अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य पंचतत्व में विलीन:मां शव से लिपटी, बार-बार बेसुध हो रही, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अमेरिकी हमले में होर्मुज में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के आदित्य शर्मा (23) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आदित्य का आज (गुरुवार को) उनके पैतृक गांव भालू में अंतिम संस्कार किया गया। आदित्य को चचेरे भाई पार्थ ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले आदित्य की पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जैसे ही बेटे आदित्य शर्मा की पार्थिव देह घर पहुंची तो मां सुषमा लखनपाल बेटे के शव से लिपट गईं। वह, बार-बार बेसुध हो रही हैं। पिता राजेश शर्मा समेत दूसरे परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आदित्य शर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान आदित्य शर्मा अमर रहे के नारे गूंजे। आदित्य की अंतिम शव यात्रा में डीसी हमीरपुर और एसडीएम नादौन भी पहुंचे। दोनों ने परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में ढांढस बंधाया। हमीरपुर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम आदित्य के शव का आज सुबह के वक्त हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, क्योंकि परिजनों ने ओमान में पोस्टमार्टम को इंकार कर दिया था। आदित्य की पार्थिव देह औपचारिकताएं पूरी करने में देरी की वजह से आठ दिन बाद बुधवार रात को हमीरपुर लाई गई। हमले में जान गंवाने के लिए नौवें दिन अंतिम संस्कार हो पाएगा। आदित्य के घर पर सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। घर पर माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। 9 जून को अमेरिकी हमले में गई थी जान आदित्य की बीते 9 जून को अमेरिकी हमले में जान चली गई थी। आदित्य शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बीते कल मुंबई से हवाई मार्ग से डेडबॉडी चंडीगढ़ लाई गई। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शव को हमीरपुर पहुंचाया गया। आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल डेडबॉडी लेने चंडीगढ़ गए थे। डेक कैडेट थे आदित्य शर्मा वर्ल्ड मैरिटाइम एनर्जी लिमिटेड कंपनी के तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर आदित्य शर्मा बतौर डेक कैडेट तैनात थे। यह उनकी पहली नौकरी थी। घर पर उनके छुट्टी पर आने की खुशी थी। मगर इससे पहले ही आदित्य शर्मा अमेरिकी हमले का शिकार बन गए। इससे खुशिया मातम में तब्दील हो गई। 21 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाया गया अमेरिकी हमले में आदित्य समेत तीन भारतीयों की मौत हो गई थी, जबकि जहाज पर सवार 21 भारतीय क्रू मेंबरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। स्कॉटलैंड से की थी नॉटिकल इंजीनियरिंग आदित्य शर्मा हमीरपुर जिले की पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के रहने वाले थे। उनके पिता पंजाब के जालंधर में व्यवसाय करते हैं। आदित्य ने जालंधर से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद चैन्नई से मर्चेंट नेवी का कोर्स और स्कॉटलैंड से नॉटिकल इंजीनियरिंग की। फिर 24 नवंबर 2025 को मर्चेंट नेवी में उन्हें नौकरी मिली। आदित्य शर्मा की अंतिम शव यात्रा के PHOTOS..
पंजाबी सिंगर ने राजस्थान में कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:REEL के चक्कर में छोटे बच्चे को रैंप पर छोड़ गई; परमीश बोले- रिस्पॉन्सिबल बनो यार

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा रोता हुआ मिला। उस समय परमीश मंच पर परफॉर्म कर रहे थे और भीड़ उनके गानों पर झूम रही थी। स्टेज पर मौजूद परमीश की नजर जैसे ही उस रोते हुए मासूम बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना लाइव गाना और म्यूजिक रोक दिया। अचानक गाना बंद होने से ग्राउंड में सन्नाटा सा पसर गया और किसी को कुछ भी समझ नहीं आया। इसके बाद सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को उठाकर स्टेज पर लाए। परमीश ने मंच से ही बच्चे के माता-पिता के बारे में पूछा तो एक महिला सामने आ गई। दरअसल बच्चे की मां ने प्रोग्राम में अपनी फोटो खींचने और परमीश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस की REEL बनाने के चक्कर में बच्चे को रैंप पर छोड़ दिया। हालांकि, अपने बच्चे को परमीश की गोद में देखकर उसने तुरंत कहा कि बच्चा उसका है। इस पर परमीश ने लापरवाही के लिए स्टेज से ही उसकी जमकर क्लास लगाई और रिस्पॉन्सिबल बनने की नसीहत दी। शो में क्या हुआ, पूरा मामला जानिए… फैंस कर रहे परमीश की तारीफ कॉन्सर्ट में पहुंचे फैंस और इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर परमीश की संवेदनशीलता और बच्चे की सुरक्षा को लेकर दिखाई गई फिक्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर, लोग इस बात को लेकर भी हैरानगी जता रहे हैं कि कोई माता-पिता कैसे इतने बड़े, शोर-शराबे वाले आयोजन में इतने छोटे बच्चे को यूं अकेला छोड़ सकते हैं? 3 पॉइंट्स में जानिए, बच्चा छूटा कैसे… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो, हौसला टूटता है सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। पढ़ें पूरी खबर…
Haryana Roadways Chakka Jam Over Song; Actor Says Wont Remove Track

गाने में नवीन नारू और कलाकार सोनिका सिंह अभिनय करते हुए। हरियाणवी सॉन्ग “कॉलेज वाली छोरी सेट कंडक्टर के” को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने इस सॉन्ग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साफ चेतावनी दी है कि यदि सॉन्ग को हटाया नहीं गया या इसके बोल नहीं बदले गए तो . कर्मचारियों का आरोप है कि सॉन्ग में कंडक्टरों की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं, बढ़ते विरोध पर सॉन्ग के एक्टर नवीन नारू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने भी स्पष्ट शब्दों में कहा- गीत में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इसे अनावश्यक रूप से विवाद का विषय बनाया जा रहा है। बेशक एफआईआर हो जाए, गाना डिलीट नहीं किया जाएगा। सॉन्ग बनाने में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। यदि मामला कानूनी रूप लेता है तो वह भी न्यायालय का सहारा लेंगे। इसके अलावा उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करें, प्रदर्शन करें या चक्का जाम करें, वह अपना गीत डिलीट नहीं करेंगे। उधर, इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने कहा कि अभी उनके पास शिकायत नहीं पहुंची है। जैसे ही कोई शिकायत आएगी, सॉन्ग को देखकर संज्ञान लिया जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी गीत “कॉलेज वाली छोरी सेट कंडक्टर के” को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया है। 24 मई को रिलीज हुए सॉन्ग के बोल क्या… हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी सॉन्ग “कॉलेज वाली छोरी सेट कंडक्टर के” को सोमबीर खटक ने गाया है, जबकि नवीन नारू और सोनिका सिंह ने इसमें अभिनय किया है। यह सॉन्ग नवीन नारू के यूट्यूब चैनल पर 24 मई रिलीज किया गया है। सॉन्ग के लिरिक्स इस तरह से हैं– “एक कॉलेज वाली छोरी हो गई सेट कंडक्टर के, घणे दिनां में घट गया पेट कंडक्टर के।” “कदे दादरी, कदे लोहारू, कदे रूट था पिलानी का, इब छोड़ दादरी, छोड़ रूट लोहारू का, पकड़ लिया रूट भिवानी का।” “सपना में आवे उसका गेट कंडक्टर के, एक कॉलेज वाली छोरी हो गई सेट कंडक्टर के।” “सूखी पड़ी थी खेती, उसने देखो आज हरी कर दी, उसके चक्कर में ऊके गांव की छोरी चार फ्री कर दी।” “नजरां आली लत लगी कंडक्टर के, एक कॉलेज वाली छोरी हो गई सेट कंडक्टर के।” “यो खास कंडक्टर मकड़ानी का, उसने ना कोई दुखड़ा राखे, दो नंबर की सीट हमेशा उसके खातिर बुक राखे।” एक्टर नवीन नारू के साथ अंजलि राघव ने रील बनाई है रोडवेज सांझा मोर्चा संघर्ष समिति को इसलिए आपत्ति… गाना कंडक्टरों की सामाजिक छवि खराब कर रहा: हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की सांझा मोर्चा संघर्ष समिति के प्रतिनिधि संदीप कुमार का कहना है कि यह सॉन्ग कंडक्टरों की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। सॉन्ग में नौकरी और छात्राओं को लेकर भ्रामक तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में गलत धारणा बन रही है। समाज में गलत संदेश जा रहा है: यूनियन नेताओं का कहना है कि यह सॉन्ग केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में एक गलत संदेश भी प्रसारित कर रहा है। उनका मानना है कि ऐसे गीत युवाओं के बीच गलत सोच को बढ़ावा देते हैं और पेशेगत सम्मान को प्रभावित करते हैं। शादी में बेटी के साथ खड़ा कंडक्टर क्या महसूस करेगा:संदीप कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में शादी समारोहों और अन्य आयोजनों में यह सॉन्ग खूब बजाया जाएगा। ऐसे में यदि कोई कंडक्टर अपनी बेटी और परिवार के साथ किसी समारोह में मौजूद होगा और यह गीत बजेगा तो उससे बड़ा अपमान उसके लिए कोई नहीं होगा। एक पिता और कर्मचारी दोनों रूपों में यह स्थिति बेहद असहज और दुखद होगी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: यूनियन से जुड़े कर्मचारियों की ओर से हिसार सिटी थाना में सॉन्ग को लेकर लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यूनियन प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि इसी कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। एक्टर नवीन ने कहा उनके गाने पर ही रोड़वेज के कर्मचारियों ने रील बनाई है। रोडवेज सांझा मोर्चा संघर्ष समिति ने ये किया ऐलान… हिसार डिपो में होगी बड़ी बैठक: सॉन्ग को हटवाने के लिए रोडवेज विभाग ने आगामी रणनीति तैयार की है। गुरुवार को हिसार डिपो में सांझा मोर्चा संघर्ष समिति के बैनर तले आठ अलग-अलग इकाइयों के अध्यक्ष और कर्मचारी बैठक करेंगे। इस बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। शुक्रवार को दोबारा पुलिस के पास पहुंचेंगे कर्मचारी: संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी सदस्य एकत्रित होकर हिसार सिटी थाना पहुंचेंगे और पहले से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। पहले हिसार, फिर पूरे हरियाणा में होगा आंदोलन: यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सबसे पहले हिसार डिपो से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद हरियाणा के प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चक्का जाम तक पहुंच सकती है लड़ाई: रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि यदि फिर भी समाधान नहीं निकला तो पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम भी किया जाएगा। संदीप कुमार ने बताया कि हिसार, भिवानी, जींद और गुरुग्राम के सिटी थानों में पहले ही शिकायतें दी जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी शिकायतें दी जाएंगी। मांग स्पष्ट- गाना हटाओ या बोल बदलो: रोडवेज कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि या तो सॉन्ग को पूरी तरह हटाया जाए या इसके बोलों में बदलाव किया जाए। उनका कहना है कि इसी से विवाद का समाधान संभव है। एक कॉलेज की लड़की ने गाने पर रील बनाई है और एक्टर नवीन नारू ने ये रील शेयर की। एक्टर नवीन नारू गाने के बढ़ते विरोध पर दिया ये जवाब… मेरे गीत के बोलों में कुछ भी गलत नहीं: नवीन नारू का कहना है कि सॉन्ग के बोल में कुछ भी गलत नहीं है। बेवजह
