- Hindi News
- Business
- EPFO Portal Down | Amazon India Invests ₹1.23 Lakh Crore; Gold, Silver Prices Plummet
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था।
EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसके अलावा 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। वहीं अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
1. चांदी कल ₹5,494 सस्ती हुई, 3 दिन में 21 हजार गिरी:सोना ₹2,305 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हुआ

सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है।
2. EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेस नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा

EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसकी वजह सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ई पासवबुक सर्विस और अन्य डिजिटल सर्विस बंद रहेंगी।
3. 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी।
4. अमेजन भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का निवेश करेगी:PM मोदी से मिले CEO एंडी जेसी; AI-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा, 38 लाख नौकरियां मिलेंगी

अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। इस राशि का इस्तेमाल देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। इससे देश में करीब 38 लाख लोगों को नौकरी मिल सकेगी। कंपनी ने CEO एंडी जेसी ने भारत यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की।
5. केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने 25 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा दीं। गैस संकट को देखते हुए सरकार ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई में कटौती की थी।
6. डे हाई से 703 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स:निफ्टी 24,050 के करीब बंद; आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली

25 जून को सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 24,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ।
7. हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है:मैकिंजी रिपोर्ट में दावा, ज्यादातर देश रिजर्व भरने में जुटे; इससे जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी

आने वाले दिनों में हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है। दुनियाभर में चल रहे जियो पॉलिटिकल तनाव और रिफाइनरी प्रोडक्शन में कमी के चलते जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ गई है। कंपनियों पर बढ़े इसी आर्थिक बोझ का सीधा असर अब आम यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है।
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
















































