Monday, 24 Aug 2026 | 09:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:मरीन ले पेन को राहत: अपील कोर्ट ने चुनावी प्रतिबंध घटाया; 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगी

वर्ल्ड अपडेट्स:मरीन ले पेन को राहत: अपील कोर्ट ने चुनावी प्रतिबंध घटाया; 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकेंगी

फ्रांस की अपीलीय अदालत ने दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को यूरोपीय संसद फंड के दुरुपयोग मामले में दोषी तो माना, लेकिन उन पर सार्वजनिक पद संभालने की पाबंदी कम कर दी। इसके बाद ले पेन ने घोषणा की है कि वह 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी। पेरिस कोर्ट ऑफ अपील ने ले पेन पर लगाए गए पांच साल के चुनावी प्रतिबंध को घटाकर 45 महीने कर दिया, जिनमें से 30 महीने निलंबित रहेंगे। अदालत ने यह भी माना कि 31 मार्च 2025 से वह पहले ही प्रतिबंध की अवधि पूरी कर रही हैं। इस वजह से वह 2027 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पात्र हो गई हैं। अदालत ने उन्हें तीन साल की जेल की सजा भी सुनाई है। इसमें दो साल की सजा निलंबित है, जबकि एक साल इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के साथ नजरबंदी में बिताना होगा। साथ ही उन पर एक लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला यूरोपीय संसद के उन फंड से जुड़ा था, जो संसदीय सहायकों के वेतन के लिए दिए जाते हैं। अदालत के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल फ्रांस में नेशनल रैली पार्टी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किया गया, जिससे यूरोपीय संसद को 28 लाख यूरो का नुकसान हुआ। इसी मामले में नेशनल रैली पार्टी पर भी 20 लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया, जिसमें आधी राशि निलंबित है। 2017 और 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में रनऑफ तक पहुंच चुकी मरीन ले पेन को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है।

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की है। ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से हुई शादी के बाद कपल ने मंगलवार को रिसेप्शन दिया, जिसमें दोनों परिवारों के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। देखिए रिसेप्शन की चुनिंदा तस्वीरें- रिसेप्शन के आउटफिट की तस्वीरें शेयर कर अंशुला ने लिखा है, ‘हमारी कॉकटेल पार्टी के लिए मुझे शुरू से ही पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं। एक शादीशुदा महिला के तौर पर यह मेरी पहली शाम थी, जब मैं अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय का जश्न मना रही थी। ऐसे में सिंदूरी लाल ही मुझे सबसे सही रंग लगा। जब मैंने और अमित (अग्रवाल) ने इस आउटफिट पर बात करनी शुरू की, तो एक ही ख्याल बार-बार मन में आया, मैं चाहती थी कि यह मेरी पहचान और व्यक्तित्व का एक रूपक बने।’ ‘अमित अग्रवाल ने एक बनारसी ब्रोकेड साड़ी से शुरुआत की और उसे नए अंदाज में गढ़ते हुए एक स्कल्प्चरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में बदल दिया। उन्होंने साड़ी की पारंपरिक ड्रेपिंग की खूबसूरती को बरकरार रखा, लेकिन उसके पल्लू को मॉडर्न कॉउचर स्टेटमेंट का रूप दे दिया। यह डिजाइन परंपरा का सम्मान करता है, लेकिन उससे बंधा हुआ महसूस नहीं होता। मुझे लगता है कि मेरी पूरी शादी भी बिल्कुल ऐसी ही रही है, अपनी जड़ों और परंपराओं को संजोए रखते हुए, पूरे दिल से आने वाले नए सफर को अपनाना।’ रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए एक फोटोबूथ तैयार किया गया था। तस्वीरें क्लिक करवाने आते हुे बॉबी देओल ऊंचाई समझ नहीं पाए और लड़खड़ा गए। इसके बाद वो बैलेंस संभालकर मुस्कुराते दिखे हैं। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें- 6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की इनसाइड तस्वीरें- शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, 06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर। अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है। आगे उन्होंने लिखा, कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।

सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली

सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 8 जुलाई गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग शेयस में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 393 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 7 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 104 अंक की गिरावट के साथ 78,181 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही, ये 24,399 पर बंद हुआ था।

RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply

RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे। . एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक सभी कैंडिडेट्स को आज से आवेदन फार्म अपडेट करना होगा। इसके लिए लास्ट डेट 22 जुलाई रखी गई है। पूर्व में अपडेट कर चुके कैंडिडेट्स को दोबारा संशोधन की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। कैंडिडेट्स को आवेदन में ये अपडेट करने होंगे आयोग के अनुसार आवेदन अपडेट करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। इसके बाद आवेदन में संशोधन कर स्वघोषणा पत्र स्वीकार करते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स एसएसओ आईडी से लॉगिन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन अपडेट कर सकते हैं। जिनका ओटीआर नई एसएसओ आईडी में माइग्रेट हो चुका है, वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकेंगे। यदि आवेदन ट्रांसफर में तकनीकी समस्या आती है तो कैंडिडेट्स 15 जुलाई तक आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा का सिलेबस भी 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार रहेगा। आवेदन में केवल मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर ही बदले जा सकेंगे। आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्णय राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के 2 जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। आयोग ने कहा है कि 2021 भर्ती के सभी कैंडिडेट्स को फिलहाल अनंतिम रूप से री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि, ओटीआर में उपयोग किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के उपयोग की सहमति देकर ओटीपी सत्यापन के साथ आवेदन फाइनल सब्मिट करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसआई भर्ती-2021 में बड़ी गिरफ्तारियां… 1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है। रामूराम राईका और उसके बेटे-बेटी को अरेस्ट किया गया था। 2. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था। बाबूलाल कटारा ने रामूराम राईका को बेटे-बेटी के लिए पेपर दिया था। 3. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ और उसके बेटे को भी पेपर लीक में पकड़ा गया था।

पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर

पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर

अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे कच्चे तेल के दाम अब 6 माह के निचले स्तर पर आ चुके हैं। इंडियन बास्केट का कच्चा तेल 68.69 डॉलर/बैरल तक आ गया है। यह युद्ध के दौरान बने 157 डॉलर के शिखर से करीब 56% कम है। इसके बावजूद आम आदमी को पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में कोई राहत नहीं मिली है। डीएएम कैपिटल के मुताबिक मौजूदा कीमत पर तेल कंपनियां पेट्रोल पर 10.5 और डीजल पर 11 रुपए प्रति लीटर तक मार्जिन कमा रही हैं। कच्चे तेल के दाम 1 जून के बाद से 87 डॉलर से नीचे हैं। इस रेट पर तेल कंपनियां ब्रेक ईवन यानी न नफा, न नुकसान में रहती हैं। यानी कंपनियां पूरे 36 दिन से मुनाफे में ही हैं। ईरान-अमेरिका के बीच 8 अप्रैल को पहला युद्ध विराम होने के बाद कच्चे तेल के दाम 115 डॉलर से नीचे रहे। क्रूड 75 डॉलर हो या 120, पेट्रोल के दाम एक से 2018 में कच्चे तेल के दाम 80.08 डॉलर/बैरल थे। तब दिल्ली में पेट्रोल 72.15 रुपए और डीजल 70.21 रुपए प्रति लीटर था। 2020 में कच्चा तेल 43.41 डॉलर/बैरल हो गया। लेकिन पेट्रोल 68.20 रु./लीटर ही रहा। 2022 में कच्चे तेल के दाम 119 डॉलर/बैरल तक पहुंचे। तब पेट्रोल 96.72 रु./लीटर और डीजल 89.62 रु./लीटर हो गया। जनवरी 2023 में कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर तक पहुंचे। लेकिन दाम जस के तस रहे। तेल कंपनियों का तर्क था कि अभी पुराने घाटे की भरपाई हो रही है। तेल कंपनियों को चौथी तिमाही में भी फायदा हुआ कच्चे तेल की सबसे तेज बढ़ोतरी के दिनों में भी तेल कंपनियों के चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2026) के नतीजे नकारात्मक नहीं आए। देश की चार बड़ी तेल कंपनियों का मुनाफा पिछले साल 2024-25 की चौथी तिमाही की तुलना में 22% तक ज्यादा रहा। सबसे तेज युद्ध के 33 दिन इसी तिमाही में शामिल थे। इस दौरान इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 157 डॉलर/बैरल तक पहुंचे थे। मार्च में कच्चे तेल के औसत दाम 125.7 डॉलर/बैरल थे। 1 जुलाई को नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता किया था देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। अब भोपाल में नायरा के पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए से घटकर 114.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए से घटकर 99.57 रुपए पर आ गया है। तब भी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।

