Sunday, 09 Aug 2026 | 11:55 PM

Trending :

चांदी एक दिन में ₹5,448 और सोना ₹2,817 सस्ता:टेलीग्राम फिर चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया; कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे

चांदी एक दिन में ₹5,448 और सोना ₹2,817 सस्ता:टेलीग्राम फिर चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया; कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी आज चांदी 5,448 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,817 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.45 लाख पर था। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील की खबरों के बाद बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3.1% गिर गईं। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमत मिडिल ईस्ट जंग के बाद पहली बार 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गईं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी आज ₹5,448 सस्ती, 2 दिन में 16 हजार गिरी:सोना ₹2,817 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया, इस महीने ₹14,285 सस्ता हो चुका सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,448 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 2 दिन में ही 16 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,817 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.45 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 14,285 रुपए और चांदी के 41,315 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया:NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। 21 जून को NEET री-एग्जाम होने के बाद एप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध खत्म हो गया है। इसके बाद 23 जून की सुबह से एप गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा दिखने तो लगा, लेकिन कई यूजर्स ने एप डाउनलोड नहीं हो पाने की शिकायत की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट आई है। उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में आई 16% की गिरावट की वजह से मस्क की नेटवर्थ सिर्फ एक हफ्ते में करीब 350 बिलियन डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद इलॉन मस्क की संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 104.15 लाख करोड़ पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे:US-ईरान समझौते के बाद 3.1% गिरकर $74.73 पर आया, होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील की खबरों के बाद बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3.1% गिर गईं। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमत मिडिल ईस्ट जंग के बाद पहली बार 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गईं। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.32 डॉलर की गिरावट के साथ 74.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 2.17 डॉलर (2.96%) फिसलकर 71.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे:पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (BoI) को 1.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। लंदन के हाई कोर्ट ने दुबई की एक कंपनी ‘फायरस्टार डायमंड एफजेडई’ के लिए दी गई पर्सनल लोन गारंटी और उस पर लगे ब्याज से जुड़े मामले में ये फैसला सुनाया है। नीरव बीते 7 सालों से लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. नोएल टाटा ट्रेंट के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे:74वीं AGM में जानकारी दी, वेस्टसाइड-जूडियो की पैरेंट कंपनी के देशभर में 1286 स्टोर नोएल टाटा ने मंगलवार यानी 23 जून को कंपनी की 74वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा, “जैसा कि आप जानते होंगे, चेयरमैन के रूप में यह मेरी आखिरी वार्षिक आम बैठक होगी। वेस्टसाइड और जूडियो जैसे बड़े फैशन ब्रांड्स को ऑपरेट करने वाली टाटा समूह की कंपनी ‘ट्रेंट’ के चेयरमैन पद से नोएल टाटा का हटना एक बड़ा फैसना है। उनके नेतृत्व में कंपनी बेंगलुरु के एक सिंगल स्टोर से बढ़कर आज भारत की लीडिंग फैशन और लाइफस्टाइल दिग्गज बन चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त फंडिंग मंजूर करने की मांग की है। इसका बड़ा हिस्सा ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए रखा गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह रकम पिछले साल मंजूर किए गए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर और अगले वित्तीय वर्ष के लिए मांगे गए 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट से अलग है। सरकार का कहना है कि यह पैसा युद्ध से जुड़े ऑपरेशन, सेना की तैयारी, हथियारों के भंडार को फिर से भरने और सीक्रेट रक्षा कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा। वहीं, संसद में इस मांग का विरोध बढ़ रहा है। मंगलवार को सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा। इससे पहले ऐसा ही प्रस्ताव लोअर हाउस भी पास कर चुकी है। चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. कच्चा तेल 70 डॉलर से नीचे आया: अमेरिकी कच्चे तेल (WTI) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 73.50 डॉलर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है। 2. ट्रम्प की तेल कंपनियों को धमकी: ट्रम्प ने अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं। 3. खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मोदी को न्योता: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। 4. ट्रम्प ने तेल कंपनियों पर जांच बैठाई: ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं। 5. ईरान-IAEA में परमाणु जांच पर मतभेद: IAEA का कहना है कि उसे ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच का अधिकार मिलेगा, जबकि ईरान ने कहा है कि किसी भी निरीक्षण पर फैसला अंतिम समझौते और प्रतिबंध हटने के बाद होगा। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास

ट्रम्प ने संसद से ₹8 लाख करोड़ की फंडिंग मांगी:बोले- ईरान जंग के लिए जरूरी; संसद में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त फंडिंग मंजूर करने की मांग की है। इसका बड़ा हिस्सा ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए रखा गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह रकम पिछले साल मंजूर किए गए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर और अगले वित्तीय वर्ष के लिए मांगे गए 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट से अलग है। सरकार का कहना है कि यह पैसा युद्ध से जुड़े ऑपरेशन, सेना की तैयारी, हथियारों के भंडार को फिर से भरने और सीक्रेट रक्षा कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा। वहीं, संसद में इस मांग का विरोध बढ़ रहा है। मंगलवार को सीनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा। इससे पहले ऐसा ही प्रस्ताव लोअर हाउस भी पास कर चुकी है। चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. कच्चा तेल 70 डॉलर से नीचे आया: अमेरिकी कच्चे तेल (WTI) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। ब्रेंट क्रूड भी गिरकर 73.50 डॉलर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है। 2. ट्रम्प की तेल कंपनियों को धमकी: ट्रम्प ने अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं। 3. खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए मोदी को न्योता: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। 4. ट्रम्प ने तेल कंपनियों पर जांच बैठाई: ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग को तेल कंपनियों की जांच के निर्देश दिए। उनका आरोप है कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां ग्राहकों को राहत नहीं दे रहीं। 5. ईरान-IAEA में परमाणु जांच पर मतभेद: IAEA का कहना है कि उसे ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच का अधिकार मिलेगा, जबकि ईरान ने कहा है कि किसी भी निरीक्षण पर फैसला अंतिम समझौते और प्रतिबंध हटने के बाद होगा। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, 10 PHOTOS:राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों-मकानों को नुकसान पहुंचा

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, 10 PHOTOS:राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों-मकानों को नुकसान पहुंचा

वेनेजुएला में गुरुवार सुबह आए भूकंप के बाद देशभर से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। 10 हजार से एक लाख मौतों तक की आशंका जताई जा रही है। देखिए वेनेजुएला में भूकंप और तबाही से जुड़े 10 फोटेज…

Brazil Beats Scotland 3-0 | Vinicius Jr Scores Brace

Brazil Beats Scotland 3-0 | Vinicius Jr Scores Brace

मियामी गार्डन्स4 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है। उसने गुरुवार सुबह ग्रुप-सी के मैच में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से विनीसियस जूनियर ने दो गोल किए। जबकि एक गोल मैथियस कुन्हा ने दागा। स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहा है, लेकिन टीम एक बार फिर ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रही। टूर्नामेंट के इतिहास में यह नौवीं बार है, जब स्कॉटलैंड ग्रुप चरण पार नहीं कर सका। वहीं, ब्राजील दूसरी जीत के साथ 7 अंक लेकर ग्रुप-सी के टॉप पर है। विनीसियस ने फर्स्ट हाफ में दोनों गोल किए विनीसियस ने मैच के 7वें मिनट में गोल कर ब्राजील को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल भी दागा। कुन्हा ने भी हाफ टाइम से ठीक स्कोरशीट में नाम दर्ज कराया। टीम मेट्स के साथ गोल सेलिब्रेट करते विनीसियस जूनियर। विनीसियस अब टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों के चार-चार गोल हैं, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पांच गोल के साथ टॉप पर हैं। नेमार ने चोट से वापसी की, फैंस ने स्वागत किया ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 76वें मिनट में मैदान पर उतरकर चोट के बाद वापसी की। दाएं पिंडली की समस्या के कारण वह टीम के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। स्टेडियम में मौजूद ब्राजीलियाई प्रशंसकों ने उनकी वापसी का जोरदार स्वागत किया। नेमार ने 76वें मिनट में मैदान पर उतरे। वे इस वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे थे। मैच 50: मोरक्को Vs हैती, स्कोरलाइन 4-2 मोरक्को भी राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हैती बाहर ग्रुप-सी के आखिरी मैच में मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया। इस जीत से टीम राउंड ऑफ-32 में पहुंच गई। अटलांटा स्टेडियम में मोरक्को दो बार पिछड़ा, लेकिन हार नहीं मानी और वापसी करते हुए जीत हासिल की। मोरक्को के लिए सूफियान रहीमी ने 78वें मिनट में डिफ्लेक्टेड शॉट के जरिए टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 89वें मिनट में गेसीम यासीन ने गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। हैती ने मैच में दो बार बढ़त की। लेकिन, उसे बनाए नहीं रख सकी। 52 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने उतरी हैती की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला अंक हासिल करने में भी सफल नहीं हो सकी। उसका वर्ल्ड कप अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ——————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Brazil Beats Scotland 3-0 | Vinicius Jr Scores Brace

Brazil Beats Scotland 3-0 | Vinicius Jr Scores Brace

मियामी गार्डन्स21 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर लिया है। उसने गुरुवार सुबह ग्रुप-सी के मैच में स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से विनीसियस जूनियर ने दो गोल किए। जबकि एक गोल मैथियस कुन्हा ने दागा। स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहा है, लेकिन टीम एक बार फिर ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रही। टूर्नामेंट के इतिहास में यह नौवीं बार है, जब स्कॉटलैंड ग्रुप चरण पार नहीं कर सका। वहीं, ब्राजील दूसरी जीत के साथ 7 अंक लेकर ग्रुप-सी के टॉप पर है। विनीसियस ने फर्स्ट हाफ में दोनों गोल किए विनीसियस ने मैच के 7वें मिनट में गोल कर ब्राजील को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल भी दागा। कुन्हा ने भी हाफ टाइम से ठीक स्कोरशीट में नाम दर्ज कराया। टीम मेट्स के साथ गोल सेलिब्रेट करते विनीसियस जूनियर। विनीसियस अब टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों के चार-चार गोल हैं, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पांच गोल के साथ टॉप पर हैं। नेमार ने चोट से वापसी की, फैंस ने स्वागत किया ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने 76वें मिनट में मैदान पर उतरकर चोट के बाद वापसी की। दाएं पिंडली की समस्या के कारण वह टीम के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। स्टेडियम में मौजूद ब्राजीलियाई प्रशंसकों ने उनकी वापसी का जोरदार स्वागत किया। नेमार ने 76वें मिनट में मैदान पर उतरे। वे इस वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे थे। मैच 50: मोरक्को Vs हैती, स्कोरलाइन 4-2 मोरक्को भी राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हैती बाहर ग्रुप-सी के आखिरी मैच में मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया। इस जीत से टीम राउंड ऑफ-32 में पहुंच गई। अटलांटा स्टेडियम में मोरक्को दो बार पिछड़ा, लेकिन हार नहीं मानी और वापसी करते हुए जीत हासिल की। मोरक्को के लिए सूफियान रहीमी ने 78वें मिनट में डिफ्लेक्टेड शॉट के जरिए टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 89वें मिनट में गेसीम यासीन ने गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। हैती ने मैच में दो बार बढ़त की। लेकिन, उसे बनाए नहीं रख सकी। 52 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने उतरी हैती की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला अंक हासिल करने में भी सफल नहीं हो सकी। उसका वर्ल्ड कप अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ——————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए:राजधानी कराकस में इमारतें गिरीं, एयरपोर्ट की छत का हिस्सा ढहा

