Tuesday, 20 Oct 2026 | 03:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Tiger Shroff Car Firing Mumbai

Tiger Shroff Car Firing Mumbai

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूप जलोटा ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था।

भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच चल रही दुश्मनी खत्म हो सकती है।

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए लेने का दावा किया।

IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था, ये बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज को जो ठेस पहुंची है, वह तभी ठीक होगी, जब सलमान खान क्षमा मांगें।”

उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उनको तकलीफें आएंगी। उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें।”

अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें 'भजन सम्राट' की उपाधि दी गई है।

अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘भजन सम्राट’ की उपाधि दी गई है।

जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग

रविवार शाम टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी।

टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

इन संदेशों में सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की गई। साथ ही, अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी सामने आई।

गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि वह सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है?

दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है।

गैंगस्टर लॉरेंस ने मार्च 2023 में जेल से दिए एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मुख्य मकसद है।

सलमान से माफी की मांग

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है।

हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है।

2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी

साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान खान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी।

अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।

टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई सामने कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है।

उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है।

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर इलाके में ही रहते हैं।

रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ: घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर जैकी और टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर ठीक हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भागवत बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे:लेकिन काम का तरीका नहीं बदलेगा; कहा- बयान गलत तरीके से दिखाने वालों पर हंसी आती है

March 19, 2026/
10:00 pm

मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़...

पुतुल समारोह में एकलव्य की गाथा की प्रस्तुति:उज्जैन में विक्रम उत्सव में बच्चों ने सीखा कठपुतली का कौशल

February 28, 2026/
12:05 am

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति संचालनालय द्वारा विक्रम उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित ‘पुतुल समारोह’ के दूसरे दिन...

Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
1:48 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 13:48 IST एग्ज़िट पोल एक विशिष्ट क्षण में मतदाता की भावना को दर्शाते हैं, लेकिन बहु-चरणीय...

Venugopal has emerged as a key contender in the race for Kerala CM

May 11, 2026/
4:04 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 16:04 IST पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल बीजेपी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर...

India vs England Live Score: Follow all the live updates from the ICC Women T20 World Cup warm-up match. (Picture Credit: ICC)

June 10, 2026/
8:41 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 20:41 IST प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी ने विरासत की ‘कांग्रेस की विकास...

Golmaal 5 Shooting Starts! Ajay Devgn, Akshay Kumar Entry

April 27, 2026/
7:50 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Tiger Shroff Car Firing Mumbai

Tiger Shroff Car Firing Mumbai

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूप जलोटा ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था।

भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच चल रही दुश्मनी खत्म हो सकती है।

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए लेने का दावा किया।

IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था, ये बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज को जो ठेस पहुंची है, वह तभी ठीक होगी, जब सलमान खान क्षमा मांगें।”

उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उनको तकलीफें आएंगी। उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें।”

अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें 'भजन सम्राट' की उपाधि दी गई है।

अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘भजन सम्राट’ की उपाधि दी गई है।

जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग

रविवार शाम टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी।

टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

इन संदेशों में सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की गई। साथ ही, अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी सामने आई।

गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि वह सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि वह सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है?

दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है।

गैंगस्टर लॉरेंस ने मार्च 2023 में जेल से दिए एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मुख्य मकसद है।

गैंगस्टर लॉरेंस ने मार्च 2023 में जेल से दिए एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मुख्य मकसद है।

सलमान से माफी की मांग

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है।

हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है।

2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी

साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान खान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी।

अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।

टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भी गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई सामने कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है।

उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है।

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर इलाके में ही रहते हैं।

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर इलाके में ही रहते हैं।

रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ: घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर जैकी और टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर ठीक हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket