Sunday, 08 Nov 2026 | 04:13 PM

Trending :

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी।

यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण…

सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा?

जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद रहेगी। सभी डिजिटल सेवाएं 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगी।

सवाल 2: इस 3 दिन के शटडाउन की मुख्य वजह क्या है?

जवाब: EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ‘डेटाबेस कंसोलिडेशन’ (डेटाबेस एकीकरण) और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन के मुताबिक, यह एक तय शेड्यूल के तहत किया जा रहा सिस्टम माइग्रेशन है। इसका उद्देश्य भविष्य में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद सर्विस देना है।

सवाल 3: इस शटडाउन का PF खाताधारकों यानी सब्सक्राइबर पर क्या असर पड़ेगा?

जवाब: इस तीन दिनों के दौरान कोई भी खाताधारक नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, उन पर भी काम रोक दिया जाएगा। जिन लोगों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है, उन्हें ट्रांसफर या विड्रॉल के लिए इंतजार करना होगा। इसके अलावा ई सर्विस पासवबुक, ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर सकेंगे।

सवाल 4: जो क्लेम 26 जून से पहले जमा किए जा चुके हैं, क्या वे प्रोसेस हो जाएंगे?

जवाब: नोटिस में साफ किया गया है कि माइग्रेशन पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम फाइल किए जा चुके हैं, उन्हें भी इस अवधि में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। उन पर कार्रवाई 29 जून को पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद ही की जाएगी।

सवाल 5: अगर शटडाउन के दौरान कोई समस्या आती है या मदद चाहिए तो क्या करें?

जवाब: EPFO ने कहा है कि वह इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उसने सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है। अगर किसी सब्सक्राइबर को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं।

सवाल 6: क्या इस शटडाउन का संबंध किसी नई सर्विस या बड़े बदलाव से भी है?

जवाब: हां, यह शटडाउन ऐसे समय में हो रहा है जब संगठन इस महीने के अंत तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के बाद संगठन का पारंपरिक कागजी और जटिल ऑनलाइन काम पूरी तरह आधुनिक हो जाएगा।

सवाल 7: पीएफ से UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की यह नई सुविधा कैसे काम करेगी?

जवाब: अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। लेकिन अब EPFO एक ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से काम करेगा।

सवाल 8: नई UPI सुविधा लागू होने के बाद खाताधारक एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे?

जवाब: इस नई व्यवस्था के एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जैसे आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं या फिर किसी एटीएम से कैश निकालते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

April 16, 2026/
6:08 am

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की...

‘हमारे पहलवान मजबूत, लेकिन तकनीकी रूप से पीछे’:भारत के कुश्ती कोच बोले- मुझे 40 मेहनती चाहिए, जो देश के लिए कुछ करें

June 1, 2026/
8:47 am

‘हमारे खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन वे तकनीकी रूप से पिछड़ जाते हैं। अमन जैसे बेहतरीन पहलवान...

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

April 11, 2026/
5:30 am

देशभर में ग्रमी बढ़ने लगी है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। अगले दो सप्ताह में...

authorimg

May 9, 2026/
8:42 pm

Last Updated:May 09, 2026, 20:42 IST How Dangerous Is Hantavirus: हंता वायरस जानलेवा है, लेकिन इसके महामारी बनने की आशंकाओं...

नई स्पोर्ट्स ड्रामा:चार जून को रिलीज होगी राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’, दो फिल्मों की मुश्किलें बढ़ीं

May 3, 2026/
3:56 pm

राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर...

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

June 7, 2026/
3:05 pm

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी।

यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण…

सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा?

जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद रहेगी। सभी डिजिटल सेवाएं 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगी।

सवाल 2: इस 3 दिन के शटडाउन की मुख्य वजह क्या है?

जवाब: EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ‘डेटाबेस कंसोलिडेशन’ (डेटाबेस एकीकरण) और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन के मुताबिक, यह एक तय शेड्यूल के तहत किया जा रहा सिस्टम माइग्रेशन है। इसका उद्देश्य भविष्य में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद सर्विस देना है।

सवाल 3: इस शटडाउन का PF खाताधारकों यानी सब्सक्राइबर पर क्या असर पड़ेगा?

जवाब: इस तीन दिनों के दौरान कोई भी खाताधारक नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, उन पर भी काम रोक दिया जाएगा। जिन लोगों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है, उन्हें ट्रांसफर या विड्रॉल के लिए इंतजार करना होगा। इसके अलावा ई सर्विस पासवबुक, ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर सकेंगे।

सवाल 4: जो क्लेम 26 जून से पहले जमा किए जा चुके हैं, क्या वे प्रोसेस हो जाएंगे?

जवाब: नोटिस में साफ किया गया है कि माइग्रेशन पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम फाइल किए जा चुके हैं, उन्हें भी इस अवधि में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। उन पर कार्रवाई 29 जून को पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद ही की जाएगी।

सवाल 5: अगर शटडाउन के दौरान कोई समस्या आती है या मदद चाहिए तो क्या करें?

जवाब: EPFO ने कहा है कि वह इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उसने सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है। अगर किसी सब्सक्राइबर को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं।

सवाल 6: क्या इस शटडाउन का संबंध किसी नई सर्विस या बड़े बदलाव से भी है?

जवाब: हां, यह शटडाउन ऐसे समय में हो रहा है जब संगठन इस महीने के अंत तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के बाद संगठन का पारंपरिक कागजी और जटिल ऑनलाइन काम पूरी तरह आधुनिक हो जाएगा।

सवाल 7: पीएफ से UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की यह नई सुविधा कैसे काम करेगी?

जवाब: अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। लेकिन अब EPFO एक ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से काम करेगा।

सवाल 8: नई UPI सुविधा लागू होने के बाद खाताधारक एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे?

जवाब: इस नई व्यवस्था के एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जैसे आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं या फिर किसी एटीएम से कैश निकालते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket