वालियर से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर कैसा रहा है? और उनके कोच और परिवार की क्या भूमिका क्या रही है? आगे विस्तार से पढ़िए- यश दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। हाल ही में कूच बिहार ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ऐतिहासिक ऑलराउंड प्रदर्शन किया। 8 मैचों में 57 विकेट चटकाने के साथ 42.31 की शानदार औसत से 550 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता और क्लास को देखते हुए उनका चयन हाल ही में भारत की अंडर- 19 टीम के लिए किया गया। यशवर्धन की कप्तानी में टीम 4 जुलाई 2026 से श्रीलंका के हंबनटोटा में तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। अन्वय द्रविड़ भी उनके साथ खेलेंगे यशवर्धन को जिस टीम का कप्तान बनाया गया है उस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे 17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए छह पारियों में 220 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उनकी नाबाद 82 रन की पारी खास चर्चा में रही, जिसकी बदौलत टीम को जीत मिली। इससे पहले अन्वय ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शतक लगाकर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है, जहां वे यशवर्धन सिंह चौहान की कप्तानी में खेलेंगे। अन्वय अपने पिता राहुल द्रविड़ के साथ। यशवर्धन ने भास्कर से अपने खेल के बारे में ये बताया- ‘जब मैंने 13 साल की उम्र में 425 रन बनाए थे, तब मेरा पूरा फोकस अपने बेसिक्स पर था। मेरे कोच ने भी मुझे यही समझाया था कि रेड बॉल क्रिकेट में सही तकनीक और लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए। मैं बाउंड्री लगाने के बजाय अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहा था, इसलिए उस इनिंग में मैंने एक भी छक्का नहीं लगाया। मैंने 6 साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी जॉइन की थी और मेरे पापा ही मेरे सबसे बड़े आइडियल हैं। मैं ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ता हूं, जहां से मुझे पढ़ाई और क्रिकेट दोनों के लिए अच्छा सपोर्ट मिलता है। क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद मैं शाम को अपनी क्लास भी लेता था। हालांकि इस साल क्रिकेट की व्यस्तता के कारण मैं 12वीं का बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाया। घर से भी मुझे पूरा सहयोग मिलता है। मेरे पापा कभी मुझे जल्दी संतुष्ट नहीं होने देते। अगर मैं अच्छे रन बना भी लूं, तो वह मुझे हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी वजह से मेरे अंदर लगातार ज्यादा रन बनाने और खुद को बेहतर बनाने की भूख बनी रहती है।’ यशवर्धन फ्रंटफुट और बैकफुट दोनों पर शॉट्स लगाने में सक्षम हैं। काेच लवकेश चौधरी ने भास्कर से यशवर्धन के बारे में ये कहा- ‘यशवर्धन करीब 6-7 साल की उम्र में मेरी एकेडमी में आया था। शुरुआत से ही उसके अंदर क्रिकेट को लेकर खास जुनून और प्रतिभा दिखाई देती थी। उसने महज 9 साल की उम्र में अंडर-13 के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर अपनी क्षमता का परिचय दे दिया था। नेतृत्व क्षमता भी उसमें शुरू से ही थी, इसलिए मैंने उसे कप्तान के तौर पर ग्रूम किया। उसने संभाग और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार कप्तानी की, जिसका परिणाम यह रहा कि आज उसे भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिला है। मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश से लगातार अच्छे क्रिकेटर निकलने के पीछे बेहतर क्रिकेट सुविधाएं, विकसित ग्राउंड, बीसीसीआई का सहयोग और एमपीएल का बड़ा योगदान है, जिसने प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है।’ डिफेंस के साथ यशवर्धन का अटैकिंग पक्ष भी मजबूत है। पिता बोले-6 साल की उम्र में मेरे बैट से खेलता था मैं ग्वालियर में व्यवसाय करता हूं और खुद क्लब स्तर पर लेग-स्पिनर क्रिकेट खेल चुका हूं। जब यश करीब 6 साल का था, तब वह घर में रखे मेरे बैट उठाकर खेलने लगता था। उसकी क्रिकेट में रुचि और लगाव देखकर मैं उसे कोच के पास लेकर गया। कोच ने उसका बैट पकड़ने का तरीका देखा और उसकी प्राकृतिक प्रतिभा को पहचानते हुए उसे एकेडमी में दाखिला दिलाने की सलाह दी। वहीं से उसकी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत हुई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बाद ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है। खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि अब ईरान जब चाहे होर्मुज को बंद कर सकता है। रिपोर्ट से परिचित तीन सूत्रों ने बताया कि युद्ध के बाद ईरान के पास वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक नई और शक्तिशाली क्षमता आ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के पास ऐसा हथियार मिल गया है जो परमाणु बम से ज्यादा असरदार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर परमाणु बातचीत टूटती है, तो ईरान यमन के हूती विद्रोहियों के जरिए बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भी संकट पैदा कर सकता है। ऐसे में दुनिया के दो बड़े समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. हॉर्मुज में सुरक्षित आवाजाही का भरोसा: ईरान और ओमान ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। 2. ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह से सीरिया निपट सकता है: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई में आम लोगों की मौत नहीं रोक पा रहा है, तो सीरिया यह जिम्मेदारी संभाल सकता है। 3. लेबनान में जंग खत्म करने की मांग: ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि सिर्फ ईरान में संघर्ष रुकना काफी नहीं है। उन्होंने मांग की कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो और इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे हटे। 4. अमेरिका-ईरान बातचीत पर चीन की चेतावनीा: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मौजूदा सहमति अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा चरण पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और स्थायी शांति के लिए सभी पक्षों को लगातार प्रयास करने होंगे। 5. कुछ दिनों में पूरा ईरान समझौता सार्वजनिक होगा: ट्रम्प ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान समझौते का पूरा दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते को शब्द-दर-शब्द पढ़कर भी सुनाएंगे, ताकि उसकी सही जानकारी सामने आ सके। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान की टीम को मैच खत्म होते ही अमेरिका छोड़ना होगा अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि ईरान की फुटबॉल टीम विश्व कप के ग्रुप मैचों के बाद देश में नहीं रुक सकेगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस और सिएटल में अपने मुकाबले खत्म होने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम को अमेरिका छोड़ना होगा। यह बयान ईरानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने तथा उनके अमेरिका में ठहरने को लेकर उठे विवाद के बीच आया है। इस मुद्दे पर आलोचना होने के बाद व्हाइट हाउस की फीफा टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक एंड्रयू जूलियानी ने कहा, “हमने पहले ही कह दिया था कि प्रक्रिया यही होगी।” 10 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- ओबामा के सामने गिड़गिड़ाए थे नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तत्कालीन बराक ओबामा से यह समझौता न करने के लिए गिड़गिड़ाए थे, लेकिन ओबामा ने उनकी बात नहीं मानी। ट्रम्प ने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इजराइल के बजाय ईरान का साथ दिया था। G7 समिट के दौरान एक बैठक में ट्रम्प ने ईरान के साथ हो रहे नए समझौते की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह डील ईरान के परमाणु हथियार तक पहुंचने के रास्ते को रोकने वाली दीवार है। अगर ओबामा वाली डील जारी रहती तो अब तक ईरान परमाणु हथियार तक पहुंच चुका होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

Hindi News Sports Cricket India A Vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-ए आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इंडिया-ए को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए। जीत के बावजूद टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर भारत-ए के 3 मैचों में 2 अंक हैं। टीम आज जीती तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर नजर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा। सूर्यवंशी तीनों मैच में फेल भारत के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी। पिछला मैच अफगानिस्तान की टीम जीती थी भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच अब तक खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भारत-ए का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में से भारत-ए ने दो जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान-ए को एक जीत मिली है। पिछले मैच में बारिश के बाद अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस मैथड से 4 रन से जीत दर्ज की थी। गायकवाड सीरीज के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड और अरशद खान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। गायकवाड ने तीन मैचों में 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अरशद खान ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान को कप्तान इमरान से होगी उम्मीद अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और फरमनुल्लाह सफी टॉप परफॉर्मर हैं। इमरान ने दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, फरमनुल्लाह सफी ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं। अशोक शर्मा स्क्वॉड में शामिल BCCI ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया A टीम में शामिल किया है। युधवीर को ट्राई-सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में बुधवार को बारिश की संभावना 22% है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

Hindi News Sports Cricket India A Vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series स्पोर्ट्स डेस्क49 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-ए आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इंडिया-ए को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए। जीत के बावजूद टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर भारत-ए के 3 मैचों में 2 अंक हैं। टीम आज जीती तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर नजर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा। सूर्यवंशी तीनों मैच में फेल भारत के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी। पिछला मैच अफगानिस्तान की टीम जीती थी भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच अब तक खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भारत-ए का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में से भारत-ए ने दो जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान-ए को एक जीत मिली है। पिछले मैच में बारिश के बाद अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस मैथड से 4 रन से जीत दर्ज की थी। गायकवाड सीरीज के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड और अरशद खान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। गायकवाड ने तीन मैचों में 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अरशद खान ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान को कप्तान इमरान से होगी उम्मीद अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और फरमनुल्लाह सफी टॉप परफॉर्मर हैं। इमरान ने दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, फरमनुल्लाह सफी ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं। अशोक शर्मा स्क्वॉड में शामिल BCCI ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया A टीम में शामिल किया है। युधवीर को ट्राई-सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में बुधवार को बारिश की संभावना 22% है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग स्पोर्ट्स 2. भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा 3. निकी पुनाचा ATP चैलेंजर डबल्स खिताब जीता मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. सरकार ने दवा खरीदने के नियमों में बदलाव किया 5. GIC में सरकार की 5% हिस्सेदारी की बिक्री (OFS) जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 6. त्रिपुरा के वाद्ययंत्र सरिंदा को GI टैग मिला आज का इतिहास (17 JUNE) ————————- ये खबर भी पढ़ें.. चीन ने बनाई सिक्‍के जितनी बड़ी दिमाग पढ़ने वाली चिप:भारत स्लोवाकिया यूनिवर्सिटी में AI सिखाएगा, 16 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

Hindi News Sports FIFA World Cup: England Vs Croatia, Uzbekistan Debut | Ghana Vs Panama स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप में आज रात इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच रात 1:30 बजे से डलास स्टेडियम में शुरू होगा। सुबह 4:30 बजे घाना और पनामा के बीच टोरंटो स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही उज्बेकिस्तान, कोलंबिया से मैच खेलेगी। मैच मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सुबह 7:30 से खेला जाएगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 18 जून को खेले जाएंगे। मैच-22: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कांटे की टक्कर ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं क्रोएशिया को 3 मैचों में सफलता मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर उसका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था। इंग्लिश टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी केन, मिडफील्डर जूड बेलिंगघम और युवा विंगर बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशियाई टीम का पूरा दारोमदार उनके अनुभवी कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच और डिफेंडर जोस्को ग्वार्डियोल पर टिका होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोंस, गुएही, ट्रिपियर, राइस, बेलिंगघम, साका, फोडेन, गोर्डन, केन। क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टैनिसिच, सुतालो, ग्वार्डियोल, सोसा, मोड्रिच, कोवासिच, पासालिक, माजेर, क्रेमारिच, पेरिसीच। मैच-23: घाना और पनामा के बीच ऐतिहासिक मुकाबला ग्रुप-L में शामिल घाना और पनामा के बीच फुटबॉल इतिहास की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें आज तक किसी भी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं। इस ग्रुप में इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम हैं। ऐसे में घाना-पनामा के लिए यह जीत बेहद अहम है। घाना को अपने स्टार मिडफील्डर मोहम्मद कुदुस और अटैकिंग फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं पनामा की निगाहें मिडफील्डर अलबर्टो कैरास्क्विला और स्ट्राइकर जोसे फजार्डो पर टिकी होंगी। घाना को मिडफिल्डर मोहम्मद कुदुस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: घाना: अति-जिगी, सेदु, जिवाकू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमा, कुदुस, आयू, विलियम्स। पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, गोडोय, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। मैच-24: FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार उज्बेकिस्तान दिखेगी ग्रुप-K में शामिल उज्बेकिस्तान पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका मुकाबाल कोलंबिया से है। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है। उज्बेकिस्तान को अनुभवी स्ट्राइकर और कप्तान एल्डोर शोमुरोडोव के साथ मिडफील्डर ओटाबेक शुकुरोव से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कोलंबिया की नजरें लिवरपूल के स्टार विंगर लुइस डियाज और अनुभवी प्लेमेकर जेम्स रोड्रिगेज के कॉम्बिनेशन पर टिकी होंगी। रोड्रिगेज ने 2014 वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब जीता था। एल्डोर शोमुरोडोव के हाथों में उज्बेकिस्तान कमान। टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुर्मतोव, एशमुरोडोव, नसरुल्लाएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, जशुरबेक, माशारिपोव, शोमुरोडोव। कोलंबिया: वर्गास, मुनोज, सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, रिओस, लेर्मा, एरिआस, रोड्रिगेज, कोर्डोबा, डियाज। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज भारत Vs नीदरलैंड:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार होगा सामना; पाकिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज भारत Vs नीदरलैंड:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार होगा सामना; पाकिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। वहीं नीदरलैंड को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में आज कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश, दूसरा मैच भारत और नीदरलैंड और तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। टी-20 इंटरनेशनल में भारत-नीदरलैंड पहली बार भिड़ेंगे भारत और नीदरलैंड की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट आमने-सामने आई हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्मृति से अच्छी पारी की उम्मीद, दीप्ति हाईएस्ट विकेट टेकर भारतीय टीम के लिए टी-20 में स्मृति मंधाना सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 167 मैचों में 124.92 की स्ट्राइक रेट से 4401 रन बनाए हैं। इस दौरा 112 रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा भारत की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 145 मैचों में 6.29 की इकोनॉमी से 166 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट है, जो उन्होंने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल किया। बल्लेबाज स्टेर कालिस से नीदरलैंड को उम्मीदें नीदरलैंड के लिए स्टेर कालिस टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 65 मैचों में 104.43 की स्ट्राइक रेट से 1953 रन बनाए हैं। इस दौरान नाबाद 126 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। वहीं गेंदबाजी में आइरिस ज्वीलिंग ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 94 मैचों में 5.21 की किफायती इकोनॉमी से 101 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6 रन देकर 3 विकेट रहा है। पिच कंडीशन और मौसम का मिजाज हेडिंग्ले की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और बाउंस मिलेगा। मैच आगे बढ़ने पर यह धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। यहां लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। मैच के दौरान तापमान 18°C से 21°C के बीच रहेगा और हल्के बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़। नीदरलैंड: स्टेर कालिस, सान्या खुराना, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), रोबिन रिक्स, आइरिस ज्वीलिंग, हीथर सीजर्स, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलिन डी लांगे, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग। ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा पाई बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें अब तक 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन सभी 5 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की है। बांग्लादेश को पहली जीत का इंतजार है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी सबसे सफल बैटर, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 119 मैचों में 125.37 की स्ट्राइक रेट से 3552 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.4 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। कप्तान निगार सुल्ताना पर बांग्लादेश की नजरें बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 124 मैचों में 93.38 की स्ट्राइक रेट से 2526 रन बनाए हैं। इस दौरान नाबाद 113 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। वहीं गेंदबाजी में नाहिदा अख्तर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 103 मैचों में 5.87 की किफायती इकोनॉमी से 117 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 8 रन देकर 5 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फोएबे लिचफिल्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), किम गार्थ, अलाना किंग। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएयरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना। साउथ अफ्रीका Vs पाकिस्तान पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। दोनों टीमें अब तक 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें साउथ अफ्रीका ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स कप्तान लौरा वोल्वार्ट टॉप रन स्कोरर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 के 99 मैचों में 121.82 की स्ट्राइक रेट से 2808 रन बनाए हैं। इसमें नाबाद 115 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 114 मैचों में 5.81 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 124 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 5 विकेट है। मुनीबा अली से पाकिस्तान को उम्मीदें पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली स्क्वाड की टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 90 मैचों में 98.44 की स्ट्राइक रेट से 1643 रन बनाए हैं। पारी में उनका बेस्ट स्कोर 102 रन है। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 60 मैचों में 5.87 की इकोनॉमी से 75 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 16 रन देकर 4 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लूस, एनेरी डेर्कसेन, मारिजान काप, नादिन डी क्लर्क, च्लोए ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, नोनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update

Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। श्रेयस 3 हजार रन पूरे करने से 11 रन दूर इस मैच में श्रेयस अय्यर अपने 3000 वनडे रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज को 2000 रन पूरे करने के लिए 10 रन और ईशान किशन को 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए 33 रनों की जरूरत है। भारत-अफगानिस्तान में 5 वनडे, भारत 4 जीता भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा है। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला गया था। इसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी। गिल ने पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाए जनवरी 2025 के बाद भारत के लिए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और गेंदबाजी में कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित ने 18 मैचों में 727 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कुलदीप ने 14 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। भारत के लिए डेब्यू मैच में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लेकर प्रभावित किया। कप्तान शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। पिछले मैच में गुरबाज ने शतक लगाया था पिछले साल जनवरी के बाद अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 430 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि जादरान पहले वनडे में 1 रन ही बना सके थे। गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उमरजई को पहले मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं, टीम के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (102) ने शतक लगाया था। लखनऊ के मौसम और पिच का हाल धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला था, जिसके कारण मैच को घटाकर 25-25 ओवर का करना पड़ा था। हालांकि, लखनऊ में बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज यहां दोपहर के समय तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात में गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इकाना स्टेडियम की यह पिच मिक्स्ड-सॉइल (मिश्रित मिट्टी) की होगी, जहां टॉस का कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला है। टीम इंडिया में बदलाव की संभावना भारतीय टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए कि वे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में जरूरत पड़ने पर रिस्टस्पिनर कुलदीप यादव को किसी एक तेज गेंदबाज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; 5 विकेट रहते रनचेज किया, निलाक्षिका की फिफ्टी श्रीलंका ने मंगलवार को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता के बाद जहां हर कोई विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का इंतजार कर रहा है, वहीं डायरेक्टर फिलहाल परिवार को समय देना चाहते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अभी नई कहानी लिखने बैठ गए तो शायद बीवी मार दे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कृष्णा प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म के हर शॉट और फ्रेम पर नजर रख रही थीं। अगर वह साथ नहीं होतीं तो शायद फिल्म बन नहीं पाती। विक्रम भट्ट अब नाना बन चुके हैं और नाती के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। सवाल: “हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्या इतनी जल्दी ऐसी उम्मीद थी? जवाब: मुझे उम्मीद और यकीन था कि ‘हॉन्टेड’ और मेरी हॉरर फिल्मों की अपनी ऑडियंस है। कभी वह ज्यादा संख्या में आती है, कभी कम, लेकिन आती जरूर है। हमारा एक प्यार का रिश्ता है। मुझे भरोसा था कि दर्शक मुझे निराश नहीं करेंगे और उन्होंने फिल्म को सफल बनाया। इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। सवाल : पहली हॉन्टेड को भी लोगों ने पसंद किया था। फिर फ्रेंचाइजी आगे बढ़ाने में इतना समय क्यों लगा? जवाब: मुझे लगता है जिंदगी में हर चीज सही समय पर होती है। आप कितनी भी प्लानिंग कर लें, होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है। हमने पहले भी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। फिर लगा कि अब सही समय है और हमने फिल्म बना ली। सवाल: फिल्म की कास्टिंग कैसे तय हुई? चेतना पांडे और मिमोह को कैसे चुना? जवाब: मिमोह पहले से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। मजाक में कहूं तो उन्होंने ‘हॉन्टेड’ पर अपना हक जमा लिया है। शुरुआत में दूसरी हीरोइन थी, लेकिन कुछ बातें मैच नहीं हुईं। मैं चेतना के साथ दूसरे प्रोजेक्ट पर सोच रहा था, फिर लगा कि वह इस किरदार के लिए सही रहेंगी। मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्हें पसंद आ गई। सवाल: आपने हॉरर सिनेमा को एक अलग पहचान दी। आज के दर्शक हॉरर में क्या नया चाहते हैं? जवाब: मेरे हिसाब से भारत में हॉरर देखने वाली दो तरह की ऑडियंस है। एक हॉलीवुड स्टाइल हॉरर पसंद करती है, जबकि दूसरी भारतीय अंदाज का हॉरर देखना चाहती है, जिसमें प्यार, रिश्ते और इमोशन हों। मेरी फिल्में दूसरी तरह की ऑडियंस के लिए होती हैं। मेरा मानना है कि फिल्ममेकर का काम मनोरंजन करना है। सवाल : आपकी फिल्मों में हॉरर और इमोशन साथ चलते हैं। दोनों को कैसे बैलेंस करते हैं? जवाब: मेरे लिए हॉरर एक लव स्टोरी का विलेन होता है। अगर दर्शक किरदारों से जुड़ेंगे नहीं और उनके लिए महसूस नहीं करेंगे, तो डर भी महसूस नहीं होगा। इसलिए मेरी फिल्मों में रिश्ते और डर साथ चलते हैं। सवाल : हॉरर अभी भी पूरी तरह मेनस्ट्रीम क्यों नहीं बन पाया? जवाब: मेरा मानना है कि बड़े स्टार्स हॉरर करना पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि डरते हुए दिखना उनकी इमेज के खिलाफ जाएगा। इसलिए इस जॉनर में कम लोग काम करते हैं। कुछ लोग हॉरर-कॉमेडी बना रहे हैं और कुछ क्लासिक हॉरर। सवाल : क्या कभी आपने किसी बड़े स्टार को खुद फिल्म का विषय सुझाया? जवाब: बहुत ज्यादा नहीं। मुझे पहले से अंदाजा होता है कि जो कहानियां मैं बनाना चाहता हूं, जरूरी नहीं कि हर स्टार उन्हें करना चाहे। एक-दो बार कोशिश की, लेकिन मैं ज्यादा फॉलो-अप नहीं करता। किसी पर दबाव भी नहीं डाल सकता। अगर सामने वाला कहता है कि करेगा, तो ठीक है। अगर कहता है कि सोचकर बताएगा, तो मैं समझ जाता हूं कि शायद उसकी रुचि नहीं है। सवाल : आपको कब लगा कि हॉरर को अपनी पहचान बनाना है और इंडस्ट्री में इसकी अलग जगह बनानी है? जवाब: जब मुझे लगा कि इस तरह की कहानियां बताना मुझे आता है और इनके लिए मेरी अपनी ऑडियंस है। देखिए, मैं डर बेचने वाला इंसान हूं। हर डायरेक्टर कुछ न कुछ बेचता है— कोई इमोशन, कोई लव स्टोरी और कोई कॉमेडी। मैं डर बेचता हूं। मेरी डर की दुकान है। किसी भी दुकान की तरह, जब आपकी दुकान चलने लगती है तो आप उसी पर ज्यादा काम करते हैं। बाद में दूसरी चीजें भी कर सकते हैं, लेकिन पहचान वही रहती है। मेरे लिए हॉरर वही पहचान है। जब तक दर्शक आ रहे हैं और उन्हें पसंद आ रहा है, मैं इसी दुनिया में नई कहानियां सुनाता रहूंगा। सवाल : हर बार हॉरर में कुछ नया लाना कितना मुश्किल होता है? जवाब: ये चुनौती सिर्फ हॉरर में नहीं, हर जॉनर में होती है। लव स्टोरी में नया एंगल, कॉमेडी में नए गैग्स और एक्शन में नया स्केल चाहिए। इसलिए हर फिल्म में कुछ अलग लाने की कोशिश करनी पड़ती है। सवाल: आपके लिए बॉक्स ऑफिस ज्यादा मायने रखता है या समय के साथ फिल्मों का पसंद किया जाना? जवाब: बॉक्स ऑफिस सिर्फ नंबर होते हैं। मेरी कई फिल्मों को रिलीज के समय पसंद नहीं किया गया, लेकिन बाद में वही लोगों की पसंदीदा बन गईं। उदाहरण के तौर पर ‘राज’ को शुरुआत में अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे, लेकिन बाद में उसे क्लासिक कहा गया। पहली ‘हॉन्टेड’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। रिलीज के समय आलोचना हुई, लेकिन बाद में लोगों ने उसे पसंद किया। मेरा मानना है कि जो फिल्म समय के साथ टिकती है, वही असली मायने में सफल होती है। सवाल : आगे भी हॉरर फिल्में बनाएंगे या कुछ नया सोच रहे हैं? जवाब: अभी मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं। इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी है। थोड़ा आराम करना चाहता हूं और छुट्टियों पर जा रहा हूं। उसके बाद तय करूंगा कि आगे क्या करना है। सवाल : क्या छुट्टियों में भी नई कहानियों पर काम करेंगे? जवाब: अभी अगर मैं छुट्टियों में भी नई कहानियों पर काम करने लगूं तो शायद मेरी बीवी मार दे, क्योंकि उन्हें बिल्कुल समय नहीं दे पाया हूं। मेरी बेटी कृष्णा ने भी इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन फिर भी हर शॉट और फ्रेम पर नजर रखती रहीं। सच कहूं तो अगर वह साथ नहीं होतीं तो

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

FIFA World Cup: England vs Croatia, Uzbekistan Debut

Hindi News Sports FIFA World Cup: England Vs Croatia, Uzbekistan Debut | Ghana Vs Panama स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप में आज रात इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच रात 1:30 बजे से डलास स्टेडियम में शुरू होगा। सुबह 4:30 बजे घाना और पनामा के बीच टोरंटो स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही उज्बेकिस्तान, कोलंबिया से मैच खेलेगी। मैच मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सुबह 7:30 से खेला जाएगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 18 जून को खेले जाएंगे। मैच-22: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कांटे की टक्कर ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं क्रोएशिया को 3 मैचों में सफलता मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर उसका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था। इंग्लिश टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी केन, मिडफील्डर जूड बेलिंगघम और युवा विंगर बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशियाई टीम का पूरा दारोमदार उनके अनुभवी कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच और डिफेंडर जोस्को ग्वार्डियोल पर टिका होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोंस, गुएही, ट्रिपियर, राइस, बेलिंगघम, साका, फोडेन, गोर्डन, केन। क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टैनिसिच, सुतालो, ग्वार्डियोल, सोसा, मोड्रिच, कोवासिच, पासालिक, माजेर, क्रेमारिच, पेरिसीच। मैच-23: घाना और पनामा के बीच ऐतिहासिक मुकाबला ग्रुप-L में शामिल घाना और पनामा के बीच फुटबॉल इतिहास की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें आज तक किसी भी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं। इस ग्रुप में इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम हैं। ऐसे में घाना-पनामा के लिए यह जीत बेहद अहम है। घाना को अपने स्टार मिडफील्डर मोहम्मद कुदुस और अटैकिंग फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं पनामा की निगाहें मिडफील्डर अलबर्टो कैरास्क्विला और स्ट्राइकर जोसे फजार्डो पर टिकी होंगी। घाना को मिडफिल्डर मोहम्मद कुदुस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: घाना: अति-जिगी, सेदु, जिवाकू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमा, कुदुस, आयू, विलियम्स। पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, गोडोय, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। मैच-24: FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार उज्बेकिस्तान दिखेगी ग्रुप-K में शामिल उज्बेकिस्तान पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका मुकाबाल कोलंबिया से है। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है। उज्बेकिस्तान को अनुभवी स्ट्राइकर और कप्तान एल्डोर शोमुरोडोव के साथ मिडफील्डर ओटाबेक शुकुरोव से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कोलंबिया की नजरें लिवरपूल के स्टार विंगर लुइस डियाज और अनुभवी प्लेमेकर जेम्स रोड्रिगेज के कॉम्बिनेशन पर टिकी होंगी। रोड्रिगेज ने 2014 वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब जीता था। एल्डोर शोमुरोडोव के हाथों में उज्बेकिस्तान कमान। टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुर्मतोव, एशमुरोडोव, नसरुल्लाएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, जशुरबेक, माशारिपोव, शोमुरोडोव। कोलंबिया: वर्गास, मुनोज, सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, रिओस, लेर्मा, एरिआस, रोड्रिगेज, कोर्डोबा, डियाज। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…