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए:राजधानी कराकस में इमारतें गिरीं, एयरपोर्ट की छत का हिस्सा ढहा

वेनेजुएला में बुधवार दोपहर दो शक्तिशाली भूकंप आए। पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसका केंद्र कराकस से करीब 160 किमी पश्चिम में और गहराई 13 किमी थी। कुछ मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम में और गहराई 10 किमी थी। राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की इमारत को नुकसान पहुंचा है। छत का कुछ हिस्सा गिर गया। मलबा गिरने से धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था फिर वापस ले लिया गया। US एजेंसी बोली- 10,000 मौतों की 44% संभावना USGS का कहना है कि बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है और आफ्टरशॉक की भी संभावना है। US Geological Survey (USGS) का कहना है कि बुधवार शाम वेनेज़ुएला की राजधानी और आस-पास के इलाकों में लगातार आए भूकंपों के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। USGS का कहना है कि यह आपदा बड़े पैमाने पर हो सकती है और इसके बाद तेज झटकों वाले आफ्टरशॉक भी आ सकते हैं। एजेंसी के अनुसार, 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% संभावना है और 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 30% संभावना है। साथ ही, जमीन पर भूस्खलन और लिक्विफैक्शन का भी काफी खतरा है। लिक्विफैक्शन एक ऐसी घटना है जो भूकंप के दौरान ढीली मिट्टी या तलछट को प्रभावित करती है। वेनेजुएला में 1967 जैसा भूकंप, तब 200 जानें गईं थीं यह पहली बार नहीं है जब वेनेजुएला की राजधानी में जबरदस्त भूकंप आया हो। 1967 में, 6.6 तीव्रता के भूकंप ने कराकस को हिला दिया था, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप ने पालोस ग्रांडेस (मध्यम-वर्गीय इलाका) और अल्तामिरा (अमीर लोगों का इलाका) में कई इमारतें गिरा दी थीं। बुधवार को आए भूकंप से ये दोनों इलाके फिर से प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने सरकारी टीवी को बताया कि ‘वहां कई इमारतें ढह गई हैं। इस बार की तरह, 1967 में भी लोगों ने दो झटके महसूस किए थे।

