प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण:थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई है। दीपिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से एक मीम शेयर किया है, जिसमें एक महिला बाथरूम जाने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है, जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम यूज करने उठते हैं। स्टोरी के साथ दीपिका ने थर्ड ट्राइमेस्टर में होने की कन्फर्मेशन दे दी है, यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का 7वां महीना पार कर चुकी हैं और कुछ ही हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है। क्या है थर्ड ट्राइमेस्टर अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोलेबोरेशन पोस्ट के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। कपल ने बेटी दुआ की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकडे़ एक तस्वीर शेयर कर ये बड़ी अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट के साथ इविल आई का कैप्शन रखा गया था। पोस्ट आने के बाद कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दीं। दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं दीपिका-रणवीर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट में घर बनवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद कपल यहां शिफ्ट हो सकते हैं। कुछ समय पहले ही कपल घर का मुआयना करने पहुंचे थे। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ 21 अक्टूबर 2025 में दिवाली के खास मौके पर कपल ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर की थीं। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे:ट्राई ने मसौदा पेश किया, सुझाव मांगे; 70% तक घट सकती है कीमत

दूरसंचार नियामक ट्राई ने ग्राहकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ का नया मसौदा जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य है- ‘डेटा नहीं चाहिए, तो उसका पैसा क्यों दें?’ ट्राई ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं, फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। क्या है नया प्रस्ताव? अभी कंपनियां कुछ ही अवधियों के लिए ‘केवल कॉल-एसएमएस’ पैक देती हैं। इससे कई ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पड़ता है। अब ट्राई ने प्रस्ताव दिया है कि कंपनियां जितने दिनों की वैधता जैसे 7, 28, 56 या 84 दिन का डेटा वाला प्लान लाती हैं, उतनी ही अवधि का ‘केवल कॉल व एसएमएस’ वाला प्लान भी लाना होगा। कीमतें कितनी कम होंगी? चूंकि मोबाइल प्लान्स में 50-70% खर्च डेटा का होता है, इसलिए नया नियम लागू होने पर सिर्फ कॉल-एसएमएस वाले प्लान की कीमत आधी से भी कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, 300 रुपए का प्लान 100 से 150 रुपए में मिल सकता है। किसे फायदा? फीचर फोन यूजर्स व बुजुर्गों को, जो डेटा इस्तेमाल नहीं करते। जो दूसरी सिम सिर्फ कॉल के लिए रखते हैं। इसके अलावा जिनके घरों में वाईफाई है। उनके लिए भी ये फायदेमंद रहेगा। 1600 और 140 सीरीज के जरूरी कॉल को ब्लॉक नहीं कर पाएंगे एप्स ट्राई ने साफ किया है कि ट्रूकॉलर जैसे कॉल मैनेजमेंट एप्स 1600 और 140 सीरीज वाले कॉल्स ब्लॉक नहीं कर सकते…
Child Legal Status from August 3, 2026

ब्रिटेन के वीजा नियम आसान किए गए हैं। (फाइल फोटो) ग्रेजुएट (पोस्ट-स्टडी वर्क) वीजा के तहत ब्रिटेन गए पंजाबियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने अब ग्रेजुएट वीजा धारकों के ब्रिटेन में जन्मे बच्चों के लिए डिपेंडेंट वीजा का आवेदन करने की छूट दी है। जिससे उन्हें लीगल स्टेटस मिल सकेगा। नियम 3 अगस्त 2026 से . इससे पहले ब्रिटेन में जन्मे बच्चों के कानूनी स्टेटस को लेकर पेरेंट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बच्चे का लीगल स्टेटस साफ नहीं होने के कारण यात्रा के दौरान भी परेशानियां आती थीं। नए नियम लागू होने के बाद ऐसे बच्चों को जन्म के बाद कानूनी पहचान मिल सकेगी। नए नियमों के तहत बच्चे को माता-पिता की मौजूदा अनुमति के आधार पर वैध दर्जा मिल सकेगा। यह बदलाव 9 जुलाई 2026 को संसद में पेश किया गया था और 3 अगस्त 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 से बैचलर्स और मास्टर्स करने वाले छात्रों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क (PSW) वीजा 2 साल की बजाय 18 महीने का होगा। हालांकि, पीएचडी करने वाले छात्रों को पहले की तरह 3 साल तक ब्रिटेन में रहने और काम करने की अनुमति मिलेगी। वहीं, जो छात्र 31 दिसंबर 2026 तक ग्रेजुएट वीजा के लिए आवेदन कर देंगे, उनपर 2 साल वाला पुराना नियम ही लागू होगा। ग्रेजुएट वीजा के तहत ब्रिटेन गए पंजाबियों के बच्चों को अब बाय बर्थ लीगल स्टेटस मिल सकेगा। जानें नए नियम का क्या असर 18 महीने में स्किल्ड नौकरी ढूंढना होगा मुश्किलः भारतीय छात्र ब्रिटेन में बड़ी संख्या में ग्रेजुएट वीजा पर हैं। 2025 में भारतीयों को लगभग 90,153 ग्रेजुएट वीजा मिले। इनमें पंजाब, हरियाणा संख्या अधिक है। इस बदलाव से पंजाब के हजारों युवाओं को प्रभावित होना पड़ेगा। 18 महीने में स्किल्ड जॉब ढूंढना और स्पॉन्सरशिप हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दिसंबर 2026 तक अप्लाई करने वालों को 2 साल की राहतः जो छात्र 2026 के अंत तक आवेदन कर लेंगे उन्हें 2 साल की राहत मिलेगी और PhD करने वाले छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। ब्रिटेन इमिग्रेशन का कहना है कि कुल मिलाकर यह बदलाव पंजाबी परिवारों के लिए चुनौती और जल्द प्लानिंग का संदेश दोनों है। 3 अगस्त 2026 से नए नियम लागू होंगेः 9 जुलाई 2026 को संसद में पेश सेटलमेंट आफ चेंजेस HC 259 के तहत 3 अगस्त 2026 से नया प्रावधान लागू हो गया है। अब ग्रेजुएट वीजा पर रहते हुए यूके में जन्मे बच्चे डिपेंडेंट के रूप में आवेदन कर सकते हैं। बच्चे को पैरेंट के वीजा की समाप्ति तक की परमिशन मिलेगी। पहले नहीं था बच्चे के लिए कोई नियमः 3 अगस्त 2026 से पहले ग्रेजुएट वीजा पर स्विच करने के बाद यूके में जन्मे बच्चे के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं था। नियम केवल स्टूडेंट वीजा के दौरान पहले से डिपेंडेंट बच्चों या स्टूडेंट वीजा के समय जन्मे बच्चों को ही कवर करते थे। ग्रेजुएट वीजा के दौरान जन्मे बच्चे को लेकर पेरेंट दुविधा में रहते थे। उनके इमिग्रेशन स्टेटस का साफ रास्ता नहीं था, जिससे परिवारों को काफी परेशानी होती थी। वैधता अवधि घटाकर 18 महीने कर दी जाएगी इसके बाद आवेदन करने वाले छात्रों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा की वैधता अवधि घटाकर 18 महीने कर दी जाएगी। ब्रिटेन सरकार का कहना है कि कई ग्रेजुएट स्किल्ड स्तर की नौकरियों में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से वीजा अवधि कम की गई है, ताकि वे जल्द ही स्किल्ड वर्कर वीजा की श्रेणी में स्विच कर सकें। ब्रेटेन में रहते हैं 5 लाख पंजाबी ब्रिटेन में भारतीय मूल की बड़ी आबादी रहती है, जिसमें पंजाब से जुड़े लोगों की हिस्सेदारी भी काफी अहम है। ब्रिटेन में पंजाब मूल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं। वहीं, ब्रिटेन की कुल आबादी करीब 6.83 करोड़ है। इस हिसाब से पंजाब मूल के लोग देश की कुल आबादी का लगभग 0.7 से 0.75 प्रतिशत हिस्सा हैं।
ट्रम्प बोले-मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई, आदेश दे चुका:ईरान से बातचीत जारी पर सीजफायर खत्म; रिपोर्ट- अमेरिका ने इजराइल से फाइटर जेट्स हटाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो मैंने पहले ही ऐसे आदेश दे दिए हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाए।” ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है। उधर, इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और इन्होंने हालिया हमलों में भी हिस्सा लिया था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली का निहंग को चैलेंज:बोली- मैंने कत्ल नहीं किया जो भागती; बेल मिली; अश्लीलता फैलाने के आरोपों पर हुई थी FIR

पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रंजीत कौर ने निहंग द्वारा FIR कराने के बाद उन्हें चैलेंज किया है। रंजीत ने नया वीडियो जारी कर कहा- मुझे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मेरे फरार होने की बात कोई साबित कर दे। इशारों-इशारों में निहंग पर तंज भी कसा। अपने पति के साथ वीडियो में रंजीत कहती हैं- हांजी, हमे बेल मिल गई है। हम कहीं भागने वालों में से नहीं है, न हमने घर छोड़ा है। सारी अफवाह है। रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR दर्ज की गई थी। इसमें उनके पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। केस निहंग ने दर्ज कराया था। आरोप है कि चुम्मेवाली भाभी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती हैं। अश्लील कपड़े पहनकर अपने अंग दिखाती है। जानिए रंजीत ने अपने वीडियो में और क्या कहा… रंजीत कौर बोलीं- हम भागे नहीं थे, शूटिंग में व्यस्त थे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रंजीत कौर अपने पति के साथ आईं। उनके पति ने हाथ में कागजात लिए होते हैं और उसे दिखाते हुए रंजीत कहती हैं- हमें कोर्ट से बेल मिल चुकी है। लोग बोल रहे थे कि मैं घर पर ताला लगाकर फरार हो गई हूं, जबकि हकीकत यह है कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई थी। ‘हमने कोई कत्ल नहीं किया कि छुपते फिरें’ रंजीत कौर ने आगे कहा- हमने वकील हरजोत सिंह के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमानत हासिल की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाग गई। ऐसा कुछ नहीं था। हमने कोई कत्ल थोड़े ही किया था जो हम छुपते फिरते। हम कहीं नहीं भागे थे। अब जानिए FIR क्यों हुई, निहंग ने क्या आरोप लगाए… अश्लील कंटेंट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाते हैं। एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पुलिस के नाम का गलत इस्तेमाल करने और निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया। आईटी एक्ट के तहत केस, अब मिल चुकी है बेल शिकायत में कहा गया था कि कपल ने घर में ही शिवलिंग स्थापित किया था। जो मर्यादा भंग कर धार्मिक भावनाएं आहत करता है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है।
Singer Kaka Slams System & Media at Jantar Mantar Protest latest update

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP प्रोटेस्ट (कॉकरोच जनता पार्टी) के नाम से चल रहे इस आंदोलन को अब मनोरंजन जगत से भी समर्थन मिलने लगा है। . युवाओं की आवाज को समर्थन देने मशहूर पंजाबी सिंगर काका जंतर-मंतर पहुंचे। मंच से उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया और अपने खास अंदाज में कविता/गाना पेश किया। इसके जरिए उन्होंने मौजूदा व्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत, चाटुकारिता और मीडिया को लेकर तीखे सवाल उठाए। ‘बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है’ मंच पर पहुंचते ही सिंगर काका का तालियों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ ने उनके मशहूर गाने ‘बग्गे-बग्गे बिल्ले-बिल्ले…’ की फरमाइश शुरू कर दी। इस पर काका ने उन्हें रोकते हुए कहा, “कमेंट्स में बोल देना, वो आ जाएंगे। अरे बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है।” माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर पंजाबी गाने लिखते हैं, लेकिन आज के माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पंक्तियों की मांग की गई थी और वह भी पहले से सोचकर आए थे कि इस मौके पर क्या बेहतर रहेगा। जंतर-मंतर धरने पर पहुंचे सिंगर काका। सिस्टम पर तंज- ‘ये बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे’: सिंगर काका ने अपनी दमदार आवाज में सत्ता और व्यवस्था पर तंज कसते हुए कुछ पंक्तियां पेश कीं, जिससे वहां मौजूद युवाओं में जोश भर गया। उन्होंने अपने अंदाज में मौजूदा हालात, चापलूसी और मीडिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने गाया- “रोज रुपये वांगु डॉलर अगे गिर जांदी, चापलूसियां ना कहिए तां दस फिर की कहिए। तारीफ तेरी विच खबरां सारियां झूठियां लिखदा ए, ऐसे करके आपां कोई अखबार नहीं लैंदे। हाले मैं चिट्टे खाकी रंग तो बचके चल रिहा हां, एह बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे।” मजाकिया लहजे में बोले- ‘मेरी मंजी मत कुटवा देना’ सिस्टम और मीडिया पर तंज कसने के बाद काका ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाकिया अंदाज में आयोजकों और युवाओं से एक बात कही। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरी ना मंजी कुटवा दियो छेती-छेती (कहीं मेरी जल्दी से खटिया मत खड़ी करवा देना/पिटवा मत देना)। सिंगर की इस बात को सुनकर वहां मौजूद भीड़ हंस पड़ी और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया। आंदोलनकारियों का जोश हुआ दोगुना मंच संभाल रहे आंदोलन के अगुआ और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरों का समर्थन करते हुए काका ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं की भारी भीड़ के बीच काका की मौजूदगी से आंदोलनकारियों में उत्साह बढ़ गया। उन्होंने मंच से युवाओं के संघर्ष और उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया। वहीं, धरने पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और रोजगार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक जंतर-मंतर से उनकी आवाज उठती रहेगी। बड़े कलाकारों के समर्थन से इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्यादा चर्चा मिल रही है।
अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री:3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4

पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह के बाद अब भोजपुरी के एक और सिंगर नीलकमल सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। अजय देवगन की मूवी ‘धमाल-4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले मूवी का गाना ‘चटनी’ सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के रहने वाले भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने आवाज दी है। नीलकमल सिंह के ‘चटनी’ गाने को यूट्यूब पर 20 दिनों में 21 मिलियन लोग देख चुके हैं। गाने में फीमेल सिंगर के रूप में ममता शर्मा की आवाज है। गाने को धीरज बबुआन ने लिखा है, जबकि म्यूजिक नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने दिया है। गाने को राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया है। धमाल-4 में अजय देवगन के साथ, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा के साथ-साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, रवि किशन मुख्य कैरेक्टर में हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। नीलकमल सिंह ने अब तक किसी भोजपुरी मूवी में काम नहीं किया है। वो सीधे बॉलीवुड में सिंगर और एक्टर के तौर पर एंट्री की है। भोजपुरी एक्टर नीलकमल सिंह कौन हैं? उनकी गायकी की शुरुआत कैसे हुई? पढ़ाई-लिखाई कहां तक हुई है? घर परिवार में कौन-कौन हैं? नीलकमल सिंह की नेटवर्थ क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ‘चटनी’ गाने की शूटिंग की 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए नीलकमल सिंह की सिंगिंग की शुरुआत की कहानी नीलकमल सिंह के पिता सुशील सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हम लोग बक्सर जिले के चुन्नी गांव के रहने वाले हैं। मैं और मेरी पत्नी ग्रामीण डॉक्टर थे। बच्चे छोटे थे, तभी हम लोग चौसा आ गए थे, वहां एक क्लिनिक खोली थी। मुझे म्यूजिक से लगाव था। इसलिए साल 2001 में हारमोनियम खरीदकर लाया था। नीलकमल उस समय तीन साल का था। मैं हारमोनियम लेकर आया तो वो भी इसे बजाने की कोशिश करता था। एक-दो साल तक घर में ही रियाज किया। वे कहते हैं, ‘साल 2001 में गांव के एक स्कूल में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिस शख्स को हारमोनियम बजाना था, वो नहीं आया तो स्कूल के लड़के नीलकमल को अपने साथ स्कूल ले गए। लेकिन नीलकमल वहां से भागकर घर आ गए। मैंने पूछा तो बताया कि मुझसे हारमोनियम नहीं बजा, इसलिए आ गया।’ अगले दिन मैंने देखा तो नीलकमल घर में हारमोनियम लेकर बैठे थे और बड़े आराम से उसे बजा रहे थे। शायद ये सरस्वती मां का आशीर्वाद था। 2003 में ए गोरी शहरी एल्बम का एक गाना ‘मौसी के चुम्मा ले पापा’ सुना जाना लगा। उस समय गुड्डू रंगीला का भी एल्बम आया था, लेकिन मेरे बेटे का गाना ज्यादा चर्चित हो गया। सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी दौरान साल 2007 में मेरे छोटे बेटे की हार्टअटैक से मौत हो गई। दो से तीन साल तक नीलकमल भी घर पर ही रहा, कोई गाना नहीं गाया। साल 2010 के बाद दोबारा नीलकमल ने गाना शुरू किया। भोजपुरी रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’ में भी गया और टॉप-4 में शामिल हुआ। कोरोना के वक्त नीलकमल का गाना ‘लइका तोहरे के पापा कहता’ वायरल हो गया। इसके बाद नीलकमल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब जानिए नीलकमल सिंह को ‘धमाल-4’ का ‘चटनी’ गाना कैसे मिला? नीलकमल सिंह के बड़े भाई राजकमल सिंह ने बातचीत में बताया कि हम लोगों ने शुरुआत से म्यूजिक के बीट और वीडियो पर फोकस किया। भोजपुरी के बीट अलग होते हैं और वेस्टर्न म्यूजिक के बीट अलग होते हैं। 10 से अधिक गानों में हम लोग वेस्टर्न बीट यूज किए हैं। हम लोगों के कुछ गाने वायरल होने लगे तो टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने मिलने के लिए बुलाया। भूषण कुमार ने नीलकमल के गानों की तारीफ की और कहा कि जब हिंदी में गाते हो तो तुम्हें हिंदी में भी ट्राई करना चाहिए। राजकमल बताते हैं कि भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले करीब एक साल पहले एक गाना आया, जिसके बोल ‘लड़की दिवानी’ था। इस गाने में नीलकमल के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी भी थी। ये गाना काफी हिट हुआ। भूषण कुमार और राज चन्ना के पास कुछ-कुछ गाने आए थे, जो उन्होंने हम लोगों को भेजा था। मुझसे कहा कि एक बार नीलकमल से ट्राई करा लो, अगर नीलकमल गाएंगे, तो इसे शूट कराएंगे, रिकार्ड कराएंगे। धमाल-4 तीसरी बॉलीवुड मूवी जिसमें नीलकमल सिंह का गाना नेटफ्लिक्स पर रवि किशन और माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’ फिल्म आई थी, जिसमें नीलकमल सिंह का ‘कारी-कारी अंखियों’ गाना था। इसके बाद ‘पति पत्नी और वो’ मूवी में एक प्रमोशन सॉन्ग था, जो धीरे-धीरे का रिमेक वर्जन था, उसे भी नीलकमल ने आवाज दी थी। अब तीसरी बार नीलकमल सिंह किसी बॉलीवुड मूवी में अपनी आवाज दी हैं। राजकमल ने बताया कि धमाल-4 के लिए ‘चटनी’ गाना भी भूषण कुमार की ओर से हम लोगों को भेजा गया था। उनकी ओर से कहा गया था कि इसे मूवी में ले रहे हैं, अच्छे से करना है। फिर मैंने नीलकमल से बात की। इसके बाद हम लोगों ने इसे रिकार्ड करके भेजा। फिर उन्होंने इसे शूट करने को कहा। मैंने ही डिमांड की थी कि नीलकमल सिंह के भी चाहने वाले हैं, अगर गाने में वो भी दिखेंगे तो ठीक रहेगा। फिर भूषण कुमार की ओर से अप्रूवल मिला और अब गाने में आपको आवाज के साथ-साथ नीलकमल की एक्टिंग भी दिख रही है।
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक का मुख्य फोकस दोनों देशों के आपसी संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर रहा। पीएम मोदी बिजनेस और स्पोर्टिंग इवेंट में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। मोदी पीएम रहते हुए पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी पहली बार न्यूजीलैंड गए हैं। इससे पहले तीन भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं। ये 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है। 27 अप्रैल को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में यूरेनियम डील पर मुहर लगी इससे पहले गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम ने कहा कि जब मैंने पिछले साल भारत का दौरा किया था, तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस रिश्ते को मजबूत बनाने में आपने व्यक्तिगत रूप से जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक का मुख्य फोकस दोनों देशों के आपसी संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर रहा। पीएम मोदी बिजनेस और स्पोर्टिंग इवेंट में भी शामिल होंगे। इ सके बाद पीएम ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। मोदी के न्यूजीलैंड में स्वागत की दो तस्वीरें… मोदी पीएम रहते हुए पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी पहली बार न्यूजीलैंड गए हैं। इससे पहले तीन भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं। ये 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है। 27 अप्रैल को भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा। न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में यूरेनियम डील पर मुहर लगी इससे पहले गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: मोदी ऑस्ट्रेलियन पीएम से बोले-हम आपसे सीख रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…
Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Hindi News Career Indian Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch | Current Affairs 21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारतीय मूल के अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे 14 जुलाई को भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन NASA के अगले मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल के साथ रूस की अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और पयोत्र दुब्रोव भी होंगे। ये मिशन NASA और SpaceX के जॉइंट कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा है। ये SpaceX से Falcon 9 और क्रू ड्रेगन रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल 2018 में पहली बार SpaceX से जुड़े और कंपनी की पहली ह्यूमन फ्लाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2021 में अनिल NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग का हिस्सा रहे। इसके साथ ही वे हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनिल अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले SpaceX में फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम कर चुके हैं। अनिल लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहकर ह्यूमन बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव पर रिसर्च करेंगे। ISS के इस ह्यूमन मिशन में स्वास्थ्य, बायोलॉजी, अर्थ ऑब्जर्वेशन और नई अंतरिक्ष तकनीकों से जुड़े प्रयोग किए जाएंगे। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। नेशनल (NATIONAL) 2. INS महेंद्रगिरि नौसेना में कमीशन होगा 11 जुलाई को भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरि (F38)’ को ऑफिशियली नौसेना बेड़े में शामिल करेगी। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने INS महेंद्रगिरि को डिजाइन किया है। INS महेंद्रगिरि मुंबई की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस जहाज का नाम पूर्वी घाट के महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। ये फ्रिगेट आधुनिक ‘कंबाइंड डीजल या गैस’ (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम से चलता है। प्रोपल्शन सिस्टम से फ्रिगेट न सिर्फ तेज स्पीड में चलता है, बल्कि लंबे समय तक समुद्री अभियानों में टिके रहने की कैपिसिटी भी बढ़ती है। 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी पुर्जों और टेक्नोलॉजी से बना ‘महेंद्रगिरि’, सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का एक बेहतरीन उदाहरण है। INS महेंद्रगिरि उन्नत स्टील्थ (कम रडार पहचान) वाली तकनीक से लैस है। INS महेंद्रगिरि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम से लैस है। INS महेंद्रगिरि पनडुब्बी रोधी यानी, एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम, वायु रक्षा तथा सतही युद्ध अभियानों में सक्षम है। INS महेंद्रगिरि में अत्याधुनिक रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वार सिस्टम और हाई लेवल औटोमेशन से लैस है। प्रोजेक्ट 17A के सभी जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। INS महेंद्रगिरि का नौसेना में शामिल होना भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को और मजबूत करता है। INS महेंद्रगिरि में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाले आधुनिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम सिर्फ युद्ध लड़ने के लिए नहीं, बल्कि कई सारे अभियानों में भी हिस्सा ले सकता है। ये हवा, सतह और पानी के नीचे- तीनों मोर्चों पर काम कर सकती है। ये समुद्री सुरक्षा, पावर प्रोजेक्शन, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव अभियानों में भी काम कर सकती है। प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट 17A में से चार नीलगिरि, उदयगिरि, तारागिरि, महेंद्रगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है। जबकि तीन हिमगिरि, दूनागिरि, विंध्यगिरि का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) कर रहा है। महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग भारत में होगी 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) 2026–27 का पहला मुकाबला भारत के चेन्नई में खेले जाने का ऐलान हुआ। ये BBL के इतिहास में पहली बार होगा जब लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। ये पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। ये मैच 12 दिसंबर 2026 को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई ) में होगा। इस लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ये BBL के इतिहास का पहला मैच है जो ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की गई है। इसका उद्देश्य भारत में BBL की लोकप्रियता बढ़ाना, क्रिकेट सहयोग को मजबूत करना और लीग की पहुंच का विस्तार करना है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का 2026-27 सीजन का ओपनर चेन्नई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग T20 क्रिकेट लीग है, इसमें दो टूर्नामेंट होते हैं। एक टूर्नामेंट पुरुषों की केएफसी (KFC) बिग बैश लीग और दूसरी महिलाओं की वेबर (Weber) विमेंस बिग बैश लीग इसमें होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है। 4. लॉर्ड्स में 142 साल बाद वुमेंस टीम ने क्रिकेट खेला 10 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टीम ने टेस्ट मैच खेला। जुलाई 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में पहला मेंस टेस्ट मैच खेला गया था। इसके 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स को होम ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है और ये महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। लॉर्ड्स में पहला महिला वनडे 4 अगस्त 1976 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 महिला टेस्ट खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं और स्मृति मंधाना टीम की वाइस कैप्टन हैं। भारत ने हरलीन देओल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कैप्टन नैट सिवर-ब्रंट हैं। लॉर्ड्स के









