Saturday, 22 Aug 2026 | 06:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Elon Musk SpaceX Story: Trillionaire on 55th Birthday

Elon Musk SpaceX Story: Trillionaire on 55th Birthday

Hindi News Business Elon Musk SpaceX Story: Trillionaire On 55th Birthday | 3 Rocket Failures वॉशिंगटन14 मिनट पहले कॉपी लिंक साल 2008 में जब पूरी दुनिया मंदी की कगार पर खड़ी थी, अमेरिकी शेयर बाजार क्रैश हो चुका था और बड़ी-बड़ी बिलियन डॉलर कंपनियां मिट्टी में मिल रही थीं। तब एक इंसान जिसका नाम इलॉन मस्क था वो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जुआ खेल रहा था। तीन रॉकेट लॉन्च फेल हो चुके थे। दूसरी कंपनी टेस्ला भी डूब रही थी। उसने अपना आखिरी एक-एक पैसा आखिरी रॉकेट लॉन्च पर लगा दिया। अगर ये फेल होता तो वो दिवालिया हो जाते। उनकी पूर्व पत्नी तालुलाह राइली बताती हैं, “मस्क खुद से बातें करने लगे थे, हाथ फैलाकर जोर-जोर से चिल्लाते थे। लगता था कि उन्हें दिल का दौरा न पड़ जाएगा।” लेकिन आज इसी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के आईपीओ ने मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना दिया है। यानी उनकी नेटवर्थ 94 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। आज 28 जून 2026 को मस्क 55 साल के हो गए हैं। इस मौक पर स्पेसएक्स की कहानी… 12 जून 2026 को इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। उनकी नेटवर्थ 95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई थी। अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयर की ट्रेडिंग 150 डॉलर प्रति शेयर पर शुरू हुई। जिसके बागद मस्क की कुल नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई। जब मस्क ने अपनी पूरा पैसा रिस्की बिजनेस में दांव पर लगा दिया… इस कहानी की शुरुआत 1990 के दशक से होती है। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ड्रॉपआउट कर ‘जिप 2’ नाम की ऑनलाइन सिटी गाइड शुरू की, जिसे कॉम्पेक ने 37 मिलियन डॉलर में खरीदा। इसके बाद उन्होंने ‘x.com’ बनाया जो आगे चलकर पेपाल बना। जब इसे eBay ने 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदा, तो मस्क के हिस्से 180 मिलियन डॉलर आए। मस्क ने इस पूरी रकम को तीन बेहद रिस्की बिजनेस में लगा दिया। 100 मिलियन डॉलर स्पेसेक्स में, 70 मिलियन डॉलर टेस्ला में और 10 मिलियन डॉलर सोलर में। वो ताना जिसने मस्क को रॉकेट साइंटिस्ट बना दिया… साल 2001 में मस्क रूस गए थे। वे पुरानी रीफर्बिश्ड इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल खरीदना चाहते थे। रूसियों ने उनका मजाक उड़ाते हुए ताना मारा, “शायद यह इंसान एलियंस को भी पैसे ट्रांसफर करना चाहता है, mars.com। पूरी गैलेक्सी में फ्री मनी ट्रांसफर!” जब मस्क ने एक रॉकेट के लिए 8 मिलियन डॉलर देने की बात की, तो रूसी अधिकारी ने हंसते हुए कहा, “8 मिलियन डॉलर में मैं तुम्हें रॉकेट्स का ब्रोशर और एक वोदका की बोतल फ्री दे सकता हूं।” रूसियों ने एक रॉकेट की कीमत 18 से 21 मिलियन डॉलर तक बढ़ा दी। मस्क समझ गए कि इनसे बात करना बेकार है। उन्होंने तय किया कि वे अपना रॉकेट खुद बनाएंगे। उन्होंने कैलकुलेट किया कि रॉकेट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल जैसे टाइटेनियम, कॉपर और कार्बन फाइबर की असली कीमत रॉकेट की फाइनल प्राइस के 2% से भी कम है। यानी बाकी का 98% हिस्सा सप्लायर्स का मुनाफा था। नासा एक साधारण लैच यानी दरवाजे की कुंडी भी 1,500 डॉलर में खरीदती थीं क्योंकि वह “एयरोस्पेस ग्रेड” थी। मस्क ने तुरंत एक हार्डवेयर स्टोर से 30 डॉलर का बाथरूम लैच बुलवाया और अपनी टीम से बोला “यह लैच चांद पर भी दरवाजा बंद करेगा और मंगल पर भी।” इस तरह उन्होंने खर्च को 49 गुना कम कर दिया। उन्होंने 200 डॉलर प्रति किलो में बिकने वाले कार्बन फाइबर की जगह 3 से 4 डॉलर प्रति किलो वाले स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल शुरू किया। तीन फेलियर के बाद मस्क को कामयाबी मिली… फ्लाइट 1 (24 मार्च, 2006): इसे ओमेलेक आइलैंड लॉन्च साइट से छोड़ा गया था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रॉकेट की फ्यूल लाइन में आग लग गई और यह क्रैश हो गया। फ्लाइट 2 (21 मार्च, 2007): यह दूसरी उड़ान थी। शुरुआती दौर में तो रॉकेट ने अच्छा काम किया, लेकिन बाद में यह अनियंत्रित होकर घूमने लगा और ऑर्बिट तक नहीं पहुंच पाया। फ्लाइट 3 (3 अगस्त, 2008): इस मिशन में रॉकेट का पहला हिस्सा कामयाबी से अलग तो हो गया, लेकिन थोड़ी सी गड़बड़ी हो गई। बचे हुए थ्रस्ट में थोड़ी देरी होने की वजह से पहला और दूसरा हिस्सा आपस में टकरा गए, जिससे रॉकेट तबाह हो गया। 2008 में एक फेल लॉन्च के मलबे को टटोलते हुए इलॉन मस्क। मस्क के तीन रॉकेट लॉन्च लगातार फेल हुए थे, जिसके बाद वह पूरी तरह दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। फ्लाइट 4 (28 सितंबर, 2008): यह कंपनी के लिए ‘करो या मरो’ जैसी कोशिश थी। इस बार फॉल्कन 1 ने सही उड़ान भरी। डमी पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचा दिया। इसने स्पेसएक्स को ऑर्बिट तक पहुंचने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बना दिया। जब फाल्कन-9 ने रॉकेट साइंस के नियम बदल दिए… जब मस्क ने रीयूजेबल रॉकेट्स बनाने की बात की थी, तो रूसी एक्सपर्ट्स ने हंसते हुए कहा था, “रॉकेट को दोबारा उड़ाना ऐसा ही है जैसे पानी पीकर वापस बोतल में थूकना और फिर उसे पी लेना! यह बकवास है। लेकिन स्पेसेक्स ने इसे भी सच कर दिखाया। कंपनी ने 22 दिसंबर 2015 को पहला रीयूजेबल रॉकेट फाल्कन 9 लॉन्च और लैंड कराया। इलॉन मस्क दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप भी बना रहे हैं। वे इस पूरी तरह से रीयूजेबल रॉकेट से इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजना चाहते हैं। एक रॉकेट के फर्स्ट स्टेज पर 36 से 48 मिलियन डॉलर का खर्च आता है। पुरानी कंपनियां इसे समंदर में कचरे की तरह गिरा देती थीं, लेकिन स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट ऊपर जाता है और उसका फर्स्ट स्टेज वापस आकर सीधे जमीन या शिप पर वर्टिकली लैंड कर जाता है। स्पेसएक्स ने 22 दिसंबर 2015 को पहला रीयूजेबल रॉकेट फाल्कन 9 लॉन्च और लैंड कराया था। सुनीता विलियम्स को भी मस्क का स्पेसक्राफ्ट वापस लाया आज इलॉन मस्क की इसी कॉस्ट-कटिंग स्ट्रेटजी की बदौलत स्पेसएक्स का ग्लोबल कॉमर्शियल लॉन्च मार्केट के 60% हिस्से पर अकेले इसी का कब्जा है। आज हालत यह है कि जहां बोइंग जैसी सदियों पुरानी कंपनी का स्पेसक्राफ्ट सुनीता विलियम्स को स्पेस स्टेशन से वापस लाने में

जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

अगले महीने यानी जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी? ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

अगले महीने यानी जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी? ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Shilpa Shetty on Shah Rukh Khans Push

Shilpa Shetty on Shah Rukh Khans Push

7 मिनट पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शिल्पा से पूछा गया कि उस सीन में वह मुस्कुराते हुए क्यों गिर रही थीं, क्योंकि इस पर आज भी लोग चर्चा करते हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि उस समय VFX या CGI (कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी) जैसी आधुनिक तकनीक नहीं थी। पूरा सीन स्ट्रिंग वर्क के सहारे फिल्माया गया था। शाहरुख खान का शिल्पा शेट्टी को धक्का देने वाला सीन। सीन की शूटिंग पूरी होने में लगे 4 दिन शिल्पा ने कहा कि इस एक सीन को शूट करने के लिए उन्हें 15 से 20 टेक देने पड़े और इसकी शूटिंग में करीब 4 दिन लगे। उन्होंने बताया कि अगर आज उस सीन को ध्यान से देखा जाए तो जिस स्ट्रिंग पर वह लटकी हुई थीं, वह आज भी फ्रेम में दिखाई देती है। आज की तकनीक से उसे आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन उस समय ऐसा संभव नहीं था। शिल्पा ने बाजीगर को अपने दौर से काफी आगे की फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक अलग ही आत्मा थी। ‘बाजीगर’ से शिल्पा ने फिल्मों में डेब्यू किया था ‘बाजीगर’ (1993) शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म है। इस सुपरहिट रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मुस्तान ने किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और काजोल थे। फिल्म की रिलीज (12 नवंबर 1993) के समय शिल्पा की उम्र केवल 18 साल थी। अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शिल्पा शेट्टी को फिल्मफेयर ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ के पुरस्कार के लिए नामिनेट किया गया था। फिल्म बाजीगर में शिल्पा ने सीमा चोपड़ा नाम का एक सपोर्टिंग रोल निभाया था। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान पर फिल्माया गया गाना “ऐ मेरे हमसफर” आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा “किताबें बहुत सी” गाना भी काफी पसंद किया गया था। लगभग ₹4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹32 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की थी और यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मॉम, क्या लगती हैं आप?’:14 साल के बेटे की बात सुनकर शिल्पा शेट्टी बोलीं- लगा, अब सच में जिंदगी में कुछ हासिल किया है हर सफलता की कहानी सिर्फ तालियों और शोहरत से नहीं बनती। इसके पीछे ऐसे दौर भी होते हैं जब मौके छूटते हैं, फैसले गलत साबित होते हैं और फिर खुद को साबित करना पड़ता है। शिल्पा शेट्टी की कहानी भी ऐसी ही रही। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

एंटीगुआ7 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं। जंगू और चेज की जोड़ी ने वेस्टइंडीज से किसी भी विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी की। दोनों ने ब्राइन लारा और रेडली जैकब का 282 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। जंगू और चेज ने शतक लगाए वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। 78 से आगे खेल रहे आमिर जंगू ने 233 और 42 रन से आगे खेलते हुए कप्तान रोस्टन चेज 194 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जंगू और चेज ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी पार किए। चोटिल शाई होप के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जंगू ने लगभग पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोहरा शतक पूरा करने के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन की धैर्यपूर्ण और शानदार पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्हें सोनल दिनूषा ने बोल्ड किया। रथनायके ने तोड़ी साझेदारी, 5 विकेट झटके श्रीलंका के मिलन रथनायके ने इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जंगू को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पारी में 124 रन देकर पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनूषा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन 234 रन भी खर्च किए। श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई वेस्टइंडीज ने 626 रन पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पाथुम निसांका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयडेन सील्स का शिकार बन गए। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज पूरी तरह मैच पर हावी नजर आया और चौथे दिन जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गया। ————————————————– एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

एंटीगुआ24 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं। जंगू और चेज की जोड़ी ने वेस्टइंडीज से किसी भी विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी की। दोनों ने ब्राइन लारा और रेडली जैकब का 282 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। जंगू और चेज ने शतक लगाए वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। 78 से आगे खेल रहे आमिर जंगू ने 233 और 42 रन से आगे खेलते हुए कप्तान रोस्टन चेज 194 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जंगू और चेज ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी पार किए। चोटिल शाई होप के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जंगू ने लगभग पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोहरा शतक पूरा करने के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन की धैर्यपूर्ण और शानदार पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्हें सोनल दिनूषा ने बोल्ड किया। रथनायके ने तोड़ी साझेदारी, 5 विकेट झटके श्रीलंका के मिलन रथनायके ने इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जंगू को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पारी में 124 रन देकर पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनूषा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन 234 रन भी खर्च किए। श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई वेस्टइंडीज ने 626 रन पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पाथुम निसांका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयडेन सील्स का शिकार बन गए। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज पूरी तरह मैच पर हावी नजर आया और चौथे दिन जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गया। ————————————————– एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा?:32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी

Google Preferred Source CTA

शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शिल्पा से पूछा गया कि उस सीन में वह मुस्कुराते हुए क्यों गिर रही थीं, क्योंकि इस पर आज भी लोग चर्चा करते हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि उस समय VFX या CGI (कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी) जैसी आधुनिक तकनीक नहीं थी। पूरा सीन स्ट्रिंग वर्क के सहारे फिल्माया गया था। शिल्पा ने कहा कि इस एक सीन को शूट करने के लिए उन्हें 15 से 20 टेक देने पड़े और इसकी शूटिंग में करीब 4 दिन लगे। उन्होंने बताया कि अगर आज उस सीन को ध्यान से देखा जाए तो जिस स्ट्रिंग पर वह लटकी हुई थीं, वह आज भी फ्रेम में दिखाई देती है। आज की तकनीक से उसे आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन उस समय ऐसा संभव नहीं था। शिल्पा ने बाजीगर को अपने दौर से काफी आगे की फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक अलग ही आत्मा थी। बाजीगर’ (1993) शिल्पा शेट्टी की डेब्यू (पहली) फिल्म है। इस सुपरहिट रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मुस्तान ने किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और काजोल थे। फिल्म की रिलीज (12 नवंबर 1993) के समय शिल्पा की उम्र केवल 18 साल थी। अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शिल्पा शेट्टी को फिल्मफेयर ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ के पुरस्कार के लिए नामिनेट किया गया था। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान पर फिल्माया गया गाना “ऐ मेरे हमसफर” आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा “किताबें बहुत सी” गाना भी काफी पसंद किया गया था। लगभग ₹4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹32 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की थी और यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की

कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की जानकारी दी। बैंक ने बताया कि वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों से दोबारा नियुक्ति नहीं चाहने का फैसला किया है। बैंक के बोर्ड ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए नए MD और CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। वासवानी ने बोर्ड को फैसले के बारे में जानकारी दी कोटक महिंद्रा बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अशोक वासवानी ने बोर्ड को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी है। वे अपना चालू कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं। बोर्ड ने आज हुई अपनी बैठक में उनके फैसले को स्वीकार कर लिया। नए MD और CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी। उदय कोटक के इस्तीफे के बाद संभाली थी कमान ब्रिटिश बैंक बार्कलेज के पूर्व एग्जीक्यूटिव अशोक वासवानी को अरबपति बैंकर उदय कोटक के सितंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद वासवानी ने 1 जनवरी 2024 को 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला था, जिसे अक्टूबर 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंजूरी दी थी। ग्लोबल बैंकिंग में 35 साल से ज्यादा का अनुभव बार्कलेज का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन किया बार्कलेज में वासवानी ने बार्कलेज यूके के CEO के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के ग्लोबल कंज्यूमर, प्राइवेट, कॉरपोरेट और पेमेंट्स बिजनेस की कमान संभाली, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर को रीडिजाइन करके बैंक का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन किया। सिटीग्रुप में वे एशिया-पैसिफिक कंज्यूमर बैंकिंग के CEO थे। वे लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, वीजा और एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बोर्ड में भी शामिल रह चुके हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी भी हैं वासवानी अशोक वासवानी कॉमर्स ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन भी पूरी की है। वर्तमान में वासवानी के अलावा कोटक बैंक की सीनियर लीडरशिप में तीन होल टाइम डायरेक्टर्स- अनूप कुमार साहा, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप शामिल हैं।

कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की

कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की

कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की जानकारी दी। बैंक ने बताया कि वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों से दोबारा नियुक्ति नहीं चाहने का फैसला किया है। बैंक के बोर्ड ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए नए MD और CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। वासवानी ने बोर्ड को फैसले के बारे में जानकारी दी कोटक महिंद्रा बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अशोक वासवानी ने बोर्ड को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी है। वे अपना चालू कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं। बोर्ड ने आज हुई अपनी बैठक में उनके फैसले को स्वीकार कर लिया। नए MD और CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी। उदय कोटक के इस्तीफे के बाद संभाली थी कमान ब्रिटिश बैंक बार्कलेज के पूर्व एग्जीक्यूटिव अशोक वासवानी को अरबपति बैंकर उदय कोटक के सितंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद वासवानी ने 1 जनवरी 2024 को 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला था, जिसे अक्टूबर 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंजूरी दी थी। ग्लोबल बैंकिंग में 35 साल से ज्यादा का अनुभव बार्कलेज का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन किया बार्कलेज में वासवानी ने बार्कलेज यूके के CEO के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के ग्लोबल कंज्यूमर, प्राइवेट, कॉरपोरेट और पेमेंट्स बिजनेस की कमान संभाली, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर को रीडिजाइन करके बैंक का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन किया। सिटीग्रुप में वे एशिया-पैसिफिक कंज्यूमर बैंकिंग के CEO थे। वे लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, वीजा और एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बोर्ड में भी शामिल रह चुके हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी भी हैं वासवानी अशोक वासवानी कॉमर्स ग्रेजुएट होने के साथ-साथ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन भी पूरी की है। वर्तमान में वासवानी के अलावा कोटक बैंक की सीनियर लीडरशिप में तीन होल टाइम डायरेक्टर्स- अनूप कुमार साहा, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें… उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने इस्तीफा दिया: सितंबर में ओपनएआई जॉइन करेंगे, कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Venezuela Earthquake | 1430 Dead, 3300 Injured; 68,000 Missing

