Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं दिया गया। सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो सामने आते ही मैहर पुलिस हरकत में आई और उन्हें व उनके साथियों को सुरक्षित मुंबई रवाना कर दिया। अब मुंबई पहुंचकर उन्होंने पुलिस और मदद करने वालों का धन्यवाद किया है। ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे मैहर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर शूटिंग के बाद पैसे नहीं देने, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सतेंद्र ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिन तक काम किया, लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर ने पारिश्रमिक देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर उन्हें धमकी भी दी गई, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित रवाना किया वीडियो सामने आने के बाद मैहर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने सतेंद्र और उनके साथियों से बातचीत की। कलाकारों ने बताया कि वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया। रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ सुरक्षित मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। मुंबई पहुंचकर बोले- सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद वीडियो पोस्ट करते हुए सतेंद्र सोनी ने लिखा, “हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।” वीडियो में उन्होंने संकट के समय मदद करने के लिए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी और पूरी मैहर पुलिस का दिल से आभार जताया। वीडियो देखकर पुलिस कलाकारों के पास पहुंची मैहर कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम कलाकारों के पास पहुंची। कलाकारों ने बताया कि वे अब यहां और काम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद सतेंद्र सोनी समेत उनके साथियों को पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रक की टक्कर से 3 गायों की मौत:बैल मृत साथियों को उठाने का प्रयास करता दिखा, वीडियो वायरल

April 5, 2026/
2:52 pm

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन गायों की मौत हो गई। स्टेशन रोड पर...

Manish Pauls Mother Urmil Paul Passes Away

July 8, 2026/
7:51 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक टेलीविजन होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को नई दिल्ली...

Gold-Silver Prices Jump; Diesel Limit Set

June 13, 2026/
8:49 am

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार...

'संदेश' में वोट, बंगाल चुनाव 2026 में मिठाइयों पर टीएमसी-बीजेपी का सिंबल, 142 की जंग में 'डेमोक्रेसी का स्वाद'

April 27, 2026/
12:28 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर इस बार चुनाव सिर्फ पोस्टर, रेल और सुरक्षा रेल्वे तक सीमित नहीं...

Indian Idol Winner Vaibhav Guptas Dhurandar 2 Song Break

April 28, 2026/
5:30 am

32 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कानपुर के रहने वाले सिंगर वैभव गुप्ता ने अपनी मेहनत और जुनून से...

नारियल पानी बनाम गन्ने का रस: गर्म में नारियल का रस या नारियल का पानी, जानिए स्वास्थ्य के लिए कौन है असली सुपर ड्रिंक

February 24, 2026/
4:52 pm

नारियल पानी बनाम गन्ने का रस: गर्मियों में शरीर को ठंडा और सिलिकॉन रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं दिया गया। सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो सामने आते ही मैहर पुलिस हरकत में आई और उन्हें व उनके साथियों को सुरक्षित मुंबई रवाना कर दिया। अब मुंबई पहुंचकर उन्होंने पुलिस और मदद करने वालों का धन्यवाद किया है। ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे मैहर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर शूटिंग के बाद पैसे नहीं देने, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सतेंद्र ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिन तक काम किया, लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर ने पारिश्रमिक देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर उन्हें धमकी भी दी गई, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित रवाना किया वीडियो सामने आने के बाद मैहर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने सतेंद्र और उनके साथियों से बातचीत की। कलाकारों ने बताया कि वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया। रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ सुरक्षित मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। मुंबई पहुंचकर बोले- सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद वीडियो पोस्ट करते हुए सतेंद्र सोनी ने लिखा, “हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।” वीडियो में उन्होंने संकट के समय मदद करने के लिए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी और पूरी मैहर पुलिस का दिल से आभार जताया। वीडियो देखकर पुलिस कलाकारों के पास पहुंची मैहर कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम कलाकारों के पास पहुंची। कलाकारों ने बताया कि वे अब यहां और काम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद सतेंद्र सोनी समेत उनके साथियों को पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket