Saturday, 17 Oct 2026 | 12:10 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना योग नगरी ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। दोनों कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है। फिल्म की यूनिट देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन पर दृश्य फिल्मा रही है। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को सिंगटॉली पुल पर एक सीन फिल्माते देखा गया। बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने के लिए लोग शूटिंग स्थल के आसपास पहुंच रहे हैं। प्रशंसकों में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को लेकर उत्साह है। शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें- फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें मसूरी में दो दिन तक शूटिंग करनी थी। लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आने से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दर्द में राहत मिलने के बाद अक्षय दोबारा मसूरी पहुंचे और शूटिंग शुरू की। उत्तराखंड की लोकेशन पर फिल्म निर्माताओं की नजर उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में पर्यटन और फिल्म शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों में आए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने मसूरी और देहरादून में फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग की थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तेजस्वी यादव ने गाजियाबाद में बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया। यहां बताया गया है कि किसने भाग लिया - और किसने नहीं लिया

May 28, 2026/
9:44 am

राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक भव्य...

अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 22, 2026/
4:30 am

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल...

PM Narendra Modi Indonesia Deals LIVE Update; BrahMos - Astra Missile

July 8, 2026/
7:11 am

पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा दिन है। पीएम बुधवार को यहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन...

2 मिनट वाले एपिसोड का क्रेज:हर महीने 1 हजार शोज बनाने की तैयारी; 2030 तक 42 हजार करोड़ के बाजार का अनुमान

May 6, 2026/
2:17 pm

भारत में मनोरंजन देखने का तरीका तेजी से बदल रहा है। लंबी फिल्में और टीवी सीरियल की जगह अब लोग...

सोने ₹56 रुपए घटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.39 लाख:चांदी में ₹1 हजार रुपए की तेजी, दाम 2.20 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचे

March 24, 2026/
12:34 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को मामूली उतार-चढ़ाव है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना योग नगरी ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। दोनों कलाकारों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है। फिल्म की यूनिट देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग लोकेशन पर दृश्य फिल्मा रही है। ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और राशि खन्ना को सिंगटॉली पुल पर एक सीन फिल्माते देखा गया। बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने के लिए लोग शूटिंग स्थल के आसपास पहुंच रहे हैं। प्रशंसकों में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को लेकर उत्साह है। शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें- फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अक्षय कुमार मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें मसूरी में दो दिन तक शूटिंग करनी थी। लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आने से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। बुधवार सुबह तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दर्द में राहत मिलने के बाद अक्षय दोबारा मसूरी पहुंचे और शूटिंग शुरू की। उत्तराखंड की लोकेशन पर फिल्म निर्माताओं की नजर उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती लंबे समय से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर शूटिंग होने से इन पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में पर्यटन और फिल्म शूटिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों में आए थे। फरवरी 2022 में उन्होंने मसूरी और देहरादून में फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग की थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket