Tuesday, 20 Oct 2026 | 06:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से ब्रेक ले लिया है। उनकी जगह अब रोहित शेट्टी बिग बॉस में वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि सलमान को लेकर किए जा रहे ये दावे गलत हैं। सलमान के ब्रेक का टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

सलमान खान ने रविवार (18 अक्टूबर) को प्रसारित हुए एपिसोड में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से पहले ही अपनी अनुपस्थिति का ऐलान कर दिया था।

उन्होंने घरवालों को साफ तौर पर बताया था कि अपने पहले से तय काम और फिल्म की शूटिंग के कारण वे अगले वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे।

सलमान खान ने टाइगर पर हमले से पहले ही बिग बॉस से ब्रेक का ऐलान कर दिया था।

हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान सलमान खान को मंगलवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी सुरक्षा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान तैनात थे। धमकियों के बाद सलमान के सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता कर दिया गया है।

फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग के चलते लिया है ब्रेक

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर दिल राजू संभाल रहे हैं।

यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल के दिनों में इस फिल्म से सलमान खान के अलग-अलग लुक्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

18 अक्टूबर की शाम हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला

इससे पहले 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई।

टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। घटना के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

सलमान खान को खत्म करने की धमकी फायरिंग की घटना के बाद हमले में शामिल अनिल पंडित ने वायरल ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। उनसे कहा ‘जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।

सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। ये खबर भी पढ़ें अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कंगना की लगातार पिछली 5 फिल्में फ्लॉप:'भारत भाग्य विधाता' का रिलीज के दिन 3 फिल्मों से क्लैश; क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?

June 9, 2026/
12:50 pm

एक्ट्रेस कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इस...

भारतीय गोल्फ दिग्गज विजय कुमार का निधन:57 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत; 2002 में इंडियन ओपन जीतकर इतिहास रचा था

April 29, 2026/
7:04 pm

भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का मंगलवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।...

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

April 5, 2026/
1:40 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस...

CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

May 16, 2026/
6:43 pm

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद कैसे हैं सलमान खान?:दोस्त संतोष शुक्ला बोले- बहुत शांत रहते हैं, किसी को परेशान नहीं करना चाहते

February 23, 2026/
10:35 am

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया...

8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा

September 6, 2026/
6:02 pm

8 मुस्लिम बहुल देशों ने रविवार को इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack

Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ से ब्रेक ले लिया है। उनकी जगह अब रोहित शेट्टी बिग बॉस में वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि सलमान को लेकर किए जा रहे ये दावे गलत हैं। सलमान के ब्रेक का टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

सलमान खान ने रविवार (18 अक्टूबर) को प्रसारित हुए एपिसोड में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से पहले ही अपनी अनुपस्थिति का ऐलान कर दिया था।

उन्होंने घरवालों को साफ तौर पर बताया था कि अपने पहले से तय काम और फिल्म की शूटिंग के कारण वे अगले वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे।

सलमान खान ने टाइगर पर हमले से पहले ही बिग बॉस से ब्रेक का ऐलान कर दिया था।

सलमान खान ने टाइगर पर हमले से पहले ही बिग बॉस से ब्रेक का ऐलान कर दिया था।

हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान सलमान खान को मंगलवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी सुरक्षा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान तैनात थे। धमकियों के बाद सलमान के सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता कर दिया गया है।

फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग के चलते लिया है ब्रेक

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर दिल राजू संभाल रहे हैं।

यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल के दिनों में इस फिल्म से सलमान खान के अलग-अलग लुक्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

18 अक्टूबर की शाम हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला

इससे पहले 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई।

टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। घटना के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

सलमान खान को खत्म करने की धमकी फायरिंग की घटना के बाद हमले में शामिल अनिल पंडित ने वायरल ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। उनसे कहा ‘जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।

सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। ये खबर भी पढ़ें अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket