Sunday, 22 Nov 2026 | 11:43 PM

Trending :

इसे सिर्फ हरी पत्ती मत समझिए, यह मसाला कई गंभीर बीमारियों में इम्यूनिटी बूस्टर! औषधीय गुणों से भरपूर

ask search icon

Last Updated:April 07, 2026, 18:05 IST Health News: आज भी हमारे देश के लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है. ऐसी ही एक औषधि है लेमनग्रास, जो हमारी सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है. आइए पोषक तत्वों से भरपूर इसकी खासियत के बारे में जानते हैं. वैसे हरी धनिया एक ऐसी चीज है, जो बाजार में सालभर पाई जाती है. इसकी पत्तियों का उपयोग हर घर में होता है, चाहे सब्जी हो या दाल रायता हो या चटनी, धनिया की पत्तियां हर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देती है. ये पत्तियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती हैं. यह एक ऐसी चीज है, जो दिखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन इसके अंदर छिपे पोषक तत्व हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में भी धनिया को औषध‍ि के रूप में माना गया है, जिस कारण धनिया का नियमित रूप से इस्तेमाल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि हरी धनिया एक औषधीय पौधा है. इसकी पत्तियां और बीज हमारी सेहत व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जैसे विटामिन ए और सी, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-सी और मैग्‍नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं. बस इसका सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है. आंखों के दर्द में फायदेमंद: धनिया क़े पत्तों के रस को बकरी के दूध में मिला लें. इसे आंख में एक-एक बूंद डालने से आंखों का दर्द ठीक हो जाता है. धनिया बीज और जौ को बराबर-बराबर लेकर पीस लें. इसका गाढ़ा लेप बना लें. इसे आंखों पर बांधने से आंख के दर्द ठीक हो जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google कब्ज क़ी समस्या में फायदेमंद: जिन लोगों को कब्ज रहती है, वो 20 ग्राम धनिया और 120 मिली पानी को मिट्टी के बर्तन में डालकर, रात भर रहने दें. सुबह इसे छानकर, 13 ग्राम खांड डाल लें. इसे थोड़ा-थोड़ा पीने से कब्ज में लाभ मिलता है. पेट दर्द की समस्या में 2 ग्राम धनिया चूर्ण को, 5 ग्राम मिश्री के साथ मिला लें. इसे दिन में दो-तीन बार देने से गर्मी से होने वाले पेट दर्द में लाभ होता है. इसके अलावा 5 ग्राम धनिया को 100 मिली पानी में रात में भिगो लें. इसे सुबह मसलकर और छानकर रखें. इस पानी को बच्चों को पिलाने से पेट दर्द में लाभ होता है. वहीं 10-20 मिली धनिया के पत्ते के रस को 10 मिली सिरके में मिलाकर लगाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है. अगर किसी को हाई कॉलेस्ट्रॉल की शिकायत है, तो उसे धनिया के बीज उबालकर उस पानी को पीना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी धनिया काफी फायदेमंद होता है. यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है. पाचन की समस्या में फायदेमंद: पाचन को दुरुस्त करने के लिए हरी धनिया खाएं. यह पेट की समस्याओं को दूर कर पाचनशक्ति बढ़ाता है. धनिया के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है. इसके सेवन से गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है. First Published : April 07, 2026, 18:05 IST

सेहत का खजाना है ‘शतावरी’! इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर तनाव दूर करने तक, आयुर्वेद के इस नुस्खे के कायल हुए डॉक्टर

authorimg

Last Updated:April 06, 2026, 18:43 IST Shatavari Benefits in Hindi: बागपत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, शतावरी एक ऐसी चमत्कारी और किफायती औषधि है जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन शक्ति सुधारने और मानसिक तनाव दूर करने में बेहद कारगर है. यह औषधि महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, विशेषकर स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए यह अत्यंत लाभकारी है. शारीरिक कमजोरी दूर करने और निरोगी जीवन जीने के लिए डॉक्टर इसे दूध के साथ लेने की सलाह देते हैं. बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए इसका चिकित्सकीय परामर्श से सेवन करें. बागपत: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के बीच आयुर्वेद एक बार फिर संजीवनी बनकर उभर रहा है. बागपत के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने ‘शतावरी’ को स्वास्थ्य के लिए एक चमत्कारी औषधि बताया है. बाजार में बेहद किफ़ायती दाम पर मिलने वाली यह जड़ी-बूटी न केवल इम्यूनिटी को फौलादी बनाती है, बल्कि महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. मानसिक तनाव से लेकर शारीरिक कमजोरी तक, शतावरी हर मोर्चे पर शरीर को निरोगी बनाने की क्षमता रखती है. शतावरी: एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधिशतावरी एक ऐसी चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जो आसानी से बाजार में उपलब्ध होती है. इस औषधि का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन शक्ति मजबूत होती है और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है. डॉक्टर बताते हैं कि यह औषधि महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसका इस्तेमाल कर चिकित्सा के फायदे ले सकते हैं, हालांकि महिलाओं और पुरुषों को इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक के परामर्श जरूर लेना चाहिए. इसका इस्तेमाल महिला-पुरुष जरूरी मात्रा में करके सेहत को बेहतर बना सकते हैं और एक लंबा और निरोगी जीवन जी सकते हैं. डॉक्टर की राय: शरीर पर होते हैं चौंकाने वाले फायदेआयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शतावरी एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जो बाजार में सस्ते रेट पर उपलब्ध होती है. इसका इस्तेमाल करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं. शतावरी का इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर में कोई भी बीमारी आने से रोकी जा सकती है. पाचन तंत्र और शारीरिक कमजोरी में रामबाणशतावरी का उपयोग करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. शरीर में खाने पीने से ताकत मिलती है और शरीर की कमजोरी को दूर किया जाता है. अक्सर कमजोरी महसूस करने वाले लोगों के लिए यह औषधि अत्यंत प्रभावी है. इसके साथ ही, शतावरी का इस्तेमाल करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है और मानसिक विकारों में यह लाभदायक साबित होती है. महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहींडॉक्टर के अनुसार, शतावरी का इस्तेमाल महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका अत्यधिक सेवन करना चाहिए, जिससे उनके शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती और बच्चों को भी स्तनपान से भरपूर पोषण और लाभ मिलता है. डॉक्टर ने बताया कि महिला, पुरुष और बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल कर शारीरिक लाभ ले सकते हैं, बस शर्त यह है कि इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में ही करना चाहिए. कैसे करें सेवन? जानें सही तरीकाडॉक्टर ने बताया कि शतावरी का उपयोग आप चूर्ण के रूप में दूध के साथ सुबह और शाम कर सकते हैं. हालांकि इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, लेकिन इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह और जरूरी मात्रा का निर्धारण करना आवश्यक है. यह एक ऐसी औषधि है जो शरीर पर तेजी से काम करके स्वास्थ्य लाभ देने का काम करती है. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें Location : Baghpat,Uttar Pradesh First Published : April 06, 2026, 18:43 IST

सिर्फ सब्जी नहीं… सेहत का भी स्वाद बढाता है ये जीरा, इम्यूनिटी करेगा बूस्ट और खून की कमी को करेगा दूर

arw img

X रोजाना खाएं सफेद जीरा, इम्यूनिटी बढ़ाए और खून की कमी करे दूर   Benefits of White Cumin: सफेद जीरा रसोई में इस्तेमाल होने वाला सामान्य मसाला है. लेकिन इसके कई औषधीय फायदे भी है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी के अनुसार सफेद जीरा पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट की गर्मी कम करने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है. इसमें आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होते है और खून की कमी दूर करने में मदद करते है. यह शरीर से विषैले तत्व निकालने और त्वचा को साफ रखने में भी उपयोगी माना जाता है. सफेद जीरे का सेवन रात में पानी में भिगोकर सुबह पीने, सब्जी में मिलाकर या दही-छाछ में डालकर किया जा सकता है. नियमित और संतुलित उपयोग से यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

Health Tips: पोषण का पावरहाउस है ये साग, सेवन से मिलेंगे कई लाभ, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक सब रहेगा ठीक

ask search icon

Last Updated:April 06, 2026, 08:50 IST Health Benefit Chaulai ka Saag: हरी सब्जियों में चौलाई का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. पोषण तत्वों से भरपूर यह साग शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, सी और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है. नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती है. चौलाई का साग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या में राहत देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते है. यह दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में सहायक होता है. कम कैलोरी होने के कारण वजन घटाने वालों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है. यह साग हड्डियों की मजबूती के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते है. यह बढ़ती उम्र में होने वाली ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक है. अगर इसे भोजन में शामिल किया जाए, तो जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी जैसी परेशानियां कम हो सकती है. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे है तो चौलाई आपके लिए बेहद उपयोगी है. इसमें कम कैलोरी और ज्यादा पोषण होता है. यह पेट भरने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित रखने में मददगार है. इसमें अमीनो एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं. इससे बाल मजबूत और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है. यह आंखों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है. यह लगातार स्क्रीन देखने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है. इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google चौलाई का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है. जैसे – साग के रूप में, दाल में मिलाकर या स्वादिष्ट पराठों में डालकर इत्यादि. खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है और पित्त-कफ को संतुलित रखता है. हालांकि, इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर सही तरीके से इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जाए तो कई फायदे मिल सकते हैं. मरीज बगैर डॉक्टर से सलाह लिए इसका सेवन न करें. बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और शुगर की समस्या आजकल आम हो गई है. लेकिन चौलाई इन दोनों को कंट्रोल करने की क्षमता रखती है. यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित कर और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है. इसी के चलते डॉक्टर भी हेल्दी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसमें चौलाई अलग ही महत्व है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, यह साग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाती है. यह आंतों को साफ कर भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है. जिन लोगों को गैस, अपच या पेट भारी रहने की शिकायत रहती है, उनके लिए यह साग एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है और पेट को हल्का व स्वस्थ बनाए रखता है. चौलाई का साग खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें आयरन होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाते है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जो बिना दवाइयों के शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में सहायक है. First Published : April 06, 2026, 08:50 IST

गर्मी में शहतूत है सेहत का खजाना! खून बढ़ाने से लेकर इम्यूनिटी तक फायदे, शरीर रहेगा ठंडा और बीमारियां रहेंगी दूर

ask search icon

Last Updated:April 04, 2026, 16:54 IST गर्मियों में मिलने वाला शहतूत सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. यह खून बढ़ाने, पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है. इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. शहतूत में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद है. नियमित सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है और कमजोरी व चक्कर जैसी समस्याएं कम होती हैं. यह खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए उपयोगी है और खून बढ़ाने का सस्ता व प्राकृतिक उपाय है. डॉ. ऐजल पटेल के अनुसार, शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. रोजाना सेवन से आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है. गर्मियों में यह फल शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. शहतूत में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है. नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा कम होता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, यह फल सभी के लिए प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. Add News18 as Preferred Source on Google शहतूत में पोटेशियम और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है. साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है. नियमित सेवन से दिल मजबूत रहता है और हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है. शहतूत ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है. इससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है. हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. संतुलित मात्रा में खाने से शुगर लेवल स्थिर रहता है और अचानक बढ़ने का खतरा कम होता है. शहतूत में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. यह फ्री रेडिकल्स से बचाकर समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है. नियमित सेवन से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है. गर्मियों में यह धूप के असर से बचाने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है. शहतूत में विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. इसका सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है और बाल घने व चमकदार बनते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं. बालों की कमजोरी या रूखापन दूर करने के लिए शहतूत का सेवन फायदेमंद है. गर्मियों में शहतूत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसके सेवन से शरीर तरोताजा और ऊर्जावान बना रहता है. यह लू के प्रभाव से बचाने में भी मदद करता है और थकान को दूर करता है. गर्मियों में स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए शहतूत को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है. First Published : April 04, 2026, 16:54 IST

Immunity Badhane Ke Liye Kya Khaye: बार-बार बीमार पड़ते हैं? जानिए इम्यूनिटी मजबूत करने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