Arshad Warsi, Disha Patani on Welcome to the Jungle Shoot

Arshad Warsi, Disha Patani on Welcome to the Jungle Shoot

6 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा। दिशा पाटनी ने शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन सेट पर कभी दूरी महसूस नहीं हुई। सवाल: दिशा, इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना आपके लिए कितना अलग अनुभव था? जवाब/दिशा पाटनी: शुरुआत में जिम्मेदारी जरूर महसूस होती है क्योंकि इतने अनुभवी लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, लेकिन यहां माहौल ऐसा था कि किसी ने दबाव महसूस नहीं होने दिया। खुशी इसलिए थी क्योंकि हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा था। सवाल: सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब/दिशा पाटनी: सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी वो ये थी कि अनुभव आने के बाद भी लोग काम को हल्के में नहीं लेते। इतने साल काम करने के बाद भी लोग तैयारी और मेहनत के साथ आते हैं, लेकिन माहौल हल्का रखते हैं। यही बैलेंस सबसे जरूरी लगा। सवाल: सेट पर किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया? जवाब/दिशा पाटनी: सबका एक-दूसरे के साथ व्यवहार। इतने बड़े कलाकार थे लेकिन कोई दूरी महसूस नहीं हुई। सब साथ बैठते थे, खाना खाते थे और बातचीत करते थे। मुझे लगता है यही बॉन्डिंग फिल्म में भी नजर आएगी। सवाल: इतने कलाकारों के बीच क्या कभी खुद को साबित करने का दबाव महसूस हुआ? जवाब/दिशा पाटनी: मुझे ऐसा नहीं लगा। यहां माहौल बहुत सहज था। हर कोई एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद कर रहा था, इसलिए किसी तरह की प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं हुई। जवाब/अरशद वारसी: यहां कोई किसी को पीछे छोड़ने नहीं आया था। सबका फोकस सिर्फ इस बात पर था कि फिल्म अच्छी बने और लोग एंटरटेन हों। सवाल: अरशद, इतने कॉमेडी कलाकारों के बीच काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब/अरशद वारसी: अगर आप पूरी टीम को देखें तो हर किसी का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। कोई एक आदमी माहौल नहीं बना रहा था, हर कोई कुछ न कुछ जोड़ रहा था। मेरे लिए तो ये काम जैसा महसूस ही नहीं हुआ। अरशद वारसी ने कहा कि ऑफ कैमरा बॉन्डिंग ही फिल्म की असली ताकत थी। सवाल: आपने कहा था कि शूटिंग काम जैसी नहीं लग रही थी, ऐसा क्यों? जवाब/अरशद वारसी: मैं मजाक में कहता था कि मैं छुट्टी पर आया हूं। मुझे शूटिंग का इंतजार नहीं होता था, मुझे सेट पर जाकर लोगों से मिलने का इंतजार होता था। ऑफ कैमरा भी उतना ही मजा चलता था। सवाल: क्या कभी लगा कि शूटिंग से ज्यादा ये साथ समय बिताने जैसा हो गया है? जवाब/अरशद वारसी: हां, क्योंकि यहां सिर्फ कैमरा ऑन होने पर लोग एक्ट नहीं कर रहे थे। हम बैठकर बातें कर रहे होते थे, हंस रहे होते थे और फिर अचानक कोई बोल देता था कि शॉट तैयार है। इतने लोगों के साथ काम करने का मौका रोज नहीं मिलता। सवाल: फिल्म से जुड़ी सबसे खास याद क्या रहेगी? जवाब/दिशा पाटनी: मेरे लिए सबसे अच्छी याद यही रहेगी कि इतने लंबे समय तक सबके साथ समय बिताने का मौका मिला। शूट खत्म होने के बाद वही चीज सबसे ज्यादा याद आती है। जवाब/अरशद वारसी: मुझे लगता है सबसे ज्यादा हम लोग एक-दूसरे को मिस करेंगे। इतनी बड़ी टीम के साथ इतना समय बिताना बहुत कम होता है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी याद रहेगी। _______________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Arshad Warsi, Disha Patani on Welcome to the Jungle Shoot

Arshad Warsi, Disha Patani on Welcome to the Jungle Shoot

54 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा। दिशा पाटनी ने शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन सेट पर कभी दूरी महसूस नहीं हुई। सवाल: दिशा, इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना आपके लिए कितना अलग अनुभव था? जवाब/दिशा पाटनी: शुरुआत में जिम्मेदारी जरूर महसूस होती है क्योंकि इतने अनुभवी लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, लेकिन यहां माहौल ऐसा था कि किसी ने दबाव महसूस नहीं होने दिया। खुशी इसलिए थी क्योंकि हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा था। सवाल: सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब/दिशा पाटनी: सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी वो ये थी कि अनुभव आने के बाद भी लोग काम को हल्के में नहीं लेते। इतने साल काम करने के बाद भी लोग तैयारी और मेहनत के साथ आते हैं, लेकिन माहौल हल्का रखते हैं। यही बैलेंस सबसे जरूरी लगा। सवाल: सेट पर किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया? जवाब/दिशा पाटनी: सबका एक-दूसरे के साथ व्यवहार। इतने बड़े कलाकार थे लेकिन कोई दूरी महसूस नहीं हुई। सब साथ बैठते थे, खाना खाते थे और बातचीत करते थे। मुझे लगता है यही बॉन्डिंग फिल्म में भी नजर आएगी। सवाल: इतने कलाकारों के बीच क्या कभी खुद को साबित करने का दबाव महसूस हुआ? जवाब/दिशा पाटनी: मुझे ऐसा नहीं लगा। यहां माहौल बहुत सहज था। हर कोई एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद कर रहा था, इसलिए किसी तरह की प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं हुई। जवाब/अरशद वारसी: यहां कोई किसी को पीछे छोड़ने नहीं आया था। सबका फोकस सिर्फ इस बात पर था कि फिल्म अच्छी बने और लोग एंटरटेन हों। सवाल: अरशद, इतने कॉमेडी कलाकारों के बीच काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब/अरशद वारसी: अगर आप पूरी टीम को देखें तो हर किसी का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। कोई एक आदमी माहौल नहीं बना रहा था, हर कोई कुछ न कुछ जोड़ रहा था। मेरे लिए तो ये काम जैसा महसूस ही नहीं हुआ। अरशद वारसी ने कहा कि ऑफ कैमरा बॉन्डिंग ही फिल्म की असली ताकत थी। सवाल: आपने कहा था कि शूटिंग काम जैसी नहीं लग रही थी, ऐसा क्यों? जवाब/अरशद वारसी: मैं मजाक में कहता था कि मैं छुट्टी पर आया हूं। मुझे शूटिंग का इंतजार नहीं होता था, मुझे सेट पर जाकर लोगों से मिलने का इंतजार होता था। ऑफ कैमरा भी उतना ही मजा चलता था। सवाल: क्या कभी लगा कि शूटिंग से ज्यादा ये साथ समय बिताने जैसा हो गया है? जवाब/अरशद वारसी: हां, क्योंकि यहां सिर्फ कैमरा ऑन होने पर लोग एक्ट नहीं कर रहे थे। हम बैठकर बातें कर रहे होते थे, हंस रहे होते थे और फिर अचानक कोई बोल देता था कि शॉट तैयार है। इतने लोगों के साथ काम करने का मौका रोज नहीं मिलता। सवाल: फिल्म से जुड़ी सबसे खास याद क्या रहेगी? जवाब/दिशा पाटनी: मेरे लिए सबसे अच्छी याद यही रहेगी कि इतने लंबे समय तक सबके साथ समय बिताने का मौका मिला। शूट खत्म होने के बाद वही चीज सबसे ज्यादा याद आती है। जवाब/अरशद वारसी: मुझे लगता है सबसे ज्यादा हम लोग एक-दूसरे को मिस करेंगे। इतनी बड़ी टीम के साथ इतना समय बिताना बहुत कम होता है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी याद रहेगी। _______________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

राम सिंहमार, सोनीपत13 मिनट पहले कॉपी लिंक डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा हो गया। सपना की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक बैकग्राउंड डांसर ने इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए। डांसर ने दावा किया कि हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों का शोषण किया जा रहा है। आवाज उठाते हैं तो कमेंट डिलीट किए जाते हैं। सपना चौधरी की पोस्ट से डांसर का कमेंट डिलीट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। विवाद बढ़ने के बाद सपना चौधरी को खुद वीडियो जारी कर समर्थन देने की बात कही। वीडियो में उन्होंने बैकग्राउंड डांसरों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी पेमेंट बढ़ाने और सुविधाएं देने की जरूरत बताई। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली लौटते ही आंदोलन कर रहे डांसरों के बीच पहुंचने और उनके समर्थन में खड़े होने का भी ऐलान किया। सपना ने किया था ये पोस्ट… सपना चौधरी ने बुधवार को कई फोटो अपलोड़ किए थे मोटिवेशनल कोट के साथ नई तस्वीरों शेयर की थीं सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह एक क्रूज पर खड़ी नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए मोटिवेशनल कोट लिखा था। उन्होंने लिखा, “एक महिला से दूसरी महिला के लिए: सिर्फ़ न्यूनतम की उम्मीद मत करो, तुम जादू जैसी खूबसूरत और खास चीज़ की हकदार हो।” बैकग्राउंड डांसर ने कमेंट लिखकर लगाए गंभीर आरोप सपना चौधरी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हरियाणवी बैकग्राउंड डांसर सिम्मी नाम की युवती ने लंबा संदेश लिखकर इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े किए। उसने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए कमाने वाली इंडस्ट्री आज भी गरीब कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों को उनका उचित हक नहीं दे रही है। कमेंट में कहा गया कि गानों को हिट बनाने में बैकग्राउंड डांसर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र 1000 से 1500 रुपये तक की मजदूरी दी जाती है। साथ ही महिला डांसरों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। डांसर ने आरोप लगाया कि कलाकार उनकी समस्याएं सुनने के बजाय कमेंट डिलीट कर रहे हैं। सपना चौधरी की पोस्ट पर ये कमेंट किया गया था विवाद बढ़ने पर सपना चौधरी ने वीडियो जारी किया… सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी सफाई सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह इस समय बाहर हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने फोन देखा तो बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट बढ़ाने को लेकर चल रहा मुद्दा उनके संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बैकग्राउंड डांसरों तथा उनके कोऑर्डिनेटरों से मिलती रही हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें अपनी मेहनताना बढ़ाने के लिए आवाज उठाने की सलाह दी है। मैं पूरी तरह बच्चों के समर्थन में हूं सपना चौधरी ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि वह बैकग्राउंड डांसरों की मांगों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को न तो बेहतर प्रोडक्शन सुविधाएं मिलती हैं और न ही उचित हॉस्पिटैलिटी। कई बार उन्हें वह सम्मान भी नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, वह उनके समर्थन में हैं और उनकी मांग बिल्कुल जायज है। चार साल पहले उठ जाना चाहिए था यह मुद्दा सपना चौधरी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह इस समय दिल्ली में नहीं हैं। यदि होतीं तो तुरंत इस आंदोलन का हिस्सा बनतीं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आज नहीं बल्कि चार साल पहले उठ जाना चाहिए था। उनके अनुसार इंडस्ट्री में लगभग हर वर्ग की कमाई बढ़ी है, लेकिन बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट वर्षों से लगभग उसी स्तर पर बनी हुई है। गाने की सफलता में बैकग्राउंड डांसरों का बड़ा योगदान सपना चौधरी ने कहा कि किसी भी गाने की चमक-दमक और लोकप्रियता में बैकग्राउंड डांसरों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बिना जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों के किसी भी गाने को आकर्षक बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और उचित मेहनताना मिलना चाहिए क्योंकि वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस में बढ़ा चुकी हैं पेमेंट सपना चौधरी ने दावा किया कि उनके प्रोडक्शन हाउस में जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक डांसर रही हैं और जानती हैं कि मंच और कैमरे के पीछे काम करने वाले कलाकार कितनी मेहनत करते हैं और अपने शरीर को कितना खपाते हैं। दिल्ली लौटते ही आंदोलन में पहुंचने का किया वादा वीडियो के अंत में सपना चौधरी ने कहा कि जैसे ही वह दिल्ली पहुंचेंगी, सबसे पहले बैकग्राउंड डांसरों और जूनियर आर्टिस्टों के बीच जाएंगी और उनकी लड़ाई में साथ खड़ी होंगी। उन्होंने अपना संदेश “जय हरियाणा, जय हरियाणवी” के साथ समाप्त किया। कमेंट करने वाली सिम्मी का भी रोते हुए का एक वीडियो सामने आया है और डांसर कलाकारों का दर्द जाहिर करते-करते भावुक हो गई कमेंट करने वाली डांसर ने VIDEO में क्या कहा… सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर छलका दर्द:हिसार की रहने वाली सिम्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह भावुक होकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। सिम्मी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए सात साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने काफी समय इस क्षेत्र को दिया है। पेमेंट बढ़ाने की मांग पर मिल रही धमकियां:रोते हुए सिम्मी ने कहा कि पेमेंट नहीं बढ़ाई जा रही है। उनके जैसे बहुत सारे बच्चे हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री को अपना समय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पेमेंट बढ़ाने की मांग उठाई तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। उनसे पूछा जा रहा है कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। अपने हक की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगी: सिम्मी ने कहा कि वह अपने हक की आवाज