India Hosts Miss Grand 2026

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया 16 जून को ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दिया। हालांकि हरि CEO के पद हटने के बाद भी कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। हरि 1999 में फेबमार्ट (Fabmart) के को-फाउंडर रहे, जिसे बाद में आदित्य बिरला ग्रुप ने अधिग्रहित किया। बिगबास्केट को भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 में हरि ने विपुल पारेख, वी एस सुधाकर, वी एस रमेश और अभिनय चौधरी के साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट को शुरू किया था। हरि मेनन की जगह अब अमित नंदा बिगबास्केट के CEO होंगे। अमित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं। हरि ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने FIFA में पहली हैट्रिक लगाई 17 जून को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कैप्टन लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्डकप में अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। 38 वर्षीय मेसी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल किए और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई। मेसी दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्र दराज प्लेयर में शामिल हो गए हैं और मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। इस हैट्रिक के साथ मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने वाले मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही मेसी 6 मेंस फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी’ओर जीत चुके हैं। मेसी को 2026 में स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ मिला। वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं। मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम ये रिकॉर्ड है। मेसी ने 17 जून 2006 के ही दिन फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। मेसी ने 20 साल पहले आज के दिन सर्बिया एवं मोंटेनेग्रो के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत में पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 आयोजित होगा 16 जून को आधिकारिक ऐलान किया गया है कि भारत पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 का आयोजन भारत में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रतियोगिता अक्टूबर में जयपुर, आगरा और नई दिल्ली में होंगी। मिस ग्रांड इंटरनेशनल का ये 14वां संस्करण है और भारत को आधिकारिक तौर पर 2025 के फिनाले के दौरान 2026 का मेजबान देश घोषित किया गया था। मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व लक्षिता थिलागराज करेंगी, जिन्होंने मिस ग्रांड इंडिया 2026 का खिताब जीता है। 2025 की मिस ग्रांड इंटरनेशनल विनर फिलीपींस की एमा मेरी टिगालो थीं। इस ग्रांड इंटरनेशनल से भारत को ग्लोबली फैशन को प्रेजेंट करने, टूरिज्म को बढ़ाने और अपने कल्चर को प्रेजेंट करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। ये प्रतियोगिता 2013 से थाईलैंड में शुरू हुई थी। 4. भारत और थाईलैंड ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर सहमति जताई 16 जून को भारत और थाईलैंड के बीच 10वीं डिफेंस डायलॉग मीटिंग हुई। इस दौरान भारत और थाईलैंड ने मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और डेवलपमेंट बढ़ाने पर सहमत हुए। इस बैठक की सह-अध्यक्षता थाईलैंड के डिफेंस डिप्टी सेक्रेटरी एडमिरल नट्टापोल डियूवानिच और भारतीय रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी सत्यजीत मोहंती ने की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते सुरक्षा माहौल पर भी बातचीत की। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के सहयोग को दोहराया। दोनों देशों ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट पॉलिसी’ के तहत रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर भी बात की। दोनों पक्ष इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जिसमें एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी समुद्री व्यवस्था पर जोर दिया गया। भारत की रक्षा मैन्युफैक्चरिंग पहलों के अनुरूप रक्षा उपकरणों को डेवलप करने और बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने पिछली रक्षा वार्ता के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग के लिए नई पहलों पर विचार किया। दोनों देशों ने सेनाओं के बीच चल रहे आपसी संपर्क, कैपिसिटी बिल्डिंग, ट्रेनिंग एक्सचेंज, मेरीटाइम और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर भी बात की। 5. गुजरात की जसदान पटारी संदूक को GI टैग मिला 16 जून को गुजरात के राजकोट जिले की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कला ‘जसदान पटारी को हाल ही में भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) मिला। GI टैग के बाद इस पारंपरिक शिल्प की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कारीगरों के कौशल को संरक्षण दिया जाएगा। जसदान पटारी सागौन की लकड़ी से बना पारंपरिक संदूक होता है। इस संदूक पर पीतल, तांबा जैसी धातुओं की उभरी हुई नक्काशी की जाती है। GI टैग मिलने से उत्पाद की प्रामाणिकता और विशिष्ट भौगोलिक पहचान को कानूनी संरक्षण मिलता है। ये बॉक्स ऐतिहासिक रूप से इसका उपयोग कपड़े, आभूषण रखने के लिए किया जाता था। आज का इतिहास (18 JUNE) 1576 में मुगल बादशाह अकबर और मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1946 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में पुर्तगाली शासन के खिलाफ गोवा में पहला सत्याग्रह शुरू हुआ। 1956 में भारत में ‘हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम’ पारित हुआ। ——————– ये खबर भी पढ़ें.. डॉक्टर के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा
Czechia vs South Africa & Mexico vs South Korea

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Czechia Vs South Africa & Mexico Vs South Korea स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा 2 और मुकाबले खेले जाएंगे। स्विट्जरलैंड का मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से और कनाडा का मैच कतर से होगा। मैच-25: पहली जीत के इरादे से उतरेंगी चेकिया और साउथ अफ्रीका ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। चेकिया की टीम अपने मजबूत यूरोपीय डिफेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपने आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेकिया को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक और कप्तान थॉमस सूसेक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को अपने मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना और तेज तर्रार विंगर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक। साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा। मैच-26: बोस्निया के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा स्विट्जरलैंड ग्रुप-B के मैच में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना की टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच बोस्निया ने जीता था। स्विट्जरलैंड को अपने अनुभवी मिडफील्डर ग्रैनिट जाका और स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो से जादुई खेल की उम्मीद होगी। बोस्निया की टीम अपने दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में एक बार फिर स्विट्जरलैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्विट्जरलैंड: सोमर, अकान्जी, एल्वेदी, रॉड्रिगेज, विडमर, जाका, फ्रायलर, एनडोये, शाकिरी, वर्गास, एम्बोलो। बोस्निया: सेहिक, अहमदहोधित्स, डैडिक, कोलासिनाक, गाजिबेगोविच, क्रुनिच, ताहिरोविच, सिमीरोत, डेमिरोविच, जेको, स्टेवानोविच। मैच-27: घरेलू मैदान पर कतर को चुनौती देगी मेजबान कनाडा ग्रुप-B में कनाडा का सामना कतर से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इससे पहले दोनों के बीच केवल 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। कडाना के अल्फोंसो डेविस और स्ट्राइकर जोनाथन डेविड मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कतर की पूरी उम्मीदें उनके भरोसेमंद फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, मिलर, डेविड, लारिन, शिन्यैशिकी। कतर: बारशम, रावी, खुखी, मेंडेस, अली, अल-हेदोस, फाथी, हतीम, वाड, अफीफ, अली। मैच-28: साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा कायम रखने उतरेगा मेक्सिको सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप-A की दो मजबूत टीमों मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें मेक्सिको ने 8 और साउथ कोरिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार टकराएंगी। इससे पहले 1998 और 2018 के वर्ल्ड कप दोनों टीमें भिड़ीं थी। दोनों बार मेक्सिको ने जीत हासिल की। मेक्सिको को टीम के मुख्य स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज और विंगर हिरविंग लोजानो से पर गोल की उम्मीद होगी। साउथ कोरिया को अपने स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से मैक्सिको के खिलाफ पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाने पर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: मेक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोन्टेस, वास्केज, गालार्डो, अल्वारेज, चावेज, पिनेडा, लोजानो, अंतुना, जिमेनेज। साउथ कोरिया: जो, किम मिन-जे, किम यंग-गवोन, सेओल, चो, ह्वांग इन-बेओम, ली जे-सुंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही-चैन, चो गुए-सुंग। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पहली बार कोई टीम 400 रन बनाकर ऑलआउट:श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने एक ही ओवर में शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वनडे क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद अपने सभी विकेट गंवा दिए। बुधवार को शुभमन गिल (154 रन) और ईशान किशन (125 रन) ने एक हो ओवर अपने-अपने शतक पूरे किए। श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वे सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। भारत-अफगानिस्तान मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पहली बार 2 भारतीयों ने 80 से कम गेंद में शतक लगाया गिल ने 77 और किशन ने 71 गेंद में शतक पूरा किया। इसके साथ ही दोनों ने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वनडे में पहली बार एक ही पारी में दो भारतीय बल्लेबाजों ने 80 या उससे कम गेंद में शतक लगाया। 2. भारत ने साउथ अफ्रीका की बराबरी की भारत ने 8वीं बार वनडे में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बरबरी कर ली। साउथ अफ्रीका भी वनडे में 8 बार यह कारनामा कर चुका है। 4. श्रेयस के 3 हजार वनडे रन श्रेयस अय्यर ने मैच में 11वां रन बनाते ही वनडे में 3 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 72 पारी और 3049 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सबस कम पारी में 3 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली (75 पारी) को पीछे छोड़ दिया है। अब वे शिखर धवन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल 62 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं सबसे कम गेंद में यह आंकड़ा छूने वाले में श्रेयस तीसरे नंबर पर पहुंच गए। पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव 2995 गेंद के साथ पहले नंबर पर हैं। 5. गिल का भारत के लिए तीसरा फास्टेस्ट 150 रन गिल ने 108 गेंद में 150 रन पूरे किए। यह वनडे में किसी भारतीय का तीसरा सबसे तेज 150+ का स्कोर है। पहले स्थान पर ईशान किशन हैं। उन्होंंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंद पर 150 रन बनाए थे। 6. अफगानिस्तान के खिलाफ फास्टेस्ट सेंचुरी में ईशान और गिल शामिल ईशान और गिल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में ईशान (71 गेंद) तीसरे और गिल (77 गेंद) पांचवे नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मॉर्गन हैं। उन्होंने 2019 में मैनचेस्टर के मैदान पर अफगान टीम के खिलाफ 57 गेंद पर शतक लगाया था। 7. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी वनडे साझेदारी गिल-ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। यह वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ संयुक्त रुप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में अफगान टीम के खिलाफ 260 रन की साझेदारी की थी। 8. ईशान-गिल ने 9.60 के रनरेट से पार्टनरशिप की ईशान-गिल ने 9.60 के रनरेट से 224 रन जोड़े। यह भारत के लिए वनडे में दूसरी सबसे तेज 200+ रन की साझेदारी की है। इस मामले में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 9.82 के रनरेट से 208 रन की साझेदारी की थी। 9. अफगानिस्तान की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार अफगानिस्तान को 170 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह अफगानिस्तान की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 में सबसे बड़ी हार मिली थी। तब पर्थ के मैदान पर उसे 275 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 10. गुरबाज सबसे तेज 2 हजार वनडे रन बनाने वाले अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 33 गेंद पर 41 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में 2 हजार रन भी पूरे किए। इसके साथ ही वे वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले अफगानी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 54 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। रहमत शाह 57 पारी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां से मैच के टॉप-4 मोमेंट्स… 1. गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की लखनऊ में मैच के दौरान काफी ज्यादा उमस थी। इसकी वजह से एक पारी में 3 ड्रिंक्स ब्रेक रखे गए थे। ब्रेक में खिलाड़ी तौलिए से पसीना पोछते भी नजर आए। 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद कप्तान गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की। 2. गिल-ईशान ने एक ही ओवर में शतक पूरे किए भारतीय पारी के 33वें ओवर में गिल और ईशान ने अपने शतक पूरे किए। बिलाल सामी के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर गिल ने 9वां वनडे शतक लगाया। आखिरी गेंद पर किशन ने भी चौका मारकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। 3. नो-बॉल से टला प्रिंस यादव का पहला वनडे विकेट दूसरी पारी के 7वें ओवर में प्रिंस यादव को विकेट मिलते-मिलते रह गया। डेब्यू कर रहे प्रिंस ने ओवर की पांचवी गेेंद शॉर्ट डाली। गेंद रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर मिड-ऑन की ओर गई, जहां ने कैच पकड़ लिया। प्रिंस अपना पहला वनडे विकेट मिलने का जश्न मना ही रहे थे। इसी दौरान नो-बॉल का हूटर बज गया। 4. दरविश रसूली स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर गए 25वें ओवर में अफगानी बैटर दरविश रसूली चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। ओवर की तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के बाद रसूली दाईं हैमस्ट्रिंग खिंचने की वजह से मैदान पर गिर पड़े। भारतीय खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद फिजियो ने उनके पैर पर पट्टी बांधी, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद अफगानिस्तान के कोच रिचर्ड पायबस ने उन्हें मैदान से बाहर आने का इशारा किया। अपना डेब्यू मैच खेल रहे रसूली को स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
Smriti Mandhana, Deepti Sharma Break Records

लीड्स23 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। लीड्स में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे मेंस/विमेंस टी-20 क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं। बुधवार को मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत-नीदरलैंड मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. मंधाना टी-20 में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बैटर मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाए। इसके साथ ही उनके टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं। वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. स्मृति की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में छठवीं फिफ्टी स्मृति ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठवां 50+ स्कोर बनाया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 3. दीप्ति के 355 विकेट पूरे भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 355 विकेट ले लिए। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली। झूलन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 355 विकेट लिए हैं। 4. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भारतीय विमेंस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला 200+ स्कोर भी है। इसस पहले भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था। 5. शेफाली-स्मृति ने पांचवी बार शतकीय साझेदारी की शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी थी। सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप के मामले में अब वे दुनिया की संयुक्त रुप से दूसरी जोड़ी है। पहले नंबर पर UAE की ईशा ओझा और थीर्था सतीश हैं। दोनों ने 6 बार यह कारनामा किया है। 5. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए थे। 6. महिला टी-20 वर्ल्ड कप भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी स्मृति-शेफाली की 115 रन की पार्टनरशिप टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टरनशिप का रिकॉर्ड हरमनप्रीत और जेमिमा के नाम है। दोनों ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 रन की साझेदारी की थी। मैच के टॉप-2 मोमेंट्स… 1. श्रेयंका चोट के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर में फेबे मोल्केनबोएर ने ऑन साइड में शॉट खेला। गेंद को रोकने के लिए दौड़ते समय श्रेयंका का पैर मुड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आई। फिजियो ने आकर जांच की। वह अपने दाएं पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थीं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका सिर्फ एक गेंद ही फेंक पाईं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर जाना पड़ा। 2. ऋचा ने डी लीडे को स्टंपिंग आउट किया 14वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीडे को 28 रन पर आउट कर टीम को चौथा विकेट दिलाया। विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टंपिंग पूरी की। डी लीडे ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज वेस्टइंडीज Vs स्कॉटलैंड:दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते; टॉप-2 में पोजिशन मजबूत करने पर नजरें

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच-12 में आज वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा। यह मुकबाल लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर रात 11 बजे से शुरु होगा। यह मैच जीतने वाली टीम की टॉप-2 में पोजिशन मजबूत होगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। दोनों के बराबर 2-2 पॉइंटस हैं। नेट रनरेट के आधार पर स्कॉटलैंड ग्रुप-B में दूसरे, जबकि वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है। स्कॉटलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड सिर्फ 1 बार आमने-सामने आई हैं। यह मैच 2024 के विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट में खेले एकमात्र मैच में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की थी। स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रन से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी थी। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्टेफनी टेलर टॉप स्कोरर, मैथ्यूज के सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में स्टेफनी टेलर सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की औसत से 3576 रन बनाए हैं। इसमें 90 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाजी में कप्तान हेली मैथ्यूज स्क्वाड की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 119 मैचों में 6.21 की इकोनॉमी से 119 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट रहा है। ब्राइस बहनों से स्कॉटलैंड को उम्मीद स्कॉटलैंड के लिए सारा ब्राइस ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 में 80 मैचों में 111.47 की स्ट्राइक रेट से 1778 रन बनाए हैं। इसमें 67 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। उन्होंने पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 35 गेंद पर 49 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में कप्तान कैथरीन ब्राइस टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 61 मैचों में 4.95 की बेहद किफायती इकोनॉमी से 67 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। कैथरीन ने पिछले मैच में 60 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी चटकाए थे। पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन हेडिंग्ले (लीड्स) की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। मैच के दौरान लीड्स में तापमान करीब 16°C से 18°C के बीच रहेगा। हल्के बादल रहेंगे और बारिश की संभावना 10% से 15% है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डेंड्रा डॉटिन, जहजारा क्लैक्सटन, जनीलिया ग्लासगो, आलिया अलीन, जाइदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैकोल, एल्सो लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, रेचल स्लेटर, कर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, गैब्रिएला फोंटेनला।
