Monday, 09 Nov 2026 | 11:39 PM

Trending :

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बाद ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है।

खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि अब ईरान जब चाहे होर्मुज को बंद कर सकता है। रिपोर्ट से परिचित तीन सूत्रों ने बताया कि युद्ध के बाद ईरान के पास वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक नई और शक्तिशाली क्षमता आ गई है।

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के पास ऐसा हथियार मिल गया है जो परमाणु बम से ज्यादा असरदार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर परमाणु बातचीत टूटती है, तो ईरान यमन के हूती विद्रोहियों के जरिए बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भी संकट पैदा कर सकता है। ऐसे में दुनिया के दो बड़े समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. हॉर्मुज में सुरक्षित आवाजाही का भरोसा: ईरान और ओमान ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

2. ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह से सीरिया निपट सकता है: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई में आम लोगों की मौत नहीं रोक पा रहा है, तो सीरिया यह जिम्मेदारी संभाल सकता है।

3. लेबनान में जंग खत्म करने की मांग: ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि सिर्फ ईरान में संघर्ष रुकना काफी नहीं है। उन्होंने मांग की कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो और इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे हटे।

4. अमेरिका-ईरान बातचीत पर चीन की चेतावनीा: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मौजूदा सहमति अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा चरण पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और स्थायी शांति के लिए सभी पक्षों को लगातार प्रयास करने होंगे।

5. कुछ दिनों में पूरा ईरान समझौता सार्वजनिक होगा: ट्रम्प ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान समझौते का पूरा दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते को शब्द-दर-शब्द पढ़कर भी सुनाएंगे, ताकि उसकी सही जानकारी सामने आ सके।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान की टीम को मैच खत्म होते ही अमेरिका छोड़ना होगा

अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि ईरान की फुटबॉल टीम विश्व कप के ग्रुप मैचों के बाद देश में नहीं रुक सकेगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस और सिएटल में अपने मुकाबले खत्म होने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम को अमेरिका छोड़ना होगा।

यह बयान ईरानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने तथा उनके अमेरिका में ठहरने को लेकर उठे विवाद के बीच आया है। इस मुद्दे पर आलोचना होने के बाद व्हाइट हाउस की फीफा टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक एंड्रयू जूलियानी ने कहा, “हमने पहले ही कह दिया था कि प्रक्रिया यही होगी।”

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ओबामा के सामने गिड़गिड़ाए थे नेतन्याहू

राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तत्कालीन बराक ओबामा से यह समझौता न करने के लिए गिड़गिड़ाए थे, लेकिन ओबामा ने उनकी बात नहीं मानी।

ट्रम्प ने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इजराइल के बजाय ईरान का साथ दिया था। G7 समिट के दौरान एक बैठक में ट्रम्प ने ईरान के साथ हो रहे नए समझौते की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह डील ईरान के परमाणु हथियार तक पहुंचने के रास्ते को रोकने वाली दीवार है। अगर ओबामा वाली डील जारी रहती तो अब तक ईरान परमाणु हथियार तक पहुंच चुका होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ICSE, ISC Results 2026 Live Updates: CISCE Class 10th, 12th Results today at cisce.org

April 30, 2026/
8:18 am

आखरी अपडेट:30 अप्रैल, 2026, 08:18 IST कुल मिलाकर, कोलकाता में औसतन 88.4% मतदान हुआ, जो 2021 के विधानसभा चुनावों की...

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने जुर्म कबूला:शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट से नरमी की अपील की, पेट में फंसा था चाकू का टुकड़ा

August 29, 2026/
9:10 am

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार करने की अर्जी दायर की है।...

Sunil Shetty Emotional Post For Sisters Birthday

April 23, 2026/
6:57 pm

29 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बहन सुजाता के जन्मदिन के मौके पर एक खास...

Venugopal has emerged as a key contender in the race for Kerala CM

May 11, 2026/
4:04 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 16:04 IST पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल बीजेपी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

Iran Hormuz Strait Threat | Global Oil Supply Danger

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान समझौते के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नई चेतावनी दी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बाद ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है।

खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि अब ईरान जब चाहे होर्मुज को बंद कर सकता है। रिपोर्ट से परिचित तीन सूत्रों ने बताया कि युद्ध के बाद ईरान के पास वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक नई और शक्तिशाली क्षमता आ गई है।

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के पास ऐसा हथियार मिल गया है जो परमाणु बम से ज्यादा असरदार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर परमाणु बातचीत टूटती है, तो ईरान यमन के हूती विद्रोहियों के जरिए बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भी संकट पैदा कर सकता है। ऐसे में दुनिया के दो बड़े समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. हॉर्मुज में सुरक्षित आवाजाही का भरोसा: ईरान और ओमान ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

2. ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह से सीरिया निपट सकता है: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई में आम लोगों की मौत नहीं रोक पा रहा है, तो सीरिया यह जिम्मेदारी संभाल सकता है।

3. लेबनान में जंग खत्म करने की मांग: ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि सिर्फ ईरान में संघर्ष रुकना काफी नहीं है। उन्होंने मांग की कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो और इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे हटे।

4. अमेरिका-ईरान बातचीत पर चीन की चेतावनीा: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मौजूदा सहमति अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा चरण पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और स्थायी शांति के लिए सभी पक्षों को लगातार प्रयास करने होंगे।

5. कुछ दिनों में पूरा ईरान समझौता सार्वजनिक होगा: ट्रम्प ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान समझौते का पूरा दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते को शब्द-दर-शब्द पढ़कर भी सुनाएंगे, ताकि उसकी सही जानकारी सामने आ सके।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान की टीम को मैच खत्म होते ही अमेरिका छोड़ना होगा

अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि ईरान की फुटबॉल टीम विश्व कप के ग्रुप मैचों के बाद देश में नहीं रुक सकेगी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस और सिएटल में अपने मुकाबले खत्म होने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम को अमेरिका छोड़ना होगा।

यह बयान ईरानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने तथा उनके अमेरिका में ठहरने को लेकर उठे विवाद के बीच आया है। इस मुद्दे पर आलोचना होने के बाद व्हाइट हाउस की फीफा टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक एंड्रयू जूलियानी ने कहा, “हमने पहले ही कह दिया था कि प्रक्रिया यही होगी।”

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ओबामा के सामने गिड़गिड़ाए थे नेतन्याहू

राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तत्कालीन बराक ओबामा से यह समझौता न करने के लिए गिड़गिड़ाए थे, लेकिन ओबामा ने उनकी बात नहीं मानी।

ट्रम्प ने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इजराइल के बजाय ईरान का साथ दिया था। G7 समिट के दौरान एक बैठक में ट्रम्प ने ईरान के साथ हो रहे नए समझौते की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह डील ईरान के परमाणु हथियार तक पहुंचने के रास्ते को रोकने वाली दीवार है। अगर ओबामा वाली डील जारी रहती तो अब तक ईरान परमाणु हथियार तक पहुंच चुका होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket