आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों के लिए इसकी सबसे खास बात कुछ और थी। डायरेक्टर अहमद खान और अभिनेता आफताब शिवदासानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म का सेट सिर्फ काम की जगह नहीं रहा, बल्कि ऐसा स्पेस बन गया जहां कलाकारों ने साथ समय बिताया, पुरानी केमिस्ट्री दोबारा जी और कई नई यादें बनाई। दोनों ने बताया कि कई बार शूट खत्म होने के बाद भी लोग सेट पर रुके रहते थे, क्योंकि वहां का माहौल किसी फिल्म से ज्यादा एक बड़े गैदरिंग जैसा लगने लगा था। सवाल: इस फिल्म के सेट को बाकी फिल्मों से अलग क्या बनाता था? जवाब/अहमद खान:आमतौर पर लोग फिल्म पर आते हैं, अपना काम करते हैं और चले जाते हैं। यहां वैसा नहीं था। यहां लोगों को सेट पर रहने में मजा आ रहा था। कई बार जिन कलाकारों का शूट नहीं होता था, वो भी मौजूद रहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि कहीं कुछ मजेदार मिस न हो जाए। धीरे-धीरे ऐसा माहौल बन गया जहां काम के साथ दोस्ती और अपनापन भी जुड़ गया। सवाल: इतने सारे कलाकारों के बीच माहौल कैसे बना रहा? जवाब/अहमद खान:जब इतने लोग साथ काम करते हैं तो हर किसी की अपनी एनर्जी होती है। कोई बहुत तैयारी करके आता है, कोई मौके पर चीजें बदल देता है। मुझे लगा कि अगर सबको थोड़ा खुलने दिया जाए तो बेहतर चीजें निकलकर आएंगी। मेरा काम सिर्फ उस एनर्जी को सही दिशा देना था। सवाल: क्या कभी लगा कि लोग शूट से ज्यादा एक-दूसरे के लिए आ रहे हैं? जवाब/अहमद खान:हां, कई बार। लेकिन मुझे लगता है वही इस फिल्म की सबसे अच्छी बात थी। लोग काम करके जा नहीं रहे थे, वो वक्त भी साथ बिता रहे थे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे कॉलेज वाले दिन वापस आ गए हों। सवाल: कॉमेडी में इम्प्रोवाइजेशन कितना काम आया? जवाब/अहमद खान:बहुत ज्यादा। कई बार सीन स्क्रिप्ट से शुरू होता था लेकिन कलाकारों की वजह से उसका रूप बदल जाता था। कॉमेडी में यही मजा होता है कि आप थोड़ा स्पेस दो तो कई अच्छी चीजें सामने आती हैं। सवाल: आफताब, इतने साल बाद इस टीम के साथ लौटना कैसा रहा? जवाब/आफताब शिवदासानी:बहुत सहज लगा। ऐसा नहीं लगा कि इतने साल निकल गए हैं। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जहां दोबारा शुरुआत नहीं करनी पड़ती। बस वहीं से बात शुरू हो जाती है जहां छोड़ी थी। सवाल: शूटिंग के दौरान सबसे यादगार चीज क्या रही? जवाब/आफताब शिवदासानी:मैं मजाक में कहता था कि मुझे शूट से ज्यादा लंच का इंतजार रहता था। लेकिन उसमें सच्चाई भी थी। लंच टाइम वो वक्त होता था जब सब लोग साथ बैठते थे, बातें करते थे, हंसते थे। कई यादें वहीं बनीं। सवाल: अगर इस पूरे सफर को एक लाइन में बताना हो तो क्या कहेंगे? जवाब/अहमद खान:कई बार ऐसा लगता था कि हम फिल्म नहीं बना रहे, यादें बना रहे हैं। इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद सबके बीच एक अलग जुड़ाव बन गया था। सवाल: इस फिल्म की सबसे बड़ी याद क्या रहेगी? जवाब/आफताब शिवदासानी:मेरे लिए यही कि इतने साल बाद भी लोगों के बीच वही अपनापन बना रहा। फिल्में खत्म हो जाती हैं, लेकिन कुछ लोग और कुछ पल साथ रह जाते हैं। यही चीज सबसे ज्यादा याद आएगी। _________________________________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. दिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..
EPFO Portal Down | Amazon India Invests ₹1.23 Lakh Crore; Gold, Silver Prices Plummet

Hindi News Business EPFO Portal Down | Amazon India Invests ₹1.23 Lakh Crore; Gold, Silver Prices Plummet नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसके अलावा 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। वहीं अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. चांदी कल ₹5,494 सस्ती हुई, 3 दिन में 21 हजार गिरी:सोना ₹2,305 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हुआ सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेस नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसकी वजह सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ई पासवबुक सर्विस और अन्य डिजिटल सर्विस बंद रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. अमेजन भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का निवेश करेगी:PM मोदी से मिले CEO एंडी जेसी; AI-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा, 38 लाख नौकरियां मिलेंगी अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। इस राशि का इस्तेमाल देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। इससे देश में करीब 38 लाख लोगों को नौकरी मिल सकेगी। कंपनी ने CEO एंडी जेसी ने भारत यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें… 5. केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने 25 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा दीं। गैस संकट को देखते हुए सरकार ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई में कटौती की थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. डे हाई से 703 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी 24,050 के करीब बंद; आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली 25 जून को सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 24,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 7. हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है:मैकिंजी रिपोर्ट में दावा, ज्यादातर देश रिजर्व भरने में जुटे; इससे जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी आने वाले दिनों में हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है। दुनियाभर में चल रहे जियो पॉलिटिकल तनाव और रिफाइनरी प्रोडक्शन में कमी के चलते जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ गई है। कंपनियों पर बढ़े इसी आर्थिक बोझ का सीधा असर अब आम यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
EPFO Portal Down | Amazon India Invests ₹1.23 Lakh Crore; Gold, Silver Prices Plummet

Hindi News Business EPFO Portal Down | Amazon India Invests ₹1.23 Lakh Crore; Gold, Silver Prices Plummet नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसके अलावा 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। वहीं अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. चांदी कल ₹5,494 सस्ती हुई, 3 दिन में 21 हजार गिरी:सोना ₹2,305 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हुआ सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेस नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसकी वजह सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ई पासवबुक सर्विस और अन्य डिजिटल सर्विस बंद रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. अमेजन भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का निवेश करेगी:PM मोदी से मिले CEO एंडी जेसी; AI-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा, 38 लाख नौकरियां मिलेंगी अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। इस राशि का इस्तेमाल देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। इससे देश में करीब 38 लाख लोगों को नौकरी मिल सकेगी। कंपनी ने CEO एंडी जेसी ने भारत यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें… 5. केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने 25 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा दीं। गैस संकट को देखते हुए सरकार ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई में कटौती की थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. डे हाई से 703 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी 24,050 के करीब बंद; आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली 25 जून को सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 24,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 7. हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है:मैकिंजी रिपोर्ट में दावा, ज्यादातर देश रिजर्व भरने में जुटे; इससे जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी आने वाले दिनों में हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है। दुनियाभर में चल रहे जियो पॉलिटिकल तनाव और रिफाइनरी प्रोडक्शन में कमी के चलते जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ गई है। कंपनियों पर बढ़े इसी आर्थिक बोझ का सीधा असर अब आम यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ali Fazal Picks Rakh Series Post Mirzapur; Cites Strong Makers, Story

भोपाल4 मिनट पहलेलेखक: रौनक केसवानी कॉपी लिंक सीरीज में अली फजल के अलावा एक्टर आमिर बशीर भी हैं। बॉलीवुड एक्टर अली फजल हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘राख’ में नजर आए थे। यह 8 एपिसोड की सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह दिल्ली में हुए 1978 के रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है। अली ने इसमें सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव का किरदार निभाया। उन्होंने अपने रोल और इस सीरीज के बारे में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल: इस सीरीज को हां करने की वजह क्या रही? जवाब: यह कहानी आज के समय में बेहद प्रासंगिक है। हालांकि इसकी प्रेरणा एक कुख्यात केस से ली गई है, जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। दिल्ली उस दौर की तुलना में काफी बदल चुकी है, लेकिन उस समय के कई लोग आज भी मिलते हैं और बताते हैं कि तब क्या-क्या हुआ था। हाल ही में किसी ने मुझे बताया कि उस केस के दोनों आरोपी मुंबई के जेवीपीडी इलाके में भी देखे गए थे। यही बात इस मामले को और चौंकाने वाली बनाती है। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि आज ऐसे कितने मामले हो रहे हैं। मेरे हिसाब से सिनेमा की जरूरत तब पड़ती है, जब लोगों को जागरूक करना हो कि एक परिवार के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो। वहीं, जयप्रकाश का किरदार मुझे बहुत दिलचस्प लगा। सवाल: जयप्रकाश के किरदार में ढलने के लिए आपने क्या-क्या किया? जवाब: इस किरदार को गढ़ने में मेरी पूरी टीम का बड़ा योगदान रहा। हम सभी ने इस पर बैठकर काफी रिसर्च की और बहुत पढ़ाई की। शुरुआत में हमने सिर्फ सीन पढ़े, फिर धीरे-धीरे किरदार की दुनिया में उतरते गए। हमने समझने की कोशिश की कि अगर यह उस दौर का व्यक्ति है, तो उसकी फितरत कैसी होगी, उसकी आदतें क्या होंगी। कहानी इमरजेंसी के बाद के समय की है, इसलिए उस दौर में पुलिस कैसे काम करती थी, इस पर भी काफी चर्चा हुई। उदाहरण के तौर पर, उस समय दिल्ली में कॉन्स्टेबल्स को शॉर्ट्स पहनने से मना कर दिया गया था। लोगों की भाषा भी काफी पुख्ता थी और वे ज्यादातर हिंदी में बात करते थे। मेरे हिसाब से इन सभी पहलुओं को गहराई से समझना इस किरदार की तह तक पहुंचने के लिए बेहद जरूरी था। अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ का डायरेक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। सवाल: दर्शकों पर इस सीरीज का क्या प्रभाव पड़ा? जवाब: मुझे लोगों से बहुत अलग-अलग और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आमतौर पर ऐसी कहानियों में या तो सिर्फ अपराधी का दृष्टिकोण दिखाया जाता है या फिर पुलिस का, लेकिन इस सीरीज में दोनों के बीच बैलेंस रखा गया है। मेरे लिए इसकी सबसे अहम बात ‘वर्दी की बंदिश’ है। जब आप वर्दी पहनते हैं, तो आपके काम करने की एक सीमा तय हो जाती है और आपको उसी दायरे में रहकर काम करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि पुलिस के पास बहुत आजादी होती है, लेकिन हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती। इस सीरीज में मेरा किरदार भी एक आम इंसान की तरह नजर आता है, जो इस केस को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से सुलझाने की कोशिश करता है। यही बात शायद दर्शकों को उससे जोड़ रही है। सवाल: आपकी वेब सीरीज ‘राख’ की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मेरे अनुसार शूटिंग करीब डेढ़ से दो महीने तक चली। हमारे डायरेक्टर्स की यह इच्छा थी कि हम रियल लोकेशनों पर ही शूटिंग करें और सेट न बनाए जाएं। इसलिए ज्यादातर शूट असली जगहों पर हुआ। हमने काफी शूटिंग आगरा और उसके आसपास के इलाकों में की। इसके बाद मुंबई में काम किया और फिर मुख्य शूटिंग दिल्ली में हुई। दिलचस्प बात यह रही कि दिल्ली का शेड्यूल मार्च में रखा गया था, जब वहां काफी गर्मी रहती है। सवाल: क्या आज के समय में स्टार कास्ट से ज्यादा फिल्म की कहानी केंद्र में आ रही है? जवाब: जी, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। जिस दिन कहानी किसी फिल्म की असली हीरो बन जाएगी, उस दिन पूरा खेल बदल जाएगा। उसके बाद अगर उस कहानी के साथ अच्छे कलाकार जुड़ जाएं, तो बात और बेहतर हो जाती है। मेरा मानना है कि अगर कहानी मजबूत नहीं है, तो सिर्फ किसी बड़े नाम के भरोसे पूरी फिल्म को नहीं बेचा जा सकता। अली फजल ने वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का रोल निभाया था। सवाल: आप कोई भी प्रोजेक्ट चुनने से पहले उसमें क्या देखते हैं? जवाब: मैं किसी भी स्क्रिप्ट का चयन काफी सोच-समझकर करता हूं। ‘मिर्जापुर’ के बाद यह पहला शो है, जिसे मैंने चुना है। मेरे लिए किसी सीरीज का हिस्सा बनना अपने आप में एक बड़ा कदम था, क्योंकि फिल्मों की तुलना में सीरीज में कहानी को अधिक विस्तार और गहराई से प्रेजेंट किया जाता है। किरदारों की कई परतें खुलती हैं और उस पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसीलिए किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय मैं सबसे पहले यह देखता हूं कि उसका मेकर कौन है। इसके साथ ही प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कहानी, इन तीनों चीजों पर मेरा विशेष ध्यान रहता है। जब ये तीनों मजबूत हों, तो आधा काम अपने आप आसान हो जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ali Fazal Picks Rakh Series Post Mirzapur; Cites Strong Makers, Story

भोपाल1 घंटे पहलेलेखक: रौनक केसवानी कॉपी लिंक सीरीज में अली फजल के अलावा एक्टर आमिर बशीर भी हैं। बॉलीवुड एक्टर अली फजल हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘राख’ में नजर आए थे। यह 8 एपिसोड की सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। यह दिल्ली में हुए 1978 के रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है। अली ने इसमें सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव का किरदार निभाया। उन्होंने अपने रोल और इस सीरीज के बारे में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल: इस सीरीज को हां करने की वजह क्या रही? जवाब: यह कहानी आज के समय में बेहद प्रासंगिक है। हालांकि इसकी प्रेरणा एक कुख्यात केस से ली गई है, जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। दिल्ली उस दौर की तुलना में काफी बदल चुकी है, लेकिन उस समय के कई लोग आज भी मिलते हैं और बताते हैं कि तब क्या-क्या हुआ था। हाल ही में किसी ने मुझे बताया कि उस केस के दोनों आरोपी मुंबई के जेवीपीडी इलाके में भी देखे गए थे। यही बात इस मामले को और चौंकाने वाली बनाती है। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि आज ऐसे कितने मामले हो रहे हैं। मेरे हिसाब से सिनेमा की जरूरत तब पड़ती है, जब लोगों को जागरूक करना हो कि एक परिवार के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो। वहीं, जयप्रकाश का किरदार मुझे बहुत दिलचस्प लगा। सवाल: जयप्रकाश के किरदार में ढलने के लिए आपने क्या-क्या किया? जवाब: इस किरदार को गढ़ने में मेरी पूरी टीम का बड़ा योगदान रहा। हम सभी ने इस पर बैठकर काफी रिसर्च की और बहुत पढ़ाई की। शुरुआत में हमने सिर्फ सीन पढ़े, फिर धीरे-धीरे किरदार की दुनिया में उतरते गए। हमने समझने की कोशिश की कि अगर यह उस दौर का व्यक्ति है, तो उसकी फितरत कैसी होगी, उसकी आदतें क्या होंगी। कहानी इमरजेंसी के बाद के समय की है, इसलिए उस दौर में पुलिस कैसे काम करती थी, इस पर भी काफी चर्चा हुई। उदाहरण के तौर पर, उस समय दिल्ली में कॉन्स्टेबल्स को शॉर्ट्स पहनने से मना कर दिया गया था। लोगों की भाषा भी काफी पुख्ता थी और वे ज्यादातर हिंदी में बात करते थे। मेरे हिसाब से इन सभी पहलुओं को गहराई से समझना इस किरदार की तह तक पहुंचने के लिए बेहद जरूरी था। अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ का डायरेक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। सवाल: दर्शकों पर इस सीरीज का क्या प्रभाव पड़ा? जवाब: मुझे लोगों से बहुत अलग-अलग और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आमतौर पर ऐसी कहानियों में या तो सिर्फ अपराधी का दृष्टिकोण दिखाया जाता है या फिर पुलिस का, लेकिन इस सीरीज में दोनों के बीच बैलेंस रखा गया है। मेरे लिए इसकी सबसे अहम बात ‘वर्दी की बंदिश’ है। जब आप वर्दी पहनते हैं, तो आपके काम करने की एक सीमा तय हो जाती है और आपको उसी दायरे में रहकर काम करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि पुलिस के पास बहुत आजादी होती है, लेकिन हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती। इस सीरीज में मेरा किरदार भी एक आम इंसान की तरह नजर आता है, जो इस केस को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से सुलझाने की कोशिश करता है। यही बात शायद दर्शकों को उससे जोड़ रही है। सवाल: आपकी वेब सीरीज ‘राख’ की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मेरे अनुसार शूटिंग करीब डेढ़ से दो महीने तक चली। हमारे डायरेक्टर्स की यह इच्छा थी कि हम रियल लोकेशनों पर ही शूटिंग करें और सेट न बनाए जाएं। इसलिए ज्यादातर शूट असली जगहों पर हुआ। हमने काफी शूटिंग आगरा और उसके आसपास के इलाकों में की। इसके बाद मुंबई में काम किया और फिर मुख्य शूटिंग दिल्ली में हुई। दिलचस्प बात यह रही कि दिल्ली का शेड्यूल मार्च में रखा गया था, जब वहां काफी गर्मी रहती है। सवाल: क्या आज के समय में स्टार कास्ट से ज्यादा फिल्म की कहानी केंद्र में आ रही है? जवाब: जी, मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। जिस दिन कहानी किसी फिल्म की असली हीरो बन जाएगी, उस दिन पूरा खेल बदल जाएगा। उसके बाद अगर उस कहानी के साथ अच्छे कलाकार जुड़ जाएं, तो बात और बेहतर हो जाती है। मेरा मानना है कि अगर कहानी मजबूत नहीं है, तो सिर्फ किसी बड़े नाम के भरोसे पूरी फिल्म को नहीं बेचा जा सकता। अली फजल ने वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का रोल निभाया था। सवाल: आप कोई भी प्रोजेक्ट चुनने से पहले उसमें क्या देखते हैं? जवाब: मैं किसी भी स्क्रिप्ट का चयन काफी सोच-समझकर करता हूं। ‘मिर्जापुर’ के बाद यह पहला शो है, जिसे मैंने चुना है। मेरे लिए किसी सीरीज का हिस्सा बनना अपने आप में एक बड़ा कदम था, क्योंकि फिल्मों की तुलना में सीरीज में कहानी को अधिक विस्तार और गहराई से प्रेजेंट किया जाता है। किरदारों की कई परतें खुलती हैं और उस पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसीलिए किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय मैं सबसे पहले यह देखता हूं कि उसका मेकर कौन है। इसके साथ ही प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कहानी, इन तीनों चीजों पर मेरा विशेष ध्यान रहता है। जब ये तीनों मजबूत हों, तो आधा काम अपने आप आसान हो जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shilpa Shetty Success Story; Dhadkan – Big Brother

18 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक फैशन शो से शुरू हुआ शिल्पा शेट्टी का सफर, संघर्षों से निकलीं, फिटनेस और सफलता की मिसाल बनीं। हर सफलता की कहानी सिर्फ तालियों और शोहरत से नहीं बनती। इसके पीछे ऐसे दौर भी होते हैं जब मौके छूटते हैं, फैसले गलत साबित होते हैं और फिर खुद को साबित करना पड़ता है। शिल्पा शेट्टी की कहानी भी ऐसी ही रही। एक तस्वीर से मॉडलिंग की शुरुआत, पहली फिल्म बंद होने का झटका, करियर में ठहराव और फिर वापसी- उन्होंने हर मोड़ पर खुद को खड़ा किया। इसी सफर में बेटे की तारीफ ने उन्हें एहसास कराया कि असली सफलता सिर्फ नाम नहीं, बल्कि हर दौर में प्रासंगिक बने रहना है। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं शिल्पा शेट्टी के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। एक तस्वीर ने बदल दी शिल्पा की जिंदगी 8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मीं शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है। उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया, जहां उनकी पढ़ाई हुई। शुरुआती दिनों में उनकी जिंदगी फिल्मों और ग्लैमर से अलग थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के काम में हाथ बंटाती थीं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बनेंगी। इसी दौरान उन्हें एक फैशन शो में हिस्सा लेने का मौका मिला। उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। शो में मौजूद एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींचीं और बाद में उन्हीं के जरिए उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। धीरे-धीरे विज्ञापनों और फोटोशूट्स का सिलसिला शुरू हुआ और यहीं से मनोरंजन जगत में सफर शुरू हुआ। 16 साल की उम्र में शिल्पा ने 1991 में पहली बार लिम्का के लिए मॉडलिंग की। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मौका आगे चलकर बॉलीवुड का दरवाजा खोलेगा। मॉडलिंग में पहचान बनने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और जिंदगी ने नया मोड़ लिया। पहली फिल्म बंद हुई, लेकिन उसी ने खोला बॉलीवुड का दरवाजा शिल्पा शेट्टी की सफलता की कहानी सीधे ‘बाजीगर’ से शुरू नहीं हुई थी। कम लोग जानते हैं कि उनकी पहली फिल्म ‘गाता रहे मेरा दिल’ थी, जिसमें उनके साथ रोनित रॉय और रोहित रॉय थे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और ट्रेड मैगजीन में उनकी तस्वीर के साथ बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा भी हो गई थी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म बंद हो गई। इसे यश चोपड़ा के असिस्टेंट रह चुके डायरेक्टर दिलीप नाइक ने डायरेक्ट किया था। शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म ‘गाता रहे मेरा दिल’ थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। नए कलाकार के लिए पहली फिल्म का बंद होना करियर खत्म होने जैसा हो सकता था, लेकिन शिल्पा के साथ उल्टा हुआ। उसी ट्रेड मैगजीन में छपी उनकी तस्वीर इंडस्ट्री के लोगों की नजर में आई और उन्हें ‘बाजीगर’ का ऑफर मिला। फिल्म ‘बाजीगर’ से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी कहती हैं- लोग आज भी उस सीन की बात करते हैं जिसमें मैं गिरते हुए मुस्कुरा रही हूं। उस समय वीएफएक्स नहीं हुआ करता था। हमने वो सीन कई बार शूट किया था। आज भी ध्यान से देखें तो उसमें इस्तेमाल हुई स्ट्रिंग दिखाई देती है। लेकिन उससे सीखा कि फिल्में सिर्फ पैसों से नहीं बनतीं, उनमें आत्मा होनी चाहिए। ‘बाजीगर’ में वही बात थी। प्रोड्यूसर्स ने फिल्म से बाहर कर दिया ‘बाजीगर’ की सक्सेस के बाद शिल्पा शेट्टी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘छोटे सरकार’, ‘आओ प्यार करें’, ‘हथकड़ी’, ‘औजार’ और ‘परदेसी बाबू’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं। सफलता का सफर हमेशा नहीं रहता। शिल्पा के करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। कई बार उन्हें फिल्म के लिए चुना गया, लेकिन बाद में प्रोड्यूसर्स ने बाहर कर दिया। लगातार निराशा ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ‘धड़कन’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट साल 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और वह फिर चर्चा में आ गईं। इसके बाद उन्होंने ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘दस’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में काम किया। खासकर ‘फिर मिलेंगे’ में एचआईवी पीड़ित महिला के किरदार ने उनके अभिनय को नई पहचान दी। शिल्पा कहती हैं- मेरी जिंदगी में कई मजेदार और अजीब अनुभव रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए ऐसे कई पल आए हैं जिन्हें मैं हंसते हुए याद करती हूं। कुछ अनुभव ऐसे भी रहे हैं जिन्हें मैं दोबारा याद नहीं करना चाहती, लेकिन वे सभी अनुभव मेरे लिए सीख का हिस्सा रहे हैं। हर अनुभव ने मुझे कुछ नया सिखाया और मेरी सोच को मजबूत बनाया है। ‘बिग ब्रदर’ से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान फिल्मों के साथ-साथ शिल्पा ने टीवी की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। ब्रिटेन के रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में हिस्सा लेकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की। शो में नस्लीय टिप्पणियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विजेता बनीं। इस जीत ने उन्हें दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया। ‘बिग ब्रदर’ जीतने के बाद लगा, मैंने एक अलग पहचान बना ली शिल्पा ने बताया कि जिंदगी में सफलता का एहसास किसी एक पल से नहीं जुड़ा होता, क्योंकि हर पड़ाव पर इंसान के बेंचमार्क बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘बिग ब्रदर’ जीतने के बाद जब विदेशों में लोग उन्हें पहचानने लगे, तब पहली बार लगा कि उन्होंने अपने काम से खास मुकाम हासिल किया है। बेटे की तारीफ ने दिलाया असली उपलब्धि का एहसास शिल्पा ने कहा कि आज उनके लिए सफलता का मतलब बदल चुका है। अब जब उनका 14 साल का बेटा उन्हें देखकर कहता है, “मॉम, क्या लगती हैं आप,” तो उन्हें लगता है कि उन्होंने सच में कुछ हासिल किया है। उनके मुताबिक Gen Z की सोच अलग है और हर दौर में प्रासंगिक बने रहना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। फिटनेस से बिजनेस और समाजसेवा तक, बनाई अलग पहचान फिल्मों और टीवी के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी ने खुद को सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रखा। समय के साथ उन्होंने फिटनेस, वेलनेस और लाइफस्टाइल
वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं:श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत, आयरलैंड से पहला टी-20 आज

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। अब सवाल है कि क्या उन्हें आज इंडिया डेब्यू का मौका मिलेगा? प्रीव्यू रिपोर्ट में पढ़िए… मैच में खास वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना आसान टीम मैनेजमेंट के लिए नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा। भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है। वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प? अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है। आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं। दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था। ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 12 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के दिन 84% बारिश के आसार पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।
Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

बेलफास्टकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। प्रीव्यू रिपोर्ट पढ़िए… मैच में खास वैभव के पास सबसे कम उम्र में डेब्यू का मौका वैभव के पास सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू का मौका है। डेब्यू कैप मिलने पर वैभव महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। श्रेयस भारतीय टी-20 टीम के 15वें कप्तान श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वे टी-20 में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले धोनी, रोहित, कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल 2023 में खेला था। वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा। भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है। वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प? अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है। आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं। दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था। ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के दिन 84% बारिश के आसार बेलफास्ट में होने वाले इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइड एक्यूवेदर के अनुसार बेलफास्ट में मैच के दिन 84% बारिश के आसार हैं। इस मैदान 33 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि, 19 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 127 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए। —————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Spain Must Win vs Uruguay; Frances Mbappe Faces Norway

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Spain Must Win Vs Uruguay; Frances Mbappe Faces Norway स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात स्पेन और फ्रांस की टीमें खेलते दिखाई देंगी। पहला मैच स्पेन और नॉर्वे के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस मैच में फ्रांस को स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे से गोल की उम्मीद होगी। वहीं नॉर्वे को FIFA वर्ल्ड कप में किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली की तलाश है। टूर्नामेंट की दावेदार मानी जा रही स्पेन पर FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा है। उसे उरुग्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह हार जाती है और काबो वर्डे सऊदी अरब से जीत जाती है, तो स्पेन टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आज रात 6 अहम मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मैच नॉकआउट के लिहाज से बेहद जरुरी हैं। सभी मैच भारतीय समयानुसार 27 जून को खेले जाएंगे। मैच-61: यूरोपीय टीमों की जंग में फ्रांस का दबदबा ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और नार्वे आज आमने-सामने होंगे। दोनों के इस टूर्नामेंट में 2 मैचों में 6-6 अंक हैं। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी। दोनों के बीच 15 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें फ्रांस ने 7 और नार्वे ने 4 मैच जीते हैं। वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। नार्वे FIFA वर्ल्ड कप में अपने ही महाद्वीप यानी यूरोप के किसी भी देश को नहीं हरा पाया है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ नार्वे को 5 मैचों में 3 हार मिली है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दूसरी ओर फ्रांस ने FIFA वर्ल्ड कप में यूरोपीय देशों के खिलाफ पिछले पांचों मैच जीते हैं। इसमें इंग्लैंड, क्रोएशिया और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमें भी शामिल थी। इस मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें फ्रांस के खतरनाक फॉरवर्ड किलियन म्बाप्पे पर होंगी। साथ ही मिडफील्डर एंटोनी ग्रीजमैन से भी टीम को उम्मीद होगी। दूसरी ओर नार्वे की उम्मीदें स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नार्वे: नयलैंड, रायर्सन, ओस्टिगार्ड, हंचे-ऑल्सन, वोल्फ, ओडेगार्ड, बर्गे, थोरस्टवेड, बोब, हालैंड, नुसा। फ्रांस: मेगनन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडेज, चुआमेनी, कांटे, डेम्बेले, ग्रीजमैन, म्बाप्पे, थुरम। मैच-62: सेनेगल और इराक का टूर्नामेंट में आखिरी मैच ग्सेनेगल और इराक आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। ग्रुप-I में शामिल दोनों टीमें लगातार 2 मुकाबले हारकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं। सीनियर इंटरनेशनल फुटबॉल में दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। सेनेगल को अनुभवी फॉरवर्ड सादियो माने से बेहतर खेल की उम्मीद होगी। वहीं इराक स्ट्राइकर अयमन हुसैन के दम पर शानादर तरीके से टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: सेनेगल: ई मेंडी, सबाली, कौलीबाली, डियालो, जैकब्स, कैमारा, जी गुएये, पेप सार, इस्माइला सार, जैक्सन, माने। इराक: हसन, अली, सुलाका, तहसीन, दोसकी, रशीद, अल-अम्मारी, बायेश, जसिम, इकबाल, हुसैन। मैच-63: काबो वर्डे और सऊदी अरब के बीच करो या मरो ग्रुप-H में काबो वर्डे और सऊदी अरब के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच किसी भी स्तर पर यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों के पास नॉकआउट में जाने का यह आखिरी मौका है। अगर सऊदी अरब यह मैच जीतती है, तो उसे स्पेन के खिलाफ उरुग्वे के हार की उम्मीद करनी होगी। इसकी वजह सऊदी का खराब गोल डिफरेंस (-4) है। दूसरी ओर काबो वर्डे को सिर्फ अपना मैच जीतना होगा। इसके साथ ही वह नॉकआउट में इंट्री कर जाएगी। काबो वर्डे की उम्मीदें उनके स्टार विंगर रयान मेंडेस पर टिकी होंगी। जो देश के लिए अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वहीं सऊदी अरब को अपने कप्तान और अनुभवी विंगर सालेम अल-दौसारी से करिश्मे की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेइरा, पिको, डिनी, पाउलो, पिना, मेंडेस, दुआर्ते, मोंटेइरो, रोड्रिगेज, बेनचिमोल। सऊदी अरब: अल-ओवैस, अल-गनाम, अल-बुलायहू, लागामी, काधेश, अल-शहराणी, अल-खेबरी, कन्नो, अल-जुआयिद, अल-दौसारी, अल-बुरीकान। मैच-64: स्पेन और उरुग्वे को हर हाल में जीत चाहिए उरुग्वे और स्पेन ग्रुप-H में शामिल है, जिसकी सभी टीमें नॉकआउट के लिए दावेदार हैं। स्पेन 2 मैच में 4 अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर है। उरुग्वे के दोनों मैच ड्रॉ रहे थे। वह 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना जरुरी है। उरुग्वे को हर हालत में जीतना ही होगा। वहीं स्पेन अगर हारती है, तो उसे काबो वर्डे के हार की उम्मीद करनी होगी। दोनों देशों के बीच 10 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें उरुग्वे आज तक स्पेन को हरा नहीं पाई। स्पेन ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत होगी। 1950 में मुकाबला 2-2, जबकि 1990 में 0-0 से ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, अराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वैलवर्डे, पेलिस्तरी, डी अरास्केता, अराउजो, नुनेज। स्पेन: राया, कारवाहाल, ले नॉरमैंड, लापोर्टे, कुकुरेला, रोड्री, फैबियन, लामिन यमाल, ओल्मो, निको विलियम्स, मोराटा। मैच-65: मिस्र और ईरान में जीतने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी ग्रुप-G में मिस्र का सामना ईरान से होगा। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरुरी है। मिस्र 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले, जबकि ईरान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ईरान यह मैच जीतते ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दूसरी ओर मिस्र हारने के बाद भी अगले राउंड में जा सकता है। उसे बेल्जियम के हार की दुआ करनी होगी। दोनों टीमों के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। ईरान ने 1 मुकाबला जीता है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है। यह वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। मिस्र को अपने सुपरस्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह पर उम्मीदे होंगी। वहींं ईरान को अपने धाकड़ स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: मिस्र: एल-शेनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, जीजो, सालाह, ट्रेजगुएट, मोस्तफा मोहम्मद। ईरान: बेइरानवंड, रेजायन, कनानी, खलीलजादेह, मोहम्मदी, एजातोलाही, घोडोस, जहानबख्श, तारेमी, गोलीजदेह, अजमौन। मैच-66: न्यूजीलैंड और बेल्जियम के बीच पहला इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड और
Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

मैनचेस्टर2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं, श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं। IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. श्री चरणी ने पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। 2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। जोकि टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था। 3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। 7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं। शर्मिन अख्तर 10 रन के स्कोर पर रिटायर आउट हुईं। यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स… 1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं। नंदनी शर्मा ने लगातार 2 गेंद पर कैच ड्रॉप किए। 2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया ऋचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं। फिर 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं। 3. जेमिमा रनआउट होने से बची भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बच गईं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वे रन के लिए आगे बढ़ीं और अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा हाफ पिच तक आ गईं। यहां गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन वे थ्रो को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में सुरक्षित पहुंच गईं। जेमिमा ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर खुद को बचाया। ——————————————————– विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








