Saturday, 22 Aug 2026 | 07:17 PM

Trending :

Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused of Rape

  • Hindi News
  • Sports
  • Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused Of Rape | World Cup Knockout

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे हैं। ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो के अनुसार, न्यूजीलैंड में मार्च 2026 की FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक जांच भी की जा रही है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना है। टीम को 4 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है। मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं।

रेयान मेंडेस इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर सके हैं।

FIFA ने USA TODAY के हवाले से जारी बयान में कहा-

QuoteImage

हम किसी भी तरह के गलत आचरण के आरोप को गंभीरता से लेते हैं। हम न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

QuoteImage

महिला ने होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया

ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला ब्राजील की नागरिक है। महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रायन मेंडेस उसके कमरे में आए और उसके साथ शारीरिक व यौन हमला किया। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और मेडिकल जांच कराई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। इनमें योनि, स्तनों, गर्दन और होंठों पर चोट के निशान बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इन चोटों की तस्वीरें पुलिस और बाद में ग्लोबो को भी उपलब्ध कराईं।

केप वर्डे की ओर से कोई बयान नहीं

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला ने कथित घटना की जानकारी केप वर्डे फुटबॉल टीम से जुड़े तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। केप वर्डे फुटबॉल अधिकारियों ने अब तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है। USA TODAY के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने टिप्पणी के अनुरोध का भी जवाब नहीं दिया।

ग्रुप स्टेज में अजेय रही केप वर्डे की टीम

पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा केप वर्डे ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। उसने स्पेन और उरुग्वे जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों वाले ग्रुप में भी कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा के नेतृत्व में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

———————————————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कनाडा ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्डकप का नॉकआउट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया

कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

May 13, 2026/
4:30 am

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही...

अमरूद रेसिपी: अमरूद से बनाएं ये 4 टेस्टी रेसिपी जो बदलेगी बाजार का स्वाद, जानिए खाने का नया तरीका

March 13, 2026/
8:05 pm

अमरूद रेसिपी: लोग अक्सर अमरूद को नमक या चाट मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं? यह फल सिर्फ ऐसे ही...

नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं:बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा, JDU की लिस्ट कुछ देर बाद जारी होगी

March 4, 2026/
4:10 pm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। सीएम आवास पर अहम बैठक चल रही है।...

Aryabhatt Ka Zero Movie Review

August 6, 2026/
10:57 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक हर इंसान की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आता है, जब लोग उससे पहले हार...

रणवीर सिंह कर सकते हैं चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म:धुरंधर डायरेक्टर के साथ फिर बन सकती है जोड़ी, प्रोजेक्ट पर चर्चा जारी

April 4, 2026/
1:49 pm

धुरंधर फ्रैंचाइजी की सफलता के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि डायरेक्टर आदित्य धर का अगला...

US President Donald Trump.  (AFP/File)

May 30, 2026/
7:56 am

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 07:56 IST मुख्यमंत्री के रूप में शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार शाम 4...

नवरात्रि पर पंजाब में शराब का लंगर:दरबार के बाहर बेंच पर रखी बोतलें, प्रसाद के तौर पर बांटी, नवविवाहित जोड़े करते अरदास

March 20, 2026/
1:12 pm

फरीदकोट में कोटकपूरा के गांव मरहाना में चैत्र नवरात्रि के दौरान एक अनोखी परंपरा देखने को मिली, जहां बाबा काला...

राजनीति

Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused of Rape

Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused of Rape
  • Hindi News
  • Sports
  • Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused Of Rape | World Cup Knockout

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे हैं। ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो के अनुसार, न्यूजीलैंड में मार्च 2026 की FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक जांच भी की जा रही है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना है। टीम को 4 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है। मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं।

रेयान मेंडेस इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर सके हैं।

रेयान मेंडेस इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर सके हैं।

FIFA ने USA TODAY के हवाले से जारी बयान में कहा-

QuoteImage

हम किसी भी तरह के गलत आचरण के आरोप को गंभीरता से लेते हैं। हम न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

QuoteImage

महिला ने होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया

ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला ब्राजील की नागरिक है। महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रायन मेंडेस उसके कमरे में आए और उसके साथ शारीरिक व यौन हमला किया। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और मेडिकल जांच कराई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। इनमें योनि, स्तनों, गर्दन और होंठों पर चोट के निशान बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इन चोटों की तस्वीरें पुलिस और बाद में ग्लोबो को भी उपलब्ध कराईं।

केप वर्डे की ओर से कोई बयान नहीं

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला ने कथित घटना की जानकारी केप वर्डे फुटबॉल टीम से जुड़े तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। केप वर्डे फुटबॉल अधिकारियों ने अब तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है। USA TODAY के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने टिप्पणी के अनुरोध का भी जवाब नहीं दिया।

ग्रुप स्टेज में अजेय रही केप वर्डे की टीम

पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा केप वर्डे ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। उसने स्पेन और उरुग्वे जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों वाले ग्रुप में भी कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा के नेतृत्व में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

———————————————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कनाडा ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्डकप का नॉकआउट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया

कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket