Wednesday, 26 Aug 2026 | 02:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गायिका एस जानकी का आज शाम अंतिम संस्कार:PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी; 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' समेत 48 हजार गाने गाए थे

मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मैसूर के एचडी कोटे तालुका स्थित उनके पैतृक फार्महाउस में होगा। एस. जानकी को शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं। एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है। पीएम मोदी ने एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी एस. जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एस. जानकी की आवाज ने हर भावना को खूबसूरती से लोगों तक पहुंचाया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। वहीं, एक्टर रजनीकांत ने भी उनके निधन पर दुख जताया। पद्मभूषण ठुकरा दिया था जानकी ने 1957 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला हिंदी गाना साल 1958 में आई फिल्म ‘मिस 58’ में था, जिसका संगीत जी. रामनाथन ने तैयार किया था। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर देर से पहचान मिलती है और उन्हें यह सम्मान बहुत देर से दिया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को उनका उचित हक नहीं मिलता है। संगीत जगत की जानकी अम्मा, 60 साल गाने गाए एस. जानकी को संगीत की दुनिया में जानकी अम्मा के नाम से जाना जाता था। वे हमेशा कहती थीं कि सिंगिंग ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। वे अपनी सफलता का श्रेय संगीतकारों और गीतकारों को भी देती थीं। उनकी और एसपी बालसुब्रह्मण्यम की जोड़ी भारतीय फिल्म संगीत की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर हजारों डुएट गाए। करीब छह दशक तक एक्टिव रहने के बाद उन्होंने 2017 में स्वयं घोषणा की कि अब वे नई रिकॉर्डिंग नहीं करेंगी। उनका कहना था, ‘मैं बहुत गा चुकी हूं, अब आराम करना चाहती हूं।’ उन्होंने मैसूर में एक कार्यक्रम के साथ अपने गायन करियर को विराम दिया। जनवरी में बेटे का निधन हुआ था एस जानकी की शादी साल 1959 में वी. रामप्रसाद से हुई थी। साल 1997 में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। वहीं, उनके इकलौते बेटे मुरली कृष्ण अपना ऑडियो बिजनेस चलाते थे। जनवरी 2026 में 65 साल की उम्र में मुरली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ………….. यह खबर भी पढ़ें… फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Kala Hiran Producer Threat? Sonu Mishra Tears Legal Notice; Hanuman Bhakt

8 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स की तरफ से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया और कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर सोनू ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से ‘काला हिरण’ मूवी की कंट्रोवर्सी चल रही है और आप सबने मेरा नाम नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में देखा होगा, सुना होगा। मैंने मीडिया में सच बोला था और उस सच बोलने की वजह से ‘काला हिरण’ मूवी के प्रोड्यूसर अमित जानी ने मुझे एक लीगल नोटिस भेजा है। क्यों भाई साहब? सच बोलना क्राइम है क्या? बताइए मुझे और जो लिखित धमकी आपने लीगल नोटिस के नाम पर दी है, उसे इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 351 के तहत इसको क्रिमिनल इंटिमिडेशन कहा जाता है। मतलब लीगल नोटिस के नाम पर आप रिटन थ्रेट दे दो, मतलब इलीगल धमकी बोल सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपको बता दूं मैं, इस गीदड़ धमकी से मैं डरने वाला नहीं हूं। हनुमान जी का भक्त हूं मैं। छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का सफर किया है। आपकी तरह ऐसा नहीं है कि फेमस लोगों का नाम इस्तेमाल करके चर्चाओं में आ जाऊं मैं। मेहनत करता हूं। ठीक है? और आपने जो सलमान खान साहब का नोटिस फाड़ा, नहीं फाड़ा, वो मुझे पता नहीं है। आपका जो ये इलीगल धमकी है ना… ये अपने पास रखो। ठीक है? और जितने भी लोग हैं, सबसे मेरी रिक्वेस्ट है, ऐसे लोगों से दूर रहो। और मैं हमेशा सच के साथ था और हमेशा सच ही बोलूंगा।’ सोनू ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे बता दें कि फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि फिल्म में सलमान को नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि उन्हें फिल्म ‘काला हिरण’ में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा रोल देने का वादा किया गया था। जल्दबाजी में उन्हें यूपी में शूटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें न स्क्रिप्ट दी गई और न ही कोई एग्रीमेंट कराया गया। सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था। सोनू का कहना था कि कोर्टरूम वाले सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी उन्हें पहले जैसी बताई गई थी, वैसी नहीं है। उन्होंने कई बार पूरी स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, लेकिन हर बार कहा गया कि पहले शूट पूरा करें। बाद में जब एग्रीमेंट दिखाया गया, तो उसमें मौजूद कुछ शर्तों से वह सहमत नहीं हुए और फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था। उस समय वह जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार, एक काला हिरण शिकार और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। साल 2018 में सलमान को काला हिरण मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jacqueline Fernandez Dances Lal Pari Style at Maharaja Mansion Event

लुधियाना में परफॉर्म करती जैकलीन फर्नांडीज। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज लुधियाना में एक प्राइवेट इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’ और ‘लाल परी’ जैसे हिट गानों पर डांस कर फैंस को एंटरटेन किया। सिल्वर और हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस पहने जैकलीन ने स्टेज पर अपने कई हिट सॉन्ग . इस दौरान फिटनेस फ्रीक होने के बावजूद जैकलीन ने कहा कि उन्हें पंजाब का ‘आलू पराठा और लस्सी’ बेहद पसंद है। इस दौरान उन्होंने फैंस की डिमांड पर स्टेज से ठेठ पंजाबी में बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने इवेंट में आए लोगों के सवालों के भी जवाब दिए। प्रोग्राम के होस्ट ने ये सवाल पूछे। जैकलीन की परफॉर्मेंस की PHOTOS… लाला परी गाने पर डांस कर रही जैकलीन फर्नांडीज चिट्टियां कलाइयां गाने में डांस करते हुए जैकलीन फर्नांडीज परफॉर्मेंस के दौरान डांस करतीं जैकलीन फर्नांडीज। लास्ट में जाते हुए फ्लाइंग किस देते हुए गई जैकलीन फर्नांडीज । पढ़िए, जैकलीन से हुए सवाल-जवाब… होस्ट: पंजाब की वो कौन सी चीज है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है? जैकलीन: ईमानदारी से कहूं तो क्या मैं खाने का नाम ले सकती हूं मुझे पराठे बहुत पसंद हैं। इसलिए जब भी मैं यहां आती हूं, मुझे पराठे खाना बहुत अच्छा लगता है। होस्ट: लस्सी के साथ आलू का पराठा? जैकलीन: लस्सी के साथ आलू का पराठा! हां! (हंसते हुए) मुझे लगता है कि यह सबका फेवरेट है। और मैं इसे (आलू पराठे को) यहां (पंजाब) के अलावा और कहीं नहीं खाती। (इसके बाद होस्ट ने जैकलीन से दर्शकों के लिए थोड़ी सी पंजाबी बोलने की गुजारिश की) जैकलीन (पूछते हुए): हां, मैं क्या बोलूं होस्ट: की हाल चाल? जैकलीन (मुस्कुराते हुए माइक पर): की हालचाल? (जैकलीन की पंजाबी सुनकर फैंस ने खूब शोर मचाया।) होस्ट: और आखिर में एक और ओ पंजाबी आ गए ओए। जैकलीन (पूरे जोश में हाथ उठाते हुए): ओ पंजाबी आ गए ओए। (आखिर में जैकलीन ने सभी को फ्लाइंग किस देते हुए, मुस्कुराकर लुधियाना के इस शानदार क्राउड का शुक्रिया अदा किया और स्टेज से विदा ली।) सवाल-जवाब के दौरान जैकलीन के अंदाज:- जैकलीन से सवाल-जवाब का VIDEO ***************** ये खबर पढ़ें… धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया:मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हजारों फैंस को हैरान कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए स्टेज पर एक शख्स को बुलाया और बताया कि वही उनके मंगेतर हैं। कॉन्सर्ट अपने पूरे रंग में था और फैंस जैस्मिन के गानों पर झूम रहे थे। इसी दौरान अचानक म्यूजिक धीमा हो गया। जैस्मिन ने एक शख्स का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर बुलाया और कहा- आई हैव अ लिटिल सीक्रेट… आई हैव अ लिटिल, मैसिव सीक्रेट। यानी मेरे पास एक छोटा सा राज है… मेरे पास एक बहुत बड़ा राज है (पढ़ें पूरी खबर)

वर्ल्ड अपडेट्स:कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन; 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी कतर के सर्वोच्च सरकारी निकाय अमीरी दीवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। अमीरी दीवान ने अपने बयान में कहा कि शेख हमद ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे। उनके कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया। वर्ष 2013 में उन्होंने सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं।

इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे 5 फैक्टर्स:रिलायंस-HDFC बैंक के Q1 नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी रहेगी निवेशकों की नजर

भारतीय शेयर बाजार के लिए कल 13 जुलाई से शुरू होने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते बाजार की दिशा रिलायंस और HDFC बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों जैसे 5 बड़े फैक्टर्स से तय होगी। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 24,125 | 23,935 | 23,872 | 23,812 | 23,783 | 23,466 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,382 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 | 24,685 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। 5 फैक्टर्स जो तय करेंगे बाजार की दिशा… 1. रिलायंस और HDFC बैंक समेत 143 कंपनियों के Q1 नतीजे इस हफ्ते देश की कुल 143 कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो और HCL टेक जैसी कंपनियां शामिल हैं। बाजार के जानकार इन कंपनियों के नतीजों के साथ-साथ आगे के मैनेजमेंट कमेंट्री पर नजर रखेंगे। 2. कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर फोकस में आ गई हैं। बीते हफ्ते ब्रेंट क्रूड में 5% और WTI क्रूड में 4% से ज्यादा की तेजी आई है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका का ईरान पर किए गए हमले और ईरान की तरफ से पलटवार की चेतावनी है। 3. FII और DII की एक्टिविटी विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने पिछले हफ्ते ₹4,670 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी बाजार को सपोर्ट दिया और ₹8,280 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। इस हफ्ते भी निवेशकों की नजर FII और DII एक्टिविटी पर होगी। 4. ग्लोबल मार्केट की चाल ग्लोबल मार्केट के संकेतों का असर भी भारतीय बाजारों पर देखने को मिल सकता है। अमेरिकी बाजार का नैस्डैक 0.29% और डाउ जोन्स 0.29% शुक्रवार को मजबूत होकर बंद हुआ था। वहीं एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2% और जापान का निक्केई 1.4% चढ़ा। 5. टेक्निकल चार्ट: निफ्टी के लिए 24,550 का स्तर अहम रेजिस्टेंस SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल अपने मूविंग एवरेज के आसपास घूम रहा है। आने वाले दिनों में निफ्टी के लिए 24,500-24,550 का जोन एक बड़ा रेजिस्टेंस है, जबकि नीचे की तरफ 23,950-23,900 का जोन मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। शुक्रवार को सेंसेक्स 828 अंक चढ़कर बंद हुआ था शुक्रवार, 10 जुलाई को सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया। बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय:'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे

मुंबई में शनिवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय प्रीमियर हुआ। स्पेशल स्क्रीनिंग में नोलन के साथ टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी शामिल हुए। प्रीमियर से पहले तीनों एक कैफे में चाय पीने के लिए रुके। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई में ‘द ओडिसी’ के प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक। एक बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन चाय सबसे पहले!’ तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, ‘रेड कार्पेट से पहले चाय का ब्रेक।’ एक यूजर ने लिखा, ‘दशक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के बाद भी, सादगी बरकरार।’ फिल्म ‘द ओडिसी’ के मुंबई में हुए प्रीमियर में फिल्म की कास्ट और मेकर्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। 17 जुलाई को रिलीज होगी ‘द ओडिसी’ मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन स्टारर ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि वह ‘टेनेट’ का प्रीमियर भारत में करना चाहते थे, क्योंकि उसकी शूटिंग मुंबई में हुई थी। हालांकि, कोविड महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब ‘द ओडिसी’ के साथ भारत आना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है। टॉम हॉलैंड ने फिल्म को बताया दर्शकों के लिए ‘लव लेटर’ टॉम हॉलैंड ने प्रीमियर के दौरान कहा कि यह फिल्म सिनेमा और दर्शकों के लिए एक लव लेटर जैसी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मैट डेमन और ऐनी हैथवे के किरदारों के इमोशन दर्शकों तक गहराई से पहुंचेंगे और लोगों को नोलन के काम से एक अलग जुड़ाव महसूस होगा। क्रिस्टोफर नोलन हॉलीवुड के सबसे सफल और प्रभावशाली फिल्म निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली और शानदार निर्देशन से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। साल 2024 में फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड मिला था। उनकी फिल्मों को अब तक 49 ऑस्कर नॉमिनेशन और 18 अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने ‘द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी’, ‘इनसेप्शन’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘डनकर्क’ और ‘मेमेंटो’ जैसी फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।