Czechia vs South Africa & Mexico vs South Korea

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Czechia Vs South Africa & Mexico Vs South Korea स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा 2 और मुकाबले खेले जाएंगे। स्विट्जरलैंड का मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से और कनाडा का मैच कतर से होगा। मैच-25: पहली जीत के इरादे से उतरेंगी चेकिया और साउथ अफ्रीका ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। चेकिया की टीम अपने मजबूत यूरोपीय डिफेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपने आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेकिया को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक और कप्तान थॉमस सूसेक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को अपने मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना और तेज तर्रार विंगर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक। साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा। मैच-26: बोस्निया के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा स्विट्जरलैंड ग्रुप-B के मैच में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना की टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच बोस्निया ने जीता था। स्विट्जरलैंड को अपने अनुभवी मिडफील्डर ग्रैनिट जाका और स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो से जादुई खेल की उम्मीद होगी। बोस्निया की टीम अपने दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में एक बार फिर स्विट्जरलैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्विट्जरलैंड: सोमर, अकान्जी, एल्वेदी, रॉड्रिगेज, विडमर, जाका, फ्रायलर, एनडोये, शाकिरी, वर्गास, एम्बोलो। बोस्निया: सेहिक, अहमदहोधित्स, डैडिक, कोलासिनाक, गाजिबेगोविच, क्रुनिच, ताहिरोविच, सिमीरोत, डेमिरोविच, जेको, स्टेवानोविच। मैच-27: घरेलू मैदान पर कतर को चुनौती देगी मेजबान कनाडा ग्रुप-B में कनाडा का सामना कतर से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इससे पहले दोनों के बीच केवल 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। कडाना के अल्फोंसो डेविस और स्ट्राइकर जोनाथन डेविड मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कतर की पूरी उम्मीदें उनके भरोसेमंद फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, मिलर, डेविड, लारिन, शिन्यैशिकी। कतर: बारशम, रावी, खुखी, मेंडेस, अली, अल-हेदोस, फाथी, हतीम, वाड, अफीफ, अली। मैच-28: साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा कायम रखने उतरेगा मेक्सिको सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप-A की दो मजबूत टीमों मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें मेक्सिको ने 8 और साउथ कोरिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार टकराएंगी। इससे पहले 1998 और 2018 के वर्ल्ड कप दोनों टीमें भिड़ीं थी। दोनों बार मेक्सिको ने जीत हासिल की। मेक्सिको को टीम के मुख्य स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज और विंगर हिरविंग लोजानो से पर गोल की उम्मीद होगी। साउथ कोरिया को अपने स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से मैक्सिको के खिलाफ पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाने पर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: मेक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोन्टेस, वास्केज, गालार्डो, अल्वारेज, चावेज, पिनेडा, लोजानो, अंतुना, जिमेनेज। साउथ कोरिया: जो, किम मिन-जे, किम यंग-गवोन, सेओल, चो, ह्वांग इन-बेओम, ली जे-सुंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही-चैन, चो गुए-सुंग। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पहली बार कोई टीम 400 रन बनाकर ऑलआउट:श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने एक ही ओवर में शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम 402 रन पर ऑलआउट हो गई। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद अपने सभी विकेट गंवाए। बुधवार को शुभमन गिल (154 रन) और ईशान किशन (125 रन) ने एक ही ओवर अपने-अपने शतक पूरे किए। श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वे सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। मैच के दौरान दरविश रसूली को चोटिल होने पर स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया। भारत-अफगानिस्तान मैच के रिकॉर्ड्स 1. पहली बार 2 भारतीयों ने 80 से कम गेंद में शतक लगाया गिल ने 77 और किशन ने 71 गेंद में शतक पूरा किया। इसके साथ ही दोनों ने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। वनडे क्रिकेट में पहली बार दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 80 या उससे कम गेंद में शतक लगाया। 