गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा की पूजा रखी गई। यहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साथ पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शिल्पा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी के घर भी गणपति उत्सव मनाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुनील शेट्टी ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। बप्पी लाहिड़ी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें- सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा

भारत ने नेपाल को 654 मेगावाट बिजली देने की मंजूरी दी है। भारत के बिजली मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2026 तक रोज 18 घंटे, यानी रात 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली निर्यात करने की मंजूरी दी है। इतनी बिजली लगातार मिलने पर लगभग 28 लाख घरों की सालभर की बिजली जरूरत पूरी हो सकती है। दरअसल, हाल ही में आई बाढ़ से नेपाल के हाइड्रोपावर ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। इससे वहां बिजली उत्पादन की क्षमता घट गई है और नेपाल को अतिरिक्त बिजली की जरूरत पैदा हुई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। पैपराजी ने जब परिवार की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए, तो सुनीता ने उन्हें लड्डू भी खिलाए। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। तब भी गोविंदा उनके साथ नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी खबरों में है। पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। दरअसल, पिछले साल गणेशोत्सव के कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। साथ आने और गणेश विसर्जन पर जमकर थिरकने पर तलाक की खबरों पर विराम लग गया था। ऐसे में इस बार गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान गोविंदा की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक- वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले सुनीता ने एक जूम को इंटरव्यू में इस साल के गणेशोत्सव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आएंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। सुनीता ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है। सुनीता ने यह भी बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है, जब लोग उनके घर आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। इस साल उन्होंने बप्पा से अपनी और परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना की है। इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि वह इस साल गणपति बप्पा से क्या मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगों के साथ काम करते रहें। सुनीता ने कहा, “अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है। ये मैं बप्पा से मांगूंगी। मुझे बस अपने बच्चों की सफलता, अपनी सफलता और खुशी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी तरह का तनाव नहीं चाहतीं। सुनीता ने बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नेगेटिव लोग दूर हो जाएं। साथ ही उन्हें अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करने का मौका मिलता रहे। सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।

ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान

ईरान में गिराए गए अमेरिकी विमान F-15 के पायलट ने बताया कि उसने करीब 50 घंटे तक पहाड़ में छिपकर अपनी जान बचाई। अमेरिकी चैनल CBS को दिए इंटरव्यू में पायलट के रेस्क्यू का वीडियो दिखाया गया। इसी इंटरव्यू में पायलट ने बताया कि ईरानी लोगों से बचने के लिए वो 7 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर पहुंच गया था। अमेरिकी F-15 विमान ईरानी मिसाइल की चपेट में आकर गिर गया था। विमान में दो पायलट सवार थे। एक पायलट को कुछ घंटों में ही रेस्क्यू कर लिया गया था लेकिन दूसरे के रेस्क्यू में समय लग गया। सुरक्षा कारणों से पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इंटरव्यू में उसे ‘ब्रावो’ कहा गया है। वह F-15 फाइटर जेट DUDE 44 में वेपन सिस्टम्स ऑफिसर था। सीधे जमीन पर गिरा था पायलट ब्रावो पायलट ब्रावो ने बताया कि वह सीधे जमीन पर गिरा था। जमीन पर गिरने से उसकी रीढ़, एक हाथ और कंधा टूट गया था। टखने में मोच आई थी और सिर-चेहरे पर भी चोट लगी थी। ब्रावो ने कहा कि इतनी चोटों के बाद भी उसका बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था। ब्रावो क्रैश वाली जगह से करीब 8 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में गिरा था। बचने के लिए वह करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई वाली एक पहाड़ी तक पहुंच गया। उसे लगा कि वहां छिपना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। उसके पास एक पिस्तौल, कम्युनिकेशन डिवाइस और ट्रैकिंग बीकन था। ब्रावो के बेहद करीब पहुंच गई थी ईरानी सेना पायलट के लापता होने की जानकारी मिलने पर ईरानी सेना ने दोनों अमेरिकी सैनिकों की तलाश शुरू कर दी थी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरानी सैनिक ब्रावो से कुछ सौ मीटर की दूरी तक पहुंच भी गए थे। अमेरिकी सेना ने पहले पायलट अल्फा को ढूंढ लिया था। उसे बचाने के लिए 21 विमान लगाए गए थे, जिनमें 2 हेलिकॉप्टर भी शामिल थे। रेस्क्यू टीम पर ईरान की ओर से गोलीबारी भी हुई थी। टीम अल्फा को सुरक्षित निकालने में कामयाब रही, लेकिन ब्रावो का कोई पता नहीं चला था। उसी रात ब्रावो ने अमेरिकी सेना को मैसेज किया। उसने लिखा, मैं घायल हूं, आगे बढ़ रहा हूं। ईश्वर अच्छा है। इससे अमेरिकी सेना को पता चला कि ब्रावो जिंदा है। रेस्क्यू में सैकड़ों अमेरिकी जवान शामिल ब्रावो को खोजने और निकालने के अभियान में अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के सैकड़ों लोग शामिल थे। इनमें आर्मी डेल्टा फोर्स और नेवी सील टीम-6 जैसे विशेष बल भी शामिल थे। रान को गुमराह करने के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन भी चलाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पायलट को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की थी। पायलट का पता लगाने के लिए CIA ने मदद की पायलट ब्रावो ने एक और दिन पहाड़ों में बिताया। इस दौरान अमेरिकी सेना उसे बचाने के लिए दूसरे रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी करती रही। ब्रावो किस जगह छिपा था, वह पता लगाने में CIA ने मदद की। इसके बाद अमेरिकी बॉम्बर विमान और ड्रोन ने आसपास मौजूद ईरानी सैनिकों पर हमला किया, ताकि रेस्क्यू टीम को ब्रावो तक पहुंचने में आसानी हो।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आतंकियों की नई रेड बुक में अजहर को भगोड़ा घोषित किया है। यह कार्रवाई अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले हुई है। FIA ने अजहर पर पहले घोषित इनाम में 20 लाख पाकिस्तानी रुपए की बढ़ोतरी की है। एजेंसी ने 2021 में उस पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का इनाम रखा था। करीब पांच साल बाद अब इसे बढ़ाया गया है। FATF की बैठक से पहले क्यों अहम है कार्रवाई? पाकिस्तान पहले FATF की ग्रे लिस्ट में रह चुका है। इस दौरान उस पर आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था। अक्टूबर 2022 में FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया था। अब अक्टूबर में FATF की प्लेनरी बैठक होने वाली है। ऐसे में मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा पाकिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है। इससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिखाने की कोशिश कर सकता है कि वह आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कदम उठा रहा है। 2021 में पाकिस्तान ने कहा था- अजहर अफगानिस्तान भाग गया पाकिस्तान ने 2021 में दावा किया था कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और वह अफगानिस्तान भाग गया है। उसी साल FIA ने अपनी रेड बुक में उसे भगोड़ा बताते हुए 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब पांच साल बाद पाकिस्तान ने इनाम की रकम बढ़ा दी है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अजहर इस समय कहां है। आतंकी मसूद भारत में कई मामलों में वांटेड मसूद अजहर भारत के सबसे वांटेड आतंकियों में शामिल है। वह जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और प्रमुख है। संगठन को भारत, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित किया है। अजहर का नाम भारत में कई आतंकी मामलों से जुड़ा रहा है। 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के अपहरण के बाद यात्रियों की रिहाई के बदले उसे भारत की जेल से छोड़ा गया था। ———————-
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आतंकियों की नई रेड बुक में अजहर को भगोड़ा घोषित किया है। यह कार्रवाई अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले हुई है। FIA ने अजहर पर पहले घोषित इनाम में 20 लाख पाकिस्तानी रुपए की बढ़ोतरी की है। एजेंसी ने 2021 में उस पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का इनाम रखा था। FATF की बैठक से पहले क्यों अहम है कार्रवाई? पाकिस्तान पहले FATF की ग्रे लिस्ट में रह चुका है। इस दौरान उस पर आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था। अक्टूबर 2022 में FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया था। अब अक्टूबर में FATF की प्लेनरी बैठक होने वाली है। ऐसे में मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा पाकिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है। इससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिखाने की कोशिश कर सकता है कि वह आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कदम उठा रहा है। 2021 में पाकिस्तान ने कहा था- अजहर अफगानिस्तान भाग गया पाकिस्तान ने 2021 में दावा किया था कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और वह अफगानिस्तान भाग गया है। उसी साल FIA ने अपनी रेड बुक में उसे भगोड़ा बताते हुए 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब पांच साल बाद पाकिस्तान ने इनाम की रकम बढ़ा दी है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह साफ नहीं किया है कि अजहर इस समय कहां है। आतंकी मसूद भारत में कई मामलों में वांटेड मसूद अजहर भारत के सबसे वांटेड आतंकियों में शामिल है। वह जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और प्रमुख है। संगठन को भारत, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित किया है। अजहर का नाम भारत में कई आतंकी मामलों से जुड़ा रहा है। 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के अपहरण के बाद यात्रियों की रिहाई के बदले उसे भारत की जेल से छोड़ा गया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें… हूती विद्रोहियों का लाल-सागर में दो और द्वीपों पर कब्जा यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में दो और अहम द्वीपों पर कब्जा कर लिया है। यमन सरकार के मुताबिक हूतियों ने ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश द्वीपों पर अपने लड़ाके तैनात किए हैं। ये द्वीप बाब-अल मंदेब स्ट्रेट से करीब 160 किमी उत्तर में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। दर्शन के दौरान विद्युत ने आरती करने के साथ शंख और डमरू भी बजाया। इस दौरान वे पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आए। लालबागचा राजा का इस साल 2026 में 93वां वर्ष है। इस बार बप्पा का दरबार महादेव-थीम वाले मंदिर के रूप में सजाया गया है, जिसमें एक विशाल त्रिशूल भी स्थापित किया गया है। पहले भी कई मौकों पर शंख बजाया है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विद्युत जामवाल ने शंख बजाया है। जून 2026 में एक योग कार्यक्रम के दौरान भी विद्युत ने शंखनाद किया था। महाकुंभ 2025 में भी विद्युत जामवाल को शंख बजाते हुए देखा गया था। वहीं, साल 2025 की शुरुआत में विद्युत ने शंख बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि शंख बजाने से शरीर और मन, दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “इस नए साल में जो भी इस शंख की आवाज सुने, उसकी तरंगें उसके अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर लाएं। यह आवाज उस व्यक्ति के साथ शेयर करें, जो आपके हिसाब से और बेहतर करने की क्षमता रखता है।” विद्युत ने 2024 के ‘एक्शन हीरो फिटनेस अवॉर्ड्स’ के दौरान स्टेज पर भी शंख बजाने की यह प्रैक्टिस दिखाई थी। उन्होंने कहा था, “यह 99.99 फीसदी समस्याओं को दूर कर सकता है।” उन्होंने आगे बताया था कि शंख बजाना सीखना उनकी फिटनेस जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेश उत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह ढोल की थाप पर अकेले डांस करती नजर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। शिल्पा शेट्टी ने बप्पा की आरती भी की। अंकिता लोखंडे भी भारी बारिश के बीच गणपति उत्सव में शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें
सोहेल खान के घर हुई गणपति पूजा:बहन अर्पिता-अलवीरा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा, विसर्जन में शामिल हो सकते हैं सलमान

मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच अभिनेता सोहेल खान के घर भी गणपति पूजा का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर खान परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान अग्निहोत्री और मां सलमा खान सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। परिवार ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान घर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। अर्पिता और अलवीरा पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, वहीं सलमा खान भी परिवार के साथ गणपति पूजा में शामिल हुईं। सलमान भी शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं। खान परिवार हर साल गणेशोत्सव को खास अंदाज में मनाता है। ऐसे में सोहेल खान के घर हुई इस पूजा में परिवार की एकजुटता और बप्पा के प्रति आस्था साफ नजर आई। पिछले साल बहन अर्पिता के घर की गणेश आरती में शामिल हुए थे सलमान सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। बीते साल सलमान खान समेत पूरा खान परिवार उनके घर गणेश आरती में शामिल हुआ था। देखिए 2025 में हुई गणेश आरती से खान परिवार की झलक- सलमान खान का परिवार हर साल गणेशोत्सव में चर्चा में रहता है। सोहेल खान, अर्पिता खान के घर गणपति स्थापना होती है और विसर्जन में पूरा परिवार साथ नजर आता है। साल 2024 में भी सलमान खान बहन के गणपति विसर्जन का हिस्सा बने। रिब इंजरी के बावजूद उन्होंने विसर्जन में जमकर डांस किया था। देखिए 2024 में खान परिवार के गणपति विसर्जन की झलक-