गुरुग्राम की बिजली सप्लाई करेंगे अडानी:ग्रांट ऑफ लाइसेंस के लिए अप्लाई किया; HREC की हियरिंग पूरी, 70% लोग प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में

गुरुग्राम की बिजली सप्लाई करेंगे अडानी:ग्रांट ऑफ लाइसेंस के लिए अप्लाई किया; HREC की हियरिंग पूरी, 70% लोग प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में

हरियाणा में पहली बार गुरुग्राम की बिजली वितरण व्यवस्था में निजी क्षेत्र की बड़ी एंट्री का रास्ता खुलता दिखाई दे रहा है। अडानी समूह की बिजली वितरण कंपनी ने गुरुग्राम में बिजली सप्लाई के लिए ग्रांट ऑफ लाइसेंस की औपचारिक याचिका दायर कर दी है। यह आवेदन विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 15 (लाइसेंस पाने की प्रक्रिया) प्रोसीजर फॉर ग्रांट ऑफ लाइसेंस के तहत हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) में दाखिल किया गया है। सुनवाई के दौरान आयोग के सामने आए फीडबैक में करीब 70% लोगों ने निजी क्षेत्र की कंपनी के जरिए बिजली वितरण का समर्थन किया है। साथ ही एक और कंपनी इलेवन की ओर से बताया गया कि उनकी भी इस प्रोजेक्ट में गुरुग्राम और नूंह में 4,716.73 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। अब अंतिम फैसला आयोग को लेना है। बता दें कि गौतम अदानी की प्रमुख बिजली वितरण और पारेषण कंपनी का नाम अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड है। इसके अलावा, मुंबई में बिजली वितरण का कार्य उनकी सहायक कंपनी अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड द्वारा किया जाता है। इस संबंध में हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज का पक्ष जानने की कोशिश की गई, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। SMS का भी जवाब नहीं दिया। अडानी और दूसरी कंपनी की ओर से इस तरह रखा गया पक्ष क्या कहते है लाइसेंस के नियम और क्या पड़ेगा असर, 2 पॉइंट में जानिए… विरोध भी शुरू हुआ, इनेलो नेता ने सरकार को घेरा संपत सिंह ने भी किया दावा हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो नेता संपत सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) की पब्लिक हियरिंग में शामिल हुआ था। मैंने अपने पक्ष आयोग के समक्ष रख दिया है। सरकार हरियाणा के बिजली सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों की एट्रीं करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि देश के बड़े उद्योगपति गौतम शांतिलाल अडानी की कंपनी ने भी गुरुग्राम में बिजली सप्लाई के लिए अप्लाई किया है। हम इसका विरोध करेंगे। क्या बोले एसोसिएशन पदाधिकारी हरियाणा इंजीनियरिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुमार कुंडू ने बताया कि हमें इसका नोटिस अभी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आज आयोग की हियरिंग में हमारी ओर से बिजली सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों की एंट्री का विरोध किया गया है। आगे भी हम इसका विरोध करेंगे।

लारेंस-गोल्डी गैंग पर FBI का पहली बार बड़ा एक्शन:अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 50 जगह रेड, 24 अरेस्ट, ड्रग-आर्म्स बरामद

लारेंस-गोल्डी गैंग पर FBI का पहली बार बड़ा एक्शन:अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 50 जगह रेड, 24 अरेस्ट, ड्रग-आर्म्स बरामद

अमेरिका में पहली बार गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया पर आरोप तय किए गए हैं। इनमें खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को भी जोड़ा गया है। आरोप है कि इसकी साजिश लॉरेंस और गोल्डी बराड़ दोनों ने मिलकर रची थी। दावा है कि आरोपियों में लॉरेंस, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और अन्य सहयोगियों के नाम शामिल हैं। आरोप पत्र में बताया गया कि लॉरेंस भारत में जेल में रहते हुए भी अपने नेटवर्क को चलाता है और उसके सहयोगी भारत अमेरिका, कनाडा तथा यूरोप में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उधर, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 7 जुलाई 2026 को अमेरिका, कनाडा और यूरोप में संयुक्त एक्शन के दौरान भारत से जुड़े गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 37 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यूएस फेडरल सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वो जल्द ही भारतीय सरकार से लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और एक्टिव पुलिस चीफ पुंदरप्रीत सिंह के औपचारिक प्रत्यर्पण की मांग करेंगे। इसके अलावा एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। 50 जगह रेड, ड्रग्स-हथियार सीज अमेरिकी फेडरल अथॉरिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम खुलासे किए। बताया कि वे इंडिया बेस्ड ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के खिलाफ कई सालों से इंटरकॉन्टिनेंटल जांच कर रहे थे। इसके तहत उन्होंने कम से कम 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां यूएस, कनाडा और यूरोप में हुई हैं। आरोपियों के खिलाफ कम से कम 50 सर्च वारंट लागू किए गए थे, जिसके बाद हजार किलो नारकोटिक्स ड्रग्स और दर्जनों हथियार सीज किए गए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस जेल से चला रहा गैंग यूएस फेडरल सरकार और लॉस एंजेल्स के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जनरल के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पूरे इंडियन बेस्ड क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन नेटवर्क को इंडिया की जेल में बैठा गैंगस्टर लॉरेंस हेड कर रहा है। नॉर्थ अमेरिका में इसके ऑपरेशन गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था और यूरोप में सारा काम रोहित गोदारा द्वारा संभाला जा रहा था। हालांकि इंडिया में लोग जानते हैं कि इन तीनों गैंग लीडरों के बीच अब फूट पड़ गई है और ये एक-दूसरे के विरोधी बन चुके हैं, लेकिन यूएस अथॉरिटीज का कहना है कि ये तीनों अब तक मिलकर काम करते आए हैं।

PM Narendra Modi Indonesia Deals LIVE Update; BrahMos – Astra Missile

PM Narendra Modi Indonesia Deals LIVE Update; BrahMos - Astra Missile

जकार्ता17 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडोनेशिया के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र अंगक्लुंग बजाने की कोशिश करते हुए पीएम मोदी। साथ में ताली बजाते हुए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो। पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम बुधवार को यहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर 1000 साल से ज्यादा पुराना है। इससे पहले मंगलवार को जकार्ता में भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 समझौते हुए। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे पीएम इंडोनेशिया के बाद, पीएम 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे। पीएम मोदी का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार सुबह जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में पीएम का स्वागत किया। उन्हें गले लगाया। जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ सेरेमनी के दौरान मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के बच्चों से मुलाकात की। पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के एयरस्पेस में एंट्री करते ही वहां की एयरफोर्स ने उसे एस्कॉर्ट किया था। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को लेकर चिंता क्यों है? इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक) में चीन पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य और समुद्री मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। इसी वजह से भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिलीपींस, वियतनाम और कई अन्य देशों की चिंता बढ़ी है। चीन लगभग 90% दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। चीन ने समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाकर वहां हवाई पट्टियां, रडार और मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। फिलीपींस और वियतनाम के जहाजों के साथ चीनी कोस्ट गार्ड की कई बार झड़प हो चुकी है। पीएम मोदी बोले- दुनिया के 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दुनिया के करीब 50% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं। देश में हर महीने 75 करोड़ से ज्यादा डिजिटल पेमेंट किए जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अब अपने डेबिट कार्ड और एटीएम का पासवर्ड तक भूलने लगे हैं। ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी की संख्या 12 से बढ़कर 50 से ज्यादा हो गई है। एनर्जी से लेकर कनेक्टिविटी और चिप मैन्युफैक्चरिंग तक भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। PM मोदी बोले- भारत नए सी रूट बना रहा, इंडोनेशिया हमारा फेवरेट फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप से इंडोनेशिया के आगे की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। इसलिए इंडोनेशिया आने वाले हर भारतीय को यहां अपनापन महसूस होता है। ट्रेड, ट्रेडिशन और टूरिज्म के जरिए दोनों देश वर्षों से अपने रिश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं। आज भारत नए पोर्ट्स, नए शिप्स और नए सी रूट बना रहा है। ऐसे समय में इंडोनेशिया हमारे लिए फेवरेट फ्रेंड बनकर हमारे साथ खड़ा है। भारत और इंडोनेशिया दोनों ही विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रुकने का मौका है और न थमने का। यहां रहने वाले कुछ भारतीयों ने भी मुझे इंडोनेशिया के विकास के बारे में बताया है। ———————– पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मोदी ने कहा- भारत-इंडोनेशिया में कुछ-कुछ होता है: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। पीएम बोले- राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा था कि उनके अंदर भारत का DNA है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