Venezuela Earthquake | 1430 Dead, 3300 Injured; 68,000 Missing

कराकस, वेनेजुएला9 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में रविवार को फिर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अरागुआ तट के पास समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई में था। यह भूकंप 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद शनिवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। वेनेजुएला में अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 3300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के 72 घंटे बाद करीब 68,900 लोग अब भी लापता हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के बाद शुरू के 48 से 72 घंटे ही सबसे जरूरी होते है। इस समय लोगों को बचाने की उम्मीद ज्यादा रहती है। कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढने के लिए खुद मलबा हटा रहे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। मैप में देखें, 24 जून को आए भूकंप की लोकेशन… भूकंप से जुड़ी 5 तस्वीरें… सरकारी बिजली कंपनी कॉर्पोएलेक का एक कर्मचारी भूकंप से प्रभावित इमारतों के बाहर तारों की जांच कर रहा है। भूकंप के बाद लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए है और इमारतें ढह गई हैं। लोग सड़कों और पार्क में टेंट लगा कर रहने को मजबूर हैं। सरकारी अधिकारी भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए ट्रकों से मदद पहुंचा रहे हैं। कराकस में भूकंप से प्रभावित इमारतों को देखता मेयर कार्यालय का एक कर्मचारी। वेनेजुएला के लिए भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ भारत ने शुक्रवार को वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। ‘अमिस्ताद’ एक स्पेनिश शब्द है जिसका मतलब ‘दोस्ती’ होता है। वेनेजुएला की आधिकारिक भाषा स्पेनिश ही है। इस ऑपरेशन का मकसद भूकंप प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द मदद पहुंचाना और घायलों का इलाज कराना है। भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए करीब 35 टन राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें जरूरी दवाइयां, मेडिकल इक्विपमेंट और राहत सामग्री शामिल हैं, जिनसे कम समय में अस्थायी इलाज सुविधाएं तैयार की जा सकती हैं। भारत ने 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल यूनिट की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम भी वेनेजुएला भेजी है। इसमें डॉक्टर, नर्स और मेडिकल एक्सपर्ट शामिल हैं। यह टीम वहां घायलों का इलाज करेगी और जरूरत पड़ने पर अस्थायी अस्पताल भी बनाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत इलाज मिल सके। भारत ने वेनेजुएला ने राहत सामग्री भेजी है। दुनिया के कई देशों से पहुंची राहत टीमें वेनेजुएला सरकार के अनुसार, अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 861 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों के करीब 1000 आपातकर्मी भेजने की घोषणा की है। रेस्क्यू के लिए भारी मशीनें, दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। अमेरिका ने भी भूकंप राहत कार्य के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत पहुंचाने में मुश्किल इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी (IRC) की चीफ एलिनोर रेक्स ने बताया कि देश का मुख्य एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त होने से बड़े पैमाने पर मदद पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि IRC के पास पड़ोसी देश कोलंबिया में राहत सामग्री मौजूद है, लेकिन उसे वेनेजुएला तक पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच जरूरी है, जो एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। आने वाले दिनों में IRC की टीमें प्रभावित लोगों तक भोजन, पीने का पानी, अस्थायी आश्रय और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी दवाइयां व चिकित्सा सामग्री पहुंचाने पर ध्यान देंगी। वेनेजुएला में भूकंप के बाद कई सेवाएं बंद इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के अनुसार, भूकंप से वेनेजुएला में करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 20 लाख लोग राजधानी कराकस में रहते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर ढह गए हैं। वे सड़कों या अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ————– ये खबर भी देखें… मलबे में दबे 18 दिन के बच्चे का रेस्क्यू:इमारतों में अभी भी फंसे लोग; सड़क पर रिलीफ कैंप; वेनेजुएला भूकंप के 20 PHOTOS-VIDEOS वेनेजुएला में भूकंप के बाद हालात बदतर हैं। दो दिन बाद भी मलबे से फंसे लोगों और शवों को निकाला जा रहा है। शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसके मां के साथ सुरक्षित निकाला गया। लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। घायलों का इलाज सड़क पर किया जा रहा है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप बुधवार को आए थे। इनमें अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा तबाही काराकस और ला गुआइरा शहरों में हुई है। पूरी खबर देखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…