authorimg

Immunity Badhane Ke Liye Kya Khaye: आज के समय में हर कोई फिट और बीमारियों से दूर रहना चाहता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर देती हैं. कई बार हम छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे सही खाना, समय पर नींद और संतुलित डाइट. नतीजा यह होता है कि सर्दी-खांसी, वायरल या थकान जल्दी पकड़ लेती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाया जाए? अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं, बल्कि घर की रसोई में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती हैं, अगर सही चीजों को रोज की डाइट में शामिल कर लिया जाए तो फर्क कुछ ही दिनों में महसूस होने लगता है. इम्यूनिटी के लिए सही खानपान क्यों जरूरी हैहम जो भी खाते हैं, वही हमारे शरीर की ताकत तय करता है, अगर खाना पोषक तत्वों से भरपूर है, तो शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में ज्यादा सक्षम बनता है, लेकिन अगर डाइट में जंक फूड और प्रोसेस्ड चीजें ज्यादा हैं, तो इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है. यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा संतुलित आहार पर जोर देते हैं. रोज खाएं ये 7 चीजेंइम्यूनिटी मजबूत करने के लिए कुछ चीजें बेहद असरदार मानी जाती हैं. इन्हें अपनी रोज की डाइट में शामिल करना आसान भी है और फायदेमंद भी. 1. आंवलाआंवला विटामिन C का अच्छा सोर्स है. इसे कच्चा, जूस या मुरब्बे के रूप में लिया जा सकता है. कई लोग सुबह खाली पेट आंवला जूस पीते हैं, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 2. हल्दी वाला दूधहल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से शरीर अंदर से मजबूत होता है. 3. अदरक और लहसुनअदरक और लहसुन दोनों ही इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इन्हें सब्जी, चाय या काढ़े में शामिल करना आसान है. ठंड के मौसम में तो ये खास तौर पर फायदेमंद होते हैं. 4. हरी सब्जियांपालक, मेथी, ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल देती हैं. इन्हें हफ्ते में कम से कम 3-4 बार जरूर खाएं. 5. फलसंतरा, सेब, पपीता जैसे फल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. कोशिश करें कि रोज कम से कम एक फल जरूर खाएं. 6. दहीदही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं. जब पाचन सही रहता है, तो इम्यून सिस्टम भी बेहतर काम करता है. 7. ड्राई फ्रूट्सबादाम, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं और कमजोरी दूर करते हैं. असली जिंदगी से एक उदाहरणअक्सर देखा गया है कि जो लोग घर का सादा खाना खाते हैं, वे कम बीमार पड़ते हैं. वहीं, जो लोग बाहर का तला-भुना खाना ज्यादा खाते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है. उदाहरण के तौर पर, कई लोग सुबह की शुरुआत चाय और बिस्किट से करते हैं, जबकि अगर उसी समय फल या आंवला लिया जाए तो शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है. क्या नहीं खाना चाहिएइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि गलत चीजों से दूरी बनाना भी जरूरी है. ज्यादा तला-भुना, मीठा और पैकेज्ड फूड शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड से जितना दूर रहें, उतना बेहतर है. छोटी आदतें जो बड़ा फर्क लाती हैंसिर्फ खानपान ही नहीं, कुछ छोटी आदतें भी इम्यूनिटी को बेहतर बनाती हैं. जैसे सुबह हल्का व्यायाम, पर्याप्त नींद और दिनभर में पर्याप्त पानी पीना. ये सब मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अंत में, इम्यूनिटी बढ़ाना कोई एक दिन का काम नहीं है. यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें सही खानपान और अच्छी आदतें दोनों शामिल होती हैं, अगर आप रोज थोड़ा ध्यान देंगे, तो शरीर खुद ही आपको धन्यवाद देगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

घर के पास का ये पेड़ है औषधि का खजाना, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर घाव भरने तक, जानिए पीपल और गूलर के फायदे

ask search icon

Last Updated:April 03, 2026, 15:13 IST भारत में पीपल और गूलर के पेड़ सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि औषधीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आयुर्वेद में इनके फल, छाल, पत्ते और दूध का उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है. ये पाचन सुधारने, मधुमेह नियंत्रित करने, त्वचा रोगों में राहत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं. पीपल और गुड़हल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं. गुड़हल के फूल और पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने, त्वचा को चमकदार रखने, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं, पीपल के कोमल पत्ते पेट की समस्याओं जैसे गैस और मरोड़ में राहत देने के लिए फायदेमंद हैं. एक्सपर्ट डॉ. विनीता शर्मा के अनुसार, पीपल के पेड़ पर अक्सर गूलर पाया जाता है, जो आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है. इसके फल, छाल और दूध में फाइबर, विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह मधुमेह को नियंत्रित करने, पाचन सुधारने, कब्ज से राहत दिलाने, सूजन कम करने और घाव भरने में फायदेमंद माना जाता है. पीपल का पेड़, विशेषकर इसकी कोपलें, छाल और फल, पाचन सुधारने और कब्ज से राहत पाने का पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय है. इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन, एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे पाचन क्रिया सुचारू रहती है. Add News18 as Preferred Source on Google गूलर और पीपल के औषधीय गुण, विशेषकर गूलर के फल और छाल, मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक माने जाते हैं. इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं. पीपल के गूलर, छाल, पत्ते और दूध सूजन और घाव के उपचार में प्रभावी माने जाते हैं. इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह घाव को जल्दी भरने, दर्द कम करने और संक्रमण को रोकने में मदद करता है. पीपल के पेड़ पर पाए जाने वाले गूलर के फल, छाल और दूध आयुर्वेद में उच्च औषधीय गुणों और इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो पाचन, बवासीर, त्वचा रोगों और मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक हैं. पीपल और गूलर दोनों ही त्वचा रोगों के लिए अत्यंत औषधीय माने जाते हैं. पीपल की कोपलें और छाल दाद, खुजली और एलर्जी में लाभकारी हैं, जबकि गूलर का दूध, छाल और फल फोड़े-फुंसी, नासूर, चर्म रोग और घाव भरने में प्रभावी माने जाते हैं. First Published : April 03, 2026, 15:13 IST

इम्यूनिटी, हृदय और हड्डियों के लिए फायदेमंद… बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी पौधा, जानिए मोरिंगा के फायदे

ask search icon

Last Updated:April 03, 2026, 13:32 IST आज के समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोग प्राकृतिक चीजों की ओर बढ़ रहे हैं. मोरिंगा (सहजन) ऐसा सुपरफूड है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और हड्डियों, त्वचा व बालों की सेहत सुधारने में मदद करता है. यह पौधा गांव और शहर दोनों जगह आसानी से पाया जाता है और रोजाना आहार में शामिल किया जा सकता है. आज के समय में लोग सेहत को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं और प्राकृतिक चीजों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में मोरिंगा (सहजन) एक ऐसा पौधा है जिसे “सुपरफूड” कहा जाता है. गांव से लेकर शहर तक आसानी से मिलने वाला सहजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद भी है. इसकी फली (ड्रमस्टिक), पत्तियां और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: वैद्य जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, मोरिंगा (सहजन) का रोजाना सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. खासकर मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव में यह काफी मददगार होता है. सहजन की फली या पत्तियों को खाने में शामिल करने से शरीर अंदर से मजबूत रहता है और इसे एक सस्ता व असरदार घरेलू उपाय भी माना जाता है. डायबिटीज में फायदेमंद: आज के समय में मधुमेह तेजी से बढ़ती समस्या बन गई है, ऐसे में मोरिंगा (सहजन) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से शुगर संतुलित रहता है और अचानक बढ़ने का खतरा कम होता है. कई डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं, लेकिन दवा के साथ लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. Add News18 as Preferred Source on Google दिल की सेहत के लिए लाभकारी: मोरिंगा (सहजन) दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है. नियमित और संतुलित मात्रा में सहजन का सेवन हृदय रोग के खतरे को घटा सकता है. इसे अपने खानपान में शामिल करने से दिल मजबूत रहता है और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है. हड्डियों को मजबूत बनाता है: मोरिंगा (सहजन) में कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसका नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत रखता है और कमजोरी दूर करता है. खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह फायदेमंद है. इसके अलावा, यह आर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द में भी राहत देने में सहायक है. संतुलित मात्रा में आहार में शामिल करने से हड्डियों की सेहत बेहतर बनी रहती है और दर्द की समस्या कम हो सकती है. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त: मोरिंगा (सहजन) पेट के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका सेवन गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. सहजन में ऐसे गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से पेट साफ रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस करता है. दिमाग के लिए फायदेमंद: मोरिंगा (सहजन) दिमाग की सेहत के लिए काफी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को सक्रिय और तेज बनाए रखने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से याददाश्त बेहतर होती है और पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने में आसानी होती है. यह मानसिक तनाव और थकान को कम करने में भी सहायक है. आहार में सहजन शामिल करने से दिमाग मजबूत रहता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: मोरिंगा (सहजन) में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और दाग-धब्बों में कमी आ सकती है. इसके अलावा, सहजन बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने की समस्या कम करने में मदद करता है. रोजाना आहार में शामिल करने से त्वचा और बाल दोनों की सेहत बेहतर बनी रहती है. First Published : April 03, 2026, 13:32 IST

सेम के पत्तों का कमाल! त्वचा रोग, पाचन और इम्यूनिटी के लिए हैं जबरदस्त, जानिए इसके फायदे

ask search icon

Last Updated:April 02, 2026, 16:12 IST सेम के पत्ते सिर्फ एक सामान्य सब्जी नहीं, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना हैं. ये पाचन सुधारने, त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं सेम के पत्तों के ऐसे फायदे, जो आपको हैरान कर देंगे. सेम के पत्ते पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो पाचन, त्वचा रोगों और सूजन को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन A, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं. डॉक्टर रवि आर्य ने बताया कि सेम के पत्ते चेहरे की चमक और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुण चेहरे के काले धब्बे, दाद (रिंगवर्म) और ललौसी जैसे त्वचा रोगों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. इसका रस त्वचा को साफ़ और स्वस्थ बनाने में सहायक माना जाता है. सेम के पत्ते पाचन सुधारने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज, पेट की सूजन, अपच और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को कम कर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसके सेवन से पेट दर्द, दस्त और त्वचा की समस्याओं में भी राहत मिलती है. यह सूजन कम करने और पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में कारगर हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सेम के पत्ते पेट दर्द, मरोड़, उल्टी और दस्त में राहत देने के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनके औषधीय गुण पाचन में सुधार, सूजन कम करने और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं. इनका उपयोग सब्जी, काढ़ा या पत्तियों के रस के रूप में किया जा सकता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेम के पत्ते दाद-खाज-खुजली (त्वचा रोग), पाचन सुधार, पेट दर्द, सूजन कम करने और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनके सेवन या लेप से शरीर में जमा विषैले पदार्थ (टॉक्सिन्स) बाहर निकलने में मदद मिलती है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं. सेम के पत्ते गले की खराश और दर्द के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें सूजन-रोधी और औषधीय गुण होते हैं, जो गले में खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं. सेम के पत्ते त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, खासकर दाद, खाज, खुजली और सूजन जैसी समस्याओं में. इनके पत्तों का रस या पेस्ट लगाने से ललौसी, चेहरे के काले धब्बे और फंगल इन्फेक्शन कम होने में मदद मिलती है. इनमें मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और औषधीय गुण त्वचा को स्वस्थ और साफ बनाए रखने में सहायक होते हैं. First Published : April 02, 2026, 16:12 IST

इम्यूनिटी बढ़ानी है? खीरे के पत्तों का ये आसान तरीका कर सकता है कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल

ask search icon

Last Updated:March 30, 2026, 14:37 IST अक्सर लोग खीरे के पत्तों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये पत्ते भी किसी औषधि से कम नहीं हैं. पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर खीरे के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने तक कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकते हैं. खीरे के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. ये शरीर को डिटॉक्स करने के साथ मूत्रवर्धक के रूप में काम करते हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. गले की खराश और पित्त को शांत करने के लिए इनका उपयोग काढ़े या रस के रूप में किया जा सकता है. एक्सपर्ट डॉ विनीता शर्मा ने बताया कि खीरे के पत्ते और फल पाचन और कब्ज में राहत देते हैं क्योंकि इनमें 95-96% पानी और प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है. ये पेट की गर्मी को कम करते हैं, मल को नरम बनाते हैं और पेट फूलना, एसिडिटी व कब्ज से राहत दिलाते हैं. इसे सलाद या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है. खीरे के पत्ते गले के रोगों के लिए उपयोगी होते हैं. इसके लिए पत्तों का काढ़ा (10-20 मिली) बनाकर उसमें आधा ग्राम जीरा चूर्ण मिलाकर सेवन करने से गले के संक्रमण, सूजन और खराश में लाभ मिलता है. ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, सूजन कम करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google खीरे के पत्ते में ट्राइटरपेनोइड्स और कुकुरबिटासिन जैसे महत्वपूर्ण यौगिक होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम कर सकते हैं. ये यौगिक सूजन को कम करने और शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. खीरे के पत्ते और फल दोनों ही प्राकृतिक मूत्रवर्धक होते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. ये किडनी को यूरिक एसिड निकालने के लिए उत्तेजित करते हैं, मूत्र में जलन या रुकावट को कम करते हैं और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं. खीरे के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजनरोधी) गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद करते हैं. ये पत्ते कुकुरबिटासिन और फेनोलिक्स से भरपूर होते हैं, जो सूजन पैदा करने वाली कोशिकाओं को रोकते हैं. इन्हें पीसकर पेस्ट बनाकर या अर्क के रूप में त्वचा पर लगाने से शीतलता मिलती है. खीरे के पत्ते और फल पेट की सूजन, एसिडिटी और गैस में राहत के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें सूजन-रोधी गुण और उच्च पानी की मात्रा होती है. ये शरीर को हाइड्रेट कर पेट की जलन कम करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं. इन्हें जूस, सलाद या पानी के साथ सेवन किया जा सकता है. First Published : March 30, 2026, 14:37 IST