Wednesday, 14 Oct 2026 | 08:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में भी फिट रखेगा कड़कनाथ, लेकिन ऐसी गलती की तो बिगड़ सकती है तबीयत

authorimg

Last Updated:May 17, 2026, 06:29 IST Satna News: कड़कनाथ में 25 फीसदी से ज्यादा प्रोटीन और भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. गर्मियों में होने वाली थकान, कमजोरी और सुस्ती को दूर करने में भी यह मददगार होता है. सतना. गर्मी के मौसम में लोग खाने-पीने को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं, खासकर नॉनवेज पसंद करने वाले यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस मौसम में कौन सा चिकन शरीर के लिए सही रहेगा. तेज गर्मी में भारी और ज्यादा फैट वाला भोजन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में सतना और आसपास के इलाकों में ऐसे दिनों कड़कनाथ चिकन की चर्चा तेज हो जाती है. कम फैट, ज्यादा प्रोटीन और हीमोग्लोबिन के साथ-साथ आसान पाचन क्षमता के कारण इसे हेल्दी माना जाता है. वहीं पशु चिकित्सकों का कहना है कि अगर चिकन का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए, तो यह गर्मी में भी शरीर को ताकत और पोषण दे सकता है. लोकल 18 को जानकारी देते हुए प्रभारी पशु चिकित्सालय के डॉ बृहस्पति भारती ने बताया कि कड़कनाथ चिकन अन्य सामान्य मुर्गियों की तुलना में काफी हेल्दी माना जाता है. आम चिकन में जहां 13 से 25 प्रतिशत तक फैट पाया जाता है, वहीं कड़कनाथ में सिर्फ 0.73 से 1.05 प्रतिशत तक ही वसा होती है. यही वजह है कि यह गर्मियों में आसानी से पच जाता है और पेट पर भारी नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि कड़कनाथ में 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन और भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. गर्मियों में होने वाली कमजोरी, थकान और सुस्ती को दूर करने में भी यह मददगार माना जाता है. कम कोलेस्ट्रॉल होने के कारण इसे दिल के मरीजों और वजन नियंत्रित रखने वाले लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है. कड़कनाथ को पकाते समय हरी धनिया और पुदीने जैसी ठंडी तासीर वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके साथ छाछ, नींबू पानी या खीरे का सलाद लेने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है और पाचन भी बेहतर होता है. सतना के आदिवासी इलाकों में बढ़ रहा पालनकड़कनाथ मूल रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश के झाबुआ क्षेत्र की प्रसिद्ध काली नस्ल है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत सतना जिले के आदिवासी क्षेत्रों में भी इसका बड़े पैमाने पर पालन शुरू कराया गया है. यह नस्ल तेज गर्मी और कड़ाके की ठंड दोनों मौसमों में आसानी से खुद को ढाल लेती है, इसलिए ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में इसका पालन आसान माना जाता है. स्थानीय बाजारों और पोल्ट्री फार्म्स पर कड़कनाथ चिकन की कीमत करीब 500 से 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है. इसके बावजूद हेल्थ कॉन्शियस लोग इसकी मांग लगातार बढ़ा रहे हैं. स्वाद, सेहत और बजट में अलग-अलग विकल्पगर्मी के मौसम में बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री ब्रॉयलर चिकन की होती है क्योंकि इस समय इसके दाम काफी कम हो जाते हैं. वहीं मध्य प्रदेश में कड़कनाथ के अलावा असील, वनराजा, गिरिराजा और सोनाली जैसी नस्लें भी लोकप्रिय हैं. स्वाद के शौकीनों के लिए असील चिकन को सबसे लजीज माना जाता है जबकि सेहत के लिहाज से कड़कनाथ सबसे आगे है. वहीं कम बजट और सॉफ्ट मीट पसंद करने वालों के लिए नर्मदा निधि, सोनाली और वनराजा बेहतर विकल्प माने जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ चिकन का सेवन गर्मियों में भी फायदेमंद साबित हो सकता है. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Satna,Madhya Pradesh

कांगो में इबोला वायरस से 80 मौतें, 246 संदिग्ध केस:WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की; युगांडा-सूडान में अलर्ट, केन्या ने भी निगरानी बढ़ाई

कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। हालांकि, WHO का कहना है कि यह महामारी की कैटेगरी में नहीं आता है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर कंबा के मुताबिक, पहला मामला एक नर्स का माना जा रहा है, जिसकी 24 अप्रैल को मौत हुई थी। जांच में अब तक इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के 8 मामलों की पुष्टि हुई है। बीमारी फिलहाल इतुरी प्रांत के बुनीया, रवामपारा और मोंगवालू इलाकों तक पहुंच चुकी है। कांगो में 1976 में पहली बार इबोला सामने आया था। यह देश में इसका 17वां मामला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले जायरे स्ट्रेन के रहे हैं। इससे चिंता बढ़ी है, क्योंकि इबोला के मौजूदा कई इलाज और टीके जायरे स्ट्रेन को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। स्थानीय लोगों में डर, कहा- रोज हो रही मौतें इतुरी प्रांत की राजधानी बुनीया में लोगों ने डर का माहौल बताया है। स्थानीय निवासी जीन मार्क असिम्वे ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से लगातार मौतें हो रही हैं। कई बार एक ही दिन में 2-3 या उससे ज्यादा लोगों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों को समझ ही नहीं आया कि बीमारी क्या है। हालांकि बुनीया में बाजार और सार्वजनिक जगहों पर सामान्य गतिविधियां जारी हैं। पड़ोसी देशों में भी खतरा बढ़ा युगांडा में कांगो से जुड़ा इबोला का एक मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज की 14 मई को कंपाला के एक अस्पताल में मौत हो गई। बाद में शव कांगो वापस भेज दिया गया। युगांडा ने फिलहाल किसी दूसरे स्थानीय मामले की पुष्टि नहीं की है। अफ्रीका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने युगांडा और दक्षिण सूडान में बीमारी फैलने का खतरा जताया है। केन्या ने भी क्षेत्रीय आवाजाही को देखते हुए एहतियात बढ़ा दी है। सरकार ने इबोला की तैयारी के लिए अलग टीम बनाई है और सभी एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी कड़ी कर दी है। इबोला वायरस है क्या? पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में 25% से 90% की मौत होती है। यह बीमारी इबोला नाम के वायरस की वजह से फैलती है। यह 1976 में पहली बार 2 स्थानों पर एक साथ फैला था। ये हैं- नजारा (सूडान) और यामबुकु (कांगो)। इसका नाम इबोला नदी (कांगो) के ऊपर रखा गया है।

‘खतरों के खिलाड़ी’ में विशाल सिंह की होगी वापसी:बोले- मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं; महेंद्र सिंह धोनी की बात ने मुझे बदला

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह एक बार फिर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी विशाल इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और फाइनल तक पहुंचे थे। अब ‘डर का नया दौर’ थीम वाले इस सीजन में वह एक बार फिर शो में लौट रहे हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विशाल ने अपने डर, संघर्ष, दिल टूटने के दर्द और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। सवाल: दूसरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी कर रहे हैं। इस बार कितना एक्साइटमेंट है? जवाब: यह शो ऐसा है जो आपके साथ रह जाता है। हमें थ्रिल और एक्शन बहुत पसंद है। जैसे स्पोर्ट्स में कोई मैच जीतने का एहसास आपके साथ रहता है, वैसे ही यह शो भी मेरे लिए वैसा ही है। सांप, बिच्छू, ऊंचाई… बचपन से मैंने बहुत चीजें फेस की हैं। शायद इसलिए मुझे यह शो और ज्यादा पसंद है। लोग कहते हैं कि डर का सामना करने से डर खत्म हो जाता है। यह सिर्फ किताबों में अच्छा लगता है। असल में जब आप दोबारा डर का सामना करते हो, तो डर और ज्यादा बढ़ जाता है। सवाल: क्या पहली बार अधूरा रह गया सफर इस बार आपको और मोटिवेट कर रहा है? जवाब: बिल्कुल। स्पोर्ट्समैन के लिए जीत-हार बहुत मायने रखती है। अगर कुछ अधूरा रह जाए, तो वो अंदर कहीं रह जाता है। मेरे लिए भी यह सफर थोड़ा अधूरा रह गया था। शायद इसलिए मैं दोबारा लौट रहा हूं। सवाल: छोटे शहर से मुंबई आने तक का सफर कैसा रहा? जवाब: मैं बिहार से हूं। जब मुंबई आया, तब मेरे अंदर बहुत सारी कमियां थीं और सपने बहुत बड़े थे। यहां आकर समझ आया कि सिर्फ सपने काफी नहीं होते। खुद को बदलना पड़ता है। मैंने खुद को A से लेकर Z तक बदल दिया और आज जो हूं, वो सब उसी सफर का हिस्सा है। महेंद्र सिंह धोनी की एक बात ने बहुत मदद की। उन्होंने कहा था- ‘अपने साथ ईमानदार रहो।’ ईमानदार रहने का मतलब सिर्फ सच बोलना नहीं है, बल्कि खुद को समझना है कि आपकी ताकत क्या है, आपकी कमी क्या है और आप किस रेस के लिए बने हो। जब मैंने खुद को समझना शुरू किया, तब जिंदगी आसान लगने लगी। सवाल: क्या आज भी किसी चीज का डर लगता है? जवाब: पहले मुझे लगता था कि कहीं मेरा कॉन्फिडेंस खत्म न हो जाए, लेकिन अब समझ आया कि कॉन्फिडेंस कोई बाहर की चीज नहीं है, वो आपके अंदर होता है। अब मुझे डर कम लगता है। सवाल: क्या रियलिटी शो में आपका अनफिल्टर्ड और सीधा स्वभाव कभी नुकसान पहुंचाता है? जवाब: परिपक्व होना बहुत जरूरी है। पहले मैं बहुत भोला था। छोटे शहर से आया था, दुनिया उतनी नहीं देखी थी। लेकिन जब आप बड़े लेवल पर कॉम्पिटिशन देखते हो, तब समझ आता है कि सिर्फ अच्छा इंसान होना काफी नहीं है। बहुत कुछ सीखना पड़ता है। सवाल: हार्टब्रेक ने आपको कितना बदला? जवाब: बहुत ज्यादा। हार्टब्रेक बहुत जरूरी होता है। लोग पूछते हैं कि क्या मैं उससे बाहर आ गया हूं? सच कहूं तो नहीं। मैं आज भी उससे रिकवर कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे प्यार से शिकायत है। प्यार जिंदगी का बहुत खूबसूरत हिस्सा है। सवाल: इस बार शो में आपकी रणनीति क्या होगी? जवाब: जब पहली बार गया था, तब मैं सिर्फ ‘विशाल आदित्य सिंह’ था। इस बार मैं ‘बिहार के आरा जिला वाला विशाल’ बनकर जा रहा हूं। इस बार पूरी देसी एनर्जी के साथ जाऊंगा। सवाल: बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कैसी बॉन्डिंग रहने वाली है? जवाब: मैं कैमरे के लिए अलग बनने की कोशिश नहीं करता। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहता हूं। जो मुझे प्यार देगा, मैं उसे और ज्यादा प्यार दूंगा। जो नफरत देगा, उसे वही वापस मिलेगा, लेकिन आखिर में हर कोई यहां कॉम्पिटिटर है। पुराने खिलाड़ी हों या नए, सबको भय के देवता यानी रोहित शेट्टी से बचके रहना है। सवाल: पहली बार जब शो किया था, तब लोगों का कैसा रिएक्शन था? जवाब: लोगों ने बहुत प्यार दिया। सबने कहा कि चाहे मैं टास्क के दौरान जीतूं या हारूं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। वही बात मुझे इस बार भी मोटिवेट करती है।

भास्कर अपडेट्स:असम में देश की पहली AI पावर्ड बैंक ब्रांच शुरू, बिना कागज के होंगे सारे काम

असम के गुवाहाटी में शनिवार को स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई-संचालित फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल का मेल) बैंकिंग शाखा शुरू हुई। यहां एआई-सक्षम सेल्फ-सर्विस कियोस्क, पेपरलेस कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक बिना किसी अलग आवेदन के यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे लोन भी ले सकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस शाखा का उद्घाटन किया। बैंक का कहना है कि इस मॉडल से छोटे कारोबारियों और सीमित बैंकिंग पहुंच वाले ग्राहकों के लिए कर्ज, बचत और भुगतान जैसी सेवाएं आसान होंगी।

IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 32वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की कमजोरी बनी स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्पिनरों का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी इस सीजन में न विकेट ले पा रही है और न रन रोक पा रही है। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। अक्षर पटेल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान रियान की फॉर्म राजस्थान के लिए चिंता राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, राजस्थान का बॉलिंग अटैक मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां IPL के 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक 30°C के करीब पहुंच जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।

कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार:बेंगलुरु के पास नॉकऑउट में पहुंचने का मौका; पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी

IPL 2026 के 60 मैच पूरे हो चुके हैं। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। कोलकाता 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे। आज लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में बेंगलुरु के पास पंजाब को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनने का मौका है। पंजाब के लिए भी यह मुकाबला जीतना जरूरी है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। दिल्ली 10 पॉइंट्स के साथ आठवें और राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… गुजरात हार के बाद भी दूसरे स्थान पर कायम कोलकाता से हार के बाद भी गुजरात दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम के 13 मैच में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 पॉइंट्स हैं। गुजरात का अगला मैच चेन्नई से है, जिसे उसे जीतना होगा। बेंगलुरु 16 पॉइंट्स और +1.053 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। उसे पंजाब और हैदराबाद से मैच खेलना है। कोलकाता को एक स्थान का फायदा गुजरात पर जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 12 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। KKR को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। हैदराबाद तीसरे पायदान पर हैदराबाद 12 मैच में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 18 मई को चेन्नई और 22 मई को बेंगलुरु को हराना होगा। पंजाब को हर हाल में जीत चाहिए पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को आज बेंगलुरु और 23 मई को लखनऊ से मैच खेलना है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम को अब हैदराबाद और गुजरात से मैच खेलने हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है और उसका नेट रनरेट (-0.993) खराब है। दिल्ली को दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी। आज राजस्थान से हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। मुंबई-लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन बने ऑरेंज कैप होल्डर गुजरात के साई सुदर्शन हैदराबाद के हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं। शनिवार को 85 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्लासन 508 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर के पास बरकरार पर्पल कैप बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 13 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।