Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

पहली तस्वीर 18 अक्टूबर की है, जब एक्टर टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग की गई थी। इसी केस में सोनीपत के शूटर रेहान का नाम आया है। उसकी मां ने रेहान को लेकर कई खुलासे किए हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान से जुड़ीं कई चौंकाने जानकारियां सामने आई हैं। परिवार ने उसका एडमिशन पिछले साल ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में कक्षा दस में करवाया थ . इसके बाद अगस्त 2026 में हथियारों के साथ फोटो सामने आने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कुछ दिन घर पर रहा, लेकिन फिर काम के सिलसिले में गुरुग्राम जाने की कहकर निकल गया, जिसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। ये खुलासे किए रेहान की मां शमशीदा ने। दैनिक भास्कर से बातचीत में शमशीदा ने बताया कि सोमवार को पुलिस का परिवार के पास फोन आया कि रेहान को मुंबई में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद सुबह कुछ पुलिसवाले घर भी आए और उसके डॉक्यूमेंट आदि ले गए। हमने रेहान के बारे में पूछा कि वह इस वक्त कहां है? लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। शमशीदा ने दावा किया कि किसी व्यक्ति ने उसके बेटे को एक साल में दो लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें आशंका है कि उसी आदमी ने उसके बेटे केा गलत काम में फंसाया। यह आदमी कौन है? इस सवाल पर मां ने सिर्फ इतना कहा कि यह तो पुलिस ही पता करेगी, हमें नहीं मालूम। रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि सोनीपत के शूटर रेहान की कहानी, उसकी मां की जुबानी… स्कूल छोड़ने के बाद काम करने लगा था रेहान: रेहान की मां शमशीदा ने बताया कि करीब 20 साल पहले उनकी शादी ईदगाह क्षेत्र के रहने वाले रईसुद्दीन अंसारी से हुई थी। वह करीब 10 साल से पति से अलग बेटे रेहान के साथ मायके देवडू गांव में रहती है। पिछले साल तक दिल्ली में रहती थी, जहां उसने बेटे का एडमिशन दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में करवाया था। जब रेहान ने पढ़ाई छोड़ी तो वह अपने मायके देवडू गांव में आकर रहने लगीं। दूध फैक्ट्री में काम के बाद गुरुग्राम गया: शमशीदा के मुताबिक, स्कूल छोड़ने के बाद रेहान मुरथल स्थित दूध की फैक्ट्री में काम करने लगा था। वहां उसकी मुलाकात बिहार के रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उसे गुरुग्राम में ज्यादा पैसे मिलने की बात कही थी। इसके बाद रेहान परिवार को वेल्डिंग का काम करने की बात बताकर गुरुग्राम चला गया। बिहार का वह युवक कौन था? इसकी जानकारी मां के पास नहीं मिली। हथियारों के साथ फोटो पर दर्ज हुआ केस : शमशीदा ने बताया कि अगस्त 2026 में रेहान के कुछ दोस्त हथियारों के साथ फोटो खींचवा रहे थे। रेहान ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। कुछ युवकों ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं। इसके बाद 19 अगस्त 2026 को रेहान के खिलाफ बरोदा थाना में अवैध हथियार बरामदगी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा। वह 14 दिन जेल में रहा। 3000 हजार रुपए देकर कराई थी जमानत: शमशीदा के मुताबिक, 3 सितंबर को गोहाना में जज शुभम की अदालत से रेहान की जमानत का आदेश हुआ और वह 5 सितंबर को जेल से बाहर आया। जमानत की प्रक्रिया के दौरान गोहाना निवासी अमन का उनके पास फोन आया था। उसने बताया कि रेहान के पास से अवैध हथियार मिले हैं और उसकी जमानत करवानी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य दुकान के माध्यम से अमन को 3,000 रुपये ट्रांसफर करवाए थे। दो लाख कमाने का लालच मिला, लापता हुआ: शमशीदा ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद रेहान कुछ दिन घर पर रहा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और फिर वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया। मां का आरोप है कि इसी व्यक्ति ने रेहान को अपने लिए काम करने के बदले दो लाख रुपये देने का लालच दिया था। हालांकि, मां यह नहीं बता सकीं कि उस व्यक्ति से रेहान की मुलाकात कब हुई और उसे किस तरह का काम करने के लिए कहा गया था। मां बोलीं- बेटे को गुमराह करके फंसाया गया : शमशीदा ने बताया उन्हें मुंबई की घटना के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी और वह नहीं जानतीं कि रेहान वहां कैसे पहुंचा। आशंका जताई कि कोई रेहान को नशीला पदार्थ देकर अपने साथ ले गया होगा और फोन भी छीन लिया होगा। फिर धमकाकर यह फायरिंग करवाई होगी। पहले भी उसे फंसाने की कोशिश की गई थी। उसके बैग में बंदूक रख दी थी। सीआईडी ने उठाया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के इसी घर में रेहान रहता था। हालांकि, बाद में वह अपनी मां के साथ देवड़ू गांव में रहने लगा। पिता ने भी गोहाना के अमन के संपर्क में रहने की बात बताई वहीं, बरोदा गांव के आरोपी रेहान के पिता रईसुद्दीन अंसारी ने उसके गोहाना निवासी अमन के संपर्क में रहने की जानकारी दी। इस अमन ने रेहान की मां शमशीदा को फोन कर अवैध हथियारों में उसकी गिरफ्तारी की बात कहकर जमानत कराने को कहा था। पिता के अनुसार, घर में बहन के साथ खीर को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने रेहान को पीट दिया था। इसके बाद वह घर छोड़कर गोहाना में अमन के पास जाकर रहने लगा था। पिता के मुताबिक, अमन के खिलाफ भी अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, रेहान और अमन के बीच किस तरह का संपर्क था और इसका मुंबई की घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। दूसरा शूटर और जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित भी हरियाणा का मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने भेजा था। अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत के





