Tuesday, 25 Aug 2026 | 10:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Hindi News Career Indian Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch | Current Affairs 21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारतीय मूल के अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे 14 जुलाई को भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन NASA के अगले मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल के साथ रूस की अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और पयोत्र दुब्रोव भी होंगे। ये मिशन NASA और SpaceX के जॉइंट कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा है। ये SpaceX से Falcon 9 और क्रू ड्रेगन रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल 2018 में पहली बार SpaceX से जुड़े और कंपनी की पहली ह्यूमन फ्लाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2021 में अनिल NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग का हिस्सा रहे। इसके साथ ही वे हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनिल अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले SpaceX में फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम कर चुके हैं। अनिल लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहकर ह्यूमन बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव पर रिसर्च करेंगे। ISS के इस ह्यूमन मिशन में स्वास्थ्य, बायोलॉजी, अर्थ ऑब्जर्वेशन और नई अंतरिक्ष तकनीकों से जुड़े प्रयोग किए जाएंगे। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। नेशनल (NATIONAL) 2. INS महेंद्रगिरि नौसेना में कमीशन होगा 11 जुलाई को भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरि (F38)’ को ऑफिशियली नौसेना बेड़े में शामिल करेगी। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने INS महेंद्रगिरि को डिजाइन किया है। INS महेंद्रगिरि मुंबई की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस जहाज का नाम पूर्वी घाट के महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। ये फ्रिगेट आधुनिक ‘कंबाइंड डीजल या गैस’ (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम से चलता है। प्रोपल्शन सिस्टम से फ्रिगेट न सिर्फ तेज स्पीड में चलता है, बल्कि लंबे समय तक समुद्री अभियानों में टिके रहने की कैपिसिटी भी बढ़ती है। 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी पुर्जों और टेक्नोलॉजी से बना ‘महेंद्रगिरि’, सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का एक बेहतरीन उदाहरण है। INS महेंद्रगिरि उन्नत स्टील्थ (कम रडार पहचान) वाली तकनीक से लैस है। INS महेंद्रगिरि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम से लैस है। INS महेंद्रगिरि पनडुब्बी रोधी यानी, एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम, वायु रक्षा तथा सतही युद्ध अभियानों में सक्षम है। INS महेंद्रगिरि में अत्याधुनिक रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वार सिस्टम और हाई लेवल औटोमेशन से लैस है। प्रोजेक्ट 17A के सभी जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। INS महेंद्रगिरि का नौसेना में शामिल होना भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को और मजबूत करता है। INS महेंद्रगिरि में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाले आधुनिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम सिर्फ युद्ध लड़ने के लिए नहीं, बल्कि कई सारे अभियानों में भी हिस्सा ले सकता है। ये हवा, सतह और पानी के नीचे- तीनों मोर्चों पर काम कर सकती है। ये समुद्री सुरक्षा, पावर प्रोजेक्शन, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव अभियानों में भी काम कर सकती है। प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट 17A में से चार नीलगिरि, उदयगिरि, तारागिरि, महेंद्रगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है। जबकि तीन हिमगिरि, दूनागिरि, विंध्यगिरि का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) कर रहा है। महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग भारत में होगी 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) 2026–27 का पहला मुकाबला भारत के चेन्नई में खेले जाने का ऐलान हुआ। ये BBL के इतिहास में पहली बार होगा जब लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। ये पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। ये मैच 12 दिसंबर 2026 को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई ) में होगा। इस लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ये BBL के इतिहास का पहला मैच है जो ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की गई है। इसका उद्देश्य भारत में BBL की लोकप्रियता बढ़ाना, क्रिकेट सहयोग को मजबूत करना और लीग की पहुंच का विस्तार करना है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का 2026-27 सीजन का ओपनर चेन्नई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग T20 क्रिकेट लीग है, इसमें दो टूर्नामेंट होते हैं। एक टूर्नामेंट पुरुषों की केएफसी (KFC) बिग बैश लीग और दूसरी महिलाओं की वेबर (Weber) विमेंस बिग बैश लीग इसमें होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है। 4. लॉर्ड्स में 142 साल बाद वुमेंस टीम ने क्रिकेट खेला 10 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टीम ने टेस्ट मैच खेला। जुलाई 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में पहला मेंस टेस्ट मैच खेला गया था। इसके 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स को होम ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है और ये महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। लॉर्ड्स में पहला महिला वनडे 4 अगस्त 1976 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 महिला टेस्ट खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं और स्मृति मंधाना टीम की वाइस कैप्टन हैं। भारत ने हरलीन देओल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कैप्टन नैट सिवर-ब्रंट हैं। लॉर्ड्स के

Shah Rukh Khans 37 Cr Delhi House Designed by Gauri Khan; See Photos

Shah Rukh Khans 37 Cr Delhi House Designed by Gauri Khan; See Photos

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क स्थित उस पूरी बिल्डिंग के अकेले मालिक बन गए हैं, जहां उन्होंने शादी के बाद अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। एक्टर के पास इस रिहायशी प्रॉपर्टी का बेसमेंट और पहला फ्लोर पहले से था। अब उन्होंने इसके दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी खरीद लिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने इन अतिरिक्त फ्लोर के लिए करीब 37 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि 1991 में शादी के बाद मुंबई शिफ्ट होने से पहले वे इसी घर में रहते थे। देखें शाहरुख-गौरी के घर की तस्वीरें 37 करोड़ रुपए में पूरी हुई यह डील यह प्रॉपर्टी दक्षिण दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाकों में से एक पंचशील पार्क में स्थित है। यह पूरा प्लॉट करीब 1,200 स्क्वायर यार्ड (लगभग 10,800 स्क्वायर फीट) में फैला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नए सौदे की कीमत करीब 37 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें जमीन की कीमत लगभग 34,260 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आंकी गई है। इस नए अधिग्रहण के बाद अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान के पास आ गया है। घर से जुड़ी हैं शादी के बाद की यादें शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी। उनकी शादी तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें कोर्ट मैरिज, पारंपरिक हिंदू शादी और निकाह शामिल था। शादी के तुरंत बाद यह कपल इसी घर में रहने लगा था। इसके कुछ समय बाद शाहरुख फिल्मों में फुल-टाइम करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। यही वजह है कि इस घर से दोनों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है घर गौरी खान ने एक पुराने इंटरव्यू में इस घर के महत्व के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे दिल्ली से हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा यहीं बिताया है। इसलिए वे अपनी मां के घर के पास एक ऐसा घर खरीदना और डिजाइन करना चाहती थीं, जहां परिवार की सारी यादें एक छत के नीचे रह सकें। गौरी के मुताबिक, इस घर का हर कोना उन्हें बच्चों के बड़े होने के अलग-अलग दौर की याद दिलाता है। घर में बनाई है ‘नॉस्टैल्जिया वॉल’ गौरी खान ने बताया था कि घर में एक ‘नॉस्टैल्जिया वॉल’ यानी यादों की दीवार बनाई गई है, जहां बच्चों के बचपन की चीजें रखी हैं। इस दीवार पर सुहाना के मेकअप ब्रश, आर्यन का बैडमिंटन रैकेट, अबराम का पहला बर्थडे गिफ्ट और शाहरुख के बनाए आर्टवर्क लगे हैं। इसके अलावा शाहरुख की तरफ से मिले कुछ खूबसूरत एंटिक्स और पोस्टकार्ड भी इस दीवार पर फ्रेम करके लगाए गए हैं। गौरी ने इसे घर का अपना सबसे पसंदीदा कोना बताया था। ये खबर भी पढ़ें सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