2. भारत ने साउथ अफ्रीका की बराबरी की भारत ने 8वीं बार वनडे में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका भी वनडे में 8 बार यह कारनामा कर चुका है। 4. श्रेयस अय्यर के 3 हजार वनडे रन श्रेयस अय्यर ने 11वां रन बनाते ही वनडे में 3 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 72 पारी और 3049 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सबस कम पारी में 3 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली (75 पारी) को पीछे छोड़ दिया है। अब वे शिखर धवन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल 62 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। अय्यर सबसे कम गेंद में यह आंकड़ा छूने वाले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव 2995 गेंद के साथ पहले नंबर पर हैं। 5. गिल का भारत के लिए तीसरा फास्टेस्ट 150 रन गिल ने 108 गेंद में 150 रन पूरे किए। यह वनडे में किसी भारतीय का तीसरा सबसे तेज 150+ का स्कोर है। पहले स्थान पर ईशान किशन हैं। उन्होंंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंद पर 150 रन बनाए थे। 6. अफगानिस्तान के खिलाफ फास्टेस्ट सेंचुरी में ईशान और गिल शामिल ईशान और गिल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में ईशान (71 गेंद) तीसरे और गिल (77 गेंद) 5वें नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मॉर्गन हैं। उन्होंने 2019 में मैनचेस्टर के मैदान पर अफगान टीम के खिलाफ 57 गेंद पर शतक लगाया था। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 63 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। 7. वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी गिल-ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। यह वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ संयुक्त रुप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में अफगान टीम के खिलाफ 260 रन की साझेदारी की थी। 8. ईशान-गिल ने दूसरी सबसे तेज 200+ की साझेदारी की ईशान-गिल ने 9.60 के रनरेट से 224 रन जोड़े। यह भारत के लिए वनडे में दूसरी सबसे तेज 200+ रन की साझेदारी की है। इस मामले में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 9.82 के रनरेट से 208 रन की साझेदारी की थी। 9. अफगानिस्तान की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार अफगानिस्तान को 170 रन की हार का सामना करना पड़ा। यह अफगानिस्तान की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी हार है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 में सबसे बड़ी हार मिली थी। तब पर्थ के मैदान पर उसे 275 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 10. गुरबाज सबसे तेज 2 हजार वनडे रन बनाने वाले अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 33 गेंद पर 41 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में 2 हजार रन भी पूरे किए। वे वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले अफगानी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 54 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। रहमत शाह 57 पारी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैच के टॉप-4 मोमेंट्स… 1. गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की लखनऊ में मैच के दौरान काफी ज्यादा उमस थी। इसकी वजह से एक पारी में 3 ड्रिंक्स ब्रेक रखे गए थे। ब्रेक में खिलाड़ी तौलिए से पसीना पोछते नजर आए। 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद कप्तान गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की। 2. गिल-ईशान ने एक ही ओवर में शतक पूरे किए भारतीय पारी के 33वें ओवर में गिल और ईशान ने अपने शतक पूरे किए। बिलाल सामी के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर गिल ने 9वां वनडे शतक लगाया। आखिरी गेंद पर किशन ने भी चौका मारकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। 3. नो-बॉल से टला प्रिंस यादव का पहला वनडे विकेट दूसरी पारी के 7वें ओवर में प्रिंस यादव को विकेट मिलते-मिलते रह गया। डेब्यू कर रहे प्रिंस ने ओवर की 5वी गेेंद शॉर्ट डाली। गेंद रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर मिड-ऑन की ओर गई, जहां ने कैच पकड़ लिया। प्रिंस अपना पहला वनडे विकेट मिलने का जश्न मना ही रहे थे। इसी दौरान नो-बॉल का हूटर बज गया। हालांकि, बाद में प्रिंस ने दो विकेट निकाले। 4. दरविश रसूली स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर गए 25वें ओवर में अफगानी बैटर दरविश रसूली चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। ओवर की तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के बाद रसूली दाईं हैमस्ट्रिंग खिंचने की वजह से मैदान पर गिर पड़े। भारतीय खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद फिजियो ने उनके पैर पर पट्टी बांधी, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद अफगानिस्तान के कोच रिचर्ड पायबस ने उन्हें मैदान से बाहर आने का इशारा किया। अपना डेब्यू मैच खेल रहे रसूली को स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया। ——————————————– IND-AFG दूसरे वनडे से जुड़